कीवी खाने के 9 प्रमुख फायदे और इससे जुड़ी बातें
कीवी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके अलावा कीवी के फायदे कई सारे हैं जिससे जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
यह फल विटामिन सी और डायटरी फाइबर से भरपूर है। प्लेटलेट्स कम होने पर इस फल का सेवन किया जाता है। क्या आप पहचान सकते हैं?
कीवी पौष्टिक आहार से भरपूर फल है क्योंकि इसमें प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, विटामिन और डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं जो सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए लाभदायक हैं। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी- इंफ्लामेट्री खूबियां हैं जो सांस की बीमारी का प्राकृतिक इलाज करने के लिए भी जानी जाती है। कीवी जितनी स्वादिष्ट होती है उतने ही लाभदायक कीवी के फायदे भी हैं।
अगर आप डाइट में कीवी शामिल करना चाहते हैं तो कीवी के फायदे जानने जरूरी हो जाते हैं।
विषय सूची
कीवी के फायदे
कीवी के फायदे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इनका सेवन सही समय और तरीके से करने पर कई सारे लाभ आसानी से मिल सकते हैं।
1. एंटीऑक्सीडेंट
100 ग्राम कीवी खाने से 92.7 मिली ग्राम विटामिन सी मिलता है। एक दिन में 90 एमजी विटामिन का सेवन करना चाहिए। इससे यह साफ कहा जा सकता है कि कीवी खाने के फायदे से पूरी दिन की विटामिन की जरूरत पूरी हो जाती है। शरीर में विटामिन की मात्रा सही बने रहने से फ्री रेडिकल का खतरा कम हो जाता है और कई बीमारी के कारण होते हैं।
2. वेट लॉस
डायट्री फाइबर का सेवन करने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे कैलोरी बर्न होती है और डायजेशन को धीरे कर देता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह आपके पेट को लंबे समय के लिए भरकर रखता है जिससे आप बार- बार खाना नहीं खाते हैं। फाइबर को पचाने में ज्यादा एनर्जी लगती है जिससे मेटाबोलिज्म बढ़ जाता है और साथ ही कैलोरी भी बर्न हो जाती है। कीवी का सेवन सही मात्रा में ही करें क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से वजन बढ़ भी सकता है।


3. सेहतमंद डाइजेशन
डाइजेशन स्वस्थ करने के लिए डाइट में फाइबर शामिल करना चाहिए और कीवी फाइबर से भरपूर होती है। आपको बता दें कि फाइबर जल्दी डाइजेस्ट नहीं होता है जिस कारण फाइबर को पचाने के लिए ज्यादा एनर्जी लगती है। ऐसे होने से शरीर में मेटाबोलिज्म रेट बढ़ता और साथ ही कैलोरी भी बर्न होती है। कीवी में एक्टिनिडाइन नाम का एंजाइम पाया जाता है जो प्रोटीन को घोलने के गुण के लिए जाना जाता है। इसलिए प्रोटीन आसानी से पच जाता है।
4. सामान्य ब्लड प्रेशर
कीवी में जो सबसे जरूरी आहार पोटेशियम है। पोटेशियम, एक मिनरल है जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो ब्लड वेसल्स में इसकी परत जमने लग जाती है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। यह तो सभी को पता है कि हर खाने की चीज में कुछ मात्रा में सोडियम पाया जाता है। इसका नुकसान ना हो इसलिए अपनी डाइट कीवी शामिल करना चाहिए। शरीर में पोटेशियम की मात्रा सही बनी रहने से सोडियम से नुकसान नहीं होता है।
संबंधित आर्टिकल: कोकम के लाजवाब फायदे


5. स्ट्रांग इम्यूनिटी
100 ग्राम कीवी खाने से पूरे दिन की विटामिन सी की जरूरत पूरी हो जाती है। यह एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से बचाव करने के साथ- साथ इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाने में मदद करता है। विटामिन सी खांसी- जुकाम से लड़ने में भी मदद करता है।
6. ब्लड क्लॉटिंग
ब्लड क्लॉट या फिर खून जमने का खतरा दिन में 2 से 3 कीवी खाकर कम किया जा सकता है। कीवी खाने से फैट की मात्रा कम होने में मदद मिल सकती है जो रुकावट का कारण बन सकता है।


7. अस्थाम
कीवी में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है जो सूजन कम करने में मदद करता है। विटामिन सी का सेवन करने से रेस्पिरेटरी सिस्टम में एलर्जी के कारण सूजन नहीं होती है। जिन्हें अस्थमा है वो लोग डाइट में कीवी शामिल कर सकते हैं लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
8. फोलेट का अच्छा आधार
इसमें विटामिन बी, फोलेट पाया जाता है। यह विटामिन रेड ब्लड सेल और व्हाइट ब्लड सेल प्रोड्यूज करने का काम करता है। फोलेट का सेवन वृद्धि, गर्भावस्था और किशोरावस्था में सही मात्रा में करना चाहिए। इसके साथ ही सही मात्रा में फोलेट का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन की कमी से होने वाली बीमारी जैसे कि एनीमिया होने के आसार कम करने में मदद करता है।
9. लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
कीवी खाने से ब्लड ग्लूकोज लेवल सामान्य बना रहता है। इसके साथ ही फाइबर से भरपूर होने के कारण कीवी के फायदे बढ़ जाते हैं। फाइबर का सेवन करने से पाचन शक्ति धीरे काम करती है जिससे शुगर मोलिक्यूल का अबजॉर्बशन कम हो जाता है और अग्न्याशय को इंसूलिन प्रोड्यूज करने का समय मिल जाता है।
संबंधित आर्टिकल: खुबानी के बेहतरीन फायदे


आखिर में
इसमें कोई शक की बात नहीं है कि कीवी के फायदे कई सारे हैं। कीवी में कई सारे आहार होते हैं। इसलिए इनका सेवन सही मात्रा में ही करें क्योंकि यह आसानी से बैलेंस डाइट को बिगाढ़ सकती है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से वजन बढ़ सकता है और खून पतला भी हो सकता है या फिर ब्लड प्रेशर सामान्य से ज्यादा कम हो सकता है।
चाहे फल कितना भी लाभदायक क्यों ना हो, किसी भी चीज को डाइट में सही मात्रा में शामिल करना चाहिए।
क्या आपको कीवी पसंद है? आप किसी तरह से कीवी खाना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
कीवी के फायदे से जुड़ी दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. कीवी के फायदे क्या हैं?
कीवी के फायदे कई सारे हैं जैसे कि स्ट्रांग इम्यून सिस्टम, सामान्य ब्लड प्रेशर, खून नहीं जमने देती है, स्वस्थ डाइजेशन, सामान्य वजन, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आदि।
2. क्या कीवी सुपरपूड है?
वैसे देखा जाए तो कीवी बाकी सभी फलों के मुकाबले सबसे ज्यादा पौष्टिक आहार से भरपूर होता है। इसके साथ ही संतरे के मुकाबले कीवी में दो गुना ज्यादा विटामिन सी और सेब के मुकाबले 6 गुना ज्यादा पोषण होता है।
3. कीवी खाने का सही समय क्या है?
कीवी खाने का सही समय सुबह माना गया है क्योंकि इसमें यह पोषण से भरपूर है जो पूरे दिन एनर्जी देते हैं।
4. क्या रात में कीवी खा सकते हैं?
वैसे तो रात में फल नहीं खाने चाहिए लेकिन कहा जाता है कि सोने से 1 घंटे पहले कीवी खाने से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। क्योंकि कीवी खाने से सेरोटोनिन प्रोड्यूज होते हैं जो अच्छी नींद में मदद करते हैं।
5. कीवी के नुकसान क्या हैं?
कीवी के नुकसान वैसे तो कम ही हैं लेकिन कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है जैसे कि गले में खराश, जीभ में सूजन, उल्टी आदि।