भारत में सर्वश्रेष्ठ मैंगो डूएट आइसक्रीम ब्रांड
हमारे रिव्यू में मदर डेयरी मैंगो डुएट आइसक्रीम (Mother Dairy’s Mango Duet Ice Cream) विजेता बनी है क्योंकि यह सबसे स्वादिष्ट और क्रीमी मैंगो डुएट है।
मैंगो डुएट दाल- चावल की तरह हैं। इनसे लाजवाब स्वाद के साथ- साथ खुशी भी मिलती है। आपको भी ऐसा लगता है? क्लासिक आइसक्रीम की बात की जाए तो मैंगो डुएट सबसे आगे आती है। चोको बार्स के साथ मैंगो डुएट बेस्ट सेलिंग स्टिक आइसक्रीम है जिसे खाते ही बचपन के दिनों की याद आ जाती है।
भारत में बेस्ट मैंगो डुएट आइसक्रीम रिव्यू के लिए चार पॉपुलर ब्रांड की मैंगो डुएट आइसक्रीम को एक के बाद एक टेस्ट किया गया – क्वालिटी वाल्स, मदर डेयरी, हैवमोर और क्रीम बेल।
रिव्यू के दौरान मैंगो फ्लेवर कितना स्वादिष्ट है, वनीला आइसक्रीम की क्रीमीनेस, मिठास और पैक पर दी गई सामग्री लिस्ट जैसी बातों पर ध्यान दिया है।
कई बार टेस्ट करने के बाद मदर डेयरी मैंगो डुएट आइसक्रीम हमारी टॉप पिक है। ऐसा क्यों है से जुड़ी जानकारी इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
मैंगो डुएट – ब्रांड रिव्यूड
टॉप पिक


रिव्यूड


रिव्यूड


रिव्यूड


मैंगो बार आइसक्रीम ब्रांड रिव्यू करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखा गया
मैंगो डुएट में सबसे ऊपर क्रीमी, मीठी वनीला की कवरिंग होती है। हमारे मैंगो बार आइसक्रीम रिव्यू के लिए हम कुछ जरूरी बातों पर ध्यान दिया है।
1. मैंगो कवरिंग
आम प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं और मैंगो डुएट में इनका महत्वपूर्ण भाग होता है। यह आइसक्रीम की ‘जान’ है जिससे आइसक्रीम खाने का अनुभव लाजवाब या बेकार बन सकता है। मैंगो डुएट में आम की कोटिंग मोटी होती है और टैक्शर आइसी या मुलायम या थोड़ा क्रीमी हो सकती है।
हमने आम के सिग्नेचर फ्लेवर, टैक्शर और आम की कवरिंग की मोटाई पर ध्यान दिया है।
2. सामग्री की क्वालिटी
कुछ ‘आइसक्रीम’ को फ्रोजन डेजर्ट क्यों कहा जाता है? एफएसएसआई के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार आइसक्रीम को आइसक्रीम तभी कहा जा सकता है जब इसमें मिल्क सॉलिड मौजूद हो। अगर प्रोडक्ट में मुख्य तौर पर वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल किया गया है तो उसे फ्रोजन डेजर्ट कहा जाएगा।
हमने सामग्री लिस्ट दो वजह से चेक की है – आम और वनीला आइसक्रीम। किस तरह के मैंगो पल्प का इस्तेमाल किया गया है – पल्प, कंसंट्रेट या फिर आर्टिफिशियल फ्लेवर और रंग? वनीला आइसक्रीम बनाने के लिए मुख्य रूप से किस सामग्री का इस्तेमाल किया गया है – मिल्क सॉलिड या वेजिटेबल फैट? किस तरह के वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल किया गया है?
3. क्रीमीनेस
मैंगो डुएट में वनीला वाला भाग कितना क्रीमी है। वनीला आइसक्रीम कितनी क्रीमी है? क्या बाकी मिल्क प्रोडक्ट की तरह हमारा मुंह वनीला आइसक्रीम से भर जाता है या आइसी लगता है? वनीला आइसक्रीम से मुंह भरता है या नहीं पर भी ध्यान दिया गया था।
4. फ्लेवर
वनीला और मैंगो फ्लेवर कितना ज्यादा है? क्या फ्लेवर उभर कर आता है या फिर कमज़ोर है? आइसक्रीम की मिठास कैसी है?
5. कीमत
मैंगो डुएट किफायती है? क्या सामग्री की क्वालिटी को देखते हुए कीमत जायज़ है?
6. अनुभव
जब हम पूरे अनुभव की बात करते हैं तो इसमें पैकेजिंग, हैंडलिंग और डिलीवरी से लेकर कीमत, आइसक्रीम बाइट तक सब शामिल होता है।
भारत में बेस्ट मैंगो डुएट आइसक्रीम ब्रांड
नीचे दी गई टेबल से आप सभी ब्रांड की मैंगो डुएट की कीमत, मात्रा, कैलोरी और शेल्फ लाइफ से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ब्रांड | मदर डेयरी | क्वालिटी वाल्स | हैवमोर | क्रीम बेल |
कीमत | 20/- रुपए | 25/ रुपए- | 19/- रुपए | 20/- रुपए |
मात्रा | 60 एमएल | 65 एमएल | 50 एमएल | 60 एमएल |
Calories | 128 किलो कैलोरी (100 ग्राम में) | 76 किलो कैलोरी (एक सर्विंग में) | 148.8 किलो कैलोरी (100 ग्राम में) | 138 किलो कैलोरी (100 ग्राम में) |
Shelf Life | 9 महीने | 12 महीने | 12 महीने | 12 महीने |
मदर डेयरी चिल्स मैंगो आइसक्रीम – मिश्री टॉप पिक
मदर डेयरी मैंगो डुएट आइसक्रीम की 60 एमएल स्टिक 20/- रुपए की आती है।
मैंगो कवरिंग चमकीले पीले रंग की है। स्वाद की बात करें तो आम का स्वाद प्राकृतिक और होममेड मैंगो प्यूरी की तरह लगता है। यह थोड़ी आइसी है लेकिन स्वादिष्ट है! वनीला मीठा और क्रीमी है।
आइसक्रीम की बाइट की बात करें तो आम – वनीला का अनुपात और मिठास बैलेंस है।
मीठा आम और वनीला फ्लेवर एक दूसरे को दबाते नहीं है जिससे बैलेंस आइसक्रीम खाने का अनुभव मिलता है।
हमें आइसक्रीम का फ्लेवर और क्रीमीनेस बेस्ट लगी है जिस वजह से मदर डेयरी चिल्स मैंगो आइसक्रीम हमारी टॉप पिक है।




खूबियां
- 60 एमएल मदर डेयरी मैंगो डुएट की कीमत 20/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 9 महीने।
- 100 ग्राम आइसक्रीम से 128 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।
- सामग्री (अंदर वाली लेयर) – पानी, मिल्क सॉलिड, शुगर, स्टेबलाइज़र, पायसीकारी। इसमें एडेड फ्लेवर हैं।
- सामग्री (बाहर वाला लेयर) – पानी, शुगर, मैंगो पल्प, लिक्विड ग्लूकोस, सिट्रिक एसिड, स्टेबलाइज़र, पायसीकारी। इसमें प्रमाणित सिंथेटिक फूड कलर और एडेड फ्लेवर हैं।
अच्छी बातें
- मैंगो कवरिंग स्वादिष्ट है और इसका स्वाद प्राकृतिक लगता है। यह बहुत आइसी नहीं है।
- वनीला आइसक्रीम क्रीमी है।
- हमें मैंगो डुएट की बैलेंस मिठास अच्छी लगी है।
- मदर डेयरी मैंगो डुएट का वनीला भाग मिल्क सॉलिड के इस्तेमाल से बनाया गया है और बाहर वाली आम की कवरिंग मैंगो पल्प से बनाई गई है।
किसके लिए बेस्ट है?
जो लोग कभी- कभी क्रीमी टैक्शर और स्वादिष्ट फ्लेवर वाली मैंगो और वनीला आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं उन लोगों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।
क्वालिटी वाल्स मैंगो ज़ैब आइसक्रीम
क्वालिटी वाल्स मैंगो ज़ैब आइसक्रीम की 65 एमएल की कीमत 25/- रुपए है।
मैंगो लेयर हल्का आईसी है और इसमें होममेड आमरस जैसा फ्लेवर है। यह सिथेंटिक या औद्योगिक नहीं लगता है।
आइसक्रीम का वनीला हिस्सा क्रीमी लगता है। दोनों में बैलेंस मिठास है जिससे आइसक्रीम खाने का बेहतरीन अनुभव मिलता है।
क्वालिटी वाल्स मैंगो डुएट सामग्री लिस्ट में पीछे रह गई है।
क्वालिटी वाल्स और मदर डेयरी, दोनों ही स्वादिष्ट हैं लेकिन सामग्री लिस्ट को देखते हुए मदर डेयरी आगे है।




खूबियां
- क्वालिटी वाल्स की 65 एमएल आइसक्रीम की कीमत 25/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
- 52 ग्राम से 76 किलो कैलोरी मिलती है।
- इसे मीडियम फैट फ्रोजन डेजर्ट लेबल किया गया है।
- इसमें 7.5% वेजिटेबल ऑयल और वेजिटेबल प्रोटीन प्रोडक्ट है।
- सामग्री – पानी, शुगर, मैंगो पल्प, ताड़ का तेल, मिल्क सॉलिड, लिक्विड ग्लूकोस, माल्टोडेक्सट्रिन, वेजिटेबल प्रोटीन (सोय), एसिडिटी रेगुलेटर, पायसीकारी और स्टेबलाइज़र।
- इसमें प्रमाणित सिथेंटिक फूड कलर और एडेड आर्टिफिशियल फ्लेवर हैं।
अच्छी बातें
- वनीला वाला भाग क्रीमी है।
- मिठास बैलेंस है।
- मैंगो फ्लेवर स्वादिष्ट है।
- मैंगो- वनीला का अनुपात सही है।
बुरी बातें
- सामग्री लिस्ट में ताड़ का तेल है।
- प्रोडक्ट को ‘मीडियम फैट फ्रोजन डेजर्ट’ लेबल दिया गया है।
क्रीम बेल डबल्स आइसक्रीम
क्रीम बेल 60 एमएल मैंगो डुएट की कीमत 20/- रुपए है।
मैंगो कवरिंग का रंग हल्का ऑरेंज है और बहुत आइसी लगता है। मैंगो पल्प मोटा है लेकिन मुलायम नहीं लगता है। वनीला आइसक्रीम क्रीमी है लेकिन मिठास ज्यादा है।




खूबियां
- क्रीम बेल की 60 एमएल मैंगो डुएट की कीमत 20/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
- 100 एमएल से 138 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।
- इसे मैंगो पल्प के साथ वनीला फ्लेवर आइसक्रीम लेबल किया गया है।
- सामग्री (अंदर का लेयर) – पानी, मिल्क सॉलिड, शुगर, माल्टोडेक्सट्रिन, पायसीकारी एजेंट, स्टेबलाइज़र एजेंट।
- सामग्री (बाहर वाला लेयर) – पानी, शुगर, मैंगो पल्प, सिट्रिक एसिड, प्रमाणित फ्लेवर एजेंट।
अच्छी बात
- वनीला क्रीमी है।
बुरी बातें
- मिठास ऑफ- बैलेंस है।
- मैंगो कवरिंग बहुत आइसी।
हैवमोर मैंगो डौली आइसक्रीम
हैवमोर मैंगो डौली आइसक्रीम की 50 एमएल की कीमत 19/- रुपए है।
मैंगो लेयर आइसी है और इनका स्वाद लगभग पॉप्सिकल्स की तरह है। मैंगो फ्लेवर कमज़ोर और घुला हुआ लगता है।
वनीला क्रीमी है लेकिन बहुत मीठा है।
हैवमोर की बाइट बहुत ज्यादा मीठी है।




खूबियां
- हैवमोर मैंगो डुएट के 50 एमएल की कीमत 19/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
- 100 ग्राम आइसक्रीम से 148.8 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।
- सामग्री (अंदर की लेयर) – पानी, मिल्क सॉलिड, शुगर, प्रमाणित पायसीकारी और स्टेबलाइज़र।
- सामग्री (बाहर वाला लेयर) – मैंगो फ्लेवर सिरप, पानी, शुगर, लिक्विड ग्लूकोस, मैंगो पल्प, एसिडिटी रेगुलेटर, प्रमाणित स्टेबलाइज़र।
- इसमें प्रमाणित सिथेंटिक फूड कलर और आर्टिफिशियल मैंगो फ्लेवर है।
अच्छी बात
- वनीला वाला हिस्सा क्रीमी है।
बुरी बातें
- मैंगो लेयर बहुत आइसी है।
- आइसक्रीम की बाइट बहुत ज्यादा मीठी है।
हमारे टॉप पिक
किन कारण से मदर डेयरी मैंगो डुएट आइसक्रीम हमारा टॉप पिक बना है?
मैंगो डुएट में मीडियम मोटी आम की कवरिंग के साथ अंदर वाली लेयर वनीला की होती है। हमारे टॉप पिक, मदर डेयरी में अंदर के वनीला लेयर के साथ प्राकृतिक स्वाद वाली मैंगो कवरिंग थी। बैलेंस मिठास और आम- वनीला का अनुपात परफेक्ट था!
मदर डेयरी मैंगो डुएट आइसक्रीम से हमें सबसे अच्छा आइसक्रीम खाने का अनुभव मिला है।
FAQs
1. बेस्ट मैंगो डुएट आइसक्रीम कौन- सी है? (Which mango duet ice cream brand is best?)
हमारे रिव्यू के अनुसार मदर डेयरी मैगो डुएट आइसक्रीम सबसे क्रीमी और स्वादिष्ट आइसक्रीम है। मीठा, प्राकृतिक आम का स्वाद और क्रीमी वनीला की वजह से मैंगो डुएट खाने का सबसे अच्छा अनुभव मिलता है।
2. क्या मैंगो डुएट आइसक्रीम वेगन है? (Is mango duet ice cream vegan?)
नहीं। पॉपुलर उपलब्ध मैंगो डुएट ब्रांड वेगन नहीं है क्योंकि इनमें मिल्क सॉलिड का इस्तेमाल किया गया है।
3. क्या मैंगो डुएट आइसक्रीम सेहतमंद है? ( Is mango duet ice cream healthy?)
इसमें शुगर, लिक्विड ग्लूकोस और बाकी शुगर और फैट के स्रोत हैं। आइसक्रीम का सेवन नियमित रूप से ही करें।
4. क्या मैंगो कैंडी आइसक्रीम ब्रांड के द्वारा प्रेज़रवेटिव का इस्तेमाल किया जाता है? (Do mango candy ice cream brands use preservatives?)
ऊपर दी गई ब्रांड के द्वारा प्रेज़रवेटिव का इस्तेमाल नहीं किया गया है। कुछ ब्रांड प्रेज़रवेटिव का इस्तेमाल कर सकती हैं। खरीदने से पहले लेबल ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आखिर में
हमने मैंगो डुएट की चार पॉपुलर ब्रांड की आइसक्रीम को एक के बाद एक टेस्ट किया है जिसके बाद मदर डेयरी चिल्स मैंगो डुएय हमारा टॉप पिक बना है।
मदर डेयरी मैंगो डुएट में सबसे क्रीमी वनीला, प्राकृतिक स्वाद वाली आम की कवरिंग और बैलेंस मिठास है। इसके अलावा बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले इसकी सामग्री लिस्ट बेहतर है और साथ ही आइसक्रीम खाने का अच्छा अनुभव मिलता है।
आपकी पसंदीदा क्लासिक स्टिक आइसक्रीम कौन- सी है? मैंगो डुएट या चोको बार? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
आइसक्रीम से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।