पोल्का पॉप रिव्यू – नैचुरली फ्लेवर स्पार्कलिंग वाटर (Polka Pop Review – Naturally Flavored Sparkling Water)
ज़ीरो कैलोरी और ज़ीरो शुगर! पोल्का पॉप भारत का पहला नैचुरली फ्लेवर स्पार्कलिंग पानी (Polka Pop Naturally Flavored Sparkling Water) है।
मिश्री रेटिंग
SUPERB!
Summary
पोल्का पॉप नैचुरली फ्लेवर स्पार्कलिंग वाटर (Polka Pop Naturally Flavored Sparkling Water) रिफ्रेशिंग गर्मियों का बेवरेज है। फ्लेवर स्पार्कलिंग वाटर के साथ आप बहुत कुछ कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात? इनमें ज़ीरो कैलोरी है और साथ ही शुगर और आर्टिफिशियल स्वीटनर नहीं हैं।
स्पार्कलिंग वाटर सुनने में बहुत फैंसी लगता है। यह पश्चिम में बेहद पॉपुलर है, यह ऐसी चीज है जिसे हम रोजाना आमतौर पर नहीं देखते हैं, बड़े शहरों में भी।
शुगर से भरपूर कार्बोनेटेड सोडा की तुलना में स्पार्कलिंग वाटर लो कैलोरी ऑप्शन है। कई लोग इसका इस्तेमाल अल्कोहल में मिक्स करने के लिए या मॉकटेल लो कैलोरी ड्रिंक बना करते हैं। आपकी तरह हम भी बहुत उत्साहित थे कि नैचुरली फ्लेवर स्पार्कलिंग वाटर का स्वाद कैसा होगा।
पोल्का पॉप भारत की स्पार्कलिंग वाटर ब्रांड है जिसका मुख्यालय चेन्नई में है। क्यूरेटेड बाए मिश्री सीरीज़ के लिए हमने पोल्का पॉप के चार फ्लेवर के स्पार्कलिंग वाटर ऑर्डर किए – क्रैनबेरी, लेमन लाइम, ऑरेंज और पीच (peach)। पोल्का पॉप नैचुरली फ्लेवर स्पार्कलिंग वाटर से जुड़ी अधिक जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।


विषय सूची
पोल्का पॉप – फ्लेवर








पोल्का पॉप – एक झलक


नंबर | जरूरी बातें | वैल्यू |
1. | कानूनी नाम | पोल्का पॉप |
2. | संस्थापक | गौरव खेमका |
3. | स्थापना का साल | 2020 |
4. | मुख्यालय | चेन्नई |
5. | प्रोडक्ट | स्पार्कलिंग वाटर |
6. | आपरेशन | पूरे भारत में |
पोल्का पॉप से जुड़ी जरूरी बातें


पोल्का पॉप ब्रांड का सफ़र, ऑपरेशन, प्रोडक्ट आदि से जुड़ी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
संस्थापक
पोल्का पॉप के संस्थापक गौरव खेमका हैं।
पोल्का पॉप का सफ़र
ब्रांड के शब्दों में “हमारे उत्पाद को पूरे भारत में अवधारणा, तैयार और निर्मित किया गया है! हमें ट्रैवलिंग करते समय स्पार्कलिंग वाटर की सुंदरता के बारे में पता चला, हम इस सिंपल लेकिन रिफ्रेशिंग और स्वादिष्ट प्रोडक्ट की तरफ आकर्षित हो गए थे! हम हैरान रह गए थे कि स्पार्कलिंग वाटर सेहत के प्रति सर्तक रहने वालो के बीच कितना पॉपुलर है, जिस वजह से इसने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया था।
फिर हमारा सफ़र शुरु हुआ। हम गहराई में गए और स्पार्कलिंग वाटर से जुड़ी हर रहस्य जानने की कोशिश में लग गए। हमने स्पार्कलिंग वाटर के साथ प्रयोग शुरु किया और हम तुरंत इस प्रोडक्ट से प्यार हो गया था और हमें पता था कि इसे भारत में दोबारा लाना जरूरी है। जिज्ञासा के रूप में जो शुरू हुआ वह अब एक ऐसी कंपनी है जो जीवन का एक तरीका पेश करने और भारत में स्पार्कलिंग वाटर मूवमेंट को ऊपर उठाने की उम्मीद कर रही है!”
ब्रांड का मकसद और दूरदर्शीता
पोल्क पॉप भारत का पहला 100% नैचुरली फ्लेवर स्पार्कलिंग वाटर है जिसमें ज़ीरो शुगर, ज़ीरो कैलोरी और ज़ीरो स्वीटनर है। यह रिफ्रेशिंग और दिलचस्प लाइफस्टाइल का ऑप्शन है जिसका आपको इंतजार था। हम आपके द्वारा खाने वाली चीज़ों के प्रति अधिक सर्तक रहने के आपके वादे के साथ हैं, जिसमें सभी फिज़ी मज़े हैं लेकिन कोई पछतावा नहीं है। पोल्का पॉप शाकाहारी और कीटो फ्रेंडली है।
प्रोडक्ट
पोल्का पॉप की नैचुरल फ्लेवर स्पार्कलिंग वाटर की रेंज है। यह चार फ्लेवर में उपलब्ध हैं –
- पीच
- ऑरेंज
- क्रैनबेरी
- लेमन लाइम
आपरेशन
पोल्का पॉप पूरे भारत में डिलीवर करता है। यह प्रोडक्ट इनकी आधिराकरिक वेबसाइट या फिर ऑनलाइन पोर्टल जैसे कि अमेज़न, फिल्पकार्ट या एलबीबी से खरीद सकते हैं। यह गुगल पे और फोन पे से भी खरीद सकते हैं। यह चेन्नई के कई स्टोर में भी उपलब्ध हैं।
पोल्का पॉप प्रोडक्ट – हमारी सलाह
हमने क्या ऑर्डर किया – पोल्का पॉप चार फ्लेवर स्पार्कलिंग वाटर में उपलब्ध है हमने सभी फ्लेवर ऑर्डर किए थे।
कीमत – हमारा कुल ऑर्डर 330/- रुपए का था। ब्रेक अप कुछ इस प्रकार है –
350 एमएल की एक बोतल 60/- रुपए है, 240/- रुपए की चार बोतल थी। दिल्ली एनसीआर के लिए शिपिंग चार्ज 90/- रुपए है।
पैकेजिंग – स्पार्कलिंग वाटर पीईटी (PET) बोतल में आता है, लेकिन ब्रांड का दावा है कि वो ‘पर्यावरण के सुरक्षा पर ध्यान देते हैं।’ ऐसा कैसे, आप सोच रहे होंगे?
ब्रांड का कहना है “हमने पीईटी (PET) बोतल इस्तेमाल करने का फैसला ध्यानपूर्वक तरीके से लिया है क्योंकि भारत में इन्हें रीसायकल किया जाता है। विश्वास के विपरीत, हमारे देश में कांच आसानी से रीसायकल नहीं होता है और कांच से प्रोडक्ट और भी महंगा लगता है।” वेबसाइट के अनुसार यह स्रिंक रैप (shrink wrap) का इस्तेमाल नहीं करते हैं जिससे एक्स्ट्रा पैकैजिंग की बर्बादी न हो। न ही यह डबल कार्डबोर्ड बॉक्स का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। यह सिर्फ एक कार्डबोर्ड बॉक्स का इस्तेमाल करते हैं जो टिकाऊ, दोबारा इस्तेमाल करने वाला और रीसायकल हो सकता है।
शेल्फ लाइफ – इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 4 महीने की है।


सभी फ्लेवर अलग- अलग टेस्ट करने से पहले इन सभी फ्लेवर के बारे में एक जैसी बातें कुछ इस प्रकार हैं –
- यह सभी बेरंग और साफ़ हैं।
- यह 350 एमएल की बोतल हैं।
- किसी भी फ्लेवर में आर्टिफिशियल स्वीटनर नहीं है।
- यह फिज़्ज़ी हैं। 2-3 दिन के बाद पीने पर भी, यह ताज़ा खुली हुई बोतल के करीब लगता है।
- इसका सेवन जैसे हैं वैसे ही किया जा सकता है।अगर आप इन्हे मिक्सर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं तो रेसिपी की सलाह नीचे दी गई है।
1. पोल्का पॉप – लेमन लाइम




सामग्री कुछ इस प्रकार है – कार्बोनेटेड पानी, नैचुरल लेमन और लाइम फ्लेवर, सोडियम बेंजोएट। इसमें एडेड फ्लेवर (लेमन और लाइम) और प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव (आईएनएस 211) है।
पोल्का पॉप लेमन लाइम पीईटी (PET) बोतल में आता है जिस पर लाइम रंग का कवर है। लेमन और लाइम, दोनों ही सिट्रस होते हैं जिससे स्पार्कलिंग वाटर को स्वादिष्ट मीठा- खट्टा फ्लेवर मिलता है।
इस स्पार्कलिंग वाटर से आप क्या बना सकते हैं? मार्गरीटा, मोजीतो या लेमन और मिंट में मिक्स कर सकते हैं।
2. पोल्का पॉप – पीच




पीच फ्लेवर हमारा फेवरेट फ्लेवर है! पीच की खुशबू बहुत मीठी होती है। यह क्वालिटी सभी ड्रिंक और डेजर्ट में मिलती है। पोल्का पॉप पीच स्पार्कलिंग वाटर की खुशबू स्वाद से ज्यादा मीठी है।
हालांकि इसमें एडेड शुगर और प्रेज़रवेटिव नहीं है, इसमें प्राकृतिक पीच मिठास है जो हमें बेहद पसंद आई है।
सामग्री कुछ इस प्रकार है – कार्बोनेटेड पानी, नैचुरल पीच फ्लेवर, सोडियम बेंजोएट। इसमें एडेड फ्लेवर (पीच) और प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव (आईएनएस 211) है।
इसे कैसे इस्तेमाल करें? पीच बेलिनी (peach bellini)? अपने पसंद के बेवरेज में मिक्स करें या ताज़ा बेसिल और खूब सारी क्रस्ड बर्फ से समर कूलर बनाएं।
3. पोल्का पॉप – क्रैनबेरी




क्रैनबेरी जूस से जैसे स्वाद की आप उम्मीद करते हैं वैसा पोल्का पॉप स्पार्कलिंग वाटर में भी है। क्रैनबेरी से मीठा स्वाद मिलती है। इस बेवरेज का फ्लेवर भी प्राकृतिक लगता है आर्टिफिशियल नहीं।
सामग्री कुछ इस प्रकार है – कार्बोनेटेड पानी, नैचुरल क्रैनबेरी फ्लेवर, सोडियम बेंजोएट। इसमें एडेड फ्लेवर (क्रैनबेरी) और प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव (आईएनएस 211) है।
इस फ्लेवर से क्या बना सकते हैं? वोडका और क्रैनबेरी जूस क्लासिक जोड़ी है जिसकी मदद से लो कैलोरी बेवरेज बनाया जा सकता है। इसमें सिर्फ फ्लेवर है और शुगर नहीं!
4. पोल्का पॉप – ऑरेंज




हालांकि इसमें ऑरेंज फ्लेवर प्राकृतिक लगता है लेकिन आखिर में हल्का कड़वापन आता है जो हमें पसंद नहीं आया। वहीं दूसरी तरफ, इससे ताज़ा फिज़्ज़ीनेस शामिल होती है।
सामग्री कुछ इस प्रकार है – कार्बोनेटेड पानी, नैचुरल ऑरेंज फ्लेवर, सोडियम बेंजोएट। इसमें एडेड फ्लेवर (ऑरेंज) और प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव (आईएनएस 211) है।
इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है? वोडका स्प्रिट्जर में शामिल करें या ब्लड ऑरेंज जूस या माल्टा में मिक्स करें।
पोल्का पॉप – संपर्क की जानकारी
FAQs
यहां से आप पोल्क पॉप से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब ले सकते हैं।
1. क्या पोल्का पॉप प्रोडक्ट कीटो फ्रेंडली हैं? (Are Polka Pop products keto friendly?)
हां। पोल्का पॉप स्पार्कलिंग वाटर वेगन और कीटो फ्रेंडली हैं।
2. पोल्का पॉप कहां उपलब्ध हैं? (Where is Polka Pop available?)
पोल्का पॉप पूरे भारत में डिलीवर करता है। यह प्रोडक्ट इनकी आधिराकरिक वेबसाइट या फिर ऑनलाइन पोर्टल जैसे कि अमेज़न, फिल्पकार्ट या एलबीबी से खरीद सकते हैं। यह गुगल पे और फोन पे से भी खरीद सकते हैं। यह चेन्नई के कई स्टोर में भी उपलब्ध हैं।
3. क्या पोल्का पॉप स्पार्कलिंग वाटर में शुगर है? (Does the sparkling water by Polka Pop contain any sugar?)
नहीं। पोल्का पॉप में शुगर और आर्टिफिशियल स्वीटनर नहीं है। यह शुगर फ्री और ज़ीरो कैलोरी बेवरेज है।
4. पोल्का पॉप स्पार्कलिंग वाटर के कितने फ्लेवर हैं? (How many flavors of sparkling water does Polka Pop have?)
पोल्का पॉप स्पार्कलिंग वाटर के चार फ्लेवर हैं – लेमन लाइम, पीच, क्रैनबेरी और ऑरेंज।
आखिर में
ताज़ा, फिज़्ज़ी और ज़ीरो शुगर! पोल्का पॉप स्पार्कलिंग वाटर की रेंज ज़ीरो कैलोरी बेवरेज हैं जिनका मज़ा चिल्ड पीने पर लिया जा सकता है। इसमें आप लाइम और मिंट मिक्स कर सकते हैं। या फिर इनका सेवन अकेले भी कर सकते हैं।
कैलोरी की बात करें तो, खासतौर पर अल्कोहल के साथ लेते समय एक समझदारी का कदम है। हम आमतौर पर जूस और सोडा के रूप से शुगर का सेवन ज्यादा कर लेते हैं। अगर आप अल्कोहल में ज़ीरो कैलोरी मिक्सर ढूंढ रहे हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन है।
ब्रांड के पेज पर स्पार्कलिंग वाटर इस्तेमाल करने के दिलचस्प तरीके से बताए गए हैं – क्लासिक रेसिपी जैसे कि कोसमोस, बैलिनी, मार्गरेटा, चॉकलेट वोलकेनो और बैरी क्रस।
क्या आपने इससे पहले स्पार्कलिंग वाटर ट्राई किया है? अगर हां, तो किस ब्रांड का और क्या वो ब्रांड भारत में उपलब्ध है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
रिव्यू पर काम करने वाली टीम
बेवरेज से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।