कैडबरी चोकोबेक्स केक रिव्यू (Cadbury Chocobakes Cakes Review)
कैडबरी चोकोबेक्स केक (Cadbury Chocobakes Cakes) में डेयरी मिल्क का चॉकलेटी स्वाद है।
मिश्री रेटिंग
Summary
कैडबरी चोकोबेक्स केक (Cadbury Chocobakes Cakes) में बाहर मीठी चॉकलेट कोटिंग है और अंदर चॉकलेट फ्लेवर लेयर है। हमें कैडबरी चोकोबेक्स का स्वाद अच्छा लगा लेकिन केक का सूखा टैक्शर और टूटे होने के कारण हमारे पूरे अनुभव पर असर हुआ है।
चॉकलेट के बाहर शाही बैंगनी रंग और अंदर गोलडन रंग के कागज़ से, कैडबरी बचपन के दिनों की याद दिला देता है। हाल ही में कैडबरी कई चॉकलेट कोटिड और चॉकलेट फ्लेवर के नए प्रोडक्ट लांच कर रहा है। चाहें वो ओरियो हो या फिर मूस फिल्ड डेयरी मिल्क सिल्क चॉकलेट या चॉकलेट फिल्ड कुकीज़, दिलचस्प प्रोडक्ट के साथ कैडबरी हमेशा चेहरे पर मुस्कान लेकर आता है। इसी कारण से हम कैडबरी चोकोबेक्स केक का रिव्यू करने के लिए उत्साहित हैं।
सभी को केक पसंद होते हैं। लेकिन क्या आपको केक से बेहतर कुछ पता है? वो है – कैडबरी चॉकलेट फ्लेवर केक! हमें पता था कि एक पैक से काम नहीं चलेगा इसलिए रिव्यू के लिए हम 4 पैक लेकर आए हैं। क्या हम आपको इसकी सलाह देते हैं? इस रिव्यू से पता लगाएं।
क्विक रिव्यू


कैडबरी चोकोबेक्स केक में ओरिजिनल डेयरी मिल्क का स्वाद और मिठास है।
कीमत – 10/- रुपए*
मात्रा – 21 ग्राम
*कीमत रिव्यू के समय
पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार
- 100 ग्राम में 465 कैलोरी हैं।
- इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।
- यह 100% शाकाहारी प्रोडक्ट है।
केक (45%) – मैदा, शुगर, ताड़ का तेल, लिक्विड ग्लूकोज, मिल्क सोलिड, कोको सोलिड, स्टार्च, नमक, प्रेजरवेटिव।
चोको लेयर (29%) – शुगर, हाइड्रोजेनेटिड वेजियेबल ऑयल, मिल्क सोलिड, कोको सोलिड।
फिलिंग (26%) – शुगर, वेजिटेबल ऑयल, लिक्विड ग्लूकोज, कोको सोलिड, नमक।
विषय सूची
कैडबरी चोकोबेक्स केक का क्विक रिव्यू
कीमत और पैकेजिंग – कैडबरी चोकोबेक्स केक को शाही बैंगनी रंग के पैकेजिंग में पैक किया गया है। 21 ग्राम चोकोबेक्स केक की कीमत 10/- रुपए है। कैडबरी चोकोबेक्स केक के 100 ग्राम में 465 किलो कैलोरी एनर्जी है।
सूखे चोकोबेक्स की जांच – कैडबरी चोकोबेक्स केक पैक से साबुत निकलकर नहीं आया है। सभी पैक में चोकोबेक्स केक टूटे हुए थे। मार्केट में उपलब्ध पैक्ड केक आमतौर पर ट्रे में पैक होते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं था। बाकी के 3 चोकोबेक्स केक के साथ भी हमारा यह अनुभव रहा है। छोटी पेपर ट्रे से मदद हो सकती थी।


स्वाद – अपने नाम के अनुसार, कैडबरी चोकोबेक्स चोको लेयर केक में स्पंज केक की लेयर और स्वादिष्ट चॉकलेट थी। हालांकि केक पूरी तरह से टूटे हुए थे जिस कारण से हम बाहर की सख्त चॉकलेट का कवर, स्पंज केक लेयर और चॉकलेट फिलिंग देख सकते थे। कैडबरी चोकोबेक्स केक का स्वाद बाहर से कैडबरी डेयरी मिल्क की तरह ही था। बाहर के कवर के मुकाबले अंदर वाली चॉकलेट कम मीठी थी। इसके साथ ही केक सूखे भी थे।


जैसा कि हम हमेशा कहते हैं कि सबसे पहले आंखों से खाया जाता है। कैडबरी चोकोबेक्स केक देखने में खाने लायक नहीं लग रहे थे क्योंकि पैक खोलने पर सभी केक टूटे और बिखरे हुए थे। अगर यह कहा जाए कि हमारे पास आते- आते यह टूट गए होंगे लेकिन इसके बावजूद केक सूखे थे। कैडबरी चोकोबेक्स केक में मिल्की चॉकलेट लेयर है, केक सूखा है और बाहर के सख्त चॉकलेट कोटिंग के कारण अच्छा क्रंच मिलता है। हालांकि हमें चोकोबेक्स केक का अलग- अलग टैक्शर अच्छा लगा है लेकिन स्पंज केक बहुत सूखा था। लेकिन यह सब कहने के बाद, यह टिफिन में ले जाने के लिए अच्छी ट्रीट या ट्रैवलिंग करते समय भी खा सकते हैं।
चॉकलेट लेवर? अधिक प्रोडक्ट रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।