सौंफ खाने के 9 पौष्टिक फायदे और उपयोग
सौंफ खाने के फायदे सेहतमंद पेट से लेकर स्ट्रांग इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। अधिक जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
आमतौर पर इसका सेवन खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। क्या आप इसे पहचान सकते हैं?
यहां हम सौंफ की बात कर रहे हैं। सौंफ के फायदे माउथ फ्रेशनर के अलावा कई सारे हैं। सौंफ लीकोरिस स्वाद के लिए जानी जाती है जो खाने में खुशबू की तरह काम करती है। विज्ञानिक भाषा में सौंफ को ‘फीनिकुल वल्गारे’ कहा जाता है। सौंफ के फायदे सेहत के लिए कई सारे हैं जैसे कि स्वस्थ पाचन शक्ति, सेहतमंद दिल, कब्ज की परेशानी से राहत आदि।
सौंफ के साथ- साथ सौंफ के पानी के भी कई फायदे जैसे कि सौंफ का पानी पीने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही सौंफ के पौधे से कई सारी दवाईयां बनाई जाती है जिससे हम कह सकते हैं कि सौंफ के फायदे कितने लाभदायक हैं। इतने सारे फायदे होने के कारण सौंफ के फायदे से जुड़ी जानकारी के बारे में जानना जरूरी हो जाता है।
विषय सूची
सौंफ खाने के फायदे
सौंफ के फायदे कई सारे हैं अगर इसका सेवन सही तरीके से और सही मात्रा में किया जाए। आपको बता दें कि सौंफ के फायदे पेट स्वस्थ रखने के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। इसके अलावा सौंफ के फायदे कई सारे हैं जैसे कि पोषण से भरपूर, स्ट्रांग इम्यूनिटी, सेहतमंद दिल आदि। इसके अलावा भी सौंफ के फायदे कई सारे हैं जिससे जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
1. पोषण से भरपूर


सौंफ के फायदे डाइट में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 1 चम्मच सौंफ (6 ग्राम) में 2 ग्राम डाइट्री फाइबर होता है जिसमें 20 केलोरी होती है जो आपको पूरे दिन का 2% से 3% तक का विटामिन सी और पोटेशियम देती है। इसके अलावा 6% से 7% तक कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम देता है। साथ ही 19% मैंगनीज भी देती है। सौंफ की चाय और सौंफ का पानी पीने से शरीर की अधिकतर बीमारियां दूर रहती हैं। इसके बाद हम कह सकते हैं कि सौंफ के फायदे से आपको कितने सारे पोषण एक साथ एक चम्मच से मिल सकते हैं।
2. वेट लॉस


अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सौंफ का पानी वजन कम करने में मदद कर सकता है। सौंफ के फायदे पेट लंबे समय के लिए भरा रखते हैं जिससे भूख कम लगती है और हम कैलोरी का सेवन कम करते हैं। वजन कम करना कैलोरी से जुड़ा है। हम कितनी कैलोरी का सेवन करते हैं और कितनी कैलोरी का इस्तेमाल होता है।
एक अध्ययन में 9 स्वस्थ महिलाओं को 250 एमएल सौंफ की चाय (2 ग्राम सौंफ से बनाई गई) का सेवन रोजाना लंच से पहले पीने के लिए कहा गया। कुछ दिनों में महिलाओं ने कहा की वो पहले से कम खाना खाने लगी हैं क्योंकि उनका पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है। सौंफ और भूख न लगने को लेकर और भी अध्ययन अभी भी किए जा रहे हैं।
संबंधित आर्टिकल: डाइजेशन के अच्छे और खराब खाद्य पदार्थ
3. सेहतमंद दिल


सौंफ के फायदे दिल सेहतमंद रखने के लिए भी जाने जाते हैं। जिस खाने में डाइट्री फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है वो दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। क्योंकि यह सारी चीजें आपके ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखती हैं। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल सामान्य बने रहने से दिल की बीमारी होने के आसार बहुत कम हो जाते हैं। इसलिए सौंफ के फायदे दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
हालांकि इससे यह साबित नहीं होता है कि सौंफ दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। लेकिन यह बात भी सही है कि जिस खाने में डाइट्री फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है वो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। और जहां तक सौंफ का सवाल है यह सारी चीज़े इसमें पाई जाती हैं।
Buy Fennel/Saunf Online
4. गर्भवती के लिए लाभदायक
सौंफ के फायदे गर्भवती स्त्री ले सकती है लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद। इसमें एंथोले नाम का कंपाउंड पाया जाता है जो गैलेक्टोजेनिक गुण के लिए जाना जाता है। इसके दो महत्वपूर्ण पदार्थ है- डायनेथोल और फोटोनेथोल। गर्भावस्था में सौंफ खाने से दूध की मात्रा बढ़ने में मदद मिलती है।इसके साथ ही यह दूध को सेहतमंद बनाता है जो शिशु के लिए लाभदायक है।
एक अध्ययन में महिलाओं के दो ग्रुप बनाएं गए। पहले ग्रुप की महिलाओं को चाय पीने के लिए कहा गया जिसमें 7.5 ग्राम सौंफ पाउडर और 3 ग्राम ब्लैक टी थी। वहीं दूसरे ग्रुप को सिर्फ 3 ग्राम ब्लैक टी पीने के लिए कहा गया। महिलाओं को चाय दिन में तीन बार चार हफ्तों तक लगातार पीनी थी। चार हफ्तों बाद सौंफ पाउडर वाली चाय पीने वाली महिलाओं ने बताया कि इनके बच्चे स्वस्थ और एक्टिव रूप से बढ़ रहे हैं और खाना अच्छे से पच रहा है।
भारत में जब भी महिलाएं बच्चे को जन्म देती हैं उसके बाद महिला को गूंद के लड्डू खिलाए जाते हैं। इससे ताकत मिलती है और दूध की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। इन लड्डू को बनाने के लिए सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है।
5. प्लांट कंपाउंड का स्रोत
सौंफ के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही इसका पौधा बहुत लाभदायक होता है। सौंफ में 28 पौधों के गुण पाए जाते हैं जैसे कि एनेथोल, लिमोनेन, मिथाइल चैविकोल, एनिसिक एल्डिहाइड, पिनीन, माईकैन, सिनेल और फेनकोन।
एक अध्ययन में पाया गया है कि इनमें एंटी- इंफ्लामेट्री, एंटी माइक्रोबियल, एंटी- बैक्टीरियल और एंटी- वायरल गुण होते हैं। यह हमारे शरीर के सेल को खराब होने से बचाते हैं और साथ ही खतरनाक बीमारी से भी बचाते हैं।
6. कैंसर से बचाव
पौधों के गुण जिसे एंथोल कहा जाता है वो कैंसर के सेल से लड़ने में मदद कर सकता है। एक अध्ययन में यह पाया गया है कि एपोप्टोसिस के बढ़ने से ब्रेस्ट कैंसर के सेल खत्म करने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि जानवरों के ऊपर यह जांच की गई थी कि सौंफ में मौजूद पौधों के गुणों से ब्रेस्ट कैंसर और कैंसर के सेल खत्म करने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है। लेकिन ऐसा कोई अध्ययन मनुष्य पर नहीं किया गया है।
संबंधित आर्टिकल: दालचीनी के लाजवाब फायदे
More Options Of Fennel/Saunf To Buy
Auto Amazon Links: No products found.
7. स्ट्रांग इम्यूनिटी
सौंफ के फायदे इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में मदद कर सकते हैं। बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसे कि बुखार, ज़ुकाम से बचे रहने में मदद करता है। जो लोग रोजाना सौंफ का सेवन करते हैं वो लोग कम बीमार हो सकते हैं।
केम्फेरफेरोल और क्वेरसेटिन यह दो ऐसे एंटीऑक्सीडेंट हैं जो चोट और घाव में जल्द आराम दिलाते हैं। जिसके बाद कहा जा सकता है कि सौंफ के फायदे लाभदायक हैं।
8. कब्ज से राहत


सौंफ खाने के फायदे पेट स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। पेट की कोई भी दिक्कत सौंफ का रोज़ाना सेवन करने से कम होने में मदद मिल सकती है। पेट में दर्द, सूजन, अपच, पेट में कब्ज या पाचन संबंधी बाकी सारी परेशानी सौंफ खाने के कुछ समय बाद दूर हो जाती है। सौंफ का पानी पीने से भी पेट की परेशानी से दूर रहने में मदद मिल सकती है।
संबंधित आर्टिकल: इलायची के बेहतरीन फायदे
9. पेट दर्द
सौंफ के फायदे 2 से 12 साल तक के बच्चों को भी दे सकते हैं। कई बार छोटे शिशु बहुत ज्यादा रोते हैं इसके लिए सौंफ के तेल का इस्तेमाल सही मात्रा में कर सकते हैं। यह एक प्राकृतिक और घरेलू उपाए है। शिशु को सौंफ का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
सौंफ ऐसी चीज़ है जो हर रसोई में पाई जाती है। अभी तक सौंफ का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद के लिए जाता होगा लेकिन अब जब आपको पता चल गया है कि इसके कितने सारे फायदे होते हैं तो इसके बाकी के फायदे भी जरूर ट्राई करें।
सौंफ का उपयोग कैसे करें
सौंफ के फायदे जानने के बाद इसका उपयोग करना भी आना चाहिए। अगर आपको सौंफ कच्ची खानी पसंद नहीं है तो आप इसे दूसरे तरीके से खा सकते हैं। फायदो के बारे में जानने से पहले आप इसे खाने के तरीके के बारे में जान लें। नीचे से आप सौंफ का पानी बनाने की विधि की जानकारी भी ले सकते हैं।
1. सौंफ का पानी
एक कप सौंफ, 8 गिलास पानी और शहद लें और इन्हें मिक्स कर पेस्ट बना लें। इन्हें पूरी रात भीगने के लिए छोड़ दें ताकि पानी में सौंफ का फ्लेवर अच्छे से आ जाए। अगली सुबह पानी छान लें और पूरा दिन सौंफ का पानी पीएं।
2. सौंफ की चाय
ग्रीन टी या ब्लैक टी बनाते समय उसमें थोड़े सौंफ के दाने भी डाल दें और सौंफ के फ्लेवर वाली चाय का स्वाद लें। सौंफ की चाय पीने से आप पेट की परेशानी से दूर रह सकते हैं।
3. तड़का
सब्जी या किसी और चीज़ में तड़का लगाते समय सौंफ का इस्तेमाल किया जा सकता है।
4. सलाद
सौंफ के दाने पीसकर पाउडर बना लें। पाउडर बनाने के बाद इसे सलाद के ऊपर छिड़कर सकते हैं।
आखिर में
सौंफ के फायदे जानने के बाद इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है। सौंफ को डाइट में आसानी से और कई तरीके से शामिल किया जा सकता है। आपको बता दें कि सही तरीके से सौंफ का सेवन करने से सौंफ के कई फायदे आपको आसानी से प्राप्त हो सकते हैं जैसे कि कब्ज से राहत, स्ट्रांग इम्यूनिटी, सेहतमंद दिल आदि।
वेट लॉस के लिए सौंफ के पानी की सेवन सही मात्रा में किया जा सकता है।
आप अपनी डाइट में किस तरह से सौंफ शामिल करना चाहेंगे?
FAQs
सौंफ के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. सौंफ खाने के फायदे क्या हैं?
सौंफ में ऐसे कई पौष्टिक आहार पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। जैसे कि फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6 आदि। इसके साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है।
2. सौंफ पाउडर क्या होता है?
भारतीय किचन में सौंफ पाउडर का इस्तेमाल अचार बनाते समय किया जाता है। इसके अलावा सौंफ पाउडर को चाय और खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।
3. सौंफ का पानी पीने के क्या फायदे हैं?
सौंफ का पानी आमतौर पर पेट की परेशानी दूर रखने के लिए किया जाता है। सौंफ का पानी पीने से पेट अच्छे से साफ हो जाता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो सौंफ का पानी पेट स्वस्थ रखने में मदद करता है।
4. सौंफ के नुकसान क्या हैं?
सौंफ का सेवन अधिक मात्रा में करने से कई नुकसान हो सकते हैं जैसे कि सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, मितली, त्वचा पर निशान आदि।
5. क्या सौंफ त्वचा के लिए अच्छी होती है?
सौंफ में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा को बैक्टीरिया से दूर रखने में मदद करते हैं और साथ ही सूजन कम करने में मददगार हैं।