भारत में बेस्ट पोहा ब्रांड रोजाना इस्तेमाल के लिए (Best Poha Brands in India For Everyday Use)
परफेक्ट टैक्शर और अच्छे से फ्लेवर अब्जॉर्ब करने की खूबियों के कारण टाटा सपन्न पोहा (Tata Sampann Poha) हमारा टॉप पिक है। रिव्यू लैब में हमने पोहा की छह ब्रांड का टेस्ट कैसे किया, यहां से जानें।
भारत में पोहा मुख्य खाना है। इसे देश में पौवा, सिरा, चिरा, या अवला के नाम से भी जाना जाता है और इसका सेवन ब्रेकफास्ट में आमतौर पर किया जाता है। इसके अलावा कच्चे पोहे का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की नमकीन और स्नैक्स जैसे कि चिवड़ा या दही और गुड़ के साथ भी किया जाता है।
इससे पहले हमने भारत में बेस्ट रेडी टू ईट पोहा ब्रांड का रिव्यू किया था। जिसके बाद हमने फैसला किया कि पोहा जैसी रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीज को ज्यादा महत्व देनी चाहिए।
इस रिव्यू में छह पॉपुलर ब्रांड को शामिल किया गया है क्योंकि यह अधिकतम लोकल ग्रोसरी स्टोर और ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। सभी पोहा ब्रांड का दो बार टेस्ट करने के बाद हमने टाटा सपन्न पोहा (टॉप पिक) को भारत में बेस्ट पोहा ब्रांड चुना है। ऑर्गेनिक कैटेगरी में हमने ऑर्गेनिक तत्व पोहा को विजेता चुना है। दोनों का टैक्शर बेस्ट था और हर बाइट सॉफ्ट थी। हमने इन्हें कैसे टेस्ट किया है, इसकी जानकारी इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
भारत में बेस्ट पोहा ब्रांड – दावेदार
टॉप पिक (रेगुलर)


टॉप पिक (ऑर्गेनिक)


रिव्यूड


रिव्यूड


रिव्यूड


रिव्यूड


भारत में बेस्ट पोहा ब्रांड से जुड़ी जरूरी बातें
पोहा ब्रांड की उपलब्धता, पैकेजिंग, कीमत और पोहा के प्रकार से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. उपलब्ध मात्रा
पोहा 500 ग्राम और 1 किलो पैक में उपलब्ध है।
ऑर्गेनिक ब्रांड पोहा 250-300 ग्राम के छोटे पैक में भी आते हैं।
2. उपलब्ध प्रकार
पोहा पतला और मोटा होता है। पोहा का प्रकार इस पर निर्भर करता है कि आप पोहा का उपयोग किस प्रकार से करना चाहते हैं। मोटे प्रकार के पोहे का इस्तेमाल सब्जियों के साथ तड़का वाला पोहा बनाने के लिए बेस्ट है वहीं पतले पोहे से सूखे स्नैक्स जैसे कि चिवड़ा बेहतर बनता है।
मार्केट में विभिन्न प्रकार के पोहे उपलब्ध हैं जैसे कि राइस पोहा, मिलेट अवेल।
3. पैकेजिंग
पोहा सील बंद प्लास्टिक पाउच में आता है।
4. कीमत
औसत, 500 ग्राम रेगुलर पोहे की कीमत 50/- रुपए से 70/- रुपए के बीच होती है। ऑर्गिनिक ब्रांड की कीमत ज्यादा हो सकती है।
भारत में पोहा ब्रांड का रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया
हमारा रिव्यू प्रोसेस तीन भाग में बांटा गया था।
भाग 1 – सूखे पोहे की जांच – सूखे पोहे की जांच में कीड़े, कच्चे पोहे की खुशबू और मोटाई पर ध्यान दिया गया था। इन बातों का हमने इसलिए ध्यान रखा है क्योंकि अधिकतर लोग कच्चा पोहा दही और दूध के साथ खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा हमने पोहे के साइज और किनारों पर भी ध्यान दिया है। हमारी रिसर्च के अनुसार, साफ किनारे वाले पोहे पानी में अच्छे से भीग जाते हैं वहीं ऊबड़-खाबड़ किनारे वाले पोहे पानी में अच्छे से नहीं भीगते हैं।




भाग 2 – पानी में भिगाने का समय – पोहा पकाने से पहले पोहा को धोना और भिगाना अनिवार्य था। हम यह देखना चाहते थे कि पोहा को पानी में भीगने में कितना समय लगता है और अपना असली रूप छोड़े बिना कितनी देर में सॉफ्ट होते हैं। हमने सभी पोहे 30 मिनट के लिए भिगाए और फिर पानी निकाल दिया। हमने ऑर्गेनिक पोहा को दोबारा भिगाया क्योंकि इन्हें भीगने के लिए थोड़ा और समय चाहिए था।
इससे हमें यह भी जानने में मदद मिली कि किस पोहा को भिगाने की जरूरत है और किसे सिर्फ धोने की जरूरत है।




भाग 3 – मिश्री सीक्रेट सॉस – पोहा पकाते समय – भाग 2 में हमें पता चला कि किस ब्रांड के पोहे को कितनी देर भिगाने की जरूरत है। हमने सामान्य रेसिपी का इस्तेमाल किया जिसमें राई, जीरा, प्याज, शिमला मिर्च और मूंगफली का उपयोग किया गया। इसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल किया गया।
इसके बाद हमने सभी ब्रांड के पोहे चखे जिससे हमें फ्लेवर अब्जॉर्ब करने की खूबी, स्वाद और टैक्शर के बारे में गहराई से जानने में मदद मिली।


1. टैक्शर
आमतौर पर पोहा एक तरह का चपटा हुआ चावल है। इसलिए बाइट लेते समय इसमें यह खूबी होनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि पोहे की सॉफ्ट और स्थिर (firm) बाइट होनी चाहिए।
2. स्वाद
अनाज और सीरियल को सही से स्टोर ना करने के कारण इनमें बासी महक और फ्लेवर आ सकता है जिससे फाइनल डिश का स्वाद खराब हो सकता है। हम सभी ब्रांड के पोहे में इस फैक्टर की जांच करना चाहते थे।
इसके साथ ही पोहा कितनी अच्छी तरह से मसालों का फ्लेवर अब्जॉर्ब करता है। क्या यह अच्छे से फ्लेवर ले पा रहा है?
3. देखने में
क्या भीगा हुआ पोहा गिलगिला है या स्थिर (firm) रूप बरकरार है? अच्छा पोहा कभी भी गिलगिला नहीं होता है और देखने में ‘खिला- खिला’ होता है।
4. कीमत
क्या पोहा किफायती है? अगर दावेदारों के मुकाबले कीमत ज्यादा है तो क्यों?
भारत में पोहा ब्रांड रिव्यू
नीचे दी गई टेबल से आप रिव्यू में शामिल की गई ब्रांड की कीमत, मात्रा, कैलोरी और शेल्फ लाइफ से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पोहा ब्रांड | कीमत | मात्रा | शेल्फ लाइफ | कैलोरी (100 ग्राम के अनुसार) |
टाटा सपन्न | 44/- रुपए | 500 ग्राम | 6 महीने | 354 |
आहार | 67/-रुपए | 500 ग्राम | 4 महीने | 367.5 |
राजधानी | 52/- रुपए | 500 ग्राम | 3 महीने | 390 |
लक्ष्मी (नायलॉन) | 209/- रुपए | 500 ग्राम | 6 महीने | नहीं दी गई है |
ऑर्गेनिक तत्व | 70/- रुपए | 500 ग्राम | 9 महीने | 350 |
24 मंत्रा | 68/- रुपए | 500 ग्राम | 9 महीने | नहीं दी गई है |




1. टाटा सपन्न पोहा – मिश्री टॉप पिक
सूखे पोहे की जांच के समय हमने पाया कि इसमें हल्के बासमती जैसी खुशबू है और ऑफ- व्हाइट रंग था। अधिकतर पोहे की लंबाई पूरी थी और मुठ्ठी भर ही टूटे हुए थे। पोहा के किनारे में मिश्रण था, कुछ साफ और कुछ खुरदरे थे। स्वाद की बात करें तो, यह प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं जिससे पता चलता है कि अच्छी क्वालिटी की धान (paddy) का इस्तेमाल किया गया है।
पानी में भिगाने की बात करें तो, टाटा सपन्न पोहा सिर्फ 30 सेकंड में सॉफ्ट हो जाते हैं। इस समय सीमा में यह गिलगिले नहीं होते हैं। बाकी दावेदारों के मुकाबले, अनाज का साइज लंबा और चौड़ा है।
टाटा सपन्न पोहा से फल्फी और खिला- खिला पोहा मिलता है जिसने अच्छे से फ्लेवर अब्जॉर्ब कर लिए थे। हर एक बाइट में स्थिरता थी और कहीं से भी बिना पके नहीं थे। पोहा सॉफ्ट था लेकिन साथ ही स्थिर (firm) बाइट थी।
बार- बार टेस्ट करने के बाद पोहा ठंडा हो गया था और आपको बता दें कि रेगुलर कैटेगरी में सिर्फ टाटा सपन्न ऐसा पोहा था जो ठंडा होने के बाद भी सूखा या सख्त नहीं हुआ था।








विशेषताएं
- टाटा सपन्न हरे रंग के पाउच में आता है। पैक को दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।
- 500 ग्राम पैक की कीमत 44/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 6 महीने।
- पैक पर पोषण की जानकारी दी गई है।
पसंद
- हमें ‘खिला- खिला’ पोहा अच्छा लगा है। पकने के बाद यह चिपचिपा या गिलगिला नहीं होता है।
- बाकी के मुकाबले अनाज लंबा है।
- टाटा सपन्न पोहा की कीमत प्रतिस्पर्धात्मक (competitively) है।
- पोहा अच्छे से सभी मसालों का फ्लेवर अब्जॉर्ब कर लेते हैं।
- पोहा सॉफ्ट है स्थिर (firm) बाइट बरकरार रहती है।
किसके लिए बेस्ट
अधिकतम हिंदुस्तानी घर में पोहा मुख्य है – मिक्स्ड वेजी पोहा, सूखा चिवड़ा या दही के साथ। अगर आप पोहा रोजाना खाते हैं तो हम टाटा सपन्न की सलाह देते हैं।
2. ऑर्गेनिक तत्व पोहा – मिश्री ऑर्गेनिक पिक
ऑर्गेनिक तत्व पोहा लंबा है और नॉन- ऑर्गेनिक दावेदारों के मुकाबले इसका टैक्शर मोटा है। अधिकतम सभी अनाज के किनारे का आकार अच्छा है। इसका रंग दबा हुआ सफेद है। पोहा खुशबूदार है और सूखे पोहे का स्वाद हल्का मीठा है।
पकाने से पहले इस ब्रांड के पोहे को भिगाने के लिए और 2 मिनट ज्यादा चाहिए। एक बार अच्छे से भिगाने के बाद ऑर्गेनिक तत्व का टैक्शर लाजवाब है। पोहा का टैक्शर आकर्षक है और यह गिलगिला नहीं था। पोहा अच्छे से फूल गया था और सभी फ्लेवर अच्छे से अब्जॉर्ब कर लिए थे। ऑर्गेनिक कैटेगरी में ऑर्गेनिक तत्व पोहा हमारा विजेता बना है।








विशेषताएं
- ऑर्गेनिक तत्व पोहा नीले पाउच पैक में आता है। पैक दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।
- 500 ग्राम पैक की कीमत 70/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 9 महीने।
- पोषण की जानकारी पैक पर दी गई है – 100 ग्राम में 350 कैलोरी है।
- यह प्रमाणित ऑर्गेनिक है।
पसंद
- हमें खिला-खिला पोहा अच्छा लगा है। यह गिलगिला नहीं है।
- पोहा में सिग्नेचर स्थिर (firm) बाइट है।
- पोहा की कीमत प्रतिस्पर्धात्मक (competitively) है।
किसके लिए बेस्ट
अगर आप ऑर्गेनिक पोहा ढूंढ रहे है तो ऑर्गेनिक तत्व बेस्ट पोहा है।
3. आहार पोहा
आहार पोहे की सूखी जांच में मीठे स्वाद की कमी थी। इसे चबाने लायक (chewy) है। इसमें मीडियम- साइज अनाज है जो चपटे हुए हैं और साफ, खुदरे किनारों का मिश्रण है।
हालांकि भिगाने का समय कम था लेकिन दो चीज हमें पसंद नहीं आई- फ्लेवर अब्जॉर्ब करने की क्षमता और पोहे की मोटापा। हमने मानक रेसिपी फोलो कर पोहा बनाया था, पोहा बहुत सूखा था। हालांकि देखने में ‘खिला-खिला’ था लेकिन इसकी बाइट सूखी और सख्त थी।








विशेषताएं
- आहार पोहा पाउच पैक में आता है जिसे दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।
- 500 ग्राम पैक की कीमत 67/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 4 महीने।
- पैक पर दी गई पोषण की जानकारी के अनुसार, 100 ग्राम बिना पके पोहे से 367.5 कैलोरी मिलती है।
पसंद
- पोहा ‘खिला-खिला’ है।
नापसंद
- मीडियम साइज अनाज के सूखे रूप में मीठे स्वाद की कमी है।
- पोहा की बाइट सूखी है।
4. राजधानी पोहा मोटा
राजधानी पोहा दो प्रकार में उपलब्ध है – मोटा और पतला। वेजिटेबल पोहा बनाने के लिए पोटा पोहा का उपयोग आमतौर पर किया जाता है।
राजधानी पोहा का रंग दबा हुआ सफेद है। अनाज लंबा है, कुछ को छोड़कर सभी के किनारे प्लेन हैं। इसका स्वाद हल्का मीठा है और खुशबू बासमती चावल जैसी है। टैक्शर क्रिस्पी नहीं है और हमारे विजेता से विपरीत हल्का चबाने लायक है। राजधानी पोहा हमारे टॉप पिक के टैक्शर के बेहद करीब था लेकिन इसके मुकाबले बाइट थोड़ी सख्त थी।








विशेषताएं
- राजधानी पोहा पाउच पैक में आता है जिसे दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।
- 500 ग्राम बैग की कीमत 52/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 3 महीने।
- पोषण की जानकारी पैक पर दी गई है, 100 ग्राम बिना पके पोहे से 390 कैलोरी मिलती है।
पसंद
- पोहा गिलगिला नहीं था। यह देखने में खिला-खिला था।
नापसंद
- इसकी बाइट थोड़ी सख्त है।
- सूखे रूप में, इसका टैक्शर चबाने (chewy) जैसा है।
5. लक्ष्मी डेली फीस्ट पोहा
लक्ष्मी पोहा सूखे रूप में बहुत खुशबूदार और मीठे स्वाद वाला है। सूखे रूप में यह बेस्ट टेस्टिंग पोहा है। अनाज चपटे हुए, पतले, सफेद रंग और साफ- खुरदुरे किनारों का मिश्रण है।
इस पोहा को भिगाने की जरूरत नहीं है। 30 सेकंड, सभी ब्रांड के पोहे टेस्ट करने के बाद यह पूरी तरह पल्प बन गया था। भिगाने के बाद रिजल्ट देखने के बाद, हमने इस ब्रांड का पोहा बिना भिगाए बनाया। हमने इसे जल्दी से धो लिया और तुरंत सब्जियां मिक्स कर दी थी। इसके बावजूद यह गिलगिला बना था। अनाज में बाइट बरकरार नहीं थी।








विशेषताएं
- लक्ष्मी पोहा पाउच पैक में आता है जिसे दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।
- 500 ग्राम बैग की कीमत 209/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 6 महीने।
- पैक पर पोषण की जानकारी नहीं दी गई है।
पसंद
- सूखे रूप में पोहा स्वादिष्ट लगता है। मीठा स्वाद और खुशबू को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है।
- पकाने के बाद हमें हल्की स्पंजीनेस अच्छी लगी है।
नापसंद
- इस ब्रांड का पोहा खिला- खिला नहीं था और टैक्शर गुच्छे (clumpy) जैसा था।
- अपने दावेदारों के मुकाबले इसकी कीमत ज्यादा है।
किसके लिए बेस्ट है
लक्ष्मी पोहा वेजी पोहा बनाने के लिए नहीं है। लेकिन उन लोगों के लिए जिन्हें कच्चा पोहा दही के साथ खाना है या नमकीन में मिक्स करना है।
6. 24 मंत्रा ऑर्गेनिक पोहा
दुख की बात है कि 24 मांत्रा ऑर्गेनिक पोहा में कुछ चीजें उम्मीद के अनुसार नहीं थी। कच्चे पोहे की महक अजीब थी। सूखे पोहे की जांच के समय हमें यह चबाने में सख्त लगा लेकिन स्वाद मीठा था।
4 मिनट तक पानी में भिगाने के बाद भी यह पोहा अच्छे से फूला नहीं था जैसे बाकी दावेदार फूल गए थे। पके हुए पोहे की बाइट सूखी थी।








विशेषताएं
- 24 मंत्रा ऑर्गेनिक पोहा पाउच पैक में आता है जिसे दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।
- 500 ग्राम बैग की कीमत 68/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 9 महीने।
- पैक पर पोषण की जानकारी नहीं दी गई है।
पसंद
- कच्चे पोहे का स्वाद मीठा है।
नापसंद
- कच्चा पोहा चबाने में सख्त है।
- भिगाने के बाद भी पोहा अच्छे से फूला नहीं था और टैक्शर सूखा था।
हमारे टॉप पिक और सलाह
किन कारण से टाटा सपन्न (रेगुलर) और ऑर्गेनिक तत्व (ऑर्गेनिक) हमारा टॉप पिक बना है?
रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छा पोहा बहुमुखी होता है। ऐसे बहुत कम परिवार होते हैं जो पोहा से विभिन्न डिश बनाने के लिए अलग- अलग पोहे खरीदते हैं। आपकी और हमारी तरह, हम वही पोहा खरीदते हैं जो उपलब्ध होता है और इसी का इस्तेमाल कई तरह से करते हैं। इसी वजह से सभी पोहा ब्रांड का रिव्यू करते समय हमने स्वाद, टैक्शर और फ्लेवर अब्जॉर्ब करने की क्षमता जैसी बातों का ध्यान रखा है।
टाटा सपन्न हमारा टॉप पिक इसलिए बना है क्योंकि इससे सबसे फल्फी, सबसे स्वादिष्ट पोहा बना है। आपको बता दें कि सभी ब्रांड का पोहा बनाने के लिए मानक रेसिपी फोलो की गई है। अनाज की खुशबू और फ्लेवर लाजवाब है। पोहा खिली- खिला था और सॉफ्ट लेकिन स्थिर (firm) बाइट बरकरार थी। ऐसा ही ऑर्गेनिक तत्व के साथ है। रिव्यू में शामिल की गई दो ऑर्गेनिक पोहा ब्रांड में से ऑर्गेनिक तत्व बड़े अंतर से बेहतर पसंद है।
मुख्य सामग्री से जुड़े अधिक रिव्यू
FAQs
पोहा ब्रांड से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. 100 ग्राम पोहा में कितनी कैलोरी होती हैं? (How many calories are there in 100 gm of poha?)
औसत, 100 ग्राम बिना पके पोहा में 350-390 कैलोरी होती है।
2. क्या यह पोहा पतले हैं या मोटे? (Are these thin or thick pohas?)
लक्ष्मी पोहा के अलावा, जो नायलॉन वर्जन है, रिव्यू में शामिल किए गए सभी पोहे मोटे हैं।
3. एक दिन में कितनी बार पोहा का सेवन किया जा सकता है? (How many times can these pohas be eaten in a day?)
एक दिन में 1-2 बार पोहा का सेवन किया जा सकता है। हमारा मानना है कि सेहतमंद रहने के लिए बैलेंस डाइट और नियमित रूप से खाना अच्छा होता है।
4. क्या किसी पोहे में प्रेज़रवेटिव है? (Do these pohas contain any preservatives?)
नहीं। किसी भी ब्रांड के पोहे में प्रेज़रवेटिव नहीं है।
5. क्या पोहे ग्लूटेन फ्री है? (Are these pohas gluten free?)
हां। पोहे प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री होते हैं।
आखिर में
दो दिन तक स्वाद और टैक्शर को ध्यान में रखते हुए पोहा टेस्टिंग के बाद, टाटा सपन्न हमारा टॉप पिक है। इससे सबसे फल्फी पोहा बनते हैं। ऑर्गेनिक तत्व हमारा ऑर्गेनिक टॉप पिक है।
हमें पोहा में नींबू का रस और नमकीन मिक्स करना पसंद है। आपको क्या पसंद है? अपनी पसंदीदा पोहा रेसिपी के बारे में हमें कमेंट में जरूर बताएं।
रिव्यू पर काम करने वाली टीम
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।