ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी: हर्ब्स की खूबियों के साथ
आरामदायक और ताज़ा! हमें ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी (Organic India Tulsi Mulethi Tea) पसंद आई है।
मिश्री रेटिंग
SUPERB!
Summary
हल्की, ताज़ा और आरामदायक! ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी (Organic India Tulsi Mulethi Tea) सोने से पहले पीने के लिए लाजवाब बेवरेज है। टी बैग में स्टेपल पिन नहीं है।
हर्बल टी क्या होती है? हर्बल टी, अपने नाम के अनुसार नहीं होती है क्योंकि यह चाय तो होती ही नही है। इनमें कैफीन नहीं होता है और हर्ब्स- मसालों के मिश्रण से बनती है जो सेहतमंद होती है।
तुलसी के फायदे कई सारे हैं। यह इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने के साथ- साथ खांसी- जुकाम से लड़ने में मदद करती है। इसके साथ ही मेटाबोलिज्म और डाइजेशन स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करती है। मुलेठी के साथ मिलने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं।
इस बार रिव्यू के लिए हमने ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी को चुना है जिसका उपयोग हमने 1 हफ्ते तक किया। ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी रिव्यू में फ्लेवर, खुशबू, कीमत और पैकेजिंग के बारे में जानकारी दी गई है।
विषय सूची
ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी से जुड़ी जरूरी बातें
ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी बैंगनी और हरे रंग के कार्टून में आती है। इस हर्बल मिश्रण के बारे में जरूरी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।


1. सामग्री
ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी में प्रमाणित ऑर्गेनिक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसमें तीन प्रकार की तुलसी है – रमा तुलसी, वना तुलसी और कृष्णा तुलसी। इसमें मुलेठी और पुदीना भी है।
इसके अलावा इसमें प्राकृतिक पुदीना फ्लेवर भी है।
यह कैफीन फ्री बेवरेज है।
2. रूप
ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी बैग में आती है। जब हमने टी बैग में से सामग्री बाहर निकाली तो हमने देखा कि मिश्रण पाउडर रूप में नहीं था। मिश्रण मोटा था और हम सूखी तुलसी की पत्तियां और मुलेठी की डंडियां देख पा रहे थे।
3. बनाने का तरीका
हमने पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार चाय बनाई है –
- कप में टी बैग डालें।
- कप में उबला हुआ पानी डालें।
- कप में 3-5 मिनट के लिए टी बैग डाले रखें।
- इच्छानुसार मीठा मिक्स कर सकते हैं।
- ठंडी चाय पीनी है तो एक कप में 2 टी बैग का इस्तेमाल करें।
- बिना दूध के पीना बेस्ट है।
4. खुशबू
जैसे ही हमने पैक खोला तो हमें पुदीने की खुशबू महसूस हुई। चाय बनाने के बाद तुलसी और पुदीने की खुशबू को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है।
5. फ्लेवर
ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी में तुलसी और पुदीना का फ्लेवर बोल्ड है। तुलसी में हल्का कसैला स्वाद (astringent flavor) है जो चाय में बहुत अच्छे से महसूस होता है।
हमने यह चाय स्प्रिग सिनेमन हनी के साथ ट्राई की थी।
6. ताज़ापन
यह आरामदायक, ताज़ा स्वाद वाली हर्बल चाय है जिसे पीने के बाद पेट भारी नहीं लगता है। पुदीने की खुशबू और फ्लेवर की वजह से यह डिनर के बाद पीने के लिए परफेक्ट बेवरेज बन जाता है।
7. कीमत और पैकेजिंग
ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी कार्टून में आती है जिसमें 25 बैग आते हैं और इसकी कीमत 148/- रुपए है। हर टी बैग को पेपर के लीफाफे में पैक किया है और एक बैग में 1.8 ग्राम मिश्रण है।
बैग पर स्टेपल पिन नहीं है और इन्हें प्रक्षालित (unbleached), बायोडिग्रेडेबल फाइबर के इस्तेमाल से बनाया गया है। कार्टून को 100% पुनर्नवीनीकरण पेपरबोर्ड (recycled paperboard) बनाया गया है।
ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी रिव्यू
ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी | प्रोडक्ट की जानकारी |
कीमत | 148/- रुपए |
मात्रा (एक बैग) | 1.8 ग्राम |
बैग की संख्या | 25 |
शेल्फ लाइफ | 30 महीने |
मुख्य सामग्री | रमा तुलसी, वना तुलसी और कृष्णा तुलसी, मुलेठी, पुदीना। |
ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी टी रिव्यू के दौरान हमने कई बातों पर ध्यान दिया है जैसे कि खुशबू, फ्लेवर। हमें हर्बल मिश्रण हल्का और ताज़ागी भरा लगा है।
चाय में पुदीने का फ्लेवर लाजवाब है। दिन के आखिर में यह चाय आराम दे सकती है। अगर आपको मीठा चाहिए है तो शहद मिक्स कर सकते हैं।






खूबियां
- 25 टी बैग्स पैक की कीमत 148/- रुपए है।
- एक बैग में 1.8 ग्राम मिश्रण है।
- सामग्री – रमा तुलसी, वना तुलसी और कृष्णा तुलसी, मुलेठी, पुदीना।
- यह कैफीन फ्री बेवरेज है।
- शेल्फ लाइफ – 30 महीने।
- बैग्स में स्टेपल पिन नहीं है।
अच्छी बातें
- पैकेजिंग पर्यावरण अनुकूल है। इन्हें प्रक्षालित (unbleached), बायोडिग्रेडेबल फाइबर के इस्तेमाल से बनाया गया है। कार्टून को 100% पुनर्नवीनीकरण पेपरबोर्ड (recycled paperboard) बनाया गया है।
- टी बैग्स में स्टेपल पिन नहीं है।
- हमें गले और पेट में आरामदायक असर अच्छा लगा है।
- पुदीने की खुशबू और प्लेवर प्यारा है।
- हमें तुलसी फ्लेवर का हर्बल मिश्रण अच्छा लगा है।
- कप के आखिर में पाउडर नहीं बचता है और साफ रहता है।
किसके लिए बेस्ट है?
अगर आप भारी खाना खाने के बाद या दिन के आखिर में हल्की, ताज़ा कर देने वाली चाय ढूंढ रहे हैं तो यह प्रोडक्ट आपके लिए हो सकता है।
FAQs
1. क्या आर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी ग्रीन टी है? (Is Organic India Tulsi Mulethi green tea?)
नहीं। यह किसी प्रकार की चाय नहीं है। यह कैफीन फ्री बेवरेज है।
2. आर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी में कितनी प्रकार की तुलसी का उपयोग किया गया है? (How many types of tulsi are used in Organic India Tulsi Mulethi?)
इसमें तीन प्रकार की तुलसी का उपयोग किया गया है – रमा तुलसी, वना तुलसी और कृष्णा तुलसी।
3. क्या तुलसी की चाय रात में पी सकते हैं? (Can we drink tulsi tea at night?)
हां। तुलसी की चाय रात में पी सकते हैं। तुलसी का सेवन करने से गहरी नींद आती है।
4. एक कार्टून में कितने टी बैग्स आते हैं? (How many tea bags are there in one carton?)
एक कार्टून में 25 बैग्स आते हैं।
आखिर में
ताज़ा, आरामदायक और पेट के लिए हल्की। पुदीने की खुशबू और फ्लेवर ज्यादा लेकिन इससे तुलसी का सिग्नेचर फ्लेवर दबता नहीं है। टीम मिश्री को ऑर्गेनिकस इंडिया तुलसी मुलेठी टी पसंद आई है!
क्या आपने इससे पहले ऑर्गेनिक इंडिया तुलसी मुलेठी ट्राई की है? अगर हां, तो अपना अनुभव हमें कमेंट में जरूर बताएं।
ग्रीन टी से जुड़ी अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।