वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स रिव्यू – स्ट्रॉबेरी और बटरस्कॉच
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स की मदद से सुविधाजनक तरीके से घर में बिना आइसक्रीम मशीन की मदद से आइसक्रीम बना सकते हैं। लेकिन क्या यह स्वादिष्ट है? हमने दो फ्लेवर ट्राई किए हैं।
मिश्री रेटिंग
Summary
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स के स्ट्रॉबेरी और बटरस्कॉच फ्लेवर के साथ हमारा अनुभव अच्छी नहीं था। हालांकि आइसक्रीम का रंग देखने में आकर्षित लग रहा था लेकिन स्वाद हमारी उम्मीद के अनुसार नहीं था।
जब बात आइसक्रीम की आती है तब हम सबकी अपनी पसंद है। चॉकलेट आइसक्रीम से लेकर वनीला आइसक्रीम तक, लिस्ट का अंत नहीं है। अगर आप घर की सुविधा में अपनी पसंदीदा आइसक्रीम बिना किसी लंबी सामग्री लिस्ट और आइसक्रीम मशीन के बिना बना पाएं तो कैसा रहेगा?
काफी समय से कई ब्रांड आसानी से आइसक्रीम बनाने के लिए मिक्स लेकर आई रही हैं जो अपने साथ सुविधा लेकर आते हैं। टीम मिश्री ने वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स टेस्ट किया है। वेकफील्ड के फ्रीज मिक्स चार फ्लेवर में आते हैं। रिव्यू के लिए हमने स्ट्रॉबेरी और बटरस्कॉच फ्लेवर चुने हैं। वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स के साथ हमारा अनुभव कैसा रहा है से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
फ्रीज आइसक्रीम फ्लेवर




वीडियो: वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स रिव्यू
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स से जुड़ी जरूरी बातें
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स चार फ्लेवर में आते हैं – चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, वनीला और बटरस्कॉच। हमने वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स के स्ट्रॉबेरी और बटरस्कॉच फ्लेवर का रिव्यू किया है।
रिव्यू करते समय कई बातों का ध्यान रखा गया है जैसे कि टैक्शर, स्वाद, स्थिरता और अन्य बातें जिससे आपको इस प्रोडक्ट के बारे में अच्छे से जानकारी मिल सके। इससे आपको यह भी जानने में मदद मिलेगी कि क्या फ्रीज मिक्स से आपको आइसक्रीम खाने का मज़ा मिलेगा या नहीं।


1. उपलब्ध मात्रा
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स का मानक पैक 100 ग्राम का आता है।
2. उपलब्ध फ्लेवर
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स चार फ्लेवर में आता है – चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, वनीला और बटरस्कॉच।
3. कीमत
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स के 100 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है।
4. पैकेजिंग
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स के बॉक्स का रंग हल्का पीला है। पैक के अंदर सिल्वर रंग का पाउच है जिसमें आइसक्रीम मिक्स पाउडर है।


वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स रिव्यू करते समय हमने कई जरूरी बातों पर ध्यान दिया है जैसे कि –
1. सामग्री
बेहतर और जानकारी के साथ प्रोडक्ट खरीदने से पहले सामग्री लिस्ट पर जरूर ध्यान दें।
आइसक्रीम के स्वाद और टैक्शर पर सामग्री का असर पड़ता है। आइसक्रीम बनाने के लिए मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है- दूध, क्रीम और चीनी। जिस आइसक्रीम में मिल्क फैट की मात्रा ज्यादा होती है उसका टैक्शर बहुत मुलायम होता है। इससे विपरीत, जिन आइसक्रीम में 10% से कम मिल्क फैट होता है उन्हें लो-फैट आइसक्रीम कहा जाता है। मिल्क सॉलिड के कारण आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट में अंतर आता है। अगर ‘आइसक्रीम’ बनाने के लिए वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल किया गया है तो उसे फ्रोजन डेजर्ट कहा जाएगा।
कई बातें जानने के लिए हमने सामग्री लिस्ट की जांच की है – आइसक्रीम मिक्स की मुख्य सामग्री क्या है? क्या आइसक्रीम मिक्स में फैट है? अगर हां, तो किस रूप में? क्या इसमें मिल्क सॉलिड है या सिर्फ वेजिटेबल फैट है?
2. स्वाद
हम पैक्ड फूड इसकी जल्दी बनने की सुविधा और स्वाद के कारण खरीदते हैं। अगर पैक्ड फूड का स्वाद ही अच्छा नहीं है तो इसे खरीदने का कोई फायदा नहीं है। हमने वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स के दो फ्लेवर का रिव्यू किया है और यह पता लगाया है कि फ्रीज करने के बाद इनका स्वाद कैसा है।
दोनों फ्लेवर का स्वाद कैसा था? क्या स्वाद आर्टिफिशियल महसूस हो रहा था या फिर असली आइसक्रीम की क्रीमीनेस थी? स्ट्रॉबेरी और बटरस्कॉच का फ्लेवर कितना ज्यादा था?
3. टैक्शर
अगर आइसक्रीम का टैक्शर मुलायम और क्रीमी है तो स्वाद भी अच्छा होता है। अगर आइसक्रीम में इसकी कमी है तो आइसक्रीम खाने के अनुभव पर असर पड़ सकता है। फ्रीज मिक्स का टैक्शर कैसा है? क्या यह क्रीमी है या दरदरा और बर्फ जैसा बन गया है? इससे हमें पता चलेगा कि फ्रीज करने के बाद आइसक्रीम का स्वाद कैसा है?
4. स्थिरता
रिव्यू करते समय आइसक्रीम की स्थिरता महत्वपूर्ण फैक्टर है। स्थिरता से पता चलता है कि आइसक्रीम का आकार कब तक बरकरार रहेगा और कब पिघलनी शुरु होगी। जिस समय की गति से आइसक्रीम पिघलती है ऐसा इसमें मौजूद पायसीकारी और स्टेबलाइजर के कारण होता है। क्या आइसक्रीम जल्दी पिघल गई थी?
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स | कीमत | मात्रा | मुख्य सामग्री | शेल्फ लाइफ | पोषण की जानकारी (100 ग्राम के अनुसार) |
स्ट्रॉबेरी | 50/- रुपए | 100 ग्राम |
|
9 महीने |
|
बटरस्कॉच | 50/- रुपए | 100 ग्राम |
|
9 महीने |
|


1. बटरस्कॉच फ्लेवर
हमने सबसे पहले वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स का रिव्यू किया है। 100 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है।
इसे बनाने के लिए हमने पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो किया है। बटरस्कॉच मिक्स का रंग पीला है।
पकाने पर इसमें बटरस्कॉच की खुशबू आ रही थी, लगभग टॉफी की तरह। टॉफी बटरस्कॉच ही होती है जिसे लंबे समय के लिए पकाया जाता है। जब हम आइसक्रीम सेट कर रहे थे तब बटरस्कॉच की खुशबू आर्टिफिशियल लग रही थी जिसने हमें निराश कर दिया था।
स्वाद की बात करें तो बटरस्कॉच फ्लेवर ने प्रभावित नहीं किया है। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा थी जिससे आइसक्रीम बहुत मीठी लग रही थी। हालांकि हम आइसक्रीम आसानी से निकाल पा रहे थे लेकिन यह बहुत जल्दी पिघल गई थी।
देखने में यह खास नहीं थी। टैक्शर प्रभावशाली नहीं था! इसके टैक्शर के कारण इस प्रोडक्ट के साथ हमारा अनुभव अच्छा नहीं था।
संबंधित आर्टिकल – भारत में बेस्ट मैंगो डुएट आइसक्रीम








विशेषताएं
- 100 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है।
- इसकी शेल्फ लाइफ 9 महीने है।
- 100 ग्राम में 401.08 किलो कैलोरी है।
- फ्रीज आइसक्रीम मिक्स पर लो फैट मिक्स लेबल है।
- 100 ग्राम पैक से लगभग 10 स्कूप आइसक्रीम बनती है।
पसंद
- हमें आइसक्रीम का रंग अच्छा लगा है। आइसक्रीम का रंग पीला है।
- आइसक्रीम से स्कूप निकालना आसान था।
- आइसक्रीम बर्फीली नहीं थी।
नापसंद
- बटरस्कॉच आइसक्रीम बहुत जल्दी पिघल गई थी।
- आइसक्रीम बहुत ज्यादा मीठी है।
- जब आइसक्रीम पिघल गई थी तो इसके अंदर बहुत सारे छोटे- छोटे दाने थे।
- आइसक्रीम का फ्लेवर आर्टिफिशियल लग रहा था।
- आइसक्रीम में बटरस्कॉच फ्लेवर की कमी थी।
2. स्ट्रॉबेरी फ्लेवर
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स रेंज में से हमने स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का भी रिव्यू किया है। 100 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है।
पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार आइसक्रीम बनाई गई। कुकिंग प्रोसेस के दौरान, स्ट्रॉबेरी की खुशबू आनंदमय नहीं थी और बहुत ज्यादा सिंथेटिक लग रही थी।
आइसक्रीम जमाते समय भी कई बातों के बारे में पता चला था। सबसे पहले हमने आइसक्रीम के रंग को देखा। इसका रंग चमकीला और अच्छा लग रहा था।
स्वाद की बात करें तो बटरस्कॉच फ्लेवर के मुकाबले स्ट्रॉबेरी फ्लेवर मीठा था। आइसक्रीम से स्कूप आने से निकल रहे थे। आइसक्रीम बहुत जल्दी पिघल गई थी जिसने हमें निराश किया है।
इसमें आइस क्रिस्टल नहीं थे और ऐसा ग्लूकोज सिरप सॉलिड के मौजूद होने के कारण हो सकता है। जैसे ही आइसक्रीम पिघलने लगी थी हमने देखा कि इसमें बहुत सारे छोटे- छोटे दाने थे।










विशेषताएं
- 100 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है।
- इसकी शेल्फ लाइफ 9 महीने है।
- 100 ग्राम पैक से 10 स्कूप आइसक्रीम बना सकते हैं।
- इसमें प्रमाणित सिंथेटिक फूड रंग और एडेड फ्लेवर (प्राकृतिक समान फ्लेवर पदार्थ-स्ट्रॉबेरी) है।
- यह मानक पीले रंग के बॉक्स पैक में आता है।
पसंद
- बटरस्कॉच फ्लेवर के मुकाबले स्ट्रॉबेरी का फ्लेवर अच्छा है।
- आइसक्रीम का रंग अच्छा है।
- आइसक्रीम से स्कूप निकालना आसान है।
- टैक्शर बर्फीला नहीं है।
नापसंद
- आइसक्रीम बहुत जल्दी पिघल जाती है। पिघलने के बाद इसमें छोटे- छोटे दाने थे जिससे टैक्शर और स्वाद पर असर पड़ रहा था।
- आइसक्रीम क्रीमी नहीं थी और क्रीमी टैक्शर की कमी लग रही थी।
हमारा टॉप पिक और सलाह
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स के हमने दो फ्लेवर का रिव्यू किया है। हमने बटरस्कॉच फ्लेवर के मुकाबले स्ट्रॉबेरी फ्रीज आइसक्रीम का फ्लेवर बेहतर लगा है। देखने में, दोनों फ्लेवर अच्छे दिख रहे थे।
लेकिन टैक्शर के मामले में हमें दोनों ने ही निराश किया है। दोनों ही ज्यादा मीठे थे और ताज़ापन की कमी थी।
अच्छी पैक्ड आइसक्रीम, आसानी से पक जाती है, स्वाद अच्छा होता है और साथ ही क्रीमी भी होती है।
संबंधित आर्टिकल – भारत में बेस्ट सैंडविच आइसक्रीम
आखिर में
हमने वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम के दो मिक्स का रिव्यू किया है – स्ट्रॉबेरी और बटरस्कॉच। दोनों फ्लेवर के साथ हमारा अनुभव बहुत अच्छा नहीं था।
दोनों फ्लेवर बहुत ज्यादा मीठे थे, बहुत जल्दी पिघल गए थे और टैक्शर उम्मीद के अनुसार नहीं था। हालांकि आइसक्रीम जमाने के बाद इनका रंग अच्छा था।
क्या आपने वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स ट्राई किए हैं? अगर हां, तो क्या आपका अनुभव हमारी तरह था? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
वेकफील्ड फ्रीज आइसक्रीम मिक्स से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. सही तरीके से इन मिक्स से कैसे बनाएं?
आइसक्रीम मिक्स के पैक पर जानकारी आती है। बेस्ट रिजल्ट के लिए दी गई जानकारी को फॉलो करें।
2. क्या इन मिक्स में प्रेज़रवेटिव है?
हां, इन मिक्स में प्रेज़रवेटिव है। माल्टोडेक्सट्रिन और डेक्सट्रोज जैसे प्रेज़रवेटिव इस्तेमाल किए गए हैं।
3. क्या यह मिक्स शुगर फ्री हैं?
नहीं, इन आइसक्रीम मिक्स में शुगर है। शुगर के अलावा इनमें ग्लूकोज सिरप सॉलिड भी है जिसे पैक्ड फूड में स्वीटनर की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
4. पैक खोलने के बाद मिक्स कैसे स्टोर करें?
फ्रीज मिक्स पैक खोलने के बाद ठंडी जगह जैसे कि फ्रीजर या फ्रिज में स्टोर करें।
5. क्या आइसक्रीम मिक्स डायबिटीज मरीज के लिए सही है?
इस आइसक्रीम फ्रीज मिक्स में शुगर और ग्लूकोज सिरप सॉलिड है। इसलिए जिन्हें डायबिटीज है वो विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।
आइसक्रीम से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।