बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर रिव्यू (Bosch 13 Place Settings Dishwasher Review – How Well Does it Clean?)
बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर (Bosch 13 Place Settings Dishwasher) में हमने इंडियन कुकिंग बर्तन धोने की कोशिश की है। क्या यह जरूरी मॉर्डन किचन अप्लायंस है?
मिश्री रेटिंग
SUPERB!
Summary
बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर (Bosch 13 Place Settings Dishwasher) आवाज़ नहीं करता है और साथ ही बर्तन धोते समय पानी की बचत भी करता है।
ऐसा कहा जा सकता है कि डिशवॉशर मनुष्य के लिए विज्ञान का आशीर्वाद है। यह काम तो कम करता ही है इसके साथ ही समय की बचत भी करता है। जैसे एक सिक्के के दो साइड होती हैं वैसे ही डिशवॉशर में अच्छी बातें और कुछ बुरी बातें हैं।
ऑनलाइन पोर्टल पर डिशवॉशर की खूबियां, प्लेस सेटिंग, कंट्रोल, फोम फैक्टर आदि के बारे में बहुत कम ऑप्शन हैं। लॉकडाउन के दौरान हमने बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर खरीदा था। कई हफ्तों तक टेस्ट करने के बाद आप यहां से टीम मिश्री बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर रिव्यू से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर के बारे में खूबियां, वॉश प्रोग्राम, क्या करें, क्या न करें जैसी बातों के बारे में विस्तार से चर्चा की है।
विषय सूची
बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया




रॉबर्ट बॉश ने इस कंपनी की स्थापना 1886 में प्रेसिजन मैकेनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग वर्कशॉप के साथ की थी। 1990 में वैश्वीकरण (Globalization) के कारण बॉश के लिए बाजार के अवसर बढ़ गए थे। जिसके बाद बॉश कंपनी कई देशों पर फैल गई और होम अंप्लायंस मार्केट सेगमेंट में भी आ गया।
किचन अप्लायंस जैसे कि ओवन, हॉब्स, चिमनी, फ्रिज, समय बचाने वाले अप्लायंस जैसे कि वॉशिंग मशीन और अब डिशवॉशर भी, बॉश, भारत में विश्वसनीय ब्रांड में से एक है।
हमने बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर का रिव्यू किया है और रिव्यू करते समय हमने नीचे दी गई बातों पर खास ध्यान दिया है।
1. डिजाइन
बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर स्टैंड-अलोन मॉडल है। डिशवॉशर को जगह की उपलब्धता के अनुसार रख सकते हैं।
चाइल्ड- प्रूफ लॉक के साथ बॉश एक्वा स्टॉप के साथ आता है जो लाजवाब खूबियां हैं।
2. जगह
क्या यह किचन अप्लायंस भारी या बड़ा है? क्या यह सामान्य इंडियन किचन में अच्छे से फिट हो जाएगा?
3. टच कंट्रोल
क्या टच पैनल इस्तेमाल और समझना आसान है? क्या टच पैनल के बटन स्मूथ तरीके से काम करते हैं?
क्या कुछ समय बाद डिशवॉशर सही से काम कर रहा था?
4. वॉश प्रोग्राम
क्या बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर के वॉश प्रोग्राम पारंपरिक इंडियन मील्स के लिए उचित हैं? क्या डिशवॉशर चिकनाई हटा देता है?
अगर बर्तन कम हैं तो सही से काम करता है?
5. इस्तेमाल करने में आसान
डिशवॉशर इस्तेमाल करने में कितना है आसान है इस पर निर्भर करता है कि ग्राहक को खुद से कितना काम करना पड़ रहा है।
पानी के बहाव के दिशा के कारण आपको बर्तन उल्टे रखने की सलाह दी जाती है।
6. सफाई का काम
क्या डिशवॉशर चिकनाई हटाता है? दाग़? बर्तनों से मसालेदार खाने की खुशबू?
क्या यह भारी बर्तनों के किनारे साफ करता है?
7. सुखाने का काम
ब्रांड का दावा है कि इनका कपबोर्ड- रेडी ड्राइंग खूबी ताकतवर है।
8. एनर्जी
बड़े अप्लायंस में ऑटो- स्विच-ऑफ खूबी होनी जरूरी है। क्या बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर में यह खूबी है? या इसे खुद से बंद करना पड़ता है?
9. पानी की खपत
काम कम करना और समय की बचत के साथ अगर डिशवॉशर पानी की भी बचत करें तो यह अप्लायंस अनोखा बन जाता है।
आमतौर पर हाथ से बर्तन धोते समय तब तक पानी चलता रहता है जब तक सारे बर्तन धुल नहीं जाते हैं।
बॉश डिशवॉशर का यह मॉडल सिर्फ 10 लीटर पानी इस्तेमाल करता है जो हाथ से धोने वाले बर्तन में इस्तेमाल होने वाले पानी का ⅙ है।
10. आवाज़
सभी अप्लायंस, चाहे बड़े हो या छोटे, काम करते समय थोड़ी बहुत आवाज़ तो करते ही हैं। यह आवाज़ अप्लायंस की मोटर से आती है।
जर्मन इंजीनियरिंग से बनाया गया बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर सबसे शांत मशीन है। हमारे अनुभव में डिशवॉशर से किसी तरह की आवाज़ नहीं आ रही थी।
11. सुरक्षा
बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर में चाइल्ड प्रूफ लॉक है और ग्लास केयर फिचर भी है।
इसके साथ ही बर्तन रखने के लिए अलग छोटी बास्केट है।
बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर रिव्यू
हमने बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर स्टोर से खरीदा है।
इस किचन अप्लायंस में 6 वॉश प्रोग्राम हैं – गंभीर कढ़ाई, एक्सप्रेस स्पार्कल, ऑटो, ईको, क्विक और प्री- रिन्स (pre- rinse)। प्रोग्राम के अनुसार पानी का प्रेशर, डिटर्जेंट की मात्रा, पानी की जरूरत और समय चुन सकते हैं।
डिशवॉशर में सुखाने का भी ऑप्शन है। 59 मिनट में कई सारे बर्तन धोने के साथ- साथ सुखा भी सकते हैं। बॉक्स में आपको डिशवॉशर, इनलेट और आउटलेट पाइप, यूज़र मैनुअल और डिशवॉशर डिटर्जेंट सैंपल आता है। बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।


जरूरी बातें | बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर |
डिशवॉशर टाइप | स्टैंड- अलोन |
मॉडल नंबर | एसएमएस66जीडब्लू01आई |
बॉडी मटेरियल | स्टील |
क्षमता | 13 प्लेस सेटिंग, 4-6 सदस्य वाले परिवार के लिए उचित है। |
दरवाज़ा | सामने |
रैक की संख्या | दो |
आवाज़ | 52 डीबी |
वॉश प्रोग्राम की संख्या | छह-
|
वजन | 43.5 किलो ग्राम |
वारंटी |
|


हालांकि बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर की औसत ज़िंदगी 10 साल की है लेकिन सही केयर होने पर इसकी उम्र 12-13 साल तक हो सकती है। हमने क्या करें और क्या न करें कि लिस्ट बनाई है जिसे आप ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं!
वॉश डिशवॉशर के इस मॉडल को प्री-रिन्स (pre-rinsed) बर्तन की जरूरत नहीं है। हालांकि इनलेट और आउटलेट पाइप की शेल्फ लाइफ और रुकावट न होने के लिए, पहले से प्री- रिन्स करने की सलाह दी जाती है और बर्तन में से खाने के बड़े टुकड़े निकालने की भी सलाह दी जाती है।
इस बात का खास ध्यान रखें कि डिशवॉशर में सभी बर्तन में उल्टे रखें। ऐसा करने से पानी का बहाव सीधा बर्तनों के अंदर लगता है जिससे अच्छे से सफाई होने में मदद मिलती है।
बर्तन जैसे कि जार्स उल्टे नहीं रखने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से जार के अंदर पानी भर जाता है।
इसके अलावा डिशवॉशर में एक के ऊपर एक बर्तन न रखें। इससे कांच के बर्तन टूट सकते हैं और डिशवॉशर का भी नुकसान हो सकता है। अगर बर्तन कम हैं तो वायरो/ ईको/ एक्सप्रेस स्पार्कल/ क्विक मोड चुनें। इससे पानी, एनर्जी और समय की बचत होती है।
इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि डिशवॉशर में डालने वाले बर्तन डिशवॉशर- सुरक्षित हैं, खासतौर पर चीनी मिट्टी के बर्तन, कांच, और प्लास्टिक के बर्तन/ कंटेनर।










विशेषताएं
- बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर फ्रीस्टैंडिग मॉडल है।
- यह छोटी- मीडियम सदस्य (4-6) वाले परिवार के लिए उचित है।
- डिशवॉशर में 6 वॉश प्रोग्राम हैं।
- पाइप (इनलेट और आउटलेट) और डिशवॉशर डिटर्जेंट सैंपल बॉक्स में आते हैं।
- चाइल्डप्रूफ लॉक और बॉश एक्वा स्टॉप खूबियां नई हैं।
अच्छी बातें
- जर्मन इंजीनियरिंग की वजह से डिशवॉशर काम करते समय आवाज़ नहीं करता है।
- एक्वा स्टॉप फिचर से लीकेज का पता चल जाता है और अप्लायंस अपने आप बंद हो जाता है।
- डिशवॉशर का इस्तेमाल बड़े इंडियन बर्तन धोने के लिए किया जा सकता है जैसे कि प्रेशर कुकर, कढ़ाई, सॉसपैन आदि।
- वेरियो फ्लैक्स रैक और वेरियो दराज में सभी प्रकार के बर्तन रखे जा सकते हैं, कप से लेकर बड़ी कढ़ाई तक।
- डिशवॉशर में टिकिया और डिशवॉशर डिटर्जेंट, दोनों से बर्तन अच्छे से साफ हो जाते हैं।
- चाय बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया बर्तन बिल्कुल साफ हो गया था।
बुरी बातें
- आयरन के बर्तनों को यह उतनी अच्छे से साफ नहीं करता है।
- हमारे प्रेशर कुकर का हार्ड एनोडाइज्ड हैंडल निकल गया था।
- डिशवॉशर में हम एल्यूमीनियम कुकवेयर रखने की सलाह भी नहीं देते हैं।
किसके लिए बेस्ट है
महामारी के दौर में दूरी बनाए रखने से ही खुद का बचाव किया जा सकता है। अगर आपके घर में हाउस हैल्प है लेकिन महामारी के कारण पिछले 1 साल से आपको खुद बर्तन धोने पड़ रहे हैं तो डिशवॉशर खरीदना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर आवाज़ नहीं करता है। इस डिशवॉशर से आपको साफ, चमकदार और सूखे बर्तन मिलते हैं। यह 4-6 सदस्य वाले परिवार के लिए उचित है।
बोनस – यह डिशवॉशर हाथ से धोने पर इस्तेमाल होने वाले पानी का सिर्फ 17-20% पानी इस्तेमाल करता है।
FAQs
यहां से आप बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब ले सकते हैं।
1. फ्रीस्टैंडिग और बिल्ट-इन-डिशवॉशर में क्या अंतर है? (What is the difference between freestanding and a built-in dishwasher?)
फ्रीस्टैडिंग डिशवॉशर को जगह के अनुसार रखा जा सकता है। बिल्ट-इन-डिशवॉशर को हमेशा के लिए किचन में फिट किया जाता है। फ्रीस्टैंडिग डिशवॉशर को अपने सुविधा के अनुसार कहीं भी रख सकते हैं।
2. बॉश फ्रीस्टैंडिग डिशवॉशर में वेरियो स्पीड खूबी का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है? (What’s the use of vario speed features on Bosch freestanding dishwashers?)
वेरियो स्पीड खूबी का इस्तेमाल बहुत सारे छोटे बर्तन पर किया जाता है या फिर जल्दी बर्तन धोने होते हैं। इससे 50% तक साइकिल टाइम बच जाता है।
3. एक बार बर्तन धोने के लिए बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर कितना पानी इस्तेमाल करता है? (How much water does Bosch 13 Place Settings Dishwasher consume for a single load?)
एक बार बर्तन धोने के लिए बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर 10 लीटर से ज्यादा पानी का इस्तेमाल नहीं करता है।
4. क्या डिशवॉशर में हर प्रकार के बर्तन धो सकते हैं? (Can I wash all cookware materials in this dishwasher)
नहीं। क्योंकि सभी बर्तन डिशवॉशर सुरक्षित नहीं होते हैं। इसके अलावा हम आपको एल्यूमीनियम और हार्ड आयोडाइज्ड कुकवेयर रखने के सलाह नहीं देते हैं।
5. क्या बॉश 13 प्लेस सेटिंग डिशवॉशर इंडियन मसाले का दाग़ हटा सकता है? (Is Bosch 13 Place Settings Dishwasher capable of Indian masala stains?)
हां, मसाले के दाग़, चाय के दाग़ – यह ताकतवर डिशवॉशर है।
आखिर में
बिना आवाज़ वाला किचन अप्लायंस बहुत अच्छे से बर्तनों को साफ कर देता है!
यह डिशवॉशर स्टील और प्लास्टिक से बना है। बॉडी स्टील फिट है जो पारंपरिक और मॉर्डन किचन के अनुसार है। अंदर का टब प्लास्टिक से बना है जिससे बर्तनों में दरार न पड़े और टूटे नहीं।
डिशवॉशर इस्तेमाल करते समय बर्तनों में खाना निकाल लें और एक के ऊपर एक बर्तन न रखें जैसी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
इस बात पर ध्यान दें कि जब हम किसी अप्लायंस या बर्तन का रिव्यू टेस्ट किचन में करते है, हम उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल आधिकारिक रूप से रिव्यू करने के बाद करते रहते हैं। अगर हमें न्यू अपडेट मिलती है तो हम आर्टिकल भी अपडेट कर देते हैं।
सिर्फ ‘डिशवॉशर- सेफ’ बर्तन ही डिशवॉशर में रखें।
अप्लायंस से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।