प्याज के 10 उत्कृष्ट फायदे, प्रकार और नुकसान
प्याज के फायदे 40 कैलोरी और 89% पानी के कारण सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। इसके साथ ही प्याज के फायदे विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हैं।
यह ऐसी सब्जी है जिसे काटते समय और कई बार खरीदते समय भी रोना आ सकता है। क्या आप पहचान सकते हैं?
प्याज महंगे हो जाते हैं तो सच में रोना आ जाता है। जो लोग बिना प्याज के खाना ना पका सकते हैं और ना खा सकते हैं उन लोगों की जिंदगी में प्याज बहुत महत्वपूर्ण रूप निभाता है। यह लोग अपना खाना बिना प्याज के सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ लोग स्वाद के लिए खाते हैं वहीं कुछ प्याज के फायदे लेने के लिए इसका सेवन करते हैं। प्याज के फायदे पूरे शरीर के लिए मौजूद हैं।
प्याज खाने के फायदे पूरे साल लिए जा सकते हैं लेकिन गर्मियों में प्याज के फायदे बढ़ जाते हैं। प्याज में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने में मदद करता है वहीं प्याज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो स्वस्थ रहने में मदद करता है। इसके अलावा कच्चा प्याज खाने के भी फायदे कई सारे हैं। प्याज को डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है। इन सभी से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
प्याज के पौष्टिक तत्व
प्याज के फायदे इसमें मौजूद कई सारे पौष्टिक तत्व के कारण हैं। अगर आप प्याज को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपको नीचे दिए गए तत्व प्राप्त होंगे।
पोषण | मात्रा (100 ग्राम) |
कैलोरी | 40 |
प्रोटीन | 1.1 ग्राम |
फैट | 0.1 ग्राम |
पानी | 89% |
फाइबर | 1.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 9.3 ग्राम |
शुगर | 4.2 ग्राम |
प्याज के फायदे
अगर गर्मियों का मौसम सुखमय बनाना है तो इसमें मिलने वाली खास खाने की चीजें डाइट में शामिल करना जरूरी है जैसे कि आम, तरबूज, खरबूज, खीरा, नारियल पानी, नींबू पानी, गन्ने का जूस आदि। ऊपर दी गई टेबल के अलावा विटामिन सी, विटामिन बी6, फोलेट, पोटैशियम भी पाया जाता है। प्याज के फायदे से जुड़ी सारी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
1. पोषण से भरपूर
प्याज के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण हैं। प्याज में ऐसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के अधिकतर अंगों को अच्छे से काम करने में मदद करते हैं। प्याज में कैलोरी की मात्रा कम होती है और प्याज के फायदे मिनरल्स और विटामिन से भरपूर होते हैं। प्याज में विटामिन सी पाया जाता है जो इंफेक्शन और बीमारी से बचाव करने में मदद करता है। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में भी मदद मिलती है। प्याज में पाए जाने वाला विटामिन बी और फोलेट मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं। प्याज का सेवन करने से रेड ब्लड सेल की मात्रा भी बढ़ने में मदद मिलती है।
2. एंटीऑक्सीडेंट
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने का मतलब है कि बीमारियों से बचे रहना। आपको बता दें कि प्याज में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। प्याज में 25 तरह के अलग- अलग फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। प्याज में एंथोसायनिन्स नाम का फ्लेवोनोइड पाया जाता है जो प्याज को गहरा लाल रंग देता है।
उदाहरण के तौरपर, एक अध्ययन में 43,880 आदमियों जो रोजाना 613 एमजी एंथोसायनिन्स का सेवन करते हैं उनमें 14% दिल की बीमारी के आसार कम हो जाते हैं। वहीं दूसरे अध्ययन में 93,600 महिलाओं में यह देखा गया है कि जो रोजाना एंथोसायनिन्स का सेवन करने से 32% दिल की बीमारी कम होने के आसार होते हैं।


3. सेहतमंद दिल
दिल की सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल सामान्य बना रहे। इसके अलावा शरीर एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर रहना जरूरी है। प्याज के फायदे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम बनाए रखने में मदद करते हैं। प्याज में क्यूरसीटीन नाम का फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो दिल की बीमारी होने के आसार के कम करने में मदद करता है।
जानवरों पर किए गए अध्ययन में यह पाया गया है कि प्याज के फायदे दिल की बीमारी होने के आसार कम होने में मदद मिलती है।
4. सामान्य ब्लड शुगर लेवल
कई अध्ययन में यह पाया गया है कि प्याज के फायदे ब्लड शुगर लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। प्याज का सेवन करना डायबिटीज से गुजर रहे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकि इसके बावजूद प्याज का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
डायबिटीज से गुजर रहे चूहों के अध्ययन में 28 दिनों तक चूहों को 5% प्याज का अर्क खिलाया गया है। इसके बाद यह पाया गया है कि ब्लड शुगर लेवल कम हुआ है और साथ ही फैट भी कम हुआ है।


5. स्वस्थ डाइजेशन
प्याज के फायदे स्वस्थ डाइजेशन के लिए भी जाने जाते हैं। प्याज में ऐसे फाइबर और प्रीबायोटिक पाए जाते हैं जो आंत स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि फैटी एसिड आंत को स्वस्थ, इम्यूनिटी बढ़ाने, जलन कम करने और डाइजेशन स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। प्याज में भरपूर मात्रा में प्रीबायोटिक पाए जाते हैं जो स्वस्थ डाइजेशन, स्ट्रांग इम्यून सिस्टम और आंत स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
6. मजबूत हड्डियां
क्या आपको पता है प्याज के फायदे हड्डियों को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं। डाइट में प्याज शामिल करने से हड्डियां मजबूत होने में मदद मिल सकती है। उम्र बढ़ते समय हड्डियों का कमजोर होना आम बात है लेकिन आप बढ़ती उम्र में भी हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं। जानवरों पर किए गए अध्ययन में यह बताया है कि प्याज खाने से हड्डी खराब होने से बचाते हैं और हड्डी की डेंसिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
Buy Onion Powder Online
7. स्ट्रांग इम्यूनिटी
प्याज के फायदे इम्यूनिटी स्ट्रांग में मदद करते हैं। प्याज में पॉलीफेनोल्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करता है। फ्री रेडिकल रोगजनक होते हैं जो शरीर में बीमारी पैदा करते हैं। फ्री रेडिकल स्वस्थ सेल के साथ मिल जाते हैं और बीमार कर सकते हैं। लेकिन अगर आप एंटीऑक्सीडेंट का सेवन सही मात्रा में करते हैं तो यह एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल के साथ मिल जाते हैं और इनको खत्म करने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण हमारा शरीर फ्री रेडिकल के खतरे से बचा रहता है और बीमार होने के आसार भी कम हो जाते हैं।
8. स्वस्थ मुंह
प्याज के फायदे मुंह के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। यहां पर प्याज से आने वाली बदबू के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्याज के फायदे स्वस्थ मुंह रखने में बहुत मदद करते हैं। प्याज में थायोसल्फ्रेट्स और थियोसल्फोनेट्स तत्व पाए जाते हैं जो दांतों को खराब बैक्टीरिया से बचाकर रखते हैं जो दांतों को खराब कर सकते हैं। दांतों में सड़न होने पर प्याज के फायदे बहुत लाभदायक साबित हो सकते हैं।


9. स्वस्थ आंखें
बढ़ती उम्र में सबसे पहले आंखें कमजोर होती है। अगर आपको लंबे समय के लिए अपनी आंखों को स्वस्थ रखना है तो आज ही अपनी डाइट में प्याज शामिल करें। प्याज में ग्लूटाथिओन नाम का तत्व पाया जाता है जो एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है जो आंखों में होने वाली बीमारी से बचाव करने में मदद करता है। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन ई बहुत जरुरी होता है जो प्याज में पाया जाता है। प्याज की मदद से आंखों को स्वस्थ रखने का सबसे आसान तरीका है कि हर बार खाना बनाते समय आप ही प्याज काटें। प्याज काटने से आंखों में पानी आता है जिससे आंख साफ हो जाती हैं और स्वस्थ भी हो जाती हैं।
10. निखरती त्वचा
प्याज के फायदे सेहत के साथ- साथ त्वचा के लिए भी जाने जाते हैं। आपको बता दें कि प्याज में ऐसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं। जैसे कि प्याज में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह सभी विटामिन त्वचा को किसी भी तरह की बीमारी से बचाव करने में मदद करता है। प्याज के फायदे इसको सही तरह से त्वचा के लिए इस्तेमाल करने से मिल सकते हैं। प्याज के फायदे डाइट में शामिल करने से भी मिल सकते हैं और डाइरेक्ट त्वचा पर लगाने से भी मिल सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
- त्वचा के लिए प्याज का सेवन कच्चा भी किया जा सकता है। कच्चे प्याज का सेवन करने से त्वचा में हो रहे ब्रेकआउट भरने में मदद मिलती है।
- अगर आपको कच्चा प्याज पसंद नहीं है तो आप खाने में डालकर भी खा सकते हैं।
- कच्चे प्याज का रस सीधा त्वचा पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा को कई सारे पौष्टिक तत्व मिलते हैं। प्याज का रस रुई की मदद से लगाएं।
- प्याज के जूस में 1 चम्मच जैतून का तेल या बादाम का तेल मिलाएं और त्वचा पर लगाएं। और फिर त्वचा ठंडे पानी से धो लें।
- प्याज का रस नींबू के रस के साथ भी मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।
- प्याज के रस में दही भी मिल सकते हैं।
- प्याज के रस में हल्दी पाउडर में मिलाकर लगा सकते हैं।


11. मजबूत बाल
प्याज के फायदे सेहत और त्वचा के साथ- साथ बालों के लिए भी कई सारे हैं। भाग- दौड़ भरी जिंदगी का सबसे ज्यादा असर बालों पर पड़ता है। बालों को रोजाना की गंदगी, धूल, मिट्टी, बदलते मौसम का सामना करना पड़ता है। इसलिए बालों की देखभाल भी बेहद जरुरी है। बालों के प्याज के फायदे कई सारे हैं जैसे कि समय से पहले सफेद नहीं होने में मदद, डैंड्रफ से छुटकारा, चमकदार बाल आदि।
कैसे करें इस्तेमाल
- बालों के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सबसे पहले प्याज का रस निकालें और रस को बालों में करीब 30 मिनट के लिए रख सकते हैं।
- जब तक बालों में प्याज का रस है तब तक बालों की हल्के हाथों से मालिश कर सकते हैं।
- अब बालों को सामान्य पानी से धो लें।
प्याज के प्रकार
खाने की चीजों पर यह आमतौर पर निर्भर करता है कि वो किस जगह, मौसम, वातावरण आदि में उगाए जाते हैं। इन स्थितियों के कारण ही एक चीज के कई प्रकार होते हैं। ऐसे ही प्याज भी कई प्रकार के पाए जाते हैं। प्याज के प्रकार से जुड़ी सारी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
1. सफेद प्याज
अगर कच्चा प्याज डाइट में शामिल करना है तो सफेद प्याज एक अच्छा ऑप्शन है। इनका स्वाद सभी प्याज में से सबसे हल्का होता है जिस कारण से इनको सलाद या सैंडविच के तौर पर खाया जा सकता है।
2. लाल प्याज
सफेद प्याज के मुकाबले लाल प्याज में ज्यादा तीखापन होता है। इस प्याज का सुंदर लाल रंग डिश सुंदर बनाने में मदद करता है। इनको अचार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।


3. पीला प्याज
पीले प्याज को आमतौर पर स्पेनिश प्याज भी कहा जाता है। सफेद और लाल प्याज के मुकाबले इस प्याज का तीखापन बहुत ज्यादा होता है। इसको आप किसी भी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. मीठा प्याज
सभी प्याज के मुकाबले यह कम तीखा होता है और यह मोटा होता है। इसको कच्चा खाया जा सकता है।
प्याज खाने के तरीके
प्याज खाने के स्वाद के साथ- साथ सेहत का भी ध्यान रखता है। खाने में प्याज शामिल करने के बाद बहुत अच्छा और अलग स्वाद मिलता है। प्याज के फायदे जानने के बाद जरुरी है कि आपको इसके बारे में जानकारी जरुर हो कि प्याज का सेवन कैसे किया जा सकता है। आपको बता दें कि प्याज के फायदे कई अलग- अलग तरीके से लिए जा सकते हैं। प्याज के सेवन करने के तरीके से जुड़ी सारी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
- आमतौर पर प्याज का सेवन तड़के में डालकर किया जाता है। भारतीय घर में अधिकतर प्याज का तड़का लगाया जाता है जिससे सब्जी का स्वाद निखकर आता है। तेल में जीरा और अजवाइन के साथ प्याज गोल्डन होने तक प्याज पकाएं जाते हैं जिससे शानदार तड़का लगता है।
- अगर आपको तड़के में प्याज पसंद नहीं है तो कच्चे प्याज का सेवन कर सकते हैं। सलाद में कच्चे प्याज को शामिल कर सकते हैं। सलाद में खीरा, टमाटर, ऑलिव ऑयल या नींबू के रस के साथ गोल प्याज काटकर खा सकते हैं।
- प्याज का सेवन सूप के रूप में भी किया जा सकता है।
- प्याज की चटनी भी बना सकते हैं। प्याज की चटनी बनाने के लिए पैन में तेल डालें, अपनी पसंद के मसाले और कटे हुए प्याज डालें, थोड़ी देर पकने दें और प्याज की चटनी तैयार है।
- प्याज का पराठा भी खा सकते हैं। प्याज का पराठा बनाने के लिए एक बर्तन में प्याज काटें। इसमें नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च और अपनी पसंद के मसाले डालें और मिक्स करें। अब प्याज की फिलिंग की मदद पराठे बनाएं।


कच्चा प्याज खाने के तरीके
क्या आपने कच्चे प्याज के फायदे के बारे में सुना है? आपने यह बहुत लोगों से सुना होगा क्योंकि कच्चे प्याज के फायदे (onion benefits) बहुत सारे हैं। कई लोगों को कहते हुए सुना होगा कि कच्चे प्याज खाने से उनकी यह तकलीफ दूर हो गई। अगर आप भी कच्चा प्याज अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो बहुत आसानी के साथ शामिल कर सकते हैं।
1. सलाद
प्याज के फायदे प्राप्त करने का यह तरीका सबसे पॉपुलर और सबसे आसान है। आप प्याज को अपने रोजाना के सलाद में शामिल कर सकते हैं। सलाद के ऊपर ऑलिव ऑयल डालने से सलाद स्वादिष्ट होने के साथ- साथ सेहतमंद भी बन जाता है।


2. सिरका वाला प्याज
जब भी आप बाहर खाना खाने जाते हैं तब आपको छोटी सी कटोरी में सिरका वाले प्याज जरूर मिलते हैं और अगर नहीं मिलते हैं तो आप जरुर कहकर मांगते होंगे। सिरके वाले प्याज खाने के स्वाद को दोगुना कर देते हैं। लेकिन यह स्वाद आपको घर में भी आसानी से मिल सकता है। आपको सिर्फ सिरका खरीदना है। एक बोतल में सिरका डालें और अब इसमें छिलका उतारे हुए प्याज डालें और इन्हें चाकू काटें लेकिन पूरा मत काटें। आधा काटने से प्याज के अंदर सिरका चला जाएगा जिससे प्याज स्वादिष्ट बन जाएंगे। अब कटे हुए प्याज कुछ घंटों के लिए सिरका में डुबा दें।
3. प्याज का रायता
गर्मियों में रायता से अच्छ, ठंडा, स्वादिष्ट और सेहतमंद और क्या हो सकता है। बूंदी के रायते के अलावा आप प्याज का रायता भी बना सकते हैं। प्याज का रायता बनाने की विधि बेहद आसान है। सबसे पहले दही फैंट लें और अब इसमें काला नमक, सफेद नमक, लाल मिर्च, भुना और पिसा हुआ जीरा, चाहें तो हरी मिर्च डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें छोटे- छोटे कटे हुए प्याज डालें और फ्रिज में रखें। ठंडा होने के बाद रायते का सेवन करें।
संबंधित आर्टिकल: बिना प्याज से आलू कैसे बनाएं
कच्चे प्याज की बदबू से कैसे दूर करें
कच्चे प्याज के फायदे वैसे तो कई सारे हैं लेकिन इससे महक भी आती है। क्या इसका मतलब यह कि अगर आप बाहर हैं तो कच्चे प्याज का सेवन नहीं कर सकते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कच्चा प्याजा खाने के बाद मुंह में आ रही महक से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे जुड़ी सारी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
- अगर आप घर में हैं तो कच्चा प्याज खाने के बाद ब्रश कर सकते हैं।
- अगर आप बाहर हैं तो माउथवॉश से मुंह साफ कर सकते हैं।
- आप हर्ब खा सकते हैं जैसे कि तुलसी के पत्ते।
- प्याज की महक दूर करने के लिए फल खा सकते हैं।
- कच्चा प्याज खाने के बाद च्यूइंग गम खा सकते हैं।
- स्ट्रांग बेवरेज जैसे कि ग्रीन टी, दूध, नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।


प्याज के नुकसान
हर आर्टिकल के आखिर में आपको उस चीज के नुकसान के बारे में बताया जाता है क्योंकि किसी भी चीज के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में जानकारी होना जरुरी है। वैसे ही प्याज के नुकसान भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि प्याज का सेवन अधिक मात्रा में करने से इसके नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। लेकिन ऐसे तभी होगा तब आप इसका सेवन सही तरीके से नहीं करेंगे। प्याज के नुकसान से जुड़ी जानकारी यहां से ले सकते हैं।
- अधिक मात्रा में प्याज का सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं जैसे कि पेट दर्द, दस्त।
- त्वचा पर प्याज लगाने से पहले हाथ पर प्याज लगाकर जरुर देखें क्योंकि आपको प्याज से एलर्जी हो सकती है।
- अपच के दौरान प्याज का सेवन करने से यह परेशानी और भी बढ़ सकती है।
- डायबिटीज में अधिक मात्रा में प्याज खाने से ब्लड शुगर लेवल असामान्य हो सकता है। इस विषय में डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
- अधिक मात्रा में प्याज खाने से सांस में प्याज की महक लंबे समय के लिए रह सकती है।
- सर्जरी से पहले या बाद में प्याज खाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि ब्लड क्लोटिंग कम हो जाती है।
- प्याज का सेवन सामान्य मात्रा से ज्यादा करने से दिल की बीमारी होने के आसार बढ़ सकते हैं।
आखिर में
प्याज से बनी डिश के बारे में सुनते ही मन खुश हो जाता है। किसी भी खाने में प्याज डालने के बाद उस डिश का स्वाद बढ़ जाता है। इसलिए कहा जा सकता है कि प्याज के फायदे स्वाद के साथ- साथ सेहत का भी वादा करते हैं। प्याज के फायदे लेने के लिए जरूरी है कि आप इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। प्याज को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है।
प्याज पकाकर या कच्चा खा सकते हैं। कच्चा प्याज सेहतमंद माना जाता है क्योंकि पकने के बाद इसमें से कई पौष्टिक खत्म हो जाते हैं। लेकिन इस बात का भी खास ध्यान रखें कि प्याज का सेवन सही मात्रा में करें। अधिक मात्रा में प्याज खाने से प्याज के नुकसान देखने पड़ सकते हैं।
आप किस तरह से प्याज का सेवन करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
कच्चे प्याज में ऑर्गेनिक सल्फर कंपाउंड ज्यादा होता है जिस कारण से कच्चा प्याज के फायदे बढ़ जाते हैं। इसके अलावा कच्चे प्याज में अमिनो एसिड भी पाया जाता जो सेहत के लिए लाभदायक होता है।
रोजाना सही मात्रा में प्या खाने के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सेहतमंद दिल, कंट्रोल ब्लड शुगर लेवल, मजबूत हड्डियां, स्ट्रोंग इम्युनिटी, निखरती त्वचा, सेहतमंद बाल, स्वस्थ डाइजेश आदि। रोजाना प्याज खाने से सर से पांव तक के लिए फायदे मिलते हैं।
अधिक मात्रा में प्याज खाने के नुकसान हो सकते हैं जैसे कि अपच, ब्लड शुगर लेवल असामान्य होना, ब्लड क्लोटिंग में मुश्किल हो सकती है, सांस लंबे समय के लिए प्याज की महक आदि।
कच्चा प्याज खाने के कई सारे फायदे हैं जैसे कि सामान्य ब्लड शुगर लेवल, सामान्य कोलेस्ट्रॉल। इसके अलावा प्याज में कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वजन सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है। लेकिन इसके अलावा कसरत और बैलेंस डाइट का ध्यान रखना भी जरुरी है।
डिनर के समय सही खाने का चयन करना चाहिए। गलत खाना खाने से पूरी रात खराब हो सकती है जिससे नींद भी खराब हो सकती है। रात में प्याज का सेवन करने से गैस की दिक्कत हो सकती है।