पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज रिव्यू (Patanjali Frozen French Fries Review)
Patanjali Frozen French Fries Review

पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज रिव्यू (Patanjali Frozen French Fries Review)

पतंजली फ्रेंच फ्राइज? जी हां, आपने सही पढ़ा है। इनके बारे में हमारा यह कहना है।

क्या आप उत्साहित हैं? हम तो बहुत ज्यादा हैं। हमने पतंजली को हमेशा देसी और आयुर्वेदिक चीजों से जोड़ा है और इस ब्रांड की तरफ से फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज लांच करने की उम्मीद नहीं थी। जब हमारे सामने पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज आई तो हम इस प्रोडक्ट का रिव्यू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते थे। रिव्यू करते समय हमने सूरत, स्वाद और क्रंच पर खास ध्यान दिया है। इनके बारे में आपको यह सभी जरुर बातें पता होनी चाहिए। आइए पता लगाते हैं कि पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज कितनी स्वादिष्ट हैं।

पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज से जुड़ी जरुरी बातें (Facts About Patanjali French Fries)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 18 महीने की है।
  • 100 ग्राम इन फ्राइज से 155 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।
  • सामग्री में आलू, राइस ब्रान ऑयल शामिल है।

#फर्स्टइंप्रेशन पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज

कीमत और पैकेजिंग – पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज ऑरेंज- सफेद रंग के पैकेजिंग में आती है। 400 ग्राम पैक की कीमत 75/- रुपए है।

कैसे बनाई – पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार इन्हें बनाया गया है। हमने यह फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज 15 मिनट के लिए फ्रिज से बाहर निकालकर रखा है और वेजिटेबल ऑयल में डीप फ्राई किया है। फ्राइज एक जैसा पकी थी और सभी फ्राइज का रंग भी एक जैसा निकलकर आया था।

पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज को डीप फ्राई करते समय।

सूरत – पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज का आकार एक जैसा है। आलू लंबे है और पैक में बहुत कम टूटी हुई फ्रेंच फ्राइज थी जिनकी हमेशा प्रशंसा की जाती है।

स्वाद और टैक्शर – हमें बहुत अच्छा लगा कि पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज कितनी अच्छी से पकी हैं। फ्राइज का सुंदर रंग आंखों को बहुत अच्छा लग रहा था। हमें इनमें सबसे अच्छी बात यह लगी कि फ्राइज बहुत ज्यादा क्रंची थी। पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज में बहुत क्रंच था और आलू का फ्लेवर बरकरार था।

हमने यह बात नोटिस की कि ठंडी होने के बाद भी फ्राइज में क्रंच बरकरार था।

patanjali-fries-deep-fried
पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज
इमेज क्रेडिट – mishry.com
Patanjali-Frozen-French-Fries-ready-to-eat
पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज – रिजल्ट
इमेज क्रेडिट – mishry.com

ऐसे प्रोडक्ट में हम कैलोरी को मध्यनज़र नहीं रखते हैं क्योंकि इन प्रोडक्ट का सेवन कैलोरी को ध्यान में रखते हुए नहीं किया जाता है। यह एक आरामदायक फूड प्रोडक्ट है जिसे पूरी दुनिया में मज़े के लिए खाया जाता है।

जब हमने तीन ब्रांड की फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज का रिव्यू किया था (आईटीसी, मैक्केन और सफल) यह जानने के लिए सबसे स्वादिष्ट फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज कौन- सी है तब हमने यह देखा कि कुछ फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज एक जैसी नहीं पकी थी और कुछ अंदर से खोखली थी। यहां पर ऐसा कुछ नहीं था। पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज का स्वाद अच्छा था, फ्राइज एक जैसी पकी थी, अंदर से खोखली नहीं थी और इनमें बहुत अच्छा क्रंच था। इसमें मसाले नहीं हैं इसलिए आप अपनी पसंद के अनुसार नमक या चाट मसाला डाल सकते हैं। इन फ्राइज को चिल्ली चीज़ फ्राइज या ग्रेवी फ्राइज बनाने के लिए बेस की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज

एक जैसा आकार, स्वादिष्ट, सुपर क्रंची। पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज अच्छी हैं।

कीमत – 75/- रुपए*

मात्रा – 400 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री रेटिंग (0-5) – हमारी तरफ से पतंजली फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज को 4.5 मिश्री मिलते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments