5 स्वादिष्ट तरीके से मेयो कैसे इस्तेमाल करें?
अगर आपके घर में मेयो है और आपको यह नहीं पता कि कैसे इस्तेमाल करें तो यहां से 5 तरीके की जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
अधिकतर घर के फ्रिज में मेयो मिल सकता है लेकिन इसका इस्तेमाल ज्यादा नहीं किया जाता है। मेयोनेज़ एक क्लासिक मसाला है जिसे बर्गर और सैंडविच में इस्तेमाल किया जाता है। घर में मेयो बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए बहुत थोड़ी सामग्री की जरूरत पड़ती है।
मेयो बनाने के लिए अंडे और तेल की जरूरत होती है। अगर आपको बिना अंडे का मेयो बनाना है तो फुल क्रीम दूध और तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सिरका या नींबू के रस के साथ सरसों के बीज और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से आप मेयो से बनने वाली 5 स्वादिष्ट डिश के आइडिया ले सकते हैं।
विषय सूची
मेयो से बनने वाली 5 स्वादिष्ट डिश
अगर आपको मेयो बेहद पसंद है लेकिन इसे इस्तेमाल करना नहीं आता है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। मेयो से बनने वाली डिश की जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
1. क्लासिक ट्रिपल डेकर सैंडविच
सैंडविच की सबसे अच्छी बात यह होती है कि इसमें आप अपनी पसंद की सामग्री डाल सकते हैं। सैंडविच स्वादिष्ट बनाने के लिए मेयोनीज़ का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें आप कसी हुई गाजर, गोभी, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर आदि अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं। आप चाहें तो ओरिगेनो भी डाल सकते हैं। अब एक बड़ी चम्मच मेयो डालें और चीज़ स्लाइस डालकर सैंडविच तैयार करें। सैंडविच मेकर में ग्रिल भी कर सकते हैं या फिर तवा पर सेक लें।
सैंडविच के साथ पोटैटो वेज़िस या केचप खा सकते हैं।


2. योगर्ट एंड पीनट डिप
यह डिश आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इस डिश के लिए दही, कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, खीरा, लौंग और बारीक कटा हुआ लहसुन चाहिए। इसमें सिरका, नमक 2 चम्मच मेयो डालें जिससे क्रीमीनेस आएगी। इसे आप चिप्स, क्रैकर्स, गाजर और खीरा के साथ खा सकते हैं।


3. डेविल्ड एग
इस तरह के अंडे सख्त उबले हुए होते हैं जिसमें से योल्क निकाला होता है। अब अंडा और योल्क में मेयो और सरसों डालें। अच्छे से मिक्स करें और काली मिर्च, नमक डालें। अब सख्त उबले हुए अंडों में यह क्रीमी मिश्रण डालें। इसमें आप वेजी, लाल मिर्च और हर्ब भी डाल सकते हैं।


4. पोटेटो सलाद
उबले हुए आलू में क्रीमी मेयो डालें और आलू का सलाद तैयार करें। अपनी पसंद के अनुसार इसमें सामग्री डाल सकते हैं। इसमें सरसों और अमजोद भी डाल सकते हैं। क्रीमी पोटैटो सलाद साइड डिश की तरह काम करती है। इस डिश में क्रंचीनेस लाने के लिए उबले हुए कॉर्न भी डाल सकते हैं। अगर आपको अंडे पसंद हैं तो सख्त अंडे भी डाल सकते हैं।


5. चीज़ कॉर्न टोस्ट
क्रीस्पी चीज़ टोस्ट से बचपन की याद आ जाती है। ब्रेड पर मेयो डालें और इसके ऊपर सब्जियां जैसे कि शिमला मिर्च, मशरूम, कॉर्न, प्याज और कसा हुआ चीज़ भी डाल सकते हैं। डिश तब तक बेक करें जब तक चीज़ पिघल ना जाए। चीज़ टोस्ट केचप, सरसों या मेयो के साथ खा सकते हैं।


संबंधित आर्टिकल: भारत में बेस्ट अचारी मेयोनीज ब्रांड
क्या आप मेयोनीज़ ढूंढ रहे हैं?
आप मेयो आसानी से ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन मेयो खरीदने के कुछ ऑप्शन आप नीचे से देख सकते हैं।
1. वीबा मेयोनीज़
- यह एगलेस मेयो है।
- 2 का पैक
2. विनग्रीन्स फार्म मेयोनीज़
- शाकाहारी प्रोडक्ट है।
- इसमें प्रेज़रवेटिव है।
3. डेल मोंटे मेयोनीज़
- यह एगलेस मेयो है।
- इसमें एमएसजी नहीं है।
4. डॉ ओटकर फनफूड्स मेयोनीज़
- यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।
- इसमें प्रेज़रवेटिव है।
5. रेमिया मेयोनीज़ लाइट
- इसमें अंडा है।
- रेपसीड तेल से बनाया गया है।
6. अमेरिकन गार्डन यू.एस मेयोनीज़
- ग्लूटेन फ्री है।
- यह नॉन वेजिटेरियन प्रोडक्ट है।
आखिर में
मेयोनीज़ का इस्तेमाल कई स्वादिष्ट तरीके से कर सकते हैं।
क्या आपके पास मेयोनीज़ इस्तेमाल करने का नया तरीका है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।