किशमिश के 8 अनोखे फायदे, पौष्टिक तत्व और नुकसान
किशमिश जितनी स्वादिष्ट है इसके फायदे भी उतने ही लाभदायक हैं। किशमिश के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
इस ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल डेजर्ट के साथ- साथ कई तरह से किया जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है। क्या आप पहचान सकते हैं?
अंगूर सुखाने के बाद किशमिश बनाई जाती है। अंगूर धूप में या ड्रायर से सुखाया जाता है जिसके बाद इनका रंग हरा, सुनेहरा या फिर काला हो जाता है। किशमिश का स्वाद मीठा होता है और इन्हें कई डिश और डेजर्ट में इस्तेमाल किया जाता है। इनका टैक्शर सुखा होता है और साइज में यह छोटी से लेकर बड़ी साइज की होती हैं। किशमिश दिखने में सिंपल और बूढ़ी लगती हैं। इन्हें एनर्जी बढ़ाने के रूप में जाना जाता है। इनके साइज पर ना जाएं क्योंकि इनमें आहार भरपूर होता है।
किशमिश का सेवन सीधी किया जा सकता है और यह स्नैक्स का अच्छा ऑप्शन है। इन्हें कई डिश में टॉपिंग की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। किशमिश के फायदे की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
किशमिश के पौष्टिक तत्व
कैलोरी | 299 किलो कैलोरी |
सैचुरेटेड फैट | 0.1 |
पॉलीअनसैचुरेटेड फैट | 0 ग्राम |
मोनोसैचुरेटेड फैट | 0.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 एमजी |
सोडियम | 11 एमजी |
पोटैशियम | 749 एमजी |
डाइटरी फाइबर | 3.7 ग्राम |
शुगर | 59 ग्राम |
विटामिन ए | 0% |
कैल्शियम | 5% |
विटामिन डी | 0% |
कोबालमिनाइबर | 0% |
विटामिन सी | 3% |
आयरन | 10% |
विटामिन बी6 | 10% |
मैग्नीशियम | 8% |
किशमिश के फायदे
1. मजबूत हड्डियां
किशमिश में भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। स्ट्रांग और सेहतमंद हड्डियों का मतलब है कि हड्डियों से जुड़ी बीमारी से दूर रहेंगे। गठिया की बीमारी से गुजर रहे लोगों के लिए किशमिश का सेवन करना बहुत लाभदायक हो सकता है। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
2. वजन बढ़ाने में मदद
अगर आपको सेहतमंद तरीके से वजन बढ़ाना है तो किशमिश के फायदे लाभदायक साबित हो सकते हैं। किशमिश में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है जो एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। यह ग्लूकोज और फ्रुक्टोज वजन बढ़ाने में मदद करते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल शरीर में बढ़ने नहीं देता है।


3. स्वस्थ मुंह
किशमिश में ओलीनोलिक एसिड पाया जाता है जो दांतों में सड़न नहीं होने देता है। यह दांतों को नाज़ुक नहीं होने देता है। किशमिश का सेवन करने से मुंह में बैक्टीरिया पैदा नहीं होते हैं जिससे सड़न पैदा नहीं होती है। किशमिश में कैल्शियम पाया जाता है जो दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
4. सेहतमंद आंखें
किशमिश में पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आंखों को लंबे समय के लिए स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इस एंटीऑक्सीडेंट की मदद से आंखें समय से कमजोर नहीं होती हैं। यह आंखों को फ्री रेडिकल से बचाकर रखते हैं। इसके अलावा किशमिश में बीटा कैरोटीन और ए-कैरोटीनॉयड पाया जाता है जो आंखों के लिए लाभदायक होता है।
संबंधित आर्टिकल: ड्राई फ्रूट्स के फायदे


5. इंफेक्शन से बचाव
किशमिश एंटी इंफ्लामेट्री होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो बुखार और किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाव करते हैं।
6. एसिडिटी
किशमिश में भारी मात्रा में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है जो एसिडिटी कम करने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिक बाहर निकालता है। यह दिल की बीमारी, पथरी और गठिया जैसी बीमारी के आसार कम कर देता है।
संबंधित आर्टिकल: पिस्ता के लाजवाब फायदे


7. एनीमिया
किशमिश में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और आयरन पाया जाता है जो एनीमिया में मददगार साबित हो सकता है। किशमिश में कॉपर भी होता है जो सही मात्रा में रेड ब्लड सेल प्रोड्यूज करने में मदद करता है।
8. स्वस्थ डाइजेशन
बड़े- बूढ़े लोग अकसर कहते हैं कि ज्यादा किशमिश ना खाएं। लेकिन अगर नियमित रूप से किशमिश का सेवन किया जाए तो यह पेट के लिए बहुत अच्छी होती है। इनकी पानी में घुलने की क्षमता होती है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है। किशमिश खाने से पेट में अपच की परेशानी कम होती है। किशमिश के फायदे कई सारे हैं क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है और यह शरीर से टॉक्सिक निकालने में मदद करता है।
संबंधित आर्टिकल: 5 आसान और मज़ेदार किशमिश की रेसिपी


9. किशमिश के फायदे बालों के लिए
किशमिश के फायदे बालों के लिए कई सारे हैं क्योंकि किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, विटामिन बी और पोटैशियम पाया जाता है। इससे बाल स्वस्थ रहते हैं और खराब होने के आसार कम हो जाते हैं। नीचे से आप किशमिश के फायदे बालों के लिए से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
- किशमिश में विटामिन सी पाया जाता है जो बालों में कोलेजन बनाए रखने में मदद करता है। कोलेजन की मात्रा सामान्य होने से सेहतमंद बाल उगते हैं।
- किशमिश में मौजूद विटामिन सी सेल मेमब्रेन स्ट्रांग ऱखने में मदद करता है और फ्री रेडिकल से बचाव करता है।
- किशमिश एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जिस कारण से बालों का झड़ना कम हो जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट बालों में स्वस्थ सेल बढ़ाने में मदद करता है।
- रोजाना किशमिश खाने से बालों में खुजली, रूसी, और जड़ों में परत नहीं जमती है।
- किशमिश में रेस्वेराट्रोल भी होता है जो सूजन कम करता है और डेड सेल हटाने में मदद करता है।
- किशमिश में विटामिन सी पाया जाता है जो बालों में सही मात्रा में मिनरल्स अब्जॉर्ब करने में मदद करता है और बालों को पोषण देता है।
- पोषण से भरपूर होने के कारण बालों का प्राकृतिक रंग बरकरार रहता है।
- किशमिश में आयरन भी होता है जिससे बाल स्वस्थ रहते हैं। बालों में आयरन की कमी होने से कमजोर हो जाते हैं।
- आयरन से शरीर में खून का बहाव बना रहता है जिससे बाल मजबूत रहते हैं।
10. किशमिश के फायदे त्वचा के लिए
किशमिश के फायदे बालों के लिए कई सारे हैं। तो आइए जानते हैं कि किशमिश के फायदे त्वचा के लिए कितने सारे हैं? इससे जुड़ी विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं-
- किशमिश में मौजूद विटामिन ए और विटामिन ई त्वचा में नए सेल पैदा करने में मदद करता है। यह त्वचा में नमी बनाए रखते हैं। रोजाना किशमिश खाने से त्वचा में चमक, सुंदरता और त्वचा जवान बनी रहती है।
- किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं जिससे त्वचा का डीएनए विघटित (disintegrated) नहीं होता है।
- एंटीऑक्सीडेंट त्वचा सुधारने में मदद करते हैं। खराब हुई त्वचा को दोबारा पोषण से भरपूर करने में मदद करता है।
- सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से किशमिश का सेवन करने से त्वचा का बचाव होता है।
- किशमिश में अमीनो एसिड होने के कारण सूरज की किरणों से बचाव होता है।
- काली किशमिश खाने से लिवर की सफाई हो जाती है। इस तरह से शरीर से सभी टॉक्सिक निकल जाता है और त्वचा चमकने लगती है।
- किशमिश त्वचा खराब नहीं होने देता है। बढ़ती उम्र के आसार जल्दी से नहीं दिखते हैं।
- खून में टॉक्सिक होने से एसिडिटी बढ़ती है जिससे त्वचा में सोरायसिस, फुंसी और फोड़े होने लगते हैं।
- किशमिश में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम पेट में एसिड बेअसर कर देते हैं जिससे त्वचा स्वस्थ बनी रहती है।
- किशमिश में मौजूद रेसवेराट्रोल त्वचा के लिए अत्यधिक फायदेमंद है। यह ब्लैक सेल, खून से टॉक्सिन निकालने में और रेड ब्लड सेल सुधारने में मदद करता है। जिससे त्वचा पोषण से भरपूर बन जाती है।


किशमिश के नुकसान
किशमिश के फायदे कई सारे हैं लेकिन अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से इससे नुकसान भी हो सकते हैं। किशमिश के नुकसान की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं-
1. एलर्जी
कुछ लोगों को किशमिश से एलर्जी हो सकती है। किशमिश खाने से सांस लेने में तकलीफ, दस्त और बुखार जैसी दिक्कत हो सकती है।
2. डायबिटीज
किशमिश में फ्रुक्टोज होता है, अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से ट्राइग्लिसराइड्स लेवल बढ़ सकता है। ट्राइग्लिसराइड्स लेवल बढ़ने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है। जो लोग डायबिटीज से गुजर रहे हैं उन लोगों को किशमिश से दूर रहना चाहिए या फिर सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
3. वजन बढ़ना
रोजाना अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए नियमित रूप से सेवन करें।
आखिर में
किशमिश एक सेहतमंद और फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। इसे डाइट में शामिल करने से सेहत, बाल, त्वचा से जुड़े फायदे प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन किसी भी चीज़ का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। किशमिश के फायदे से जुड़ी जानकारी के साथ- साथ इससे जुड़े नुकसान की जानकारी भी होनी जरूरी है।
किशमिश का सेवन सही मात्रा में ही करें। नियमित रूप से रोजाना किशमिश का सेवन करने से कई सारे फायदे मिल सकते हैं। इसलिए किशमिश का सेवन ध्यानपूर्वक करें।
आप किस तरह से किशमिश इस्तेमाल करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
किशमिश के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. किशमिश खाने के फायदे क्या हैं?
किशमिश खाने के कई फायदे हैं जैसे कि मजबूत हड्डियां, स्वस्थ मुंह, कब्ज से राहत, वजन बढ़ाने में मदद, स्वस्थ त्वचा, मजबूत बाल आदि।
2. एक दिन में कितनी मात्रा में किशमिश खानी चाहिए?
एक मुठ्ठी मिक्स ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
3. क्या किशमिश से मोटापा होता है?
स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने के लिए किशमिश का सेवन स्नैक्स के तौर पर कर सकते हैं क्योंकि किशमिश में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है।
4. किशमिश के नुकसान क्या हैं?
अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। डायबिटीज में किशमिश खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
5. रोजाना किशमिश खाने से क्या होता है?
सही मात्रा में किशमिश खाने से कई लाभ मिल सकते हैं जैसे कि नींद अच्छी आती है, आयरन की कमी होने के आसार कम हो जाते हैं और डाइट में प्राकृतिक मिठास बनी रहती है।