हैवेल्स विट्रो डिजी 1.7 लीटर इलेक्ट्रिक केटल रिव्यू
हैवेल्स विट्रो डिजी 1.7 लीटर इलेक्ट्रिक केटल (Havells Vetro Digi 1.7 Litre Electric Kettle) आपकी किचन को सुंदर बनाने में मदद कर सकती है। आपको इसे क्यों खरीदना चाहिए, यहां से जानें।
मिश्री रेटिंग
SUPERB!
Summary
हैवेल्स विट्रो डिजी 1.7 लीटर इलेक्ट्रिक केटल (Havells Vetro Digi 1.7 Litre Electric Kettle) में मैनुअल तरीके से तापमान सेट, हैंडल गर्म नहीं होता है और रंग बदलने वाली लाइट जैसी विशेषताएं हैं। यह अप्लायंस आपकी किचन में जरूर होना चाहिए।
कुछ की मेटल बॉडी होती है वहीं कुछ बाहर से प्लास्टिक से बनी होती है वहीं कुछ प्रीमियम दिखने वाली गिलास की बॉडी होती है। इलेक्ट्रिक केटल विभिन्न आकार और साइज में आती हैं लेकिन इनका मकसद एक ही है – पानी जल्दी से गर्म और उबालना।
हैवेल्स विट्रो डिजी 1.7 लीटर इलेक्ट्रिक केटल की गिलास की बॉडी है और तापमान सेटिंग के अनुसार एलईडी लाइट का रंग बदलता है। सुनने में अच्छा लग रहा है ना? लेकिन क्या यह काम अच्छे से करती है?
किसी भी अप्लायंस के लिए लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण होता है। इसलिए हमने टेस्ट किचन में हैवेल्स विट्रो डिजी 1.7 लीटर इलेक्ट्रिक केटल को रोजाना चार महीने तक इस्तेमाल किया है। इससे जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
हैवेल्स विट्रो डिजी 1.7 लीटर इलेक्ट्रिक केटल से जुड़ी जरूरी बातें


हैवेल्स विट्रो डिजी 1.7 लीटर इलेक्ट्रिक केटल से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. पैकेजिंग
हैवेल्स विट्रो डिजी इलेक्ट्रिक केटल मजबूत बॉक्स में आती है जिसे थर्माकोल की मदद से अच्छे से पैक किया गया है। केटल को सुरक्षित तरीके से रखा गया है।
2. बॉडी मटेरियल
इसे एक नहीं तीन मटेरियल के उपयोग से बनाया गया है। बाकी बॉडी, टोंटी (spout), ढक्कन और कॉर्ड बेस प्लास्टिक और स्टील के मिश्रण से बना है।
3. क्षमता
इस केटल की क्षमता 1.7 लीटर है।
4. टिकाऊपन
अप्लायंस बनाने के तरीके से लेकर, अप्लायंस का टिकाऊपन इस पर भी निर्भर करता है कि इसका कितनी अच्छी तरह से रखा गया, कितना इसका इस्तेमाल किया जा रहा है आदि।
यह बात सच है कि अप्लायंस का लगातार इस्तेमाल और टेस्टिंग की जानी चाहिए। हमने चार महीने तक इस केटल का उपयोग रोजाना कई काम के लिए किया है।
प्रदर्शन और कार्यक्षमता के विषय में इसने हमें एक बार भी निराश नहीं किया है।
5. वाट
बॉक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार इसकी रेटेड पावर 2000 वाट है। रेटेड वोल्टेज 230 है।
6. सफाई में आसानी
इलेक्ट्रिक केटल की सतह अलग हो जाती है इसलिए सावधानी से साफ करें क्योंकि पैनल में पानी जा सकता है। केटल आसानी से गंदी नहीं होती है। रोजाना कपड़े से साफ करने से भी केटल साफ रहती है। केटल का मुंह बड़ा होने के कारण अंदर से साफ करना आसान हो जाता है।
7. वारंटी
ब्रांड के द्वारा इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दी गई है।
8. कीमत
हैवेल्स विट्रो डिजी इलेक्ट्रिक केटल की कीमत 5,145/- है।
हैवेल्स विट्रो डिजी 1.7 लीटर इलेक्ट्रिक केटल रिव्यू
हैवेल्स विट्रो डिजी इलेक्ट्रिक केटल | प्रोडक्ट की जानकारी |
कीमत | 5,145/- रुपए |
बॉडी मटेरियल | कांच, स्टील, प्लास्टिक |
क्षमता | 1.7 लीटर |
वाट | 2000 वाट |
वारंटी | 2 साल की प्रोडक्ट वारंटी |
हैवेल्स विट्रो डिजी इलेक्ट्रिक केटल में कई सारी खूबियां हैं। इसमें रंग बदलने वाली खूबी के साथ खुद के अनुसार तापमान कंट्रोल कर सकते हैं।
डिजाइन की बात करें तो, इसका साइज उचित है। यह ज्यादा भारी नहीं है और साथ ही किचन में ज्यादा जगह भी नहीं लेती है। यह देखने में सुंदर है। इसकी मुख्य बॉडी गिलास से बनी है जिससे यह प्रीमियम लगती है। ढक्कन और सतह स्टील और प्लास्टिक से बने है। इसमें तार लंबी है जिसे आसानी से किचन में कहीं भी रख सकते हैं। केटल सतह से अलग हो जाती है जिससे सुविधा बढ़ जाती है।
इसे स्मूथ तरीके से उपयोग किया जा सकता है। पावर, ढक्कन खोलना, तापमान सेट करना, यह सभी काम एक बटन दबाने से हो जाते हैं।
तापमान कंट्रोल करने वाली विशेषता ऐसी है जो हमें नहीं पता था कि हमें चाहिए भी है! केटल में पानी गर्म करने के भी अलग- अलग स्टेज होते हैं- सबसे पहले बहुत गर्म, फिर उबला हुआ पानी और फिर सामान्य तापमान पर पानी गुनगुना होता है। मैनुअल तापमान कंट्रोल की मदद से आप अपनी इच्छानुसार तापमान सेट कर सकते हैं। इसमें चार ऑप्शन हैं- 50, 70, 80 और 90 डिग्री सेल्सियस।
इसमें रंग बदलने वाली लाइट अच्छी खूबी है। इससे पानी के तापमान का पता चलता है।














विशेषताएं
- इलेक्ट्रिक केटल की क्षमता 1.7 लीटर है।
- इससे बनाने के लिए गिलास, स्टील और प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।
- इसकी सतह अलग हो जाती है।
- इसमें मैनुअल तापमान सेटिंग है।
- यह अप्लायंस 2000 वाट बिजली इस्तेमाल करता है।
अच्छी बातें
- इसमें गर्म रहने वाला फंक्शन है।
- इसका मुंह बड़ा है जिससे आसानी से पानी डाला जा सकता है।
- तार की लंबाई सुविधाजनक है।
- यह देखने में सुंदर है।
- हैंडल गर्म नहीं होता है। इसकी हम सराहना करते हैं!
- इसमें पानी के लेवल की मार्किंग है जिससे जरूरत के अनुसार पानी डाला जा सकता है।
बुरी बातें
- पानी गर्म होता है गिलास भी गर्म हो जाता है।
- टोंटी (spout) डिजाइन के कारण आपको केटल से पानी निकालने के लिए इसे पूरा टेढ़ा करना पड़ता है। अगर इसमें इन दो विशेषताओं में सुधार लाया जाए तो हमें लगता है यह परफेक्ट होने के करीब आ सकती हैं।
किसके लिए बेस्ट है
यह इलेक्ट्रिक केटल देखने में बहुत सुंदर है जो आपकी किचन की शोभा बढ़ाने में मदद कर सकती है। यह उन लोगों के लिए सुविधाजनक ऑप्शन है जो पूरे दिन ग्रीन टी, गर्म पानी पीना पसंद करते हैं। इसमें पानी गर्म रहता है- यह खूबी सुविधाजनक साबित हो सकती है।
FAQs
हैवेल्स विट्रो डिजी 1.7 लीटर इलेक्ट्रिक केटल से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
1. क्या इस केटल को डिशवॉशर में धो सकते हैं? (Is this electric kettle dishwasher safe?)
नहीं। इसे डिशवॉशर में नहीं धो सकते हैं।
2. क्या इस केटल में तार नहीं है? (Is this kettle cordless?)
हां, केटल में तार नहीं है। केटल के साथ जो सतह (base) आती है उसमें तार लगा हुआ है जिसे पावर में लगाना होता है।
3. क्या इस इलेक्ट्रिक केटल में अंडे उबाल सकते हैं? (Can this electric kettle be used to boil eggs?)
नहीं। इस केटल का इस्तेमाल सिर्फ पानी गर्म और उबालने के लिए किया जा सकता है।
4. क्या इस इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल चाय बनाने के लिए किया जा सकता है? (Can this electric kettle be used to make tea?)
हमने यह केटल चाय बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं की है।
5. क्या इस केटल का पानी पीना सुरक्षित है? (Is this kettle water safe to drink?)
हां। केटल साफ और संभालकर रखने के बाद इसमें पानी गर्म या उबालकर पीना सुरक्षित है।
आखिर में
इसके साथ सुविधा बढ़ जाती है! हैवेल्स विट्रो डिजी 1.7 लीटर इलेक्ट्रिक केटल काम तो अच्छा करती ही है, इसके साथ ही यह देखने में भी सुंदर है।
हमने इस अप्लांयस का रिव्यू चार महीने तक लगातार इस्तेमाल करने के बाद किया है। तापमान सेट करने वाली खूबी इस इलेक्ट्रिक केटल को अनोखा बनाती है। सुविधाजनक तार की लंबाई, स्मूथ तरीके से काम करने वाले बटन, इन सभी खूबियों के कारण यह मॉर्डन किचन की जरूरत बन जाती है।
अप्लायंस से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।