धनिया के बीज के 11 बेहतरीन फायदे और उपयोग
धनिया के बीज का उपयोग खाने में फ्लेवर बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ धनिया के बीज के फायदे पौष्टिक तत्व से भरपूर होते हैं।
इस बीज का उपयोग हिंदुस्तानी खाने में साबुत या पीसकर किया जा सकता है। यह खुशबूदार होता है। क्या आप पहचान सकते हैं?
अपने फ्लेवर और खुशबू के कारण धनिया के बीज हर भारतीय किचन में पाया जाता है। इसका स्वाद मीठा और नींबू की तरह खट्टा होता है जो खाने को स्वादिष्ट बना देता है। भारतीय खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। या फिर आप यह भी कह सकते हैं कि एक चुटकी धनिया के बिना भारतीय खाना अधूरा लगता है।
स्वाद के साथ- साथ धनिया के बीज के फायदे कई सारे हैं। जैसे कि खाने का पोषण बढ़ जाता है। इसके फायदे और खुशबू के कारण यह भारत के साथ- साथ पूरी दुनिया में पॉपुलर है। धनिया के बीज के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सामान्य ब्लड ग्लूकोज, पाचन शक्ति की परेशानी दूर रखना आदि। इसके अलावा धनिया के बीज एलर्जी, आंखों के इंफेक्शन, एनीमिया जैसी बिमारी ठीक करने में भी मदद कर सकते हैं। धनिया के बीज के फायदे से जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
धनिया के बीज के फायदे
धनिया के बीज फ्लेवर से भरपूर होने के साथ- साथ कई फायदे लेकर आते हैं। धनिया के बीज के फायदे से जुड़ी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. एंटीऑक्सीडेंट
धनिया के बीज के फायदे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण पॉपुलर हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फोलिक एसिड, कैरोटीन और कैल्शियम मौजूद है। इन एंटीऑक्सीडेंट का सेवन करने से शरीर का बचाव फ्री रेडिकल से रहता है। यह एंटीऑक्सीडंट फ्री रेडिकल से होने वाले खतरे से बचाव करते हैं।
2. जोड़ों में दर्द
धनिया के बीज में एंटी- इंफ्लामेट्री की खूबी प्राकृतिक रूप से है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह फ्री रेडिकल के द्वारा किए जाने वाले खराब प्रभाव से बचाव करता है। इसके साथ ही सूजन कम करने में भी मदद करता है। धनिया के बीज कई सारी चीजों से लड़ते हैं जैसे कि बढ़ती उम्र की परेशानी जैसे कि गठिया जिसमें जोड़ों में दर्द होता है।


3. आयरन
आयरन एक ऐसा मिनरल है जिसे हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जाना जाता है। हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है जो शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है। धनिया के बीज में भारी मात्रा में आयरन पाया जाता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा सही बनी रहती है।
4. एंटी- डायबिटिक
इसका सबसे ज्यादा असर अंत: स्रावी ग्रंथि (endocrine gland) पर होता है। धनिया के बीज खाने से इंसूलिन की मात्रा बढ़ जाती है। इंसूलिन डाइजेस्टिव सिस्टम में होता है जो शुगर मोलीक्यूल्स तोड़ने में मदद करता है। इससे शरीर का ब्लड ग्लूकोज लेवल भी सामान्य बना रहता है।


5. सामान्य ब्लड ग्लूकोज
धनिया का बीज फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिसे पचने में ज्यादा समय लगता है जिससे पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है। इससे पहले बताया गया है कि यह इंसूलिन बनाने में भी मदद करता है जो ब्लड ग्लूकोज लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।
6. सामान्य कोलेस्ट्रॉल
धनिया के बीज के फायदे में से यह एक सबसे जरूरी फायदा है कि यह खराब कोलेस्ट्रॉल कम करता है। धनिया के बीज कोलेस्ट्रॉल से गुजर रहे लोगों के लिए फायदेमंद है। धनिया के बीज में कई सारे मिनरल्स पाए जाते हैं जैसे कि कॉपर, ज़िंक जो रेड ब्लड सेल बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं जिससे दिल भी स्वस्थ रहता है।
संबंधित आर्टिकल: 5 तरह की स्वादिष्ट चटनी घर में बनाएं


7. एलर्जी
इसके ठंडे होने के कारण धनिया के बीज एलर्जी के लक्षण कम करने के लिए भी जाना जाता है। यह सूजन, लाल धब्बे, पित्त के खिलाफ सुरक्षा करते हैं। धनिया का पेस्ट आसानी से बनाया जा सकता है- 1 चम्मच शहद और ½ चम्मच धनिया के बीज मिलाकर पेस्ट बनाना है। इसके बाद एलर्जी वाले हिस्से में लगाएं।
8. वेट लॉस
धनिया के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं इसलिए इन्हें पचने में समय और एनर्जी लगती है जिससे फैट बर्न होता है। जब वजन कम करने की सोचते हैं तो ऐसे खाने का सेवन करना चाहिए जो फाइबर से भरपूर हो। ऐसा करने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहेगा और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।


9. सेहतमंद त्वचा
धनिया के बीज विटामिन सी से भरपूर होता है जो शरीर में पानी रोकने की क्षमता रखते हैं। ऐसा होने से त्वचा और सेल सूखे नहीं होते हैं जिससे त्वचा कोमल और मुलायम रहती है। इसके अलावा इसे त्वचा पर लगाने से स्किन ड्राई नहीं रहती है। त्वचा पर धनिया का पेस्ट लगाने से पहले एलर्जी टेस्ट जरूर करें।
10. सेहतमंद आंखें
धनिया के बीज आंखों में हो रही एलर्जी रोकने के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। आंखों की मांसपेशियों को पोषण देने के लिए इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और फास्फोरस पाया जाता है।
11. स्वस्थ डाइजेशन
धनिया के बीज लीनालूल कैमिकल से भरपूर है जो डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत बनाने में मदद करते हैं। सिनोल, धनिया के बीज में मौजूद एक विशेष रूप से मजबूत एंटी-बैक्टीरियल एजेंट है जो पेट में अपच पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म करने में मदद करते हैं।
संबंधित आर्टिकल: हिंदुस्तानी खाने के लिए 19 जरूरी मसाले
धनिया के बीज कैसे खाएं
धनिया के बीज खाने का सबसे अच्छा तरीका इसे खाने में शामिल करना है। इसे वजन कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। धनिया के बीज 3 घंटे के लिए पानी में भिगा दें। अब तीन चम्मच धनिया के बीज पानी में उबालें और पानी तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए। अब पानी और धनिया के बीज अलग कर लें और दिन में दो बार इसका सेवन करें। उबालते समय पानी में कई सारे पौष्टिक तत्व आ जाते हैं जो पाचन शक्ति मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।
आखिर में
धनिया के बीज डाइट में शामिल करना एक अच्छा विचार है क्योंकि इससे ऊपर बताए गए सभी फायदे होंगे। इससे सेहत के साथ- साथ त्वचा के भी फायदे मिलेंगे। लेकिन हर चीज का सेवन सही मात्रा में करने से ही उसके फायदे मिलते हैं इसलिए अपने शरीर के अनुसार धनिया के बीज का सेवन करें।
धनिया का बीज खाने में तड़के के रूप में या धनिया के बीज का पानी पी सकते हैं।
आप किस तरह से धनिया के बीज इस्तेमाल करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
धनिया के बीज के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
धनिया के बीज के फायदे कई सारे हैं जैसे कि स्ट्रांग इम्यूनिटी, सेहतमंद दिल, स्वस्थ त्वचा, इंफेक्शन से लड़ने में मदद, स्वस्थ पाचन शक्ति और आंत के लिए लाभदायक आदि।
धनिया के बीज का पानी पीने से जोड़ों के दर्द में कुछ हद तक आराम मिल सकता है। रातभर भीगे हुए धनिया के बीज का पानी सुबह पिएं। रोजाना डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
धनिया के बीज तड़के में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके अलावा पानी में धनिया के बीज डालकर उबालें और रातभर के लिए रख दें। सुबह धनिया के बीज का पानी छानकर पी लें।
वैसे कहा जाता है कि धनिया के बीज से डाइजेशन प्रोसेस स्वस्थ तरीके से होता है। पेट स्वस्थ रहने से कुछ हद कर वजन कम होने में मदद मिल सकती है।
अगर त्वचा के लिए धनिया के बीज का इस्तेमाल करना है तो धनिया के बीज का जूस पीना एक अच्छा ऑप्शन है। त्वचा स्वस्थ रखने के लिए अधिकतर पौष्टिक तत्व धनिया के बीज में पाए जाते हैं।