चिंग्स सीक्रेट शेजवान चटनी रिव्यू (Ching’s Secret Schezwan Chutney Review)
देसी चाइनीज खाना मसालेदार शेजवान चटनी के बिना अधूरा लगता है। आइए देखते हैं कि क्या चिंग्स की सीक्रेट शेजवान चटनी आपके देसी खाने को पूरा कर पाती है या नहीं?
यह बात बिल्कुल सच है कि हम होटल के खाने को बहुत याद कर रहे हैं। जैसे कि लॉकडाउन बढ़ता जा रहा है और इससे यह साफ देखा जा सकता है कि होटल में जाकर खाना खाने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। इस समय में सभी के अंदर का शेफ जाग उठा है और सभी कोई ना कोई नई डिश ट्राई कर रहे हैं।
देसी चाइनीज फूड ऐसा है जिसको घर में आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आपके पास सोय सॉस और शेजवान चटनी है तो आप कोई भी चाइनीज डिश आसानी से बना सकते हैं। हमने चिंग्स सीक्रेट शेजवान चटनी का रिव्यू किया है। आइए देखते हैं कि क्या यह आपके होममेड चाइनीज फूड को स्वादिष्ट बनाने में मदद करती है।
विषय सूची
चिंग्स सीक्रेट शेजवान चटनी (Ching’s Secret Schezwan Chutney) से जुड़ी जरुरी बातें
*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार
- एलर्जी की जानकारी- इसमें गेंहू, सोय और अजवायन है।
- इसमें सूरजमुखी तेल का इस्तेमाल किया गया है।
- चटनी में फ्लेवर मिलाएं गए हैं।
- इसमें प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव हैं।


चिंग्स सीक्रेट शेजवान चटनी
यह बहुत स्वादिष्ट है। चिंग्स सीक्रेट शेजवान चटनी को अपनी किचन में शामिल करना एक सही फैसला होगा।
मात्रा- 250 ग्राम, कीमत- 75/- रुपए*
*कीमत रिव्यू के समय
#फर्स्टइंप्रेशन चिंग्स सीक्रेट शेजवान चटनी
पैकेजिंग और कीमत- चिंग्स सीक्रेट शेजवान चटनी कांच की बोतल में आती है। 250 ग्राम की कीमत 75/- रुपए है। पैक पर आपको चटनी इस्तेमाल करने के आइडिया दिए गए हैं जिससे आप चटनी का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।
-
चिंग्स सीक्रेट शेजवान चटनी- आगे से -
चिंग्स सीक्रेट शेजवान चटनी- पीछे से
खुशबू- बोतल खोलते ही सॉस की शार्प चिल्ली खुशबू आती है जैसी हम शेजवान चटनी से उम्मीद करते हैं। खुशबू से आपको देसी मोमोज सॉस की याद आ जाती है जो आपको लोकल स्टॉल पर मिलती है।
चिंग्स सीक्रेट शेजवान चटनी को हमने कैसे इस्तेमाल किया- लेबल में बताया गया है कि सॉस का इस्तेमाल पकाने में, सॉस और स्प्रेड की तरह किया जा सकता है। हमने सॉस को 2 दिन तक टेस्ट किया है ताकि हमें सॉस का फ्लेवर और किसके साथ ज्यादा अच्छी लगती है के बारे में पता चल सके। पहले दिन हमने इस सॉस का इस्तेमाल चिल्ली पनीर बनाने के लिए किया है जिससे बेस्वाद हक्का नूडल्स मसालेदार बन जाए। दूसरे दिन हमने होममेड मोमोज खाने के लिए इस चटनी का इस्तेमाल किया है।
टैक्शर और स्वाद- आमतौर पर शेजवान सॉस को मसालेदार होना चाहिए जिसमें मिर्च के ऑयली फ्लेक्स साफ दिखाई देते हैं। खुशी की बात है कि चिंग्स सीक्रेट शेजवान चटनी ऐसी बिल्कुल भी नहीं है लेकिन इसका टैक्शर शेजवान चटनी से मिलता है। तेल और लाल मिर्च के फ्लेक्स साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। सॉस चंकी और बारीक स्थिरता वाली है जो एक अच्छी बात है। प्याज और लहसुन के टुकड़े के कारण टैक्शर और फ्लेवर में अंतर जरुर है।
चटनी का स्वाद- यह बहुत मसालेदार है (जैसी होनी चाहिए) और हल्की मिठास भी है जो जीभ को छूते ही चली जाती है। लहसुन और प्याज के कारण स्वाद बढ़ जाता है।
हमने चिंग्स सीक्रेट- शेजवान फ्राइड राइस मसाला का रिव्यू किया है जो सच में स्वादिष्ट था।


सॉस के साथ पकाना- हमने चिंग्स सीक्रेट शेजवान चटनी की मदद से देसी चाइनीज की सबसे पॉपुलर डिश चिल्ली पनीर बनाया है। सब्जियों के साथ चटनी बहुत अच्छे से मिल जाती है और बराबर तरीके से कवर कर देती है। चिल्ली पनीर की पूरी कटोरी को एक चम्मच चटनी से मसालेदार बनाया जा सकता है। हमने प्लेन हक्का नूडल्स पर भी एक चम्मच चटनी का इस्तेमाल किया है और तुरंत ही बेस्वाद नूडल्स मसालेदार बन गए।


सॉस को डिप और स्प्रेड की तरह इस्तेमाल किया- हमने इस चटनी को होममेड मोमोज के साथ खाया है। और हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं यह बहुत स्वादिष्ट हैं। इनका स्वाद होटल में मिलने वाले इंडो-चाइनीज डिश से कम नहीं है।
अगर आपको मसालेदार चटनी पसंद है और आप घर में शुरुआत से चटनी नहीं बनाना चाहते हैं तो यह चटनी आपके लिए है। इसको कई डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है और इंडो-चाइनीज डिश के साथ तो यह चटनी बहुत सुंदर तरीके से मेल करती है।
यह चटनी घर में बनाए गए चाइनीज खाने को और भी स्वादिष्ट बना देती है। हमारी तरफ से इस चटनी को ग्रीन सिग्नल मिलता है।
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।