ब्रिटानिया केक गोबल्स रिव्यू- 4 फ्लेवर (Britannia Cake Gobbles Review)
ब्रिटानिया केक गोबल्स सोफ्ट और किफायती हैं। लेकिन क्या यह फ्लेवर से भरपूर हैं? आइए पता लगाते हैं।
बचपन में पीले रंग के टूटी फ्रूटी केक आपको याद हैं? इन सोफ्ट केक को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसनी वजह से आपको अपने बचपन की याद आ सकती है। ब्रिटानिया कई फ्लेवर के केक लेकर आया है। हमने ब्रिटानिया गोबल्स केक के 4 फ्लेवर ट्राई किए हैं – कोको चिल, फ्रूटी फन, पाइनएप्पल प्लंज और ऑरेंज बाइट्स। इस रिव्यू में हमने स्वाद, टैक्शर और कीमत को ध्यान में रखा है और इन अलग- अलग फ्लेवर के बारे में हमारा यह कहना है।
विषय सूची
ब्रिटानिया केक गोबल्स से जुड़ी जरुरी बातें (What You Need To Know About Britannia Cake Gobbles)
*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार
- इसमें फ्लेवर मिलाए गए हैं।
- इसमें गेंहू और अंडा है।
- इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 4 महीने की है।
#फर्स्टइंप्रेशन ब्रिटानिया केक गोबल्स
कीमत और पैकेजिंग- ब्रिटानिया केक गोबल्स के 55 ग्राम पैक की कीमत 15/- रुपए है। केक प्लास्टिक ट्रे में आते हैं जिससे केक टूटने से बच सकते हैं।
सूरत- सभी केक को मोटे स्लाइस में काटा गया है। एक ट्रे में 5 पीस हैं। केक का एक भी पीस टूटा, बिखरा या खराब नहीं था।
टैक्शर- ब्रिटानिया गोबल्स केक सोफ्ट हैं और नमी वाले नहीं हैं। केक ड्राई और दरदरा नहीं है।
4 प्रकार के फ्लेवर
हमें अच्छा लगा कि सभी फ्लेवर ऊभर कर आएं हैं। जिस फ्लेवर की बात पैक पर की गई है वो स्वाद में मिलता है।
1. ब्रिटानिया केक गोबल्स – चोको चिल
इसकी खुशबू बहुत अच्छी और चॉकलेटी है। इसका फ्लेवर अंडे की तरह नहीं है जैसा अकसर पैक्ड केक के साथ होता है। इसकी मिठास बैलेंस है जिससे आप केक बार- बार खाना चाहेंगे। केक डार्क रोस्ट कॉफी या चाय के साथ खा सकते हैं।
2. ब्रिटानिया केक गोबल्स – पाइनएप्पल प्लंज


केक पर हम पाइनएप्पल के टुकड़े देख सकते थे जिससे अच्छा फ्लेवर आ रहा था। ब्रिटानिया केक गोबल्स पाइनएप्पल प्लंज बाकी सभी केक के मुकाबले मीठा था।
3. ब्रिटानिया केक गोबल्स – ऑरेंज बाइट्स


गोबल्स ऑरेंज बाइट्स केक में स्ट्रोंग ऑरेंज फ्लेवर है और इसका रंग ऑरेंज है। केक के ऊपर ऑरेंज के छोटे- छोटे टुकड़े देखे जा सकते हैं जिससे केक को ताज़ा- खट्टा फ्लेवर मिलता है। इसकी मिठास बैलेंस है।
4. ब्रिटानिया केक गोबल्स – फ्रूटी फन


फ्रूटी फन केक बिल्कुल वैसा ही जैसा आपको स्कूल के समय में मिलता था। केक पर आप फ्रूटी के टुकड़े देख सकते हैं। इसके बेस का फ्लेवर वनिला की तरह है और इसकी भी मिठास बैलेंस है।


ब्रिटानिया केक गोबल्स
ब्रिटानिया केक गोबल्स केक सोफ्ट, स्वादिष्ट और किफायती हैं जो स्नैक्स के लिए अच्छा ऑप्शन हैं।
कीमत- 15/- रुपए*
मात्रा- 55 ग्राम
*कीमत रिव्यू के समय
फ्लेवर साफ हैं और औद्योगिक नहीं लगते हैं। इस कीमत पर यह स्नैक्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकते हैं। होममेड डेजर्ट के लिए इन्हें बेस की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह किफायती हैं। यह बच्चों की छोटी- छोटी भूख के लिए भी अच्छे हैं। इस कीमत पर ब्रिटानिया की तरफ से आपको अच्छा प्रोडक्ट मिलता है।
मिश्री रेटिंग (0-5)- हमारी तरफ से ब्रिटानिया केक गोबल्स को 4.5 मिश्री मिलते हैं।
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।