सबसे अच्छा जिंजर गार्लिक पेस्ट ब्रांड – मिश्री
9 जिंजर- गार्लिक पेस्ट ब्रांड रिव्यू करने के बाद हमें सुहाना सबसे ताज़ा और फ्लेवर से भरपूर पेस्ट लगा है।
सामान्य लेकिन जरूरी- इंडियन खाने में अदरक- लहसुन का पेस्ट महत्वपूर्ण है।
इसमें बिल्कुल भी शक नहीं है कि ताज़ा अदरक लहसुन पेस्ट का फ्लेवर लाजवाब होता है। अगर आपके पास समय की कमी है या फिर आप सुविधा चाहते हैं तो यह रिव्यू आपके लिए है।
अदरक- लहसुन पेस्ट में लाजवाब खुशबू, फ्लेवर और सेहतमंद फायदे मौजूद हैं। यह अदरक, लहसुन और तेल का मिश्रण है।
बेस्ट जिंजर गार्लिक पेस्ट रिव्यू में नौ ब्रांड शामिल की गई हैं। सभी ब्रांड की जांच और टेस्टिंग के बाद सुहाना जिंजर गार्लिक पेस्ट टॉप पिक बना है। बाकी सभी ब्रांड के मुकाबले यह सबसे ताज़ा, स्वादिष्ट और फ्लेवर से भरपूर है। अदरक और लहसुन का अनुपात परफेक्ट के करीब है। हम स्मिथ एंड जॉन्स और बैम्बिनो की भी सलाह देते हैं।
विषय सूची
जिंजर गार्लिक पेस्ट – तुलना टेबल
सभी जिंजर गार्लिक ब्रांड से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
जिंजर गार्लिक पेस्ट | मिश्री रेटिंग
(5/5) |
खरीदें |
सुहाना | 4.5 | खरीदें |
स्मिथ एंड जॉन्स | 4 | खरीदें |
बैम्बिनो | 4 | खरीदें |
मदर्स रेसिपी | 3.75 | खरीदें |
आची | 3.25 | खरीदें |
कैच | 3 | खरीदें |
डबल हॉर्स | 3 | खरीदें |
डाबर | 2.75 | खरीदें |
प्रिया | 2 | खरीदें |


हमारे रिव्यू फैक्टर
हम किसकी तलाश में हैं? बैलेंस अदरक- लहसुन के अनुपात के साथ ताज़ा और खुशबूदार पेस्ट। हमारा बैंच मार्क होममेड पेस्ट था और कौन- सी ब्रांड इसके सबसे करीब थी।
1. खुशबू
ताज़ा अदरक और लहसुन पेस्ट बहुत खुशबूदार होता है और किसी भी सिंपल डिश का फ्लेवर और खुशबू तुरंत बढ़ा सकते हैं।
अधिकतर पैक्ड अदरक- लहसुन पेस्ट में खट्टी और औद्योगिक खुशबू होती है जो अच्छी नहीं लगती है। हमने खुशबू की जांच ताज़ापन को ध्यान में रखते हुए की है। पेस्ट में सबसे ज्यादा खुशबू किसकी थी – अदरक या लहसुन?
2. फ्लेवर
तेज़, तीव्र गंध, खट्टी या इन सभी का मिश्रण?
सिर्फ अदरक या लहसुन का पेस्ट या दोनों का परफेक्ट मिश्रण? फ्लेवर कितना ताज़ा है? क्या यह होममेड पेस्ट के करीब है या इसमें आर्टिफिशियल स्वाद है?
ताज़ापन के लिए खुशबू और फ्लेवर, दोनों ही महत्वपूर्ण फैक्टर हैं।
3. टैक्शर
क्या जिंजर गार्लिक पेस्ट के टैक्शर से डिश के टैक्शर में बदलाव आता है? हमारे टेस्टिंग और रिसर्च में पता चला कि यह रेसिपी पर निर्भर करता है और इससे पूरे अनुभव में भी बदलाव आ सकता है। अगर आप इसे टिक्का बनाने के लिए उपयोग कर रहे हैं तो अदरक या लहसुन के रेशे अजीब लग सकते हैं। लेकिन राजमा/ छोले में डाल रहे हैं तो ज्यादा फर्क नहीं लगेगा।
क्या यह पेस्ट मोटा, रेशेदार है या स्मूथ? क्या इससे करी/ डिश के टैक्शर पर असर पड़ता है।
4. सामग्री
अदरक और लहसुन की मात्रा कितनी है? नमक के अलावा इसमें और कौन से मसाले हैं? प्रेज़रवेटिव और एसिडिटी रेगुलेटर? क्या किसी ब्रांड ने प्राकृतिक प्रेज़रवेटिव का इस्तेमाल किया है?
5. नमी की मात्रा
अदरक लहसुन पेस्ट में पानी की मात्रा ज्यादा होने से बैक्टीरिया पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है जिससे रंग, खुशबू और फ्लेवर में जल्दी बदलाव आ सकता है।
अदरक लहसुन पेस्ट में पानी की मात्रा से कुकिंग पर भी असर पड़ता है। अगर पानी की मात्रा ज्यादा है तो पकाते समय छींटे ज्यादा होंगे, जिसका मतलब है कि किचन में सफाई भी ज्यादा करनी होगी। ऐसे में तेल के छींटे कपड़े और त्वचा पर भी लग सकते हैं।
पैकेजिंग और शेल्फ लाइफ भी जरूरी फैक्टर हैं।
जिंजर गार्लिक पेस्ट ब्रांड रिव्यू
हमने जिंजर गार्लिक पेस्ट ब्रांड रिव्यू कैसे किया है? प्रोडक्ट की जांच (लेबल, रंग, स्थिरता) के बाद हमने सभी ब्रांड के जिंजर गार्लिक पेस्ट से पनीर डिश बनाई थी।
हमने 15 मिनट के लिए 100 ग्राम पनीर 1 छोटा चम्मच गार्लिक पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर में मेरिनेट किया था। ऐसा सभी ब्रांड के साथ किया गया था।
नॉन- स्टिक पैन में ½ चम्मच तेल में दोनों तरफ से पनीर पकाया गया और इसके बाद सभी पनीर टेस्ट किए गए थे।


सभी ब्रांड टेस्ट करने के बाद से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं-
1. सुहाना – मिश्री टॉप पिक
सुहाना जिंजर गार्लिक पेस्ट में स्ट्रांग, तेज़ खुशबू है। इसमें अदरक का फ्लेवर ज्यादा है और बाद में ताज़ा अदरक की हीट भी मिलती है जो हमें पसंद आई है। लहसुन का फ्लेवर इंटेंस है। यह ताज़ा स्वाद वाला पेस्ट है और इसमें औद्योगिक कुछ भी नहीं है। सुहाना जिंजर गार्लिक पेस्ट की मदद से बनाई गई पनीर डिश में अदरक लहसुन का फ्लेवर सबसे सर्वश्रेष्ठ और ताज़ा है।
हमें क्या दिखाई दिया? यह बेज (beige) रंग का पेस्ट है और यह डिब्बे में से चम्मच से आसानी से निकल जाता है, ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। यह पेस्ट प्लास्टिक जार में अच्छे से पैक है जिससे इसे स्टोर करना आसान हो जाता है।
वैसे देखा जाए तो यह स्मूथ पेस्ट है जिसमें अदरक के रेशे हैं।
प्रोडक्ट की जानकारी- सुहाना जिंजर गार्लिक पेस्ट के 200 ग्राम पैक की कीमत 52/- रुपए है। इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने है। पैक खोलने के बाद इसका उपयोग 2 महीने के समय में करना चाहिए।
इसमें 40% अदरक, 35% लहसुन, पानी और नमक है। इसमें एसिडिटी रेगुलेटर और एसिडिक एसिड (ई260) है। प्रेज़रवेटिव के रूप में सोडियम बेंजोएट का उपयोग किया गया है। इसमें जिंक गम (xanthan gum) के उपयोग के बारे में बताया गया है जिससे सामग्री अलग- अलग रहती है।




- जिंजर गार्लिक पेस्ट का स्वाद ताज़ा है।
- स्ट्रांग फ्लेवर। हमें यह पसंद आया कि कैसे कम मात्रा में परफेक्ट फ्लेवर मिलता है।
- इसमें आर्टिफिशियल, औद्योगिक स्वाद और खुशबू नहीं है।
- अदरक और लहसुन का परफेक्ट बैलेंस है।
- ना ज्यादा पानी, ना ज्यादा गाढ़ा। डिब्बे में से पेस्ट आसानी से चम्मच से निकल जाता है।
- यह सुरक्षित प्लास्टिक जार में आता है। इसे स्टोर करना आसान है।
इसमें ताज़ा फ्लेवर का परफेक्ट बैलेंस है। इंडियन कुकिंग के लिए सुहाना जिंजर गार्लिक पेस्ट बेस्ट है।
2. स्मिथ एंड जॉन्स – रनरअप
इस ब्रांड के पेस्ट में अदरक और लहसुन का फ्लेवर बैलेंस और सही मात्रा में है। कोई एक फ्लेवर दूसरे फ्लेवर को दबाता नहीं है और पनीर डिश फ्लेवर से भरपूर बनाती है। इसमें पनीर के मिल्की स्वाद की जगह अदरक लहसुन की जोड़ी ज्यादा उभर कर आई है। स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट की मीडियम तेज़ खुशबू है। इसका खुशबू और स्वाद ताज़ा है (औद्योगिक नहीं)।
पेस्ट से खाना बनाते समय ज्यादा छींटे नहीं होते हैं, जिससे पता चलता है कि नमी की मात्रा सही है।
यह पेस्ट प्लास्टिक स्क्विज़ी पाउच में आता है और इसके नोज़ल (ढक्कन) से आसानी से पेस्ट निकल जाता है। पैक इस्तेमाल करने के बाद फ्रिज में स्टोर करने की जरूरत है। यह बेज (beige) रंग का स्मूथ पेस्ट है। अदरक और लहसुन, दोनों ही एक मात्रा में इस्तेमाल किए गए हैं। स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट में दो प्रेज़रवेटिव हैं (आईएनएस 211, आईएनएस 202)।
प्रोडक्ट की जानकारी- 200 ग्राम स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट की कीमत 48/- रुपए है और इसकी शेल्फ लाइफ 12 महीने है। इसमें 40% लहसुन और 40% अदरक के साथ नमक, एसिडिटी रेगुलेटर, थिकनर और प्रेज़रवेटिव शामिल हैं। पैक खोलने के बाद फ्रिज में स्टोर करें।


- अदरक और लहसुन की मात्रा का बैलेंस इस्तेमाल किया गया है।
- ताज़ा खुशबू और स्वाद।
- नमी कंट्रोल में है। पैन में पकाते समय बहुत कम छींटे लगते हैं।
- यह स्मूथ पेस्ट है।
Auto Amazon Links: No products found.
3. बैम्बिनो – रनरअप
अदरक और लहसुन के फ्लेवर से भरपूर होने के कारण हम बैम्बिनो की भी सलाह देते हैं। यह साफ तौर पर विजेता नहीं बना है क्योंकि इसकी इंटेंसिटी हमारे टॉप पिक के मुकाबले कम है। इसमें टैंगी फ्लेवर नहीं है जो एक अच्छी बात है। यह पेस्ट में पनीर को अच्छा और बैलेंस फ्लेवर देता है। हमारे टॉप पिक और रनरअप की तरह, पकाते समय छींटे नहीं लगते हैं जिससे पता चलता है कि इसमें नमी की मात्रा सही है।
हमें अदरक के रेशे दिखाई दे रहे थे लेकिन यह लगभग स्मूथ पेस्ट है। इसमें मीडियम तेज़ खुशबू है।
प्रोडक्ट की जानकारी- 200 ग्राम बैम्बिनो जिंजर गार्लिक पेस्ट की कीमत 45/- रुपए है। इसकी शेल्फ लाइफ 11 महीने है। पैक खोलने के बाद फ्रिज में स्टोर करें।
इसकी मुख्य सामग्री में अदरक, लहसुन, नमक, साइट्रिक एसिड, सिरका एसिड (acetic acid), स्टेबलाइजर और प्रेज़रवेटिव (आईएनएस 211 – सोडियम बेंजोएट) शामिल हैं। पैक पर अदरक और लहसुन की मात्रा के बारे में नहीं दिया गया है।


- अदरक और लहसुन का भरपूर फ्लेवर है।
- दोनों फ्लेवर बैलेंस हैं।
- नमी की मात्रा कंट्रोल में है।
- लहसुन और अदरक की मात्रा नहीं दी गई है।
4. मदर्स रेसिपी
सिर्फ मदर्स रेसिपी ब्रांड में प्राकृतिक प्रेज़रवेटिव (हल्दी) का उपयोग किया गया है। स्वाद की बात करें तो, इसमें लहसुन के मुकाबले अदरक का बोल्ड फ्लेवर है। इसका स्वाद ताज़ा है और किसी प्रकार का औद्योगिक फ्लेवर नहीं है। जिस इंटेंसिटी की हम तलाश में थे, उसकी कम लगी है। हमारे टॉप पिक जैसा फ्लेवर लाने के लिए आपको इसका इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में करना होगा। इस पेस्ट से खाना पकाते समय छीटें नहीं पड़ते हैं। इसकी खुशबू आनंदमय है।
प्रोडक्ट की जानकारी- 200 ग्राम मदर्स रेसिपी जिंजर गार्लिक पेस्ट की कीमत 50/- रुपए है। इसकी शेल्फ लाइफ 12 महीने है। इसे बनाने के लिए 34% अदरक और 34% लहसुन का उपयोग किया गया है। इसके अलावा इसमें पानी, नमक, एसिडिटी रेगुलेटर, स्टेबलाइजर और हल्दी पाउडर है। जिंजर गार्लिक पेस्ट में हल्दी का उपयोग प्राकृतिक प्रेज़रवेटिव के रूप में किया गया है। इस पेस्ट में क्लास II प्रेज़रवेटिव का इस्तेमाल नहीं किया गया है।



- इसमें आर्टिफिशियल प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।
- इसमें हल्दी का उपयोग प्राकृतिक प्रेज़रवेटिव की तरह किया गया है।
- इसमें अदरक और लहसुन का इस्तेमाल एक मात्रा में किया गया है।
- इसमें इंटेंसिटी कम है। अच्छे से फ्लेवर लाने के लिए आपको ज्यादा मात्रा में पेस्ट का उपयोग करना होगा।
क्या आपको प्रेज़रवेटिव फ्री जिंजर गार्लिक पेस्ट चाहिए? अगर आप अपनी डिश में एक्सट्रा पेस्ट डालने के लिए तैयार हैं तो यह पेस्ट आपके लिए है।
Auto Amazon Links: No products found.
5. कैच
प्रोडक्ट की जानकारी – 200 ग्राम के स्क्विज़ी पाउच में ‘दानेदार’ जिंजर गार्लिक पेस्ट आता है। इसकी कीमत 50/- रुपए है और इसकी शेल्फ लाइफ 12 महीने है। ब्रांड के द्वारा सलाह दी गई है कि पाउच खोलने के बाद सामग्री एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें और दो हफ्ते में पेस्ट का उपयोग करें। पैक पर सामग्री के ग्राफिक्स की मदद से ब्रांड के द्वारा यह बताया गया है कि इनके द्वारा ‘प्राकृतिक सामग्री’ का इस्तेमाल किया गया है और इसमें एडेड कलर नहीं है। सामग्री, शेल्फ लाइफ, पोषण वैल्यू की जानकारी पैक पर दी गई है।
इसकी मुख्य सामग्री में अदरक (43%), लहसुन (27%), पानी, नमक. एसिडिटी रेगुलेटर (आईएनएस 296), स्टेबलाइजर (आईएनएस 415) और प्रेज़रवेटिव (आईएनएस 211 और आईएनएस 224) शामिल है।
कैच में लहसुन के मुकाबले अदरक ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल की गई है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि अदरक के मुकाबले लहसुन ज्यादा तेज़ होता है। ब्रांड के द्वारा दो प्रेज़रवेटिव का उपयोग किया गया है।
टेस्टिंग- इस पेस्ट की तेज़ खुशबू है और साथ ही नींबू जैसी खट्टास भी है। यह गाढ़ा, नमी और हल्के बेज (beige) रंग का पेस्ट है। इसमें अदरक और लहसुन के छोटे- छोटे कण थे।
इस पेस्ट का टैक्शर और देखने में अच्छा है लेकिन इसका स्वाद उम्मीद के अनुसार नहीं है। बाकी दावेदारों की तरह हमने रिव्यू के लिए वही रेसिपी फॉलो की थी। जिंजर गार्लिक पेस्ट ने सिर्फ खुशबू दी थी। स्वाद की बात करें तो, इससे बनाई गई डिश बेस्वाद थी। मिल्की पनीर का फ्लेवर ज्यादा था और हमें सिर्फ ऊपर से डाले गए नमक का स्वाद आ रहा था।



- पाउच से पेस्ट निकालना आसान है।
- यह देखने में और इसका टैक्शर अच्छा है।
- यह बेस्वाद है।
- इस पेस्ट की मदद से हमारी डिश में ना के बराबर फ्लेवर शामिल हुआ है।
- ब्रांड के द्वारा लहसुन के मुकाबले अदरक का इस्तेमाल किया गया है।
Auto Amazon Links: No products found.
6. डबल हॉर्स
प्रोडक्ट की जानकारी- 200 ग्राम पाउच पैक की कीमत 68/- रुपए है। इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने है। सामग्री और पोषण की जानकारी पैक पर दी गई है। डबल हॉर्स के द्वारा एक सर्व की कैलोरी वैल्यू दी गई है जिसकी हम सराहना करते हैं। अदरक और लहसुन के अनुपात की जानकारी नहीं दी गई है।
टेस्टिंग- नौ दावेदारों में से, इसकी स्थिरता सबसे स्मूथ है। गहरे बेज (beige) रंग के पेस्ट में हमें सामग्री के रेशे या टुकड़े दिखाई नहीं दे रहे थे। इसकी स्थिरता स्मूथ है और हमें इसकी खुशबू आनंदमय लगी जो बहुत ज्यादा तेज़ नहीं है।
जब हम मिश्री सीक्रेट सॉस के लिए पनीर डिश तैयार कर रहे थे तब हमने देखा कि इस पेस्ट को पकने में ज्यादा समय लग रहा था। इसमें सबसे ज्यादा मात्रा में नमी थी। मुख्य तौर पर हमें हल्का खट्टा फ्लेवर मिल रहा था क्योंकि इसमें सिरका का इस्तेमाल किया गया है। इस पेस्ट में अदरक लहसुन का फ्लेवर कम है और यह फ्लेवर सिरके के द्वारा दब गया है।


- पैक पर एक सर्व की जानकारी दी गई है।
- इसकी स्थिरता स्मूथ है।
- इसे पकने में सबसे ज्यादा समय लगा था।
- इसमें मुख्य तौर पर सिरका का स्वाद आ रहा था। इसमें खट्टास है।
- अदरक और लहसुन का फ्लेवर मुलायम है।
Auto Amazon Links: No products found.
7. आची
प्रोडक्ट की जानकारी- 100 ग्राम जिंजर गार्लिक पेस्ट की कीमत 25/- रुपए है और इसकी शेल्फ लाइफ 12 महीने है। इसकी मुख्य सामग्री में अदरक (40%), लहसुन, नमक, स्टेबलाइजर, एसिडिटी रेगुलेटर है। इसमें प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव (आईएनएस 211) है। पैक पर लहसुन की मात्रा के बारे में नहीं दिया गया है।
बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले इसका रंग सबसे गहरा है। हमें इसकी स्थिरता पसंद आई है- अदरक के रेशे दिख रहे थे और पेस्ट में सही मात्रा में नमी है। यह सूखा नहीं है और स्मूथ है।
इसमें नींबू जैसी खुशबू है। खुशबू की तरह इसके फ्लेवर में भी खट्टास है। हम इस बात की सराहना करते हैं कि इसमें सिंथेटिक आफ्टर टेस्ट नहीं है। हालांकि हल्की खट्टास का स्वाद अच्छा है लेकिन इसमें अदरक और लहसुन का फ्लेवर कम है।


- आनंदमय हल्का खट्टा फ्लेवर।
- लाजवाब स्थिरता।
- असली अदरक लहसुन का फ्लेवर हल्का है।
- सामग्री लिस्ट में पूरी जानकारी नहीं है।
8. डाबर
प्रोडक्ट की जानकारी- 200 ग्राम जिंजर गार्लिक पेस्ट की कीमत 50/- रुपए है और ब्रांड के द्वारा ‘होममेड’ कहा गया है। इसकी शेल्फ लाइफ 12 महीने है। ‘दो चम्मच + 1.25 सेंटी मीटर लंबी अदरक के टुकड़े और 4-6 लहसुन की कली’ जैसी जानकारी दी गई है और हम इसकी सराहना करते हैं।
इसकी मुख्य सामग्री में अदरक, लहसुन, पानी, नमक, एसिडिटी रेगुलेटर, स्टेबलाइजर और प्रेज़रवेटिव (आईएनएस 211) शामिल है।
टेस्टिंग- इसमें मुख्य तौर पर हल्की खट्टास है। इसका रंग सबसे हल्का है। इसकी स्थिरता गाढ़ी है लेकिन दरदरी है। यह ज्यादा नमी वाला ना होने के कारण भी इसकी स्थिरता सही है और इसे पैक में से आसानी से निकालकर कढ़ाई में डाल सकते हैं। पेस्ट से कुकिंग करते समय छींटे लगे थे।
इसमें लहसुन के मुकाबले अदरक का फ्लेवर ज्यादा है। यह बैलेंस नहीं है। इसके अलावा इसमें औद्योगिक स्वाद है।


- पैक पर दी गई जानकारी की सराहना के काबिल है।
- इसकी स्थिरता सही है।
- कुकिंग के समय छींटे हुए थे।
- अदरक और लहसुन की मात्रा बैलेंस नहीं है।
- इसका स्वाद औद्योगिक है।
9. प्रिया
प्रोडक्ट की जानकारी- 200 ग्राम पाउच की कीमत 49/- रुपए है। इसकी शेल्फ लाइफ 12 महीने है। सभी दावेदारों में से इसकी पैकेजिंग सबसे ज्यादा असुविधाजनक थी। डबल पैकेजिंग के बावजूद इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करने की जरूरत है जिससे सुविधा वाले फैक्टर पर असर पड़ता है।
इसकी मुख्य सामग्री में अदरक, लहसुन, नमक, साइट्रिक एसिड, सिरका एसिड (acetic acid) और स्टेबलाइजर एजेंट (415) शामिल है। इसमें प्रमाणित क्लास II प्रेज़रवेटिव (ई211) शामिल है।
टेस्टिंग- पैकेजिंग असुविधाजनक है, वहीं खुशबू आनंदमय है। इसकी खुशबू तेज़ है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं है। अदरक के रंग वाला पेस्ट गाढ़ा, लगभग स्मूथ है और इसमें अदरक के रेशे हैं।
इसमें अदरक लहसुन का अजीब फ्लेवर टेस्ट कर सकते हैं। इसमें मौजूद फ्लेवर का स्वाद बहुत आर्टिफिशियल है जिससे हमारे अनुभव पर खराब असर पड़ा था।


- आनंदमय खुशबू।
- पैकेजिंग सुविधाजनक नहीं है।
- पैक पर अदरक- लहसुन की मात्रा नहीं दी गई है।
- इसका स्वाद सिंथेटिक है।
हमारे टॉप पिक और सलाह
किन कारण से सुहाना हमारा टॉप पिक बना है? किन कारण से हम स्मिथ एंड जॉन्स और बैम्बिनो की सलाह देते हैं?
आदर्श जिंजर गार्लिक पेस्ट में दोनों सामग्री का परफेक्ट मिश्रण है। कोई भी एक फ्लेवर दूसरे फ्लेवर को दबाता नहीं है और बहुत ज्यादा खट्टास, नमकीन और औद्योगिक स्वाद नहीं होता है।
सुहाना हमारा टॉप पिक इसलिए बना है क्योंकि इसका स्वाद सबसे ताज़ा है और अदरक लहसुन पेस्ट का स्वाद सबसे ज्यादा उभकर आया है। यह बहुत अच्छी तरह से पैक था जिससे इसे इस्तेमाल और स्टोर करना आसान हो जाता है।
हम बैम्बिनो और स्मिथ एंड जॉन्स की भी सलाह देते हैं। स्वाद की बात करें तो यह हमारे टॉप पिक के सबसे करीब हैं।
मदर्स रेसिपी जिंजर गार्लिक पेस्ट की सराहना की जाती है कि इस ब्रांड के द्वारा आर्टिफिशियल प्रेज़रवेटिव का उपयोग नहीं किया गया है। इसमें प्राकृतिक प्रेज़रवेटिव के रूप में हल्दी का उपयोग किया गया है।
FAQs
इंडियन जिंजर गार्लिक पेस्ट ब्रांड से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
हां, 9 ब्रांड में से 8 ब्रांड में प्रेज़रवेटिव है।
क्लास I प्रेज़रवेटिव में तेल, नमक, सिरका, शुगर, शहद आदि होते हैं। क्लास II प्रेज़रवेटिव में बेंजोएट्स, नाइट्रेट्स, ग्लूटामेट्स, सल्फाइट्स आदि होते हैं। क्लास II प्रेज़रवेटिव लैब में बने होते हैं।
हमारे रिव्यू के अनुसार सुहाना जिंजर गार्लिक पेस्ट सबसे स्वादिष्ट, ताज़ा और फ्लेवर से भरपूर है।
हां। पैक खोलने के बाद फ्रिज में स्टोर करें।
हां। हमारे द्वारा रिव्यू में शामिल किए गए सभी पेस्ट में नमक है।
सारांश
अदरक और लहसुन का फ्लेवर उभरकर आना, दोनों सामग्री की सही मात्रा और ताज़गी से भरपूर। हमारे टॉप पिक, सुहाना में यह सारी खूबियां हैं। इसमें अदरक लहसुन का परफेक्ट फ्लेवर है और साथ ही यह होममेड पेस्ट (फ्लेवर) के सबसे करीब है। जार पैक इस्तेमाल और स्टोर करना सुविधाजनक है।
हम बैम्बिनो और स्मिथ एंड जॉन्स की भी सलाह देते हैं।
रोजाना इस्तेमाल करने के लिए क्या आप पैक्ड जिंजर गार्लिक पेस्ट इस्तेमाल करते हैं या होममेड पेस्ट?
रिव्यू पर काम करने वाली टीम
संबंधित आर्टिकल
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।