अंडे खाने के 10 फायदे और इससे जुड़ी बातें
अंडे के फायदे प्रोटीन से भरपूर होने के साथ- साथ कई अन्य फायदे के साथ आता है। अंडे के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे!
अंडे किचन में मौजूद सबसे सेहतमंद खाने की चीज है। जब आपके पास भरपूर ब्रेकफास्ट करने का समय नहीं है तब आप एक सख्त उबला हुआ अंडा खा सकते हैं जो दिनभर एनर्जी से भरपूर रखेगा। अंडे में ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो आपको सेहतमंद बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप डाइट में अंडा शामिल करने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
यहां से आप अंडा खाने के फायदे से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
अंडे खाने के फायदे
सेहत के प्रति सर्तक रहने वाले लोगों की डाइट में आपको अंडे अवश्य मिलेंगे। अंडो में ऐसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। अंडे खाने के फायदे से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. पोषण से भरपूर
एक सख्त उबला हुआ अंडा ब्रेकफास्ट के लिए कई सारे आहार से भरपूर होता है। इसमें 77 कैलोरी मौजूद है और इसके अलावा यह पूरे दिन की विटामिन ए, बी12, बी5, बी2, के, डी और ई की जरूरत को पूरा करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अंडे में फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम, और ज़िक जैसे जरूरी पोषण भी पाए जाते हैं।
एक अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम फैट पाया जाता है जो दिनभर एनर्जी से भरपूर और लंबे समय के लिए पेट भरा रखता है। ओमेगा- 3 अंडे, सामान्य अंडे से ज्यादा सेहतमंद होता है क्योंकि इनमें पौष्टिक तत्व ज्यादा होते हैं।
2. कोलीन का अच्छा माध्यम
सेल मेमब्रेन के विकास के लिए कोलीन एक महत्वपूर्ण आहार है जिससे दिमाग और बाकी के अहम शरीर के अंग अच्छे से काम करते हैं। इस आहार के बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। अगर आप अपनी डाइट में अंडे शामिल कर लेंगे तो कोलीन की कमी होने के आसार कम हो जाते हैं क्योंकि 1 अंडे में 100 एमजी कोलीन पाया जाता है।
कोलीन एक ऑर्गेनिक कंपाउंड है जो नसों, मांसपेशियों, दिमाग और बाकी के अहम अंगों के विकास में मदद करता है। जिस वजह से शरीर में इसकी मौजूदगी अहम हो जाती है।


3. सामान्य कोलेस्ट्रॉल और सेहतमंद दिल
एक अध्ययन में साबित किया गया है कि रोजाना अंडे खाने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल का विकास होता है जिससे दिल की बीमारी से दूर रहती है। एक ग्रूप को 6 हफ्तों तक रोजाना 2 अंडे खाने के लिए कहा गया। 6 हफ्ते के आखिर तक उन लोगों में 10% अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ गया।
4. सेहतमंद आंखें
बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होने लगती है। इसके साथ कुछ लोगों को मोतियाबिंद से संबंधित समस्याएं भी होने लगती है। सही समय पर अंडो का सेवन शुरू कर देने से कई बीमारी से बचाव मिल सकता है।
एक अध्ययन में साबित हुआ है कि अंडे के पीले भाग में दो ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं- ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन। यह आंखों के रेटीना को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह साबित करने के लिए कुछ लोगों को 5 हफ्तों तक 1.3 अंडे का पीला भाग दिया गया। 5 हफ्ते बाद इनके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा जानने के लिए इन लोगों के खून के सैंपल लिए गए। अंडे का रोजाना सेवन करने से इन लोगों में 50% ल्यूटिन की मात्रा और 142% ज़ेक्सैंथिन की मात्रा बढ़ गई।
अंडे, विटामिन ए से भरपूर होते हैं। विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अंडे, विटामिन ए और बाकी के एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जिससे आंखें पूरी तरह से सेहतमंद रहती हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में अंडे जरूर शामिल करें।


5. प्रोटीन और अमीनो एसिड
अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन की जरूरत तब ज्यादा होती है जब मांसपेशियों को दोबारा बनना होता है या जब कसरत करने के बाद जरूरत होती है। 1 अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है जिससे यह प्रोटीन लेने का अच्छा माध्यम है और शरीर के सभी अंग अच्छे से काम करते हैं।
अंडे में अमीनो एसिड पाया जाता है जो शरीर को अच्छे से काम करने में मदद करता है। अमीनो एसिड इस बात का खास ध्यान रखता है कि शरीर का वजन जल्दी से कम न हो जाए और मांसपेशियो, हड्डियों की सेहत का भी खास ध्यान रखता है।
6. वेट लॉस
अंडे, प्रोटीन से भरपूर होते हैं लेकिन कैलोरी में कम होते हैं। इसलिए 1 सख्त अंडा खाने के बाद आपका पेट लंबे समय के भरा रहता है। जब आपका पेट भरा रहता है तब अपने आप ही कम खाने लगते हैं। जब आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं तो कुछ महीनों में आपको वजन कम लगने लगता है।
लोगों के दो ग्रूप बनाए गए जिनमें से पहले ग्रूप को रोजाना अंडे खाने के लिए कहा गया और वहीं दूसरे ग्रूप को बैगल खाने के लिए कहा गया। 8 हफ्तों बाद दोनों ग्रूप के लोगों का वजन जांचा गया। इसके बाद यह देखा गया कि बैगल खाने के मुकाबले जो लोग अंडे का सेवन कर रहे थे उन लोगों का वजन कम है।
संबंधित आर्टिकल: बेस्ट एग बॉयलर


7. ओमेगा- 3
वैसे तो अंडे कई सारे पौष्टिक आहार से भरपूर होते हैं लेकिन चरागाह अंडे सामान्य अंडे से ज्यादा सेहतमंद होते हैं। यह उन मुर्गी के अंडे होते हैं जिन्हें ओमेगा- 3 से भरपूर खाना खिलाया जाता है। अध्ययन में साबित किया गया है कि ओमेगा- 3 खून ट्राइग्लिसराइड्स कम करता है। ट्राइग्लिसराइड्स से दिल की जुड़ी बीमारी का खतरा रहता है।
एक ग्रूप को 3 हफ्तों तक 5 ओमेगा- 3 से भरपूर अंडे खाने के लिए कहा गया। 15 अंडे खाने से इनके ब्लड टेस्ट में काफी बदलाव पाए गए। ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा 16% से 18% तक कम हो गई है।
8. गर्भावस्था
क्या आपको पता है डॉक्टर गर्भवति महिलाओं को अपनी डाइट में अंडे शामिल करने के लिए कहते हैं। ऐसा क्यों कहा जाता है? अंडे, प्रोटीन से भरपूर होते हैं इसलिए यह मांसपेशियों, हड्डियों और टिश्शू के विकास में मदद करते हैं। साथ ही यह शिशु के हर अंग को सामान्य रूप से काम करने में मदद करते हैं। लेकिन इसके बावजूद अंडे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


9. विटामिन डी
यह हम सबको पता है कि प्राकृतिक रूप से विटामिन डी सूरज की किरणों से मिलता है। क्या आपको अंडे से भी विटामिन डी मिलता है? अंडे का रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहती है। छोटी उम्र के दिनों से अंडो का सेवन करने से बुढ़ापे में हड्डियों से होने वाली परेशानी के कम आसार हो जाते हैं।
संबंधित आर्टिकल: कैंट इंस्टेंट एग बॉयलर
10. निखरती त्वचा
सेहत के फायदे होने के साथ- साथ अंडे सुंदरता से जुड़े फायदे देते हैं। अंडे का इस्तेमाल करने से सोफ्ट और सिल्की बाल और त्वचा मिलती है। आप अंडे का सफेद हिस्सा इन कारणों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं-
- एक्स्ट्रा बाल हटाने में मदद
- बढ़ती उम्र से जुड़ी दिक्कतें दूर करना
- त्वचा और बालों से एक्स्ट्रा ऑयल निकालना
- चेहरे से मुहांसे, झुर्रियों हटाना
- बालों में चमक लाना
- त्वचा से गंदगी निकालने में मदद
आखिर में
अंडे किफायती होने के साथ-साथ आसानी से उपलब्ध भी हैं। इसके अलावा यह बहुत सेहतमंद होने के साथ- साथ प्रोटीन से भरपूर हैं जो मांसपेशियों, हड्डियों और टिश्शू के विकास में मदद करते हैं। प्रोटीन से भरपूर होने के अलावा अंडों में कम कैलोरी की मात्रा होती है।
यह सब जानने के बाद आपको अपने आप से यह वादा करना है कि अब से अंडे अपनी डाइट में शामिल करेंगे। अंडे खाने से आपका आज तो सेहतमंद होता है ही इसके साथ ही आने वाला कल भी सेहतमंद हो जाता है।
आप किस तरह से अंडे खाना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
एक बड़े अंंडे में कई विटामिन पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन बी 12, विटामिन बी2, विटामिन ए, विटामिन बी5-, सेलेनियम। आपको बता दें कि इंसान की जरुरत के लिए अंडे में हर विटामिन और मिनरल छोटी-छोटी मात्रा में होता है। जैसे कि कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन ई, फोलेट आदि।
विज्ञान में कहा गया है कि एक दिन में 3 अंडे का सेवन करना सेहतमंद है। सही मात्रा और सही समय पर अंडे का सेवन करने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता रहता है।
अंडे के पीले भाग में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक, थायमिन, विटामिन बी6, फोलेट, विटामिन बी12 पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के भी पाया जाता है।
अंडे अधिकतर सारे विटामिन और मिनरल्स छोटी-छोटी मात्रा में पाए जाते हैं। अंडे खाने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इसके साथ ही अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है जो सेहत के प्रति सतर्क रहने वाले लोगों के लिए अच्छा है।
अंडे को बहुत आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है। अंडे का सेवन करने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिस कारण आप कैलोरी का सेवन नहीं करते हैं जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।