न्यूट्राबे गोल्ड व्हे प्रोटीन रिव्यू
न्यूट्राबे गोल्ड वाइटल व्हे चॉकलेट प्रोटीन प्रीमियम सप्लीमेंट है जिससे प्रोटीन का सेवन बढ़ाया जा सकता है।
मिश्री रेटिंग
SUPERB!
Summary
न्यूट्राबे गोल्ड वाइटल व्हे प्रोटीन रोजाना की प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए अच्छा सप्लीमेंट है। इसकी स्थिरता और फ्लेवर अच्छा है।
क्या आप कंप्लीट प्रोटीन स्रोत की तलाश में हैं? चॉकलेटी फ्लेवर? इस्तेमाल करने में सुविधाजनक? अगर आपका जवाब हां तो यह रिव्यू आपके लिए है।
हम सभी के लिए प्रोटीन महत्वपूर्ण माइक्रोन्यूट्रिएंट है, चाहे हम जिम जाएं या नहीं। जब बात शाकाहारी और वीगन की आती है तो लीन प्रोटीन (lean protein) के स्रोत नहीं है या पर्याप्त नहीं है। यहां पर सप्लीमेंट की जरूरत के बारे में पता चलता है। इस साल हमने न्यूट्राबे के प्लांट प्रोटीन का रिव्यू किया गया है और हम यह पसंद भी आए थे।
लेकिन व्हे प्रोटीन कैसा है? क्या यह भी हमें पसंद आएगा?
विषय सूची
न्यूट्राबे गोल्ड वाइटल व्हे प्रोटीन – एक झलक
नीचे दी गई टेबल से आप सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
न्यूट्राबे गोल्ड वाइटल व्हे प्रोटीन | प्रोडक्ट की जानकारी |
कीमत | 1499/- रुपए |
मात्रा | 1 किलो ग्राम (20 सर्विंग) |
मुख्य सामग्री |
|
मिश्री रेटिंग | 4 |
खरीदें | अमेज़न पर खरीदें |
हमारे रिव्यू फैक्टर
न्यूट्राबे गोल्ड वाइटल व्हे प्रोटीन रिव्यू करते समय हमने रिव्यू फैक्टर तय किए हैं।
प्रोटीन का स्रोत, एक सर्विंग में प्रोटीन, कुल कैलोरी और कीमत जैसे रिव्यू फैक्टर पर ध्यान दिया गया था। हमने मिक्स होने की क्षमता और फ्लेवर पर भी ध्यान दिया था।
1. पोषण
एक सर्विंग में प्रोटीन की मात्रा
एक सर्विंग से लगभग 20-25 ग्राम प्रोटीन मिलना चाहिए। इसमें 110- 150 कैलोरी होनी चाहिए और यह कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा पर निर्भर करता है।
प्रोटीन का स्रोत
इस सप्लीमेंट में प्रोटीन का मुख्य स्रोत क्या है? क्या यह प्राकृतिक है? क्या इससे सभी नौ जरूरी अमीनो एसिड मिलते हैं?
2. मुख्य सामग्री
इस सेक्शन में हमने इस व्हे प्रोटीन में इस्तेमाल किए गए फ्लेवर एजेंट और स्वीटनर पर ध्यान दिया है।
3. कीमत
एक चम्मच प्रोटीन लगभग 65-95 की रेंज में होता है। कीमत में विभिन्नता कई कारण से हो सकती है जैसे कि प्रोटीन कहां से प्राप्त किया गया है (derivation process), फ्लेवर और क्वालिटी।
4. स्वाद और मिक्स होने की क्षमता
चॉकलेट फ्लेवर कितना स्वादिष्ट है? मिठास कैसी है? बैलेंस? क्या स्वाद आर्टिफिशियल लगता है? इसकी स्थिरता और मिक्स होने की क्षमता कैसी है? क्या यह स्मूथ या इसमें गांठ बनी हुई थी? क्या गिलास/ जार के नीचे व्हे प्रोटीन इकट्ठा हो जाता है?
5. अन्य फैक्टर
हमने पैकेजिंग और शेल्फ लाइफ पर भी ध्यान दिया है।
न्यूट्राबे गोल्ड वाइटल व्हे प्रोटीन – क्या, क्यों और कैसे
व्हे प्रोटीन क्या है?
दूध में दो प्रोटीन होते हैं – व्हे और कैसिइन (casein)। चीज़ बनाने के प्रोसेस में कैसिइन में से व्हे अलग किया जा सकता है। इन्हें अलग करने के बाद जो लिक्विड बचता है उसे पाश्चुरीकृत (pasteurized) और सुखाया जाता है और यह हमारे लिए प्रोटीन पाउडर के रूप में उपलब्ध होता है।
जैव उपलब्धता (bioavailability) क्या होता है?
इसका मतलब है ‘मात्रा से अधिक गुणवत्ता’ (quality over quantity)।
जैव उपलब्धता का मतलब है कि आप जितने प्रोटीन का सेवन करते है उसके बाद आपके शरीर के द्वारा उसे अब्जॉर्ब और उपयोग करने की क्षमता को दर्शाता है।
व्हे प्रोटीन को कंप्लीट प्रोटीन का स्रोत कहा जाता है क्योंकि इसमें सभी जरूरी नौ अमीनो एसिड हैं और इनका अब्जॉर्बशन रेट ज्यादा होता है। औसत, व्हे की जैव उपलब्धता 70-95% होती है। इसका मतलब है कि 100 ग्राम व्हे प्रोटीन कंसंट्रेट से कम से कम 70 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।
क्या व्हे कंसंट्रेट और आइसोलेट में अलग- अलग प्रोटीन स्रोत का इस्तेमाल किया गया है?
नहीं, व्हे प्रोटीन और आइसोलेट, दोनों में दूध मुख्य प्रोटीन स्रोत है।
व्हे आइसोलेट में प्रोसेसिंग ज्यादा होती है, ज्यादा मात्रा में प्रोटीन, लो कार्बोहाईड्रेट और फैट और इसके साथ ही इसमें बहुत कम या ना के बराबर लैक्टोज होता है। व्हे आइसोलेट के मुकाबले व्हे कंसंट्रेट सस्ता होता है।
प्लांट प्रोटीन और व्हे प्रोटीन में क्या अंतर है?
व्हे प्रोटीन प्रीमियम क्वालिटी प्रोटीन है जिसे गाय के दूध से प्राप्त किया जाता है। इसमें लैक्टोज पाया जाता है।
वहीं प्लांट प्रोटीन विभिन्न स्रोत से तैयार किया जा सकता है जैसे कि ब्राउन राइस, सोय, पी (pea) आदि। यह वीगन फ्रेंडली और लैक्टोज- फ्री है।
न्यूट्राबे गोल्ड वाइटल व्हे प्रोटीन रिव्यू
हमारा अनुभव
पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने एक स्कूप (50 ग्राम) न्यूट्राबे गोल्ड वाइटल प्रोटीन 250 एमएल पानी के साथ ब्लेंडर में डाला। आप दूध भी डाल सकते हैं।
सिर्फ 15 सेकंड के अंदर हमें बिना गांठ वाला और परफेक्ट स्थिरता वाला प्रोटीन मिल गया था। यह पीने में दरदरा नहीं लग रहा था, हमें इसकी स्मूथ स्थिरता पसंद आई है।
स्वाद की बात करें तो चॉकलेट फ्लेवर कम है लेकिन इसे नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसमें मिठास बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन आखिर में आर्टिफिशियल स्वीटनर का सिंथेटिक फ्लेवर महसूस होता है। लेकिन अधिकतर चॉकलेट फ्लेवर व्हे प्रोटीन का आफ्टर टेस्ट ऐसा ही होता है।




मुख्य सामग्री
मिल्क सॉलिड (स्किम्ड मिल्क पाउडर), मिल्क प्रोटीन कंसंट्रेट, व्हे प्रोटीन कंसंट्रेट (80%)), कोको पाउडर, एंजाइम ब्लेंड, प्राकृतिक समान चॉकलेट फ्लेवरिंग पदार्थ, विटामिन और मिनरल्स, थिकनिंग एजेंट (आईएनएस 415, ई407), और स्वीटनर (आईएनएस 955) मुख्य सामग्री में शामिल हैं।
आईएनएस 955 या सुक्रालोज (sucralose)। यह आर्टिफिशियल स्वीटनर है जो शरीर के द्वारा टूटता नहीं है जिससे यह नॉन कैलोरिक बन जाता है।
आईएनएस 415 और ई 407 को ज़ैंथन कम और कैरेजेनन (xanthan and carrageenan) कहा जाता है। गाढ़ेपन को बढ़ाने के लिए थिकनर्स का उपयोग पोषण संबंधी गुणों में बिना बदलाव किए किया जाता है।
पौष्टिक वैल्यू कुछ इस प्रकार है:
50 ग्राम (एक सर्विंग/ एक फुल चम्मच) से 187.05 कैलोरी, 20 ग्राम प्रोटीन, 24.69 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 0.92 ग्राम फैट मिलता है। इस सर्विंग से 3.59 ग्राम जरूरी अमीनो एसिड मिलता है।
जब हमने अन्य पॉपुलर/ विश्वसनीय व्हे प्रोटीन ब्रांड से तुलना की तो हमने पाया कि न्यूट्राबे गोल्ड वाइटल व्हे प्रोटीन में मामूली कैलोरी की मात्रा ज्यादा है, प्रोटीन की मात्रा थोड़ी कम है लेकिन यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है। एक प्रोडक्ट में दो प्रोडक्ट मिलते हैं – व्हे प्रोटीन और मास गेनर (mass gainer)।


- सुविधाजनक प्रोटीन स्रोत
- स्मूथ स्थिरता
- पेट भरने वाला
- बैलेंस मिठास
- पर्याप्त चॉकलेट फ्लेवर
- आर्टिफिशियल स्वीटनर
न्यूट्राबे गोल्ड व्हे की सलाह हम उन लोगों को देते हैं जिन्हें मांसपेशियां और सेहतमंद वजन बढ़ाना है।
FAQs
न्यूट्राबे गोल्ड वाइटल व्हे प्रोटीन से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
हां। इससे मांसपेशियां जल्दी ठीक होती है जिससे मासंपेशियों की ग्रोथ और विकास भी जल्दी होता है।
हां, इसमें आर्टिफिशियल शुगर है – आईएनएस 955।
नहीं, इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं हैं लेकिन एडिटिव्स हैं जैसे कि आईएनएस 415 और ई 407।
हां, बिल्कुल। हम इस व्हे प्रोटीन में ओट्स, केला, नट्स और बीज भी डालने की सलाह देते हैं।
हां, यह ग्लूटेन फ्री है।
सारांश
न्यूट्राबे गोल्ड वाइटल व्हे प्रोटीन की मदद से सुविधाजनक तरीके से प्रोटीन का सेवन किया जा सकता है। इसकी स्थिरता और फ्लेवर अच्छा है।
अगर आप व्हे प्रोटीन के साथ अपना सफर शुरु करना चाहते हैं तो यह प्रोडक्ट ट्राई कर सकते हैं।
रिव्यू पर काम करने वाली टीम
प्रोटीन से जुड़े अन्य रिव्यू
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।