भारत में बेहतरीन आइसक्रीम सैंडविच ब्रांड
हमारे द्वारा वाडीलाल आइसक्रीम सैंडविच को भारत में बेस्ट आइसक्रीम सैंडविच (Best Ice Cream Sandwich Brands in India) चुना गया है। इसमें केक बिस्किट और क्रीमी वनीला आइसक्रीम लाजवाब है! हम हैवमोर आइसक्रीम सैंडविच की भी सलाह देते हैं।
आइसक्रीम सैंडविच क्या होता है? पॉपुलर फ्रोजन डेजर्ट जिसमें दो बड़े बिस्किट के बीच में आइसक्रीम की मोटी लेयर होती है। वैसे तो आइसक्रीम सैंडविच के कई गोर्मेंट प्रकार भी उपलब्ध हैं लेकिन क्लासिक वनीला- चॉकलेट आइसक्रीम सैंडविच पहली पसंद रहेंगे।
इस रिव्यू के लिए हमने चार पॉपुलर ब्रांड की आइसक्रीम सैंडविच चुनी है। रिव्यू के दौरान हमने क्रीमीनेस, बिस्किट क्वालिटी, सामग्री और कीमत पर ध्यान दिया है। भारत में बेस्ट आइसक्रीम सैंडविच रिव्यू का विजेता वाडीलाल आइसक्रीम सैंडविच है। वाडीलाल हमारा टॉप पिक क्यों बना है से जुड़ी जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही हम हैवमोर आइसक्रीम सैंडविच की भी सलाह देते हैं।
विषय सूची
भारत में बेस्ट आइसक्रीम सैंडविच ब्रांड
टॉप पिक


रनरअप


रिव्यूड


रिव्यूड


भारत में आइसक्रीम सैंडविच ब्रांड से जुड़ी जरूरी बातें
क्या आपको पता है? 1940 तक आइसक्रीम सैंडविच को हाथों से बनाया जाता था। 1945 के बाद भारी मात्रा में आइसक्रीम सैंडविच बनना शुरु हुई थी।
भारत में बेस्ट आइसक्रीम सैंडविच से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
#1 ब्रांड रिव्यूड
रिव्यू की गई आइसक्रीम सैंडविच ब्रांड कुछ इस प्रकार हैं –
- क्वालिटी वॉल्स
- हैवमोर
- वाडीलाल
- मदर डेयरी
उपलब्धता न होने के कारण दो पॉपुलर ब्रांड, क्रीम बेल और अमूल को इस रिव्यू में शामिल नहीं किया गया।
#2 उपलब्ध साइज
आइसक्रीम सैंडविच सिंगल साइज में उपलब्ध हैं। कुछ ब्रांड में बिस्किट और आइसक्रीम के प्रकार में अंतर हो सकता है लेकिन साइज में नहीं है।
#3 कीमत
औसत, आइसक्रीम सैंडविच की कीमत 25/- रुपए से 30/- रुपए के बीच हो सकती है।
#4 पैकेजिंग
स्टिक आइसक्रीम की तरह आइसक्रीम सैंडविच कवर में आती है। कुछ ब्रांड कार्टून में पैक करती हैं जिससे आइसक्रीम सैंडविच टूटे नहीं।
#5 मुख्य सामग्री
आइसक्रीम सैंडविच में दो जरूरी चीजें होती हैं – आइसक्रीम ब्लॉक और दो बिस्किट या कुकीज़ जिनके बीच में आइसक्रीम होती है।
बिस्किट मैदा, शुगर और फैट से बने होते हैं। आइसक्रीम सैंडविच में इस्तेमाल किए गए फैट का प्रकार ब्रांड पर निर्भर करता है।
अब बात करते हैं आइसक्रीम की, एफएसएसएआई के निर्देशों के अनुसार आइसक्रीम को ‘आइसक्रीम’ तभी कहा जा सकता है जब आइसक्रीम बनाने के लिए मिल्क सॉलिड का इस्तेमाल किया गया हो। अगर सामग्री लिस्ट में वेजिटेबल फैट के इस्तेमाल के बारे में दिया गया है तो इसे ‘फ्रोजन डेजर्ट’ कहा जाएगा।
#6 पोषण की जानकारी
औसत, सामग्री को देखते हुए भी 100 ग्राम में 200 से 300 कैलोरी होती है।
लेकिन जब आप आइसक्रीम सैंडविच खा रहे हैं तो कैलोरी कौन गिनता है?
आइसक्रीम सैंडविच रिव्यू में किन बातों का खास ध्यान रखा गया
सामान्य आइसक्रीम सैंडविच में दो लेयर बिस्किट के बीच में वनीला आइसक्रीम होती है। यह ब्रांड पर निर्भर करता है कि वो आइसक्रीम सैंडविच सिंपल रखते हैं या फिर दिलचस्प बनाते हैं।
1. बनावट
बिस्किट का फ्लेवर क्या है? आइसक्रीम का फ्लेवर क्या है? क्या दोनों फ्लेवर एक साथ अच्छे लग रहे हैं?
इसमें एक और महत्वपूर्ण बात है – अनुपात। क्या चॉकलेट बिस्किट और वनीला आइसक्रीम का अनुपात बैलेंस है? क्या आइसक्रीम ज्यादा और बिस्किट पतले हैं? या बिस्किट मोटे हैं और आइसक्रीम कम है?
2. फ्लेवर
चॉकलेट बिस्किट और आइसक्रीम का फ्लेवर कैसा है? वनीला और चॉकलेट का फ्लेवर कितना उभर कर आता है। क्या मिठास बैलेंस है?
3. क्रीमीनेस
आइसक्रीम रिव्यू में क्रीमीनेस बेहद महत्वपूर्ण है। दूध की आइसक्रीम खाने के बाद मुंह भर जाता है जिससे क्रीमीनेस कहा जाता है। हम देखना चाहते थे कि क्या आइसक्रीम सैंडविच क्रीमी और मुलायम है या दरदरी है।
4. बिस्किट का टैक्शर
आइसक्रीम सैंडविच में बिस्किट क्रिस्पी या वेफर की तरह नहीं होते हैं। बिस्किट मोटे, सॉफ्ट और केक जैसे होते हैं। क्या आइसक्रीम सैंडविच में बिस्किट ऐसा था?
5. पैकेजिंग
आइसक्रीम सैंडविच कितनी अच्छी तरह से पैक की गई है? क्या आइसक्रीम सैंडविच ट्रे में आई है या कार्टून में या सीधा कवर में?
6. कीमत
क्या आइसक्रीम सैंडविच किफायती है? अगर नहीं, तो क्यों? क्या सामग्री के अनुसार कीमत जायज़ है?
7. हैंडलिंग और डिलीवरी
ग्राहक होने के तौर पर हमने कई बार लीक और बदली हुई आकार की आइसक्रीम जरूर खाई है, चाहे आपने कहीं से भी खरीदी हो। उत्तरी भारत में मौसम की स्थिती को देखते हुए हमने फ्लेवर, टैक्शर पर ज्यादा ध्यान दिया है और हैंडलिंग और डिलीवरी पर थोड़ा कम।
भारत में बेस्ट सैंडविच आइसक्रीम ब्रांड रिव्यू


ब्रांड | वाडीलाल | मदर डेयरी | हैवमोर | क्वालिटी वाल्स |
कीमत | 25/- रुपए | 25/- रुपए | 30/- रुपए | 30/- रुपए |
मात्रा | 80 एमएल | 60 ग्राम | 100 एमएल | 80 एमएल |
शेल्फ लाइफ | 12 महीने | 6 महीने | 12 महीने | 12 महीने |
कैलोरी | 100 एमएल में 199 किलो कैलोरी | 100 एमएल में 294 किलो कैलोरी | 100 एमएल में 280.2 किलो कैलोरी | 52 ग्राम में 168 किलो कैलोरी |
वाडीलाल आइसक्रीम सैंडविच वनीला – मिश्री टॉप पिक
वाडीलाल आइसक्रीम सैंडविच के 80 एमएल पैक की कीमत 25/- रुपए है। यह कार्टून में आती है जिसमें यह प्लास्टिक कवर में पैक आती है।
चॉकलेट फ्लेवर बिस्किट सॉफ्ट और केक की तरह है। यह सूखा और बिखरा हुआ नहीं है। बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले इस ब्रांड के बिस्किट में छेद सबसे बड़े हैं। वनीला का मीठा फ्लेवर स्वादिष्ट है। पूरी तरह से कहा जाए तो क्रीमी वनीला आइसक्रीम और केक जैसे बिस्किट की जोड़ी लाजवाब है!
आमतौर पर जब डेजर्ट में दो मीठी सामग्री एक साथ आती हैं तो डेजर्ट हद से ज्यादा मीठा हो जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं था। हमें दोनों सामग्री में मिठास का बैलेंस अच्छा लगा है। बिस्किट और आइसक्रीम का अनुपात परफेक्ट है।
वाडीलाल आइसक्रीम सैंडविच की सभी चीजें बहुत सुंदर तरीके से एक साथ आई हैं जिससे बेहतरीन अनुभव मिलता है।






खूबियां
- वाडीलाल आइसक्रीम सैंडविच के 80 एमएल पैक की कीमत 25/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
- फ्लेवर – वनीला आइसक्रीम और चॉकलेट बिस्किट।
- सामग्री (आईसक्रीम : 56%) – मिल्क सॉलिड, शुगर, पायसीकारी और स्टेबलाइज़र। इसमें आर्टिफिशियल वनीला फ्लेवर पदार्थ हैं।
- सामग्री (बिस्किट: 44%) – गेहूं का आटा, शुगर, वेजिटेबल फैट, कोको सॉलिड, मिल्क सॉलिड, नमक, उभारने वाले पदार्थ, पायसीकारी, एंटीऑक्सीडेंट। इसमें प्रमाणित प्राकृतिक रंग और एडेड आर्टिफिशियल वनीला और चॉकलेट फ्लेवर पदार्थ हैं।
अच्छी बातें
- हमें बिस्किट का टैक्शर अच्छा लगा है। यह मुलायम और केक की तरह हैं।
- क्रीमी वनीला आइसक्रीम स्वादिष्ट है।
- हमें बैलेंस मिठास पसंद आई है।
- आइसक्रीम बनाने के लिए मिल्क सॉलिड का इस्तेमाल किया गया है।
- बिस्किट का बेस बनाने के लिए आमतौर पर मैदा का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यहां गेहूं के आटा का उपयोग किया गया है।
किसके लिए बेस्ट है?
अगर आप क्रीमी वनीला आइसक्रीम और केक जैसे बिस्किट वाली आईसक्रीम सैंडविच ढूंढ रहे हैं तो यह प्रोडक्ट आपके लिए है।
हैवमोर सैंडविच आइसक्रीम – रनरअप
हैवमोर आइसक्रीम सैंडविच के 100 एमएल पैक की कीमत 30/- रुपए है। हैवमोर आइसक्रीम सैंडविच में चॉकलेट फ्लेवर बिस्किट के साथ वनीला आइसक्रीम का मोटा ब्लॉक है।
आइसक्रीम बहुत मिल्की और क्रीमी है। हमारे टॉप पिक तरह ही आइसक्रीम सैंडविच में मिठास बैलेंस है।
हैवमोर की आइसक्रीम सैंडविच में होल वीट बिस्किट की कमी थी। यह हमारे विजेता की तरह केक की तरह नहीं था। हमारे टॉप पिक की तरह केक का टैक्शर आइसक्रीम के साथ सही नहीं लग रहा था जिस वजह से यह हमारा टॉप पिक नहीं बना। लेकिन इसमें आइसक्रीम की क्रीमीनेस और बैलेंस मिठास परफेक्ट थी।




खूबियां
- हैवमोर आइसक्रीम सैंडविच के 100 एमएल की कीमत 30/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
- फ्लेवर – वनीला आइसक्रीम के साथ चॉकलेट बिस्किट।
- सामग्री (आईसक्रीम: 57%) – पानी, मिल्क सॉलिड, शुगर, प्रमाणित पायसीकारी और स्टेबलाइज़र।
- इसमें एडेड आर्टिफिशियल वनीला फ्लेवर है।
- सामग्री (बिस्किट: 43%) – गेहूं का आटा, शुगर, वेजिटेबल ऑयल, कोको सॉलिड, मिल्क सॉलिड, उभारने वाला पदार्थ, पायसीकारी और एंटीऑक्सीडेंट।
अच्छी बातें
- आइसक्रीम बहुत क्रीमी और मिल्की है।
- मिठास बैलेंस है।
- आइसक्रीम बनाने के लिए मुख्य रूप से मिल्क सॉलिड और बिस्किट बनाने के लिए होल वीट का इस्तेमाल किया गया है।
बुरी बात
- बिस्किट के टैक्शर में सुधार की जरूरत है।
मदर डेयरी आइसक्रीम सैंडविच
मदर डेयरी आइसक्रीम सैंडविच के 60 ग्राम पैक की कीमत 25/- रुपए है। इसमें चॉकलेट बिस्किट और प्लेन वनीला आइसक्रीम की जोड़ी है।
बिस्किट का टैक्शर केक की तरह है और चॉकलेट फ्लेवर है। आइसक्रीम क्रीमी है लेकिन बहुत मीठी है। बिस्किट की मोटाई एक जैसी नहीं है जिससे बाइट में एक जैसी नहीं मिलती है। मिठास में बैलेंस न होने के कारण और बिस्किट में एक जैसी मोटाई न होने की वजह से मदर डेयरी आइसक्रीम सैंडविच हमारा टॉप पिक नहीं बना है।




खूबियां
- मदर डेयरी के 60 ग्राम पैक की कीमत 25/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 6 महीने।
- फ्लेवर – वनीला आइसक्रीम और चॉकलेट बिस्किट।
- सामग्री (आइसक्रीम) – पानी, मिल्क सॉलिड, शुगर, प्रमाणित पायसीकारी और स्टेबलाइज़र।
- सामग्री (बिस्किट) – रिफाइंड वीट फ्लोर, शुगर, ताड़ का तेल, कोको पाउडर, नमक, पायसीकारी और उभराने वाले पदार्थ।
अच्छी बात
- वनीला आइसक्रीम क्रीमी है।
बुरी बातें
- बिस्किट की मोटाई एक जैसी नहीं है।
- आइसक्रीम बहुत मीठी है।
क्वालिटी वाल्स आइसक्रीम सैंडविच चॉकलेट एंड वनीला
बाकी सभी ब्रांड के मुकाबले क्वालिटी वाल्स आइसक्रीम सैंडविच सबसे अलग थी। इस आइसक्रीम सैंडविच में हल्के रंग की आइसक्रीम के साथ वनीला फ्लेवप बिस्किट है जिसमें छेद नहीं हैं। बिस्किट पतला और नमीदार है लेकिन खाते समय लगता है कि हम बिना पके हुए केक का घोल खा रहे हैं। फ्लेवर की बात करें तो बिस्किट हमें खास नहीं लगा।
वहीं आइसक्रीम एक फ्लेवर की नहीं है। आइसक्रीम के एक साइज के दो ब्लॉक हैं – वनीला और चॉकलेट। हालांकि दो फ्लेवर की आइसक्रीम की जोड़ी अच्छी है लेकिन हमारे टॉप पिक जितनी क्रीमी नहीं है। अगर आइसक्रीम के दोनों फ्लेवर में से एक फ्लेवर हमें चुनना है तो हम चॉकलेट को चुनेंगे।




खूबियां
- क्वालिटी वाल्स आइसक्रीम सैंडविच के 80 एमएल पैक की कीमत 30/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
- फ्लेवर – रिफाइंड वीट फ्लोर, शुगर, वेजिटेबल ऑयल, मिल्क सॉलिड, नमक, पायसीकारी, माल्ट का अर्क, (leaving agent)।
- इसमें प्रमाणित प्राकृतिक और सिंथेटिक फूड रंग और एडेड फ्लेवर हैं।
- आर्टिफिशियल वनीला, मिल्क, माल्ट फ्लेवर पदार्थ, पानी, शुगर, ताड़ का तेल, मिल्क सॉलिड, कोको सॉलिड, लिक्विड ग्लूकोज, पायसीकारी, वेजिटेबल प्रोटीन (सोय), स्टेबलाइज़र।
अच्छी बात
- चॉकलेट फ्लेवर और वनीला बिस्किट की जोड़ी बेहतर है।
बुरी बातें
- बिस्किट फ्लेवर से भरपूर नहीं है।
- बिस्किट का स्वाद कच्चा लगता है।
- हमारे टॉप पिक कि तरह आइसक्रीम क्रीमी नहीं है।
हमारे टॉप पिक और रनरअप
किन कारण से वाडीलाल आइसक्रीम सैंडविच हमारा टॉप पिक बना है?
आमतौर पर आइसक्रीम सैंडविच में दो चीजें होती हैं – आइसक्रीम का मोटा ब्लॉक और दो सॉफ्ट केक जैसे बिस्किट।
वाडीलाल आइसक्रीम सैंडविच से हमने हर तरह से सबसे अच्छा अनुभव मिला है जिस वजह से यह हमारा टॉप पिक बना है। बैलेंस मिठास और बिस्किट- आइसक्रीम का परफेक्ट अनुपात को भी विजेता चुनते समय ध्यान में रखा गया था। इसके साथ ही यह वैल्यू फॉर मनी भी है।
किन कारण से हम हैवमोर आइसक्रीम की सलाह देते हैं?
हैवमोर आइसक्रीम में क्रीमी आइसक्रीम के साथ बैलेंस मिठास है। बिस्किट के टैक्शर में सुधार लाने की जरूरत है लेकिन इसके अलावा आइसक्रीम की क्रीमीनेस हमें पसंद आई है। आइसक्रीम और बिस्किट का अनुपात भी अच्छा है।
हमारे विजेता और रनरअप के बिस्किट में गेहूं के आटा का इस्तेमाल किया गया है।
FAQs
1. आइसक्रीम सैंडविच में छेद क्यों होते हैं? (Why do ice cream sandwiches have holes?)
बेकिंग प्रोसेस के दौरान बिस्किट में छेद इसलिए बनाएं जाते हैं जिससे बिस्किट फूल न जाएं। यह प्रोसेस पाइस क्रैकर्स बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
2. क्या आइसक्रीम सैंडविच से वजन बढ़ता है? (Do ice cream sandwiches make you fat?)
आमतौर पर आइसक्रीम सैंडविच बनाने के लिए डेयरी फैट, वेजिटेबल फैट और शुगर का उपयोग किया जाता है। कैलोरी को ध्यान में रखते हुए, इसका सेवन रोजाना करने की सलाह नहीं दी जाती है।
3. आइसक्रीम सैंडविच का आविष्कार किसने किया था? (Who invented ice cream sandwiches?)
ऐसा माना जाता है कि आइसक्रीम सैंडविच का आविष्कार पुशकार्ट सेल्समैन के द्वारा न्यूयॉर्क में 1899 में किया गया था।
4. बेस्ट आइसक्रीम सैंडविच ब्रांड कौन- सी है? (What is the best ice cream sandwich brand?)
हमारे रिव्यू के अनुसार, वाडीलाल को बेस्ट आइसक्रीम सैंडविच चुना गया है। सबसे क्रीमी आइसक्रीम और केक जैसे बिस्किट के साथ यह सबसे स्वादिष्ट आइसक्रीम सैंडविच है।
आखिर में
वाडीलाल आइसक्रीम सैंडविच सबसे क्रीमी होने के साथ- साथ बिस्किट और आइसक्रीम का अनुपात सबसे परफेक्ट है। चॉकलेट बिस्किट और वनीला आइसक्रीम फ्लेवर से भरपूर हैं और मिठास बैलेंस है। क्रीमी आइसक्रीम, केक जैसे बिस्किट और बैलेंस मिठास। वाडीलाल हमारा टॉप पिक इसलिए है क्योंकि इससे हमें आइसक्रीम सैंडविच खाने का सबसे अच्छा अनुभव मिला है।
हम हैवमोर आइसक्रीम सैंडविच की भी सलाह देते हैं।
क्या आपको आइसक्रीम सैंडविच पसंद हैं? भारत में आपका बेस्ट आइसक्रीम सैंडविच ब्रांड कौन- सी है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
आइसक्रीम से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।