कैडबरी चोकोबैक्स चोक फिल्ड कुकीज़: #फर्स्टइंप्रेशन (Cadbury Chocobakes Choc Filled Cookies: #FirstImpressions)
चॉकलेट से भरी चॉकलेट कुकीज़ अधिकतर सभी को पसंद आती हैं। कैडबरी चोकोबैक्स चोक फिल्ड कुकीज़ का रिव्यू करने के बाद हमारा यह कहना है।
चॉकलेट की सबसे अच्छी बात क्या है? अगर आपके फ्रिज में मीठा नहीं है तो आप चॉकलेट से भरपूर कुकीज़ खा सकते हैं। इनको आप दिन के बीच में भूख लगने पर या फिर टी- टाइम स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। हमने कैडबरी चोकोबैक्स चोको फिल्ड कुकीज़ का रिव्यू किया है। इन चॉकलेट से भरपूर कुकीज़ को लेकर हमारा यह कहना है।
विषय सूची
कैडबरी चोकोबैक्स चोक फिल्ड कुकीज़ से जुड़ी जरुरी बातें (Cadbury Chocobakes Choc Filled Cookies)
*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार
- कैडबरी चोकोबैक्स चोको फिल्ड कुकीज़ में गेंहू और दूध है।
- कुकीज़ में आर्टिफिशियल फ्लेवर हैं।
- एक बॉक्स में 12 अलग-अलग पैक कुकीज़ आती हैं।
- 2 कुकीज़ से लगभग 124 कैलोरी प्राप्त होती हैं।


कैडबरी चोकोबैक्स चोक फिल्ड कुकीज़
कैडबरी चोकोबैक्स कुकीज़ क्रंची हैं और चॉकलेट खाने की ख्वाहिश को पूरा करती हैं।
कीमत- 60/- रुपए*
*कीमत रिव्यू के समय
#फर्स्टइंप्रेशन कैडबरी चोकोबैक्स चोक फिल्ड कुकीज़
कैडबरी चोकोबैक्स चोको फिल्ड कुकीज़ वैल्यू फॉर मनी हैं। इसमें 12 कुकीज़ हैं जिनको अलग-अलग पैक किया गया है।
बेहतर चॉकलेट स्प्रेड ब्रांड के बारे में यहां से जानें।
अलग-अलग पैक में कुकीज़ पैक करने से इनमें नमी नहीं आती है। हाल ही में हमने अलग-अलग पैक की कई कुकीज़ मार्किट में देखी हैं जिनकी मात्रा अब बढ़ रही है। हां, यह ट्रेवल फ्रेंडली के लिए अच्छा ऑप्शन है लेकिन एक्स्ट्रा पैकेजिंग के बारे में क्या कहना है? यह सोचने का विषय है।


स्वाद की बात करें तो कैडबरी चोकोबैक्स चोको फिल्ड कुकीज़ का स्वाद अच्छा है और यह क्रंची हैं। यह अच्छी मीठी नहीं हैं जो एक अच्छी बात है।
ज्यादातर कुकीज़ खाने पर सूखी होती हैं और खाने पर बिखर जाती हैं। खुशी की बात है कि यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें-
कैडबरी डार्क मिल्क चॉकलेट
बेस्ट हॉट चॉकलेट जो सभी उम्र के लिए है।
हालांकि इन कुकीज़ में कैडबरी मिल्क चॉकलेट फ्लेवर का असली स्वाद कहीं गुम हो गया था। पूरी तरह से देखा जाए तो कुकीज़ चॉकलेटी हैं लेकिन इनमें हमें मिल्क- चॉकलेट फ्लेवर की कमी लगी है जो आप कैडबरी चॉकलेट से उम्मीद करते हैं। इसको देखते हुए लगता है कि इस प्रोडक्ट का मकसद बड़े लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।
जहां तक क्रीम फिलिंग की बात है हमें इसका फ्लेवर अच्छा लगा है लेकिन हमें इसका फ्लेवर और भी अच्छा लगता है अगर फ्लेवर और भी चॉकलेटी होता।


हमें चॉकलेट फिलिंग कहीं- कहीं सूखी लगी है जिससे आप चॉकलेट फ्लेवर का पूरा अनुभव नहीं ले पाते हैं।
वीडियो- कैडबरी चोकोबैक्स चोक फिल्ड कुकीज़ रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।