गर्मी की ड्रिंक- 4 सामग्री से आम पन्ना बनाएं (Summer Coolers – 4 Ingredient Aam Panna Recipe)
भारत की गर्मी = आम पन्ना। सिर्फ 4 सामग्री से आम पन्ना बनाने की रेसिपी की जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
गर्मियों में बार- बार प्यास लगना आम बात है इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरुरी है। भारत में आपको गर्मियों में ठंडी ड्रिक बहुत सारी मिल जाएंगी जैसे कि बेल का शरबत, गुलाब शरबत, छाछ, शिंकजी और आम पन्ना।
भारत की गर्मी के साथ स्वादिष्ट आम भी आते हैं। आम से कूलिंग बेवरेज बनाने से अच्छा और क्या हो सकता है। गर्मी भरे दिन में आप आम पन्ना की मदद से अपने आपको ठंडा रख सकते हैं। स्वादिष्ट आम पन्ना बनाने के लिए आपको सिर्फ 4 सामग्री चाहिए। आम पन्ना की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसको पहले से बनाकर रख सकते हैं और जैसे ही आम पन्ना पीने का मन करे तो इसमें सिर्फ पानी डालें और आपका स्वादिष्ट आम पन्ना तैयार है। ज्यादा थकान होने पर या फिर वीकेंड पर आम पन्ना से कॉकटेल भी बनाया जा सकता है।


इमेज क्रडिट- commons.wikimedia.org
4 सामग्री से बनने वाले आम पन्ना की रेसिपी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
4 सामग्री आम पन्ना
भारतीय घरों में स्वादिष्ट और तीखा आम पन्ना सदियों से बनाया जा रहा है। गर्मियों में इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
- 1 किलो ग्राम कच्चे आम
- 2 कप चीनी
- 10-12 पुदीने की पत्तियां
- 2 चम्मच चाट मसाला या काला नमक
आम पन्ना बनाने की विधि
-
कच्चे आम छीलें और इन्हें प्रेशर कुकर में डालें।
-
प्रेशर कुकर में 6-7 कप पानी डालें और 2-3 सीटी तक उबलने दें।
-
पकने के बाद इन्हें ठंडा होने दें। आम की गुठली बाहर निकालें।
-
आम के गुद्दे को अच्छे से गूंथ लें और एक तरफ रख दें।
-
मैंगो प्यूरी में 2 कप चीनी, पुदीने की पत्तियां और चाट मसाला या काला नमक डालें।
-
इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
-
इस मिश्रण को आप स्टोर भी कर सकते हैं।
आम पन्ना बनाने के लिए
-
एक गिलास में 2 चम्मच आम पन्ने का तैयार किया गया मिश्रण डालें और फिर ठंडा पानी डालें।
-
इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं।
-
सर्व करने से पहले आम पन्ना के ऊपर भुना हुआ जीरा भी डाल सकते हैं।
सफेद चीनी की जगह आप गुड़ या ब्राउन शुगर डाल सकते हैं। अपने स्वाद के अनुसार मीठा डालें।
आम पन्ना का रंग कच्चे आम के रंग पर निर्भर करता है। आम पन्ना का रंग हरे या पीला हो सकता है।
शुरू से आम पन्ना बनाने का समय नहीं है?
अगर आप किचन में अपना ज्यादा समय नहीं गुजारते हैं तो आप रेडी- मेड आम पन्ना भी खरीद सकते हैं। आप ऑनलाइन से बेस्ट आम पन्ना खरीद सकते हैं।
स्टोर में कुछ ब्रांड आसानी से उपलब्ध हैं। यहां से देखें।
1. पेपर बोट आम पन्ना जूस
- इसमें रंग नहीं हैं।
- इसमें प्रिजरवेटिव नहीं हैं।
- पेपट बोट का आम पन्ना तीखा है और इसको टेस्ट करते ही आपको जीरे का स्वाद आएगा।
- हमने पेपर बोट मैंगो ड्रिंक्स का रिव्यू किया है, अधिक जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
2) स्मूडीज़ आम का पन्ना
- इसकी शेल्फ लाइफ 45 दिन है।
- इसको हरे आम, गन्ना, पानी, पुदीना, नींबू और गुलाबी नमक से बनाया गया है।
3) रसना नेटिव हाट आम पन्ना
- रसना नेटिव हाट आम पन्ना में प्रमाणित रंग और फ्लेवर हैं।
4) मेप्रो रॉ मैंगो क्रष
- इसमें कच्चे आम का गुद्दा, नमक, चीनी और मसाले हैं।
- इसमें एसिडिटी रेगुलेटर और गाढ़ा करने वाला पदार्थ है।
- पैक के अनुसार यह प्रोडक्ट शुद्ध शाकाहारी और ग्लूटेन फ्री है।
5) अट्रम शट्रम रॉ मैंगो जूस
- इसमें सिंथेटिक रंग हैं।
- यह रेडी-टू-सर्व फ्रूट बेवरेज है।
- इसमें पानी, कच्चे आम का गुद्द और चीनी है।