हे ग्रेन कुकीज़ रिव्यू (Hey Grain Cookies Review)
Hey Grain Cookies Review

हे ग्रेन कुकीज़ रिव्यू (Hey Grain Cookies Review)

इन कुकीज़ को होल ग्रेन से बनाया गया है जिनमें प्रेजरवेटिव नहीं हैं।

मिश्री रेटिंग

टैक्शर
3 / 5
3
फ्लेवर
4 / 5
4
3.5
GOOD!

Summary

हे ग्रेन कुकीज़ के दो फ्लेवर हैं - बेसन एंड चॉकलेट चिप और चॉकलेट एंड ओट्स कुकीज़। इनमें से बेसन कुकी स्वादिष्ट है और हमें निराश नहीं किया है। लेकिन दूसरे फ्लेवर की कुकी सख्त होने के साथ- साथ इसका स्वाद जले हुए आटे की तरह है। मिश्री रेटिंग सिर्फ चॉकलेट चिप कुकीज़ को दी गई हैं।

चाय या कॉफी के साथ स्वादिष्ट और सेहतमंद कुकीज़ मिल जाए तो क्या बात है! लाइफस्टाइल में बदलाव आ रहा है और इसी के साथ लोग सेहत के प्रति ज्यादा सतर्क हो रहे हैं। सेहत को ध्यान में रखते हुए जहां मैदा कुकीज़ का उपयोग कम किया जा रहा है वहीं सेहतमंद सामग्री जैसे कि बेसन, ओट्स, रागी और ज्वार से बनी कुकीज़ को शामिल किया जा रहा है। हमने हे ग्रेन कुकीज़ की दो तरह की कुकीज़ का रिव्यू किया है – बेसन एंड चॉकलेट चिप कुकीज़ और चॉकलेट एंड ओट्स कुकीज़। क्या यह स्वादिष्ट हैं? आइए पता लगाते हैं।

हे ग्रेन कुकीज़ से जुड़ी जरुरी बातें (Facts About Hey Grain Cookies)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 3 महीने की है।
  • इन्हें होल ग्रेन से बनाया गया है। इनमें मैदा नहीं है।
  • इनमें आर्टिफिशियल रंग, फ्लेवर और प्रेजरवेटिव नहीं हैं।
  • इनमें हाइड्रोजनेटिड फैट और 0 ग्राम ट्रांस फैट है।

#फर्स्टइंप्रेशन हे ग्रेन कुकीज़

कीमत और पैकेजिंग – कुकीज़ पारदर्शी प्लासिटिक केंटनर में आती हैं जिसमें लिड भी है। डिब्बे पर मेटल कैप है जिसे खोलना आसान है। एक पैक की कीमत 120/- रुपए है।

हे ग्रेन बेसन एंड चॉकलेट चिप कुकीज़

कैलोरी – 100 ग्राम में 460 किलो कैलोरी है।

मात्रा – 140 ग्राम पैक की कीमत 120/- रुपए है।

सामग्री – ऑर्गेनिक बेसन, नमक, ग्लूटेन फ्री बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, डेमेरर शुगर, दूध, बटर, चोको चिप। इन कुकीज़ को नॉन- ग्लूटेन पर्यावरण में बेक किया गया है।

सूरत और खुशबू – कुकीज़ का रंग हल्का ब्राउन है और कुकीज़ पर हम चॉकलेट चिप आसानी से देख सकते हैं। कुकीज़ भुरभुरी थी जिस कारण से हमारे हाथ पर कुकीज़ के भुरभुरे चिपक गए थे। कुकीज़ में भुने हुए बेसन की खुशबू ज्यादा है जिससे आपको ताज़े बेसन की याद आ जाएगी।

स्वाद – बेसन इंडियन सामग्री है वहीं चॉकलेट चिप वेस्ट साइड से है। यह मेल चॉक और चीज़ की तरह है। हैरानी की बात यह है कि बेसन और चॉकलेट चिप का मेल बहुत अच्छे से सामने आया है और यह स्वादिष्ट मेल है। हमने उम्मीद नहीं की थी कि इन दोनों सामग्री का मेल इतना स्वादिष्ट होगा। कुकीज़ में चॉकलेट चिप भर- भरकर हैं और एक भी बाइट बिना चॉकलेट चिप के नहीं होती है। कुकीज़ में मिठास बैलेंस है। और यह कुकीज़ बिना मीठे का दूध या ब्लैक कॉफी के साथ स्वादिष्ट लगेंगी।

कुकीज़ में भुरभुरापन ज्यादा है को छोड़कर कुकीज़ का स्वाद, मिठास, चॉकलेट चिप की क्वालिटी, बेसन का फ्लेवर आदि ने हमारा दिल जीत लिया है।

हे ग्रेन चॉकलेट एंड ओट्स कुकीज़

कैलोरी – 100 ग्राम में 460 किलो कैलोरी हैं।

मात्रा – 150 ग्राम 120/- रुपए का है।

सामग्री – होल ग्रेन गेंहू का आटा, रोल्ड ओट्स, कोको पाउडर, चोको चिप्स, कैनोला तेल, दूध, डेमेरर चीनी, नमक और बेकिंग पाउडर। इसमें नट्स हो सकते हैं।

सूरत और खुशबू – इन कुकीज़ का रंग डार्क ब्राउन है और कुकीज़ में हम बहुत सारे ओट्स आसानी से देख सकते हैं। कुकीज़ की खुशबू डार्क चॉकलेट की तरह है। एक भी कुकी टूटी हुई नहीं थी।

स्वाद – यह कुकीज़ इतनी सख्त थी कि इन्हें एक बार में खाना मुश्किल था। और यह मज़ाक की बात नहीं है। इन्हें खाने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ रही थी। फ्लेवर की बात करें तो अच्छा नहीं था और कुकीज़ का स्वाद जले हुए आटे की तरह आ रहा था। मिठास बैलेंस थी लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है क्योंकि कुकीज़ का स्वाद अच्छा नहीं था।

हम चॉकलेट ओट्स कुकीज़ की सलाह बिल्कुल भी नहीं देते हैं। टूथपेस्ट का विज्ञापन बनाने के लिए जिन सख्त चीजों का इस्तेमाल किया जाता है उसमें इस कुकी का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि यह इतनी ही सख्त हैं।

बेसन एंड चॉकलेट चिप कुकीज़ स्वादिष्ट थी और हमें निराश नहीं किया है। अगर आपको ग्लूटेन फ्री कुकीज़ ट्राई करनी है तो आप हे ग्रेन बेसन एंड चॉकलेट कुकीज़ ट्राई कर सकते हैं।

पसंद – हे ग्रेन बेसन एंड चॉकलेट चिप कुकीज़

नापसंद – हे ग्रेन चॉकलेट एंड ओट्स कुकीज़

हे ग्रेन कुकीज़

बेसन एंड चॉकलेट चिप कुकीज़ स्वादिष्ट और ग्लूटेन फ्री हैं। चॉकलेट एंड ओट्स कुकीज़ को नज़रअंदाज किया जा सकता है।

कीमत – 120/- रुपए* (एक पैक)

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री रेटिंग (0-5) – हमारी तरफ से बेसन एंड चॉकलेट चिप हे ग्रेन कुकीज़ को 4 मिश्री मिलते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments