क्या सच में कैच पेरी पेरी स्प्रिंकलर का कोई मैच नहीं?
सलाद से लेकर स्नैक्स तक, कैच पेरी पेरी स्प्रिंकलर से सिंपल डिश में भी दिलचस्प फ्लेवर आसानी से शामिल करें। हम इसकी सलाह क्यों देते हैं? यहां से जानें।
मिश्री रेटिंग
SUPERB!
Summary
स्पाइसी, चटपटा और हल्की मिठास। कैच पेरी पेरी स्प्रिंकलर का इस्तेमाल कई डिश में कर सकते हैं जैसे कि सलाद, सैंडविच, मेरिनेशन, फ्राइज और पॉपकॉर्न। स्प्रिंकलर जार इस्तेमाल करने में सुविधाजनक है।
आमतौर पर कहा जाता है कि पेरी पेरी का जन्म मोज़ाम्बिक में हुआ है। वहीं कुछ का मानना है कि यह दक्षिण अफ्रीका से आया है। स्पाइसी, चटपटा और साथ में हल्की मिठास। यह दिलकश फ्लेवर अधिकतर साइड डिश के साथ बहुत सुंदर तरीके से पेश किया जा सकता है।
इंडियन मार्केट में इस मसाले के लिए विभिन्न प्रकार हैं। हाल ही में कैच ने अपने मसाले और सीजनिंग मिक्स की लिस्ट में पेरी पेरी मसाला शामिल किया है और कैच पेरी पेरी स्प्रिंकलर के बारे में हमारा यह कहना है। इस रिव्यू में हमने फ्लेवर, टेक्सचर जैसे महत्वपूर्ण फैक्टर पर ध्यान दिया है। क्या आपको यह ट्राई करना चाहिए?
हमारे रिव्यू में इसने कैसा प्रदर्शन किया है?
विषय सूची
कैच पेरी पेरी स्प्रिंकलर – एक झलक
नीचे दी गई टेबल से आप इस प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कैच पेरी पेरी स्प्रिंकलर | प्रोडक्ट की जानकारी |
कीमत | 99/- रुपए |
मात्रा | 90 ग्राम |
शेल्फ लाइफ | 1 साल |
मिश्री रेटिंग | 4.5 |
खरीदें | अमेज़न पर खरीदें |
हमारे रिव्यू फैक्टर
कैच पेरी पेरी स्प्रिंकलर रिव्यू करते समय हमने फ्लेवर और खुशबू जैसे महत्वपूर्ण रिव्यू फैक्टर पर ध्यान दिया है। हमने पैकेजिंग, प्रोडक्ट देखने में कैसा है और प्रोडक्ट की क्वालिटी पर खास ध्यान दिया है। क्या यह वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है? यहां से जानें।
1. फ्लेवर
अपने लाजवाब फ्लेवर प्रोफाइल के कारण पेरी पेरी पॉपुलर है। इसमें स्पाइसी, नमकीन, चटपटा और हल्की मिठास का मिश्रण होता है।
क्या कैच पेरी- पेरी स्प्रिंकलर में इन सभी फ्लेवर का मिश्रण है?
2. खुशबू
क्या खुशबू बोल्ड और फ्लेवर से भरपूर थी? या खुशबू की मौजूदगी महसूस ही नहीं हो रही थी? मसाले, मिर्च या लहसुन – सबसे ज्यादा कौन- से मसाले का एहसास हो रहा था?
4. अन्य फैक्टर
अन्य फैक्टर में कीमत, पैकेजिंग, सामग्री और शेल्फ लाइफ से फैक्टर पर ध्यान दिया गया था।
कैच पेरी पेरी मसाला रिव्यू
कीमत + पैकेजिंग
यह सीजनिंग स्प्रिंकलर जार में आती है जिसका ढक्कन घूम सकता है। 90 ग्राम स्प्रिंकलर की कीमत 99/- रुपए है। इसकी शेल्फ लाइफ एक साल है। स्प्रिंकलर बोतल इस्तेमाल करना बेहद सुविधाजनक है।
मुख्य सामग्री
इसकी मुख्य सामग्री में मिर्च, साबुत शिमला मिर्च, आयोडीन नमक, डिहाइड्रेटेड साबुत लहसुन और प्लांटेशन व्हाइट शुगर शामिल है।
इसमें सूखा लहसुन, साबुत काली मिर्च, इमली पाउडर, हर्ब्स और रिफाइंड सूरजमुखी का तेल भी है।
अन्य एडिटिव्स में इंस्टेंट सूखा खमीर, साइट्रिक एसिड (आईएनएस 330), सिलिकॉन डाइऑक्साइड (आईएनएस 551), डिसोडियम 5 राइबोन्यूक्लियोटाइड्स (आईएनएस 635), स्पाइस ओलेरोसिन, मोनोसोडियम ग्लूटामेट (आईएनएस621), और प्रकृति समान फ्लेवरिंग पदार्थ (नींबू) है।




खुशबू + देखने में
जैसे ही हमने स्प्रिंकलर खोला, वैसे ही हर्ब्स और मिर्च की खुशबू से हमारी टेस्ट किचन भर गई थी। इसके साथ ही लहसुन की खुशबू भी आ रही थी। सीजनिंग का रंग गहरा नारंगी था।
स्वाद + टेक्सचर
हमने पेरी पेरी मसाला अकेले और फिर ताज़ा फ्राई की गई फ्राइज पर टेस्ट किया था।
मसाला फ्राइज बहुत अच्छे तरह से मिक्स हो गया था। यह बारीक पाउडर नहीं था। यह मोटा और दरदरा पाउडर था।
फ्लेवर की बात करें तो यह अच्छा था। नमक और मसाले की मात्रा बैलेंस थी। इसमें हल्की खट्टास के साथ हल्की मिठास भी है जो आखिर में महसूस होती है। इसका स्वाद ताज़ा और प्राकृतिक है। इसमें कुछ भी आर्टिफिशियल नहीं लगता है।
अपनी फ्राइज में दिलकश सीजनिंग शामिल करने के लिए आप यह ट्राई कर सकते हैं!


- लाजवाब पैकेजिंग
- दिलकश फ्लेवर
- ताज़ा खुशबू
- बहुमुखी
- किफायती
सिंपल सलाद से लेकर मीट तक, कैच पेरी पेरी स्प्रिंकलर की मदद से आप किसी भी डिश को फ्लेवर से भरपूर बना सकते हैं।
FAQs
कैच पेरी पेरी स्प्रिंकलर से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
हां, इसे ग्रिल और उबली हुई सब्जियों में फ्लेवर शामिल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसमें खमीर है जो जानवरों से प्राप्त नहीं होता है। हालांकि कुछ वीगन डाइट फॉलो करने वाले खमीर का सेवन नहीं करते हैं क्योंकि इसे जीवित प्राणी माना जाता है।
इसे सूखी और अंधेरे वाली जगह स्टोर करना चाहिए। हर बार इस्तेमाल करने के बाद ढक्कन सुरक्षित तरह से बंद करें।
आप कितना इस्तेमाल करते हैं, यह इस पर निर्भर करता है।
हालांकि अधिकतर खमीर ग्लूटेन फ्री होते हैं लेकिन कुछ में ग्लूटेन हो सकता है। इस प्रोडक्ट पर ग्लूटेन से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है।
सारांश
स्प्रिंकलर पैकेजिंग के कारण यह सुविधा के साथ आता है। बोल्ड फ्लेवर और ताज़ा खुशबू लाजवाब है।
यह बहुमुखी मसाला है जिसका इस्तेमाल सलाद, फल, फ्राइड स्नैक्स, सैंडविच और अन्य खाने की चीजों में किया जा सकता है।
रिव्यू पर काम करने वाली टीम
मसालों से जुड़े अधिक रिव्यू
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।