मैक्केन चिल्ली चीज़ी नगेट्स रिव्यू (McCain Chilli Cheesy Nuggets Review)
चीज़ी, क्रिस्पी फ्रोजन फूड आपके दिन को अच्छा बना सकते हैं। आइए देखते हैं कि क्या यह चीज़ी चिल्ली नगेट्स आपका दिल जीत सकते हैं?
भारत के शहरी इलाके में शायद ही ऐसा घर होगा जिनके फ्रिज में फ्रोजन फूड नहीं होंगे। जब आपके घर में अचानक से कई मेहमान आ जाते हैं या फिर बच्चों को छोटी-छोटी भूख लगती है तब फ्रोजन फूड आपकी बहुत मदद करते हैं। कारण चाहें कोई भी हो, फ्रोजन फूड इन सभी कारणों का एक तरह का हल है जिसमें आपको सिर्फ पैकेट खोलना है और छुटकी में स्नैक्स तैयार हैं।
इसके साथ ही यह किफायती कीमत में मिलते हैं जो बड़ी पार्टी और ज्यादा लोगों के लिए सही है। हाल ही में हमने मैक्केन चिल्ली चीज़ी नगेट्स का रिव्यू किया है। इस रिव्यू से आप यह पता लगा सकते हैं कि क्या आपको यह फ्रोजन स्नैक्स खरीदना चाहिए या नहीं।
विषय सूची
मैक्केन चिल्ली चीज़ी नगेट्स (McCain Chilli Cheesy Nuggets) से जुड़ी जरुरी बातें
*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार
- इनको पकाने से पहले फ्रीजर से बाहर निकालकर ना रखें, तुरंत निकालकर बनाएं।
- इनको माइक्रोवेव में नहीं बनाया जा सकता है।
- इनको डीप फ्राई या बेक किया जा सकता है।
- इस प्रोडक्ट के 100 ग्राम मं 240 किलो कैलोरी मौजूद है।


मैक्केन चिल्ली चीज़ी नगेट्स
मैक्केन चिल्ली चीज़ी नगेट्स क्रिस्पी हैं और इनमें चेद्दार चीज़ का फिलिंग है।
मात्रा- 400 ग्राम, कीमत- 200/- रुपए*
*कीमत रिव्यू के समय
#फर्स्टइंप्रेशन मैक्केन चिल्ली चीज़ी नगेट्स
कीमत और पैकेजिंग- मैक्केन चिल्ली चीज़ी नगेट्स मैक्केन के मानक लाल पैकेजिंग में आते हैं। 400 ग्राम पैक की कीमत 200/- रुपए है।


कुकिंग प्रोसेस- हमने मैक्केन चिल्ली चीज़ी नगेट्स को वेजिटेबल ऑयल में डीप फ्राई किया है। जानकारी के अनुसार हमने पैक को फ्रीजर से तभी निकाला जब हमें इन्हें डीप फ्राई करना था। यह फ्रोजन फूड 3 मिनट के अंदर अच्छे से पक गए थे।
-
फ्राई करने से पहले -
फ्राई करने के बाद
स्वाद और टैक्शर- नगेट्स सुपर क्रिस्पी हैं। कई नगेट्स में बहुत ज्यादा फिलिंग नहीं थी। हालांकि यह स्वादिष्ट हैं लेकिन अगर फिलिंग और भी ज्यादा होती तो इन स्नैक्स को खाने में ज्यादा मज़ा आता। इसकी कवरिंग क्रिस्पी है। यह सच में स्वादिष्ट हैं।
बच्चों के लिए इसमें मसाला ज्यादा है। बड़े बच्चों के लिए यह फ्रोजन फूड सही हैं जिनको मीडियम मसाला, चीज़ी चेद्दार फ्लेवर पसंद है। हमने यह पाया है कि ज्यादातर स्नैक्स खोखले हैं, इनमें चीज़ है लेकिन आलू बहुत कम है।
पूरी तरह से देखा जाए तो मैक्केन चिल्ली चीज़ी नगेट्स अच्छे हैं लेकिन और भी अच्छे हो सकते थे अगर इनमें फिलिंग ज्यादा होती।


*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।