बेस्ट फ्रिज 20,000/- रुपए तक- भारत में बेस्ट फ्रिज ऑनलाइन खरीदें (Feb 2025)
भारत में 5 बेस्ट फ्रिज से जुड़ी जानकारी जैसे कि कीमत, खूबियां, गारंटी आदि यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
फ्रिज एक जरूरत बन गई है और यह ऐसा अप्लायंस है जिसे बार- बार नहीं खरीदा जाता है। इसलिए पहली बार में सही फैसला लेना महत्वपूर्ण हो जाता है।
कुछ साल पहले फ्रिज आरामदायक सामान में से एक माना जाता था। लेकिन अब अधिकतर घर में फ्रिज आसानी से मिल जाएगा। ऐसी कई ब्रांड हैं जिनके बेसिक फ्रिज कई खूबियां के साथ आते हैं और यह फ्रिज 20,000 रुपए तक मिल जाते हैं। फ्रिज में लंबे समय के लिए सब्जियां रख सकते हैं, पानी और बाकी बेवरेज रख सकते हैं, गर्मियों के मौसम में फ्रिज की मदद से बर्फ आसानी से मिल जाती है।
बेस्ट फ्रिज लेने के लिए आपको कई सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है जिससे आप सही फैसला ले सकें। परिवार का साइज, फ्रिज की क्षमता, घर में उपलब्ध जगह और सबसे जरूरी बजट, जो आपकी जरूरत पूरी कर सके। यहां से आप 20,000 रुपए की कीमत तक ऑनलाइन माध्यम से बेस्ट फ्रिज खरीद सकते हैं।
विषय सूची
भारत में बेस्ट फ्रिज 20,000 तक
- बजट फ्रेंडली: व्हर्लपूल सिंगल डोर फ्रिज
- विश्सनीय ब्रांड: एलजी सिंगल डोर फ्रिज
- बजट फ्रेंडली डबल डोर: गोदरेज डबल डोर फ्रिज
भारत में सर्वश्रेष्ठ फ्रिज 20,000 तक
अगर आप बजट फ्रेंडली फ्रिज की तलाश में हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां से आप 20,000/- रुपए तक के पॉपुलर ब्रांड के फ्रिज से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नंबर | प्रोडक्ट का नाम | अमेज़न पर खरीदें |
1. | व्हर्लपूरल सिंगल डोर फ्रिज | खरीदें |
2. | हायर सिंगल डोर फ्रिज | खरीदें |
3. | एलजी सिंगल डोर फ्रिज | खरीदें |
4. | सैमसंग सिंगल डोर फ्रिज | खरीदें |
5. | गोदरेज डबल डोर फ्रिज | खरीदें |
भारत में 5 बेस्ट फ्रिज 2022
भारत में उपलब्ध बेस्ट सिंगल फ्रिज 20,000/- रुपए तक से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. व्हर्लपूल 190 लीटर 3 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर
वेबसाइट के अनुसार, व्हर्लपूल ब्रांड के पास कई रेंज में सिंगल डोर, डबल डोर, मल्टी डोर फ्रिज उपलब्ध हैं। इनके फ्रिज नई तकनीक के साथ आते हैं जैसे कि 6 सेंस डीप फ्रिज तकनीक आदि है। इनके फ्रिज का डिजाइन आकर्षित होता है। व्हर्लपूल 190 लीटर 3 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में 2 वायर शेल्फ हैं जो आसानी से बड़े बर्तन स्टोर कर सकते हैं।
इस फ्रिज की क्षमता 190 लीटर है और रेटिंग 3 स्टार है जिसका मतलब है कि यह कम बिजली लेता है। इसमें 2 वायर शेल्फ हैं जिसमें आसानी से बड़े बर्तन रख सकते हैं। इसका डिजाइन आकर्षक है और फ्रिज आसानी से खुल सकता है। बोतल रखने वाली जगह बड़ी है जिसमें 2 लीटर की 3 बोतल आसानी से रख सकते हैं।
इसमें डीफ्रॉस्ट करने के लिए रेगुलेटर है जिसे खुद डीफ्रॉस्ट करने की जरूरत है। फ्रिज में वोल्टेज स्टेबलाइजर पहले से ही है जिससे बिजली के बार- बार आने- जाने पर फ्रिज में कोई खराबी नहीं होती है। सब्जियां रखने के लिए टोकरी काफी बड़ी है और इसमें कई सारी सब्जियां रख सकते हैं।
फ्रिजर के नीचे चिल्लर है जिसमें कैन और दूध के प्रोडक्ट रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फ्रिजर बड़ा है और इसमें आप कई सारी ट्रे रख सकते हैं। फ्रिज में नमी स्लाइडर भी है जिससे फल और सब्जियों को सही मात्रा में नमी मिलती है। बिजली जाने पर फ्रिज 9 घंटे तक ठंडा रह सकता है। यह प्रोडक्ट 1 साल की गारंटी के साथ आता है और 5 साल कंप्रेसर की गारंटी है। यह फ्रिज ऑनलाइन उपलब्ध है।


प्रोडक्ट की जानकारी:
- क्षमता- 190 लीटर
- कीमत- 10, 990/- रुपए
- 3 स्टार
- 2 वायर शेल्फ
- पॉकेट हैंडल
- बोतल रखने की बड़ी जगह
- मैनुअल डीफ्रॉस्ट
- वोल्टेज स्टेबलाइजर
- बड़ी टोकरी
- चिल्लर
- एयर- टाइट गैसकेट
- बड़ा फ्रिजर
- नमी स्लाइडर
- लंबे समय तक ठंडा रखना
- प्रोडक्ट – 1 साल की गारंटी
- कंप्रेसर – 5 साल की गारंटी
2. हायर 195 लीटर 4 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर
वेबसाइट के अनुसार, हायर ब्रांड नई तकनीक के साथ प्रोडक्ट लेकर आती है। हाउसहोल्ड अप्लायंस में यह ब्रांड जानी- मानी है। कंपनी की नींव भरोसे और टिकाऊ प्रोडक्ट पर आधारित है। हायर 195 लीटर 4 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में मजबूत गिलास शेल्फ हैं और एंटी फंगल गैसकेट के साथ है।
इस फ्रिज की क्षमता 195 लीटर और फ्रीजर की क्षमता 19 लीटर है। इसे 4 स्टार मिला है जिसका मतलब है कि यह कम बिजली लेता है। इसका गिलास मजबूत, टिकाऊ, लंबे समय तक चलने वाला है और बड़े बर्तन आसानी से रख सकते हैं। यह सिंगल डोर फ्रिज है जिसमें लोंग कंडेनसर कॉयल है जो फ्रिज ठंडा रखता है और फ्रीजर में 1 घंटे में बर्फ जमा जाती है। फ्रिज में वोल्टेज स्टेबलाइजर पहले से ही है जिससे बिजली के बार- बार आने- जाने से फ्रिज में कोई खराबी नहीं होती है। फ्रिज में मजबूत गिलास शेल्फ और एंटी फंगल गैसकेट है जिसे आसानी से निकालकर साफ किया जा सकता है।
फ्रिज में डेयरी प्रोडक्ट रखने के लिए अलग से जगह दी गई है जिसमें मिल्क प्रोडक्ट लंबे समय के लिए ताज़ा रह सकते हैं। फ्रिज में लॉक सिस्टम है जिसे बच्चें होने पर इस्तेमाल किया जा सकता है इसमें बोतल रखने के लिए भी अलग से जगह और बोतल गॉर्ड भी है जिससे बोतल गिरेगी नहीं। यह प्रोडक्ट 1 साल की गारंटी और 10 साल की कंप्रेसर की गारंटी के साथ आता है।


प्रोडक्ट की जानकारी:
- क्षमता- 195 लीटर
- फ्रीजर- 19 लीटरर
- 4 स्टार
- 2 गिलास शेल्फ
- बोतल रखने की बड़ी जगह
- वोल्टेज स्टेबलाइजर
- बड़ी टोकरी
- डोर लॉक
- डेयरी प्रोडक्ट के लिए अलग से जगह
- एंटी फंगल गैसकेट
- प्रोडक्ट पर 1 साल की गारंटी
- कंप्रेसर पर 10 साल की गारंटी
3. एलजी 190 लीटर 4 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर
वेबसाइट के अनुसार, एलजी ब्रांड के कई सारे फ्रिज नई तकनीक के साथ उपलब्ध हैं जो खाना ताज़ा रखते हैं। खाना 14 दिनों तक ताज़ा रह सकता है और यह फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज है। यह फ्रिज 51% एनर्जी बचाता है, 35% तक जल्दी ठंडा करता है और 25% कम आवाज़ करता है। एलजी 190 लीटर 4 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर कंप्रेसरन और जल्दी बर्फ बनाने की तकनीक भी है।
एलजी के फ्रिज में इन्वर्टर तकनीक पहले से मौजूद है जिसका मतलब है कि इसके अंदर पहले से इन्वर्टर कंप्रेसर है जो सामान्य कंप्रेसर से बेहतर है। इसकी 4 स्टार रेटिंग है जिसका मतलब है कि बिजली के बिल बढ़ेगा नहीं। इसकी क्षमता 190 लीटर है। बिजली जाने पर यह इन्वर्टर की मदद से भी काम कर सकता है।
इसमें जाली जैसा स्पेशल बॉक्स है जिसमें फल और सब्जियां रखी जाती हैं। इस बॉक्स में फल और सब्जियां लंबे समय के लिए नमी से भरपूर और ताज़ा रहती हैं। इसमें 108 मिनट में बर्फ जम जाती है। फ्रिज के साथ बेस स्टैंड आता है जिसें सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्रिज की शेल्फ मजबूत गिलास से बनाई है जो टिकाऊ है। डेयरी प्रोडक्ट रखने वाली जगह एंटी बैक्टीरियल है, इसका मतलब है कि डैयरी प्रोडक्ट बैक्टीरिया से दूर रहेंगे।
यह फ्रिज 90- 310 वाट बिजली पर काम करता है। यह फ्रिज बिना स्टेबलाइजर के भी काम कर सकता है। यह प्रोडक्ट 1 साल की गारंटी और कंप्रेसर 10 साल की गारंटी के साथ आता है। यह फ्रिज ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से खरीद सकते हैं।


प्रोडक्ट की जानकारी:
- इन्वर्टर कंप्रेसर
- कीमत- 15,490/- रुपए
- 4 स्टार
- क्षमता- 190 लीटर
- घर के इन्वर्टर पर काम कर सकता है
- जालीदार डिब्बा
- जल्दी बर्फ जमती है
- बेस स्टैंड में सामान रख सकते हैं
- एंटी- बैक्टीकियल गैस्केट
- मजबूत गिलास शेल्फ
- वोल्टेज स्टेबलाइजर के बिना काम कर सकता है
- प्रोडक्ट पर 1 साल की गारंटी
- कंप्रेसर पर 10 साल की गारंटी
4. सैमसंग 212 लीटर 3 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर
वेबसाइट के अनुसार, सैमसंग ब्रांड का मकसद दुनिया को नई तकनीक के साथ डिजिटल अनुभव देने का है। इस ब्रांड के आप कई अलग- अलग तरह के फ्रिज खरीद सकते हैं। सैमसंग 212 लीटर 3 स्टार डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर स्टाइलिश है और इनमें वोल्टेज स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं हैं।
यह सिंगल डोर फ्रिज 212 लीटर क्षमता के साथ आता है। इसकी रेटिंग 3 स्टार है जिसका मतलब है कि यह कम बिजली लेता है। इसका डिजाइन आकर्षक और स्टाइलिश है जो आपकी किचन सुंदर बना देगा। यह 100- 300 वाट बिजली पर काम करता है और इसे वोल्टेज स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है।
इसमें सुपर फ्रिज जोन है जिसमें बर्फ और फ्रोजन फूड स्टोर कर सकते हैं। इसमें सब्जी और बोतल रखने की जगह अलग- अलग है। शेल्फ मजबूत गिलास से बनी है और यह गिलास 150 किलो ग्राम खाने का वजन उठा सकता है। इसकी गैस्केट एंटी- बैक्टीरियल है और खाने को बैक्टीरिया या फंगी से बचाकर रखता है। यह घर के इन्वर्टर पर भी काम कर सकता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर है जो एनर्जी बचाता है, आवाज कम करता है और जनरल कंप्रेसर के मुकाबले लंबे समय तक चलता है। यह प्रोडक्ट 1 साल की गारंटी और कंप्रेसर 10 साल की गारंटी के साथ आता है।


प्रोडक्ट की जानकारी:
- 3 स्टार
- कीमत- 14,890/- रुपए
- क्षमता- 212 लीटर
- सिंगल डोर
- आकर्षक डिजाइन
- सब्जियों के लिए बॉक्स
- बोतल के लिए अलग जगह
- डोर लॉक
- कम आवाज
- घर के इन्वर्टर पर काम कर सकता है
- एंटी- बैक्टीकियल गैस्केट
- मजबूत गिलास शेल्फ
- स्टेबलाइजर के बिना काम कर सकता है
- प्रोडक्ट पर 1 साल की गारंटी
- कंप्रेसर पर 10 साल की गारंटी
5. गोदरेज 236 लीटर 2 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर
वेबसाइट के अनुसार, गोदरेज घर और किचन के लिए नई तकनीक के साथ प्रोडक्ट लाता रहता है जैसे कि फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ए.सी, माइक्रोवेव आदि। इस ब्रांड के कई तरह के कूल और फ्रॉस्ट- फ्री फ्रिज उपलब्ध हैं। गोदरेज 236 लीटर 2 स्टार फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर की मोटी इंसूलेटिड बॉडी है।
गोदरेज का डबल डोर फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज है जिसकी क्षमता 236 लीटर है और रेटिंग 2 स्टार है। इसका डिजाइन सुंदर और आकर्षक है। गैस्केट एंटी- बैक्टीरियल है और खाना खराब होने से बचाकर रखते हैं। इसकी कूलिंग बाहर नहीं निकलती है क्योंकि इसे मोटे तरीके से इंसुलेट किया गया है।
फ्रिज खोलते ही हर चीज़ साफ- साफ नज़र आती है। फलों और सब्जियों के लिए अलग बॉक्स है। शेल्फ मजबूत गिलास से बनाई गई है और यह लगभग 150 किलो ग्राम वजन उठा सकती है। बोतल रखने के लिए अलग जगह है। इसकी गैस्केट एंटी- बैक्टीरियल है जिससे खाना खराब नहीं होता है। इस फ्रिज को वोल्टेज स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है और यह कम वोल्टेज पर भी काम कर सकता है और बार- बार वोल्टेज बदलने से कोई खतरा नहीं रहता है। यह गंधहारक (deodorizer) है जो फ्रिज में खाने की महक नहीं होने देता है। यह प्रोडक्ट 1 साल की गारंटी और 10 साल कंप्रेसर की गारंटी के साथ आता है।


प्रोडक्ट की जानकारी:
- डबल डोर फ्रिज
- कीमत- 16,990/- रुपए
- क्षमता- 236 लीटर
- फ्रॉस्ट- फ्री फ्रिज
- आकर्षक बॉडी
- एंटी- बैक्टीरियल गैस्केट
- मोटा इंसुलिन
- मजबूत गिलास शेल्फ
- बोतल रैक
- वोल्टेज स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है।
- गंधहारक (deodorizer) फ्रिज के अंदर आता है।
- प्रोडक्ट पर 1 साल की गारंटी
- कंप्रेसर पर 10 साल की गारंटी
फ्रिज के प्रकार
सभी फ्रिज का काम एक जैसा होता है लेकिन फिर भी सभी फ्रिज किसी ना किसी तरीके से अलग होते हैं। क्षमता, कीमत, दिखने में कैसा है आदि चीजों में फ्रिज एक दूसरे से अलग हो सकते हैं। अलग- अलग प्रकार के फ्रिज से जुड़ी जानकारी आप यहां से ले सकते हैं।
1. फ्रॉस्ट- फ्री फ्रिज
इस तरह के फ्रिज में हीटिंग धातु पहले से ही होता है जो फ्रिजर में फ्रॉस्ट जमने नहीं देता है। जिन फ्रिज में हीटिंग धातु नहीं होता है उन फ्रिज में फ्रॉस्ट हटाने के लिए फ्रिज बंद करना पड़ता है। इन फ्रिज में बुरी बात यह है कि हीटिंग धातु ज्यादा एनर्जी लेते हैं जिस कारण से ज्यादा बिजली इस्तेमाल होती है। रिजल्ट के तौर पर बिजली का बिल ज्यादा आता है।
फ्रॉस्ट- फ्री फ्रिज भी अलग- अलग प्रकार में आते हैं-
1. साइड बाए साइड फ्रिज
इस तरह के फ्रिज में दो दरवाजे होते हैं जिसमें एक डोर फ्रिज का होता है वहीं दूसरा डोर फ्रीजर का होता है। इसमें जगह ज्यादा होती है और कई प्रकार के खाने का सामान रखने के लिए अलग- अलग सेक्शन होते हैं।
2. टॉप माउंट फ्रिज
इस तरह के फ्रिज अधिकतर सभी घर में इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के फ्रिज में फ्रिजर ऊपर होता है औ इसे डबल डोर फ्रिज कहते हैं।
3. मल्टी डोर फ्रिज
इस तरह के फ्रिज में दो से ज्यादा दरवाजे होते हैं जिसमें सामान रखने की जगह ज्यादा होती है।
4. बोटम टॉप फ्रिज
इस तरह के फ्रिज में फ्रिजर नीचे होता है और फ्रिज ऊपर होता है। यह सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं क्योंकि अधिकतर फ्रिज इस्तेमाल किया जाता है और इस फ्रिज की मदद से आपको झुकना नहीं पड़ता है। लेकिन इस तरह के फ्रिज ज्यादा बिजली लेते हैं।
2. डायरेक्ट कूल फ्रिज
इस प्रकार के फ्रिज में फ्रीजर फ्रिज के अंदर ही होता है। इस फ्रिज में खराब बात यह होती है कि इसमें कुछ समय बाद फ्रॉस्ट जम जाती है। फ्रॉस्ट हटाने के लिए फ्रिज कुछ समय के लिए बंद करना पड़ता है। इन्हें सिंगल डोर फ्रिज कहा जाता है। यह फ्रिज 300 लीटर क्षमता तक उपलब्ध है जो डबल डोर फ्रिज के मुकाबले सस्ता भी है।
संबंधित आर्टिकल: बेस्ट मिनी फ्रिज कैसे खरीदें
फ्रिज कैसे काम करता है?
फ्रिज ने लोगों की जिंदगी बदल दी है। फ्रिज खाना ताज़ा और खाने लायक रखता है जिस कारण यह लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। गर्मियों में फ्रिज आपका सबसे अच्छा दोस्त होता है। लेकिन क्या आपने कभी फ्रिज के काम करने के तरीके के बारे में सोचा है?
फ्रिज के काम करने के तरीके को प्रशीतन चक्र (refrigeration cycle) कहते हैं। प्रशीतन चक्र में कई सारे भाग होते हैं जो एक साथ काम करते हैं। यह भाग हैं-
- कंप्रेसर
- कंडेनसर
- शीतल
- विस्तार वाल्व
- बाष्पीकरण करनेवाला
फ्रिज ऐसे काम करता है-
- कंप्रेसर फ्रिज के बाहर होता है और इसका काम भाप कंप्रेस करना होता है और इसका प्रेशर, तापमान भी बढ़ाता है। रेफ्रीगरेंट एक तरह की गैस है तो लिक्विड में बदल जाती है जो फ्रिज में रखे खाने को ठंडा करने का काम करता है।
- इस भाप को कंडेनसर में भेजा जाता है जो फ्रिज के बाहर लगा होता है।
- कंडेनसर में गर्म गैस होती है। जब यह गर्म गैस ठंडे तापमान के संर्पक में आती है तो यह तरल बन जाता है।
- यह तरल हाई प्रेशर के साथ एक्सपेंशन वल्व में जाती है जो फ्रिज और फ्रीजर के अंदर फिट किए गए हैं।
- रेफ्रीजेंट फिर से काम करता है और फ्रिज के अंदर मौजूद सारी हीट को अब्जॉर्ब कर लेता है और फिर ठंडा कर देता है। यह ऊष्मप्रवैगिकी का दूसरा नियम (second law of thermodynamics) है जिसमें यह कहा गया है कि जब दो अलग तापमान की चीजें एक दूसरे के संर्पक में आती हैं तो किसी एक का तापमान बदल जाता है। जैसे कि ठंडी चीज गर्म हो जाती है और गर्म चीज ठंडी हो जाती है।
संबंधित आर्टिकल: भारत में बेस्ट फ्रिज कैसे खरीदें
फ्रिज खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
फ्रिज खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का रखें ध्यान:
1. कूल पैक
कूल पैक फ्रिज में जैल से भरा हुआ बैग होता है। यह तब काम आता है जब बिजली चली जाती है और बहुत देर तक फ्रिज ठंडा नहीं होता है। यह कूल पैक फ्रिज ठंडा रखता है।
2. शेल्फ
जिस तरह का खाना आप रखना चाहते हैं उस तरह की शेल्फ के फ्रिज खरीदें। तीन तरह की शेल्फ आती हैं- वायर, एक्रिलिक और टेम्पर्ड गिलास। शेल्फ मजबूत टेम्पर्ड गिलास से बनाया जाता है जो टिकाऊ होती है। अगर फ्रिज की शेल्फ निकाल सकते हैं तो बहुत अच्छी बात है।
3. वोल्टेज स्टेबलाइजर
अगर आपको फ्रिज की उम्र बढ़ानी है तो फ्रिज को बिजली जाने पर खराब होने के डर से बचाकर रखना जरूरी है। अगर वोल्टेज स्टेबलाइजर फ्रिज के अंदर पहले से है तो अच्छी बात है क्योंकि ऐसा होने से फ्रिज लंबे समय के लिए चलता है।
4. रैक
फ्रिज में सभी चीजों के लिए अलग- अलग जगह होती है जैसे कि सब्जियां, फल, बोतल, डेयरी प्रोडक्ट आदि। ऐसा होने से फ्रिज में सब सामान अच्छे से रख सकते हैं और फ्रिज साफ रहता है। साथ ही कोई भी सामान आसानी से ढूंढ भी सकते हैं।
5. कंट्रोल नमी
यह एक बहुत अच्छी खूबी है जो हर फ्रिज में होनी चाहिए। यह फल और सब्जियों को लंबे समय के ताज़ा रखने में मदद करता है और नमी के कारण खराब नहीं होने देता है।
6. डिस्पेंसर
डिस्पेंसर फ्रिज के बाहर होता है और यह बहुत काम आता है। लेकिन यह खूबी कुछ ही फ्रिज में उपलब्ध है और ऐसे फ्रिज महंगे भी होते हैं। 20,000/-के अंदर आने वाले फ्रिज में यह खूबी मिलना मुश्किल है।
7. आवाज का लेवल
कोई भी नहीं चाहेगा कि उनका फ्रिज आवाज़ करे जो कंप्रेसर के कारण होती है। फ्रिज खरीदने से पहले फ्रिज कितनी आवाज़ करता है की जांच जरूर कर लें नहीं आपकी नींद खराब हो सकती है।
8. जल्दी ठंडा करने के लिए डिब्बे
फ्रिज की यह खूबी उन लोगों के लिए है जो हर बेवरेज में बर्फ डालते हैं। इस डिब्बे की मदद से बर्फ जल्दी बन जाती है।
9. फ्रिज में महक
यह खूबी फ्रिज में से फल और सब्जियों से होने वाली महक बाहर निकालने में मदद करती है और फ्रिज में रखा खाना लंबे समय के लिए ताज़ा रहता है।
10. अलग करने वाले
यह रैक की तरह होते हैं जो सब्जियों को फलों से अलग करने में मदद करते हैं।
11. एनर्जी रेटिंग
एनर्जी रेटिंग से पता चलता है कि फ्रिज एनर्जी बचाएगा या नहीं। यह फ्रिज पर दिए गए स्टार पर निर्भर करता है। 5 में से स्टार दिए जाते हैं। अगर फ्रिज को 1 स्टार दिया गया है तो यह बहुत बिजली लेगा वहीं अगर फ्रिज को 5 स्टार दिए गए हैं कि तो यह बिजली बचाने में मदद करेगा।
12. इन्वर्टर कंप्रेसर
यह तकनीक भी बिजली बचाती है। जिस फ्रिज में इन्वर्टर कंप्रेसर पहले से होता है उस फ्रिज के कंप्रेसर की उम्र बढ़ जाती है। यह खुद से ही फ्रिज की क्षमता और तापमान को ठीक कर देता है। जनरल कंप्रेसर के मुकाबले यह कम आवाज करता है।
संबंधित आर्टिकल: फ्रीजर में सही तरीके से सामान कैसे रखें
फ्रिज के फायदे
- यह खाने की चीजें ठंडा रखने में मदद करता है।
- यह वेबरेज ठंडा रखता है।
- गर्मियों में बर्फ जमाने के काम आता है।
- यह खाना ठंडा रखने के साथ- साथ ताज़ा भी रखता है और महक नहीं आने देता है।
- फ्रिज के फायदे में से यह फायदा बहुत कम लोगों को पता होगा कि फ्रिज किसी भी खाने की चीज़ को बहुत ज्यादा ठंडा नहीं करता है। उतना ही ठंडा करता है जितना जरूर होता है।
सारांश
फ्रिज खरीदना एक मुश्किल काम हो सकता है लेकिन इस आर्टिकल की मदद से आप 20,000 रुपए तक अच्छा फ्रिज खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप हर एक फ्रिज की जानकारी विस्तार से ले सकते हैं। अपनी जरूरत, खाने की मात्रा, खाने की आदत आदि जैसी बातों को ध्यान में रखकर फ्रिज खरीद सकते हैं। आपको बजट को लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह सारे फ्रिज 20,000 रुपए के अंदर हैं।
हमारे टॉप पिक कुछ इस प्रकार हैं: व्हर्लपूल सिंगल डोर फ्रिज, एलजी सिंगल डोर फ्रिज ,गोदरेज डबल डोर फ्रिज।
अभी आप किस तरह का फ्रिज इस्तेमाल कर रहे हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
अप्लायंस से जुड़े अधिक बाइंग गाइड
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।