टाटा सपन्न फाइबर रिच डोसा मिक्स जरुर ट्राई करें! (Tata Sampann’s Fibre Rich Dosa Mix Is A Must Try!)
हमें टाटा सपन्न फाइबर डोसा मिक्स (Tata Sampann Fibre Rich Dosa Mix) बेहद पसंद आया है। क्या आप इसका कारण जानना चाहते हैं? इस रिव्यू से जानें।
मिश्री रेटिंग
SUPERB!
Summary
डोसा अच्छे से पका था और घोल की स्थिरता परफेक्ट थी। घोल बनाना आसान था और इसमें गांठ नहीं बनी थी। डोसे का स्वाद अच्छा था और मसालों की मात्रा सही थी। टाटा सपन्न डोसा मिक्स से बनाया गया डोसा पैन पर चिपक नहीं रहा था। इस मिश्रण की मदद से डोसा जल्दी और आसानी से बन गया था।
डोसा प्री मिक्स से डोसा बनाना बेहद सुविधाजनक है। इसके लिए आप सिर्फ बैग खोलें, मिक्स करें और तवा पर डोसा बनाएं। वहीं दूसरी तरफ जब डोसा शुरु से बनाना होता है तब बहुत समय और मेहनत लगती है। मिश्री में हमने कई इस्टेंट इडली मिक्स और वड़ा मिक्स ट्राई किए हैं लेकिन डोसा मिक्स पहली बार ट्राई किया है। इस बार हमने टाटा सपन्न फाइबर रिच डोसा मिक्स का रिव्यू किया है। रिव्यू में हमने देखा कि क्या पैक किया गया डोसा कि यह जल्दी और आसानी से बन जाता है – यह सही है या नहीं। क्या टाटा सपन्न डोसा मिक्स से बनाए गए डोसा घर में बनाए गए घोल से बने डोसा के मुकाबले ताज़ा हैं या नहीं? ब्रांड का दावा है कि डोसा 15 मिनट में बन जाएगा। क्या यह सच है? आइए पता लगते हैं।
टाटा सपन्न फाइबर रिच डोसा मिक्स


टाटा सपन्न फाइबर रिच डोसा मिक्स से डोसा स्वादिष्ट बने और अच्छे से पक गए थे। यह तवा पर चिपके भी नहीं थे।
कीमत – 70/- रुपए*
मात्रा – 180 ग्राम
*कीमत रिव्यू के समय
*पैके पर दी गई जानकारी के अनुसार
- 8-9 डोसा बन जाते हैं।
- 15 मिनट में बन जाते हैं।
- इसमें रंग और प्रेजरवेटिव नहीं हैं।
- इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
- इस प्रोडक्ट के 100 ग्राम से 358 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।
- 100 ग्राम डोसा मिक्स में 10 ग्राम प्रोटीन और 8 ग्राम डायटरी फाइबर है।
चावल का आटा, काले चने का आटा (32%), ब्राउन चावल का आटा (9%), रिफाइंड गेंहू का आटा, नमक, एंटी केकिंग एजेंट और मेथी का पाउडर।
विषय सूची
टाटा सपन्न फाइबर रिच डोसा मिक्स का क्विक रिव्यू
कीमत और पैकेजिंग – टाटा सपन्न फाइबर रिच डोसा मिक्स आकर्षित डिजाइन की पाउच पैकेजिंग में आता है। 180 ग्राम बैग की कीमत 70/- रुपए है।
कैसे बनाएं – पैक पर दी गई जानकारी कुछ इस प्रकार है –
- 1 माप डोसा मिक्स और 1.5 माप पानी डालें।
- घोल बनाने के लिए 1 माप डोसा मिक्स के साथ 1 माप पानी और आधा माप दही का उपयोग कर सकते हैं।
- 1-2 मिनट के लिए घोल रख दें।
- मीडियम गैस पर सही मात्रा में घोल गर्म तवे पर डालें। किनारे पर 1 चम्मच तेल डालें।
- गोल्डन ब्राउन होने तक डोसा पकाएं।
- गर्म-गर्म खाएं और खिलाएं।
घोल बनाते समय घोल की स्थिरता थोड़ी पतली रखें ताकि तवे पर घोल अच्छे से फैल जाए जिससे डोसा बनाने में आसानी हो।




हमने कैसे बनाया – पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने डोसा बनाया। वेजिटेबल ऑयल की जगह हमने आईटीसी स्वस्ति घी से डोसा बनाए हैं। और डोसा तवा की जगह हमने नॉन स्टिक पैन इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल किया है।


हमने देखा कि घोल बनाना आसान है और घोल बनाते समय गांठ नहीं बनी हैं। पैक पर दी गई मात्रा की जानकारी के अनुसार से थोड़ी ज्यादा मात्रा में हमने पानी मिलाया है (उतना ही पानी जिससे घोल थोड़ा पतला हो जाए तो तवे पर फैल जाए)। आप अपनी सुविधा के अनुसार पानी की मात्रा रख सकते हैं। अगर आपको स्पंजी डोसा पसंद है तो घोल गाढ़ा रखें और अगर आपको पतला और क्रिस्पी डोसा पसंद है तो हम सलाह देते हैं कि थोड़ा और पानी मिलाएं।
रिजल्ट – हमने इस घोल से रोटी के साइज के 8 डोसा बनाए। डोसा कम तेल में अच्छे से पके थे और तवे पर चिपके नहीं थे। यह अंदर से सूखे और आधे पके नहीं थे।




अगर आप रोटी के अलावा कुछ और खाना चाहते हैं तो यह फाइबर से भरपूर डोसा एक अच्छा ऑप्शन है। यह डोसा आप अकेले भी खा सकते हैं, सांभर या चटनी की जरुरत नहीं है। डोसा के साथ मसालेदार ठोकू आम का अचार और दही भी खा सकते हैं। इसके साथ हम यह भी कहना चाहते हैं कि यह ऐसी चीज नहीं है जिसे रोजाना खाया जा सकता है लेकिन इसकी मदद से कभी-कभी खाने के रुटीन को बदल सकते हैं।
टाटा सपन्न फाइबर रिच डोसा मिक्स हमें पसंद आया है।
FAQs
1.टाटा सपन्न फाइबर रिच डोसा मिक्स की कीमत क्या है?
टाटा सपन्न रिच डोसा मिक्स की 180 ग्राम पैक की कीमत 70/- रुपए है।
2.टाटा सपन्न फाइबर रिच डोसा मिक्स के एक पैक से कितने डोसा बन जाते हैं?
टाटा सपन्न फाइबर रिच डोसा मिक्स के एक पैक से रोटी के साइज जितने लगभग 8 डोसा बन जाते हैं।
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।