केले खाने के 7 दिलचस्प फायदे और नुकसान
केले फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और साथ ही कई सारे सेहत से जुड़े फायदे भी देते हैं। केले खाने के फायदे से ब्लड ग्लूकोज लेवल सामान्य बना रहता है। केले खाने के फायदे और नुकसान हिंदी में यहां से पढ़ सकते हैं।
केले को दुनिया में सबसे पॉपुलर फल माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि केले के फायदे क्या हैं? एक दिन में आपको कितने केले खाने चाहिए? यह फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जिन्हें डाइट में शामिल करना बेहद आसान है।
यह बात सभी को अच्छे से पता है कि किसी भी खाने की चीज़ को नियमित रूप से खाने से ही उससे फायदे मिलते हैं। इसलिए केले को डाइट में सही मात्रा में शामिल करें।
केले के फायदे और नुकसान से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
केले खाने के फायदे
केले के फायदे पौष्टिक आहार से भरपूर होते हैं जिससे जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. फाइबर
केले खाने के फायदे कई सारे हैं क्योंकि इसमें बहुत सारे पौष्टिक आहार मौजूद हैं। फाइबर से भरपूर होने के कारण इसे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए लाभदायक माना जाता है। बिना पचा हुआ खाना पाचन शक्ति का डाइजेशन रेट कम कर देता है। फाइबर से भरपूर खाना खाने से पेट ज्यादा काम करता है जिससे मेटाबोल्जिम बढ़ जाता है। सही मात्रा में फाइबर का सेवन करने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे अस्वस्थ खाना खाने के आसार कम हो जाते हैं।
2. वेट लॉस
फाइबर का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छे से काम करता है। इसके साथ ही यह वजन कम करने में भी मदद करता है। मेटाबोलिज्म बढ़ने से कैलोरी बर्न होती है जिसका मतलब है कि केले खाने के फायदे में कैलोरी मिलने के साथ- साथ बर्न भी होती है। इसके साथ ही फाइबर का सेवन करने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे आप बार- बार खाना नहीं खाते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।


3. सामान्य ब्लड शुगर लेवल
डाइटरी फाइबर का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छे से काम करता है वहीं हाई फाइबर डाइट में अब्जॉर्बशन का रेट कम हो जाता है। इससे अग्न्याशय (pancreas) को इंसूलिन बनाने का ज्यादा समय मिल जाता है। इंसूलिन एक होर्मोन है जिसको शुगर मॉलिक्यूल तोड़कर एनर्जी में बदलता है। हाई फाइबर खाना खाने से अचानक से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।
4. आरयन से भरपूर
केले के फायदे में से एक है इसमें मौजूद आयरन। आयरन एक ऐसा मिनरल है जिसको हीमोग्लोबिन प्रोड्यूज करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह खून में ऑक्सीजन ले जाने में भी मदद करता है। आसान शब्दों में कहें तो केले खाने के फायदे कई हैं। यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देता है। जिससे कई बीमारी जैसे कि एनीमिया, आयरन की कमी आदि नहीं होने देता है।


5. सामान्य ब्लड प्रेशर
जो भी हम खाते हैं उन सभी में कुछ मात्रा में नमक होता है। अगर सही मात्रा में ना खाया गया तो सोडियम ब्लड वेसल्स पर परत बना लेता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। यहां पर केले के फायदे काम आते हैं। केले में आयरन होने के साथ- साथ पोटेशियम भी होता है जो आयरन के असर के खिलाफ काम करता है। पोटेशियम का सेवन सही मात्रा में करने से ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है।
6. पोटेशियम से भरपूर
पोटेशियम एक ऐसा मिनरल है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इसके साथ ही केले खाने के फायदे दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी होते हैं। खासकर बुढ़ापे में पोटेशियम का सेवन करने से मांसपेशियां स्वस्थ बनी रहने में मदद मिलती है। पोटेशियम से भरपूर डाइट शुरु करने से पहले प्रोसेसड फूड को खाना छोड़ना होगा। केले को अपनी डाइट में शामिल करने से पोटेशियम की मात्रा सही बनी रहेगी।


7. कसरत
केले के फायदे में से एक यह भी है कि इसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। कसरत करने के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना बेहद जरुरी है क्योंकि इससे एनर्जी मिलती है। सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से मांसपेशियों में ऐंठन और खराश के आसार कम हो जाते हैं। केले को कसरत करने से पहले खाया जा सकता है क्योंकि यह कसरत करने की एनर्जी देता है।
हालांकि हमने केले खाने के फायदे की लिस्ट ऊपर तैयार कर दी है लेकिन इसके बाद भी कुछ केले के फायदे हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। नीचे केले खाने के फायदे की छोटी लिस्ट है जिसको आप पढ़ सकते हैं।
- केला खाने से कैल्शियम शरीर से कम निकलता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
- केले की स्वाभाविक रूप से एंटासिड प्रकृति आपको हीट बर्न और एसिड से राहत देने में मदद कर सकता है।
- केले को डायजेस्टिव सिस्टम के लिए लाभदायक माना जाता है और यह दस्त के बाद इलेक्ट्रोलाइट्स को रोकने में भी मदद करता है।


केले खाने के नुकसान
अनियमित रूप से केले खाने के नुकसान भी हो सकते हैं।
1. पाचन में दिक्कत
केले खाने के फायदे में से सबसे जरुरी है कि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करने से दस्त, सूजन हो सकती है और वजन भी बढ़ सकता है।
2. सर दर्द
केले में पाया जाने वाला पदार्थ टायरामाइन को माइग्रेन होने का कारण माना जाता है। हालांकि टायरामाइन केले के छिलके में ज्यादा पाया जाता है। अगर आपको माइग्रेन है तो एक बार इसकी जांच करवा लें कि कहीं केले खाने के कारण तो नहीं हो रहा है।
3. ब्लड शुगर लेवल बढ़ना
इससे पहले भी बताया गया है कि केला खाने से खून में ग्लूकोज की मात्रा सामान्य बनी रहती है। केले का मीडियम ग्लाइसेमिक इंडेक्स है इसलिए केले का सेवन सही मात्रा में ही करें नहीं तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जिन लोगों को डायबटीज है।


आखिर में
केले के फायदे अनेक हैं। इसलिए केले के फायदे से जुड़ी जानकारी होना बेहद जरूरी है। एक दिन में कितने केले खाने चाहिए है? आपको बता दें कि एक दिन में 1 से 3 केले खा सकते हैं। सही मात्रा में केले खाने से कई लाभ मिल सकते हैं।
आप किस से फल अपनी डाइट में शामिल करते हैं?
FAQs
केले के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. केले खाने के फायदे क्या हैं?
केले खाने के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सामान्य ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, फाइबर से भरपूर, वेट लॉस, कसरत में लाभदायक आदि।
2. क्या रोजाना केला खा सकते हैं?
किसी भी चीज का सेवन अधिक मात्रा में करने से नुकसान हो सकते हैं। एक दिन में 1 से 2 केले खाना सेहतमंद है लेकिन इससे अधिक सेवन करने से नुकसान हो सकते हैं।
3. केले के नुकसान क्या हैं?
अधिक मात्रा में केले खाने से दांत खराब होने के आसार बढ़ जाते हैं। केले में प्राकृतिक शुगर होती है जो शरीर के लिए खराब नहीं होती है लेकिन दांतों के लिए खराब हो सकती है। इसलिए केले का सेवन सही मात्रा में ही करें।
4. क्या केले से वजन बढ़ता है?
अभी किसी अध्ययन में यह साबित नहीं हुआ है कि केले से वजन बढ़ता या कम होता है। केले में कैलोरी होती है और अधिक मात्रा में केले खाने से हो सकता है कि वजन बढ़ जाए। इसलिए केले का सेवन सही मात्रा में ही करें।