कैडबरी ओरियो चॉकलेट डिप्ड कुकीज़: #फर्स्टइंप्रेशन (Cadbury Oreo Chocolate Dipped Cookies: #FirstImpressions)
अगर आपको ओरियो कुकीज़ पसंद है तो हो सकता है कि आपको कैडबरी ओरियो चॉकलेट डिप्ड कुकीज़ भी पसंद आए।
ओरियो बिस्किट बहुत पॉपुलर हैं और इनको सैंडविच कुकी के नाम से भी जाना जाता है जिसमें दो क्रंची बिस्किट के बीच मीठी क्रीम फिलिंग होती है। कैसा होगा अगर इसको और चॉकलेट में डुबा दिया जाए? ऐसा ही कुछ नए कैडबरी ओरियो चॉकलेट डिप्ड कुकीज़ के साथ हुआ है। अगर आपको चॉकलेट पसंद है तो आपको कैडबरी ओरियो चॉकलेट डिप्ड कुकीज़ खाने में मज़ा आने वाला है। फर्स्टइंप्रेशन के लिए इस बार हमने इसको चुना है।
विषय सूची
कैडबरी ओरियो चॉकलेट डिप्ड कुकीज़ (Cadbury Oreo Chocolate Dipped Cookies) से जुड़ी जरुरी बातें
*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार
- एक पैक में 3 कुकीज़ आती हैं।
- पैकेजिंग सुविधाजनक है।
- एक कुकी में 85 कैलोरी हैं।
- ठंडा खाने पर ज्यादा स्वाद आता है।


कैडबरी ओरियो चॉकलेट डिप्ड कुकीज़, 150 ग्राम (4 का पैक)
क्रंची ओरियो कुकीज़ को स्मूद, चॉकलेटी कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट आपको आंनर भरा स्वाद देगी।
कीमत- 20/- रुपए*
*कीमत रिव्यू के समय
#फर्स्टइंप्रेशन कैडबरी ओरियो चॉकलेट डिप्ड कुकीज़
अगर आपको ओरियो कुकीज़ पसंद है तो हो सकता है कि आपको कैडबरी ओरियो चॉकलेट डिप्ड कुकीज़ भी पसंद आए।


स्वादिष्ट ओरियो को डेयरी मिल्क चॉकलेट में मज़े, चॉकलेटी और स्नैक्स ट्रीट के लिए बनाया गया है। इन कुकीज़ में बेस्ट पार्ट यह है कि चॉकलेट कवरिंग होने के बाद भी इसमें ओरियो का क्रंच बरकरार रहता है।
चॉकलेट डिपिंग का स्वाद डेयरी मिल्क के स्वाद से मिलता झुलता है।
यहां पर वैनिला फ्लेवर ओरियो इस्तेमाल किया गया है, यह चॉकलेट बिस्किट और कोटिंग के साथ अच्छे लग रहे हैं।


चॉकलेट कोटिंग के कारण कुकीज़ को पकड़ना आसान है नहीं तो थोड़ा मुश्किल हो सकता था। छोटे बच्चों के माता- पिता बच्चों की चिपचिपे हाथों का ध्यान रखें।
यह एक प्रीमियम स्नैक्स है और हम इसको खाने की सलाह ओरियो/ चॉकलेट लवर्स को देंगे।
अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।