प्रेस्टीज ओमेगा डीलक्स ग्रेनाइट डोसा तवा रिव्यू (Prestige Omega Deluxe Granite Dosa Tawa Review)
प्रेस्टीज ओमेगा डीलक्स ग्रेनाइट डोसा तवा (Prestige Omega Deluxe Granite Dosa Tawa) ने हमें हर बार परफेक्ट ब्राउन, क्रिस्प डोसा दिए हैं। टिकाऊ और आरामदायक पकड़ इसका खूबी है!
मिश्री रेटिंग
Summary
प्रेस्टीज ओमेगा डीलक्स ग्रेनाइट डोसा तवा (Prestige Omega Deluxe Granite Dosa Tawa) नॉन- स्टिक कोटिंग, इस्तेमाल और साफ करने के साथ- साथ रखने में भी आसान है। लेकिन हैरानी की बात है कि तवा के स्टील पार्ट के रंग में पहले इस्तेमाल के बाद ही काफी फर्क आया गया था।
ब्रेकफास्ट में डोसा, स्वादिष्ट होने के साथ- साथ सेहतमंद भी होता है। क्रिस्प डोसा, गर्म सांभर और ठंडी नारियल की चटनी- फ्लेवर से भरपूर मिश्रण के साथ कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन की अच्छाई!
जैसे डोसा का घोल बनाने के लिए दाल और चावल का अनुपात परफेक्ट होना चाहिए वैसे ही सही कुकवेयर इस्तेमाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है। आमतौर पर डोसा बनाने के लिए कास्ट आयरन से बने तवे का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के कुकरवेयर के किनारे खुले होते हैं जिससे डोसा पलटने में आसानी होती है और डोसा ज्यादा पकने के आसार भी कम हो जाते हैं।
डोसा और चीला बनाने के लिए हमने प्रेस्टीज ओमेगा डीलक्स ग्रेनाइट डोसा तवा ऑर्डर किया। क्या नॉन- स्टिक कोटिंग काम की है? क्या उठे हुए किनारे मददगार साबित होते हैं या काम बढ़ाते हैं?
टीम मिश्री प्रेस्टीज ओमेगा डीलक्स ग्रेनाइट डोसा तवा रिव्यू से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
प्रेस्टीज ओमेगा डीलक्स ग्रेनाइट डोसा तवा से जुड़ी जरूरी जानकारी


ग्राहकों की पसंद के कारण कंपनी नॉन- स्टिक कुकवेयर का उत्पादन करती है क्योंकि इससे काम करना आसान है। बिना गंदगी के काम और रखने में आसानी (क्योंकि खाना चिपकता नहीं है), नॉन- स्टिक कुकवेयर में तेल/ बटर की जरूरत नहीं होती है, जिससे खाने में कैलोरी की मात्रा कम होती है। डोसा जैसी नाजु़क चीज बनाने के लिए सही आकार और मोटाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है इसलिए अच्छे से पके और क्रिस्पी डोसा बनाना एक चुनौती हो सकती है।
हालांकि नॉन स्टिक तवा में तेल/ बटर का इस्तेमाल खत्म हो जाता है लेकिन हमने प्रेस्टीज ग्रेनाइट डोसा तवा रिव्यू के दौरान थोड़ी मात्रा में इसका इस्तेमाल किया है। बिन तेल इस्तेमाल किए, डोसा बिना पका लगता है और हमारी पसंद के अनुसार ब्राउन भी नहीं होता है।
1. पैकेजिंग
यह डोसा तवा पूरी तरह से प्लास्टिक बैग में कवर होकर आता है। इसके बाद यह बैग में आता है। बाकी कुकवेयर की तरह डोसा तवा का हैंडल लगा हुआ आया था और मजबूत लग रहा था।
बॉक्स में वारंटी कार्ड भी था।
2. मटेरियल
नॉन- स्टिक डोसा तवा एल्यूमिनियम से बना है।
3. कोटिंग के लेयर और तवा की फिनिशिंग
तवा की कोटिंग और फिनिशिंग इसके अनोखी खूबियों में से एक है। इस पैन में पांच लेयर कोटिंग है जिस वजह से बाकी नॉन- स्टिक कुकवेयर के मुकाबले इसकी तीन गुना टिकाऊपन है। यह लेयर हैं- चॉप कोट, प्रबलित स्पैटर कोट x 2, इंटरमीडिएट कोट और बेस कोट।
फिनिशिंग की जहां तक बात है, तवा की ग्रेनाइट कोटिंग है। सतह पर स्पैटर पैटर्न है जो कई बार इस्तेमाल करने के बाद भी नयापन बरकरार रहता है।
4. आयाम
प्रेस्टीज डोसा तवा का व्याम 250 एमएम है। यह मीडियम साइज डोसा बनाने के लिए पर्याप्त है।
आयाम है 35.5 x 22.9 x 2.5 सेंटीमीटर।
5. क्षमता
बॉक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार , तवा पर डोसा और चीला बना सकते हैं। इस पर आप बाकी घोल से बनने वाले स्नैक/ डिश जैसे कि पैनकेक, क्रीप्स, आमलेट आदि बना सकते हैं।
6. उपलब्ध साइज
हमने रिव्यू के लिए 250 एमएम वाला प्रेस्टीज डीलक्स ग्रेनाइट डोसा तवा खरीदा है। इसके अलावा 280 एमएम और 300 एमएम साइज के बड़े तवा भी उपलब्ध हैं।
7. कीमत
इसकी कीमत 1,020/- रुपए है। हमें लगता है कि खूबियों और प्रोडक्ट की क्वालिटी को देखते हुए, कीमत जायज़ है।
8. वारंटी
यह प्रोडक्ट 2 साल की वारंटी के साथ आता है।
9. वजन
यह हल्का वजन वाला पैन है। इसका वजन 500 ग्राम से थोड़ा ज्यादा है।
10. सुरक्षा की जानकारी
तवा का इस्तेमाल गैस और इंडक्शन पर किया जा सकता है। इसके साथ ही इसे डिशवॉशर में भी धो सकते हैं।
लेकिन इसे ओवन में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
इस नॉन- स्टिक तवा में मेटल की चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रेस्टीज ओमेगा डीलक्स ग्रेनाइट डोसा तवा रिव्यू
प्रेस्टीज ओमेगा डीलक्स ग्रेनाइट डोसा तवा से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
जरूरी बातें | प्रेस्टीज ओमेगा डीलक्स ग्रेनाइट डोसा तवा |
कीमत | 1,020/- रुपए |
मटेरियल | एल्यूमीनियम |
आयाम | 35.6 x 22.9 x 2.5 सेंटीमीटर |
वारंटी | 2 साल |
रंग | काला के साथ सफे़द रंग का स्पैटर पैटर्न |
प्रेस्टीज ओमेगा डीलक्स ग्रेनाइट डोसा तवा रिव्यू के लिए हमने डोसा बनाए। हमने लोकल ब्रांड का इडली/ डोसा मिश्रण का इस्तेमाल किया था।
हमने तवा पर घोल फैलाया और घोल ने जब आकार ले लिया और पैन से किनारे निकलने लगे थे तब हमने डोसा फोल्ड करने की कोशिश की। डोसा फोल्ड करने का प्रोसेस आराम से हो गया था, पैन की सतह पर घोल चिपका नहीं था!
लेकिन हमारी उम्मीद के अनुसार डोसा ब्राउन रंग का नहीं हुआ था। जब हमने ब्राउन रंग होने का इंतजार किया, तब तक डोसा पापड़ की तरह क्रिस्पी हो गया था। हमने रंग और क्रिस्पीनेस के लिए थोड़ी मात्रा में तेल डाला था।
अब बात डोसा तवा के हैंडल की करते हैं। कई हफ्तों तक इस्तेमाल करने के बाद, हम कह सकते हैं कि यह लाजवाब है! जब हमने बॉक्स में से पैन निकाला था तब हमें हैंडल मजबूत और सुरक्षित लग रहा था। इसके नट और बोल्ट मजबूत हैं और हैंडल को बहुत अच्छी तरीके से पकड़ा हुआ है। अगर आप अपने अंदर के शेफ को बाहर लाना चाहते हैं और सिर्फ एक एक साथ से पैनकेक पलट कर बनाना चाहते हैं, तो यह हैंडल टिकाऊ है।
खाना बनाते समय और बाद में, हैंडल गर्म नहीं हुआ था। इस बात की हम सराहना करते हैं!
प्रेस्टीज डोसा तवा के साथ हमारी सिर्फ एक दिक्कत थी कि इसके स्टील के पार्ट हर बार इस्तेमाल करने के बाद ब्राउन होते जा रहे थे। पैन की रिम (rim), हैंडल और पैन को जोड़ने वाली स्टील का पार्ट और गहरा होता जा रहा था।
प्रेस्टीज डोसा तवा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।










विशेषताएं
- नॉन- स्टिक पैन में पांच लेयर की कोटिंग है।
- यह पीएफओए फ्री है।
- यह प्रेस्टीज के टीटीके रेंज में से है।
- इसकी कीमत 1,020/- रुपए है।
- यह तवा तीन साइज में आता है।
- यह प्रोडक्ट 2 साल की वारंटी के साथ आता है।
अच्छी बातें
- हैंडल पैन से मजबूती से जुड़ा हुआ है।
- हैंडल गर्म नहीं होता है और बिना कपड़े की मदद से पकड़ सकते हैं।
- तवा हल्का है।
- इसका इस्तेमाल गैस और इंडक्शन पर किया जा सकता है।
- इसे डिशवॉशर में धो सकते हैं जिससे इसे साफ करना आसान है।
- हैंडल की मदद से तवा लटका भी सकते हैं जिससे इसे स्टोर करना आसान है और जगह भी कम लेता है।
- हमें सतह पर स्पैटर पैटर्न अच्छा लगा है।
- मेटल की चम्मच इस्तेमाल करने के बाद भी सतह पर निशान नहीं पड़ते हैं।
- बाकी ब्रांड के मुकाबले नॉन- स्टिक कोट ज्यादा समय के लिए टिकती है।
बुरी बातें
- तवा के किनारे उठे हुए हैं जो शायद यूज़र फ्रेंडली न हो।
- पहली बार इस्तेमाल करने के बाद, स्टील के हिस्से ब्राउन हो गए थे।
किसके लिए बेस्ट है
प्रेस्टीज डोसा तवा में 5-लेयर-नॉन- स्टिक कोटिंग है। डोसा के साथ- साथ इस पर आप कई स्नैक बना सकते हैं जैसे कि पैनकेक, क्रीप्स, सूजी चीला आदि। नॉन- स्टिक कोटिंग लाजवाब है।
डोसा तवा के नट- बोल्ट और हैंडल टिकाऊ हैं।
FAQs
प्रेस्टीज नॉन- स्टिक ग्रेनाइट डोसा तवा से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. क्या तवा का इस्तेमाल गैस और इंडक्शन पर कर सकते हैं? ( Is this tawa gas and induction compatible?)
हां, तवा का इस्तेमाल गैस और इंडक्शन पर किया जा सकता है।
2. क्या प्रेस्टीज तवा डिशवॉशर सेफ है? (Is this Prestige tawa dishwasher safe?)
हां, प्रेस्टीज डोसा तवा डिशवॉशर में धो सकते हैं। हमने इसे बॉश डिशवॉशर में धोया था।
3. तवा की ग्रेनाइट कोटिंग कितनी टिकाऊ है? (What is the durability of the granite coating of this tawa?)
प्रेस्टीज डोसा तवा की ग्रेनाइट कोटिंग पर निशान नहीं पड़ते हैं जिसकी उम्र लंबी होती है।
4. क्या डोसा तवा का इस्तेमाल रोटी बनाने के लिए किया जा सकता है? (Can I use this dosa tawa to make rotis as well?)
यह तवा इस्तेमाल करने की सलाह घोल से बनाने वाली डिश के लिए दी जाती है जैसे कि डोसा, चीला, पैनकेक आदि। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल रोटी, पराठा, स्टफ पराठा बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
5. क्या तवा में मेटल की चम्मच का इस्तेमाल किया जा सकता है? (Is this product metal spoon-friendly?)
हां, इस तवे पर ग्रेनाइट कोटिंग है जिस वजह से इस पर मेटल की चम्मच का इस्तेमाल किया जा सकता है। डोसा बनाते समय हमने मेटल की चम्मच का इस्तेमाल किया था और सतह पर निशान भी नहीं हुए थे।
आखिर में
तवा पर परफेक्ट क्रिस्प डोसा बने थे, जो हमने चाह था वो हमें मिला! प्रेस्टीज डोसा तवा अच्छा प्रोडक्ट है।
यह हल्का, इस्तेमाल और साफ करने में आसान है। तवा पर पांच लेयर की कोटिंग है और टिकाऊ हैंडल है। ग्रेनाइट फिनिश कोटिंग और स्पैटर पैटर्न डिजाइन जैसी खूबियां तारीफ के काबिल हैं।
तवा के उठे हुए किनारे कुछ लोगों के लिए दिक्कत हो सकते हैं। बेस और पैन- हैंडल को जोड़ने वाला हिस्सा (दोनों स्टील के बने हैं) पहले इस्तेमाल के बाद ब्राउन हो जाते हैं।
आपको डोसा ज्यादा पसंद हैं या उत्तपम? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
किचन टूल से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।