हैंड ब्लेंडर मशीन जो स्टारबक्स की कैप्पुचीनो से भी सस्ता है (We Heart This Cute Little Hand Blender That’s Cheaper Than A Starbucks Cappuccino!)
हैंड ब्लेंडर मशीन इतनी सस्ती और अच्छी आ सकती है, आप सोच भी नहीं सकते हैं। हैंड ब्लेंडर प्राइस सुनकर तो आप हैरान हो जाएंगे। इसकी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं।
हमने हाथ से इस्तेमाल होने वाले हैंड ब्लेंडर मशीन को इस्तेमाल किया जो सिर्फ 200/- रुपए का है। यह छोटा और बहुत सुंदर है। अगर आपको भी साइज में छोटे और काम में इस्तेमाल होने वाले गैजेट पसंद हैं तो यह हैंड ब्लेंडर उनमें से एक हो सकता है। इसको ध्यान में रखकर हमने कुछ हैंड ब्लेंडर को इस्तेमाल किया है। यह कॉलेज स्टूडेंट और यंग ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए काफी सुविधाजनक है। हैंड ब्लेंडर मशीन को इस्तेमाल करने के बाद हमने कुछ जरुरी बातें नोटिस की है जिनको आप नीचे से देख सकते हैं।
विषय सूची
वीडियो देखें- हैंड ब्लेंडर कैसे चलता है, यहां से देखें
हैंड ब्लेंडर से जुड़ी जरुरी बातें
- इस हैंड ब्लेंडर मशीन से आप अंडे फेटने के लिए, मिल्कशेक, लस्सी आदि चीज़ो को बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह ब्लेंडर हाथ से चलता है तो बिजली की कोई जरुरत नहीं है। इसके अंदर ही गियर सिस्टम फिट है, जिससे हर बार लिवर खींचने पर ब्लेड चलती है।
- अधिकतर ब्लेड स्टेनलेस स्टील से बनी होती है, जिन्हें धोना आसान होता है। हैंड ब्लेंडर की ब्लेड भारी स्टेनलेस स्टील से नहीं बनी हुई है जिससे इसका वज़न ज्यादा नहीं होता है।
- यह पूरा हैंड ब्लेंडर एक साथ जुड़ा हुआ है। इसके किसी भी हिस्से को अलग नहीं कर सकते हैं।
- इसके ऊपर का भाग इसका गियर सिस्टम है वो थोड़ा भारी है जिससे लीवर खींचते समय ब्लेंडर गिरता नहीं है।
- इन ब्लेंडर का वज़न ज्यादा नहीं होता है जिससे इसको स्टोर करने में आसानी होती है।
- यह बहुत सारे रंग में आते हैं। और हमें यह हल्का गुलाबी और लाल रंग में मिला है। इसकी कीमत को देखते हुए हमें इसके रंग से कोई शिकायत नहीं है।


मार्किट में बहुत सारी खूबियों के साथ अप्लाइंसेस हैं लेकिन यह हैंड ब्लेंडर उनमें से एक नहीं है। यह कोमल फलों का जूस बनाने के लिए काम आ सकता है जैसे कि आम, कीवी, चीकू आदि। यह छोटा, सस्ता और इससे भी ज्यादा रोज़ाना इस्तेमाल करने के लिए अच्छा है।
हमें ऐसे कई हैंड ब्लेंडर अमेज़न और बाकी की वेबसाइट पर मिलें हैं जिन्हें खरीदा जा सकता है।


नोवल पॉवर फ्री हैंड ब्लेंडर
इसकी खास बात यह है कि इसको पकड़ना आसान है, उम्र ज्यादा है, भारी गियर सिस्टम, साफ करने में आसानी, कई तरह की ब्लेड, हाई स्पीड आदि।


अर्थ स्टार हैंड ब्लेंडर मैनुअल
इस ब्लेंडर को एक हाथ से चला सकते हैं, हाई स्पीड, भारी गियर सिस्टम, फूड ग्रेड क्वालिटी, एबीएस प्लास्टिक हीट से बचाव के लिए, 6 महीने की गारंटी।


गोलविन प्लास्टिक हैंड मिक्सर फॉर किचन
यह ब्लेंडर बीजली से नहीं चलता है, ब्लेड स्टेनलेस स्टील से बनी हुई है, 100% क्वालिटी की गारंटी, हाई क्वालिटी प्लास्टिक, कूट सकता है, पानी में बना सकता है और चुरा कर सकता है।
अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।