भारत में बेस्ट कसाटा आइसक्रीम ब्रांड 2021 (Best Cassata Ice Cream Brands in India [2021])
मदर डेयरी कसाटा (Mother Dairy’s Cassata), हमारे टॉप पिक में आइसक्रीम, नट्स और स्पंज केक का स्वादिष्ट मेल है।
ऐसा क्या है जो ट्रिपल लेयर, विभिन्न फ्लेवर के साथ मज़े से खाया जा सकता है? एक कसाटा! स्पंज का लेयर, फ्रूट सिरप और जैम की नमी और ऊपर आइसक्रीम के तीन फ्लेवर! ऊपर नट्स के साथ आपको कसाटा में टूटी-फ्रूटी के टुकड़े भी मिलते हैं। कसाटा एक लाजवाब डेजर्ट है जिसमें सभी के लिए कुछ न कुछ है।
हमने भारत में पॉपुलर चार ब्रांड की कसाटा आइसक्रीम टेस्ट और ट्राई की है। इस रिव्यू में हमने मदर डेयरी, हैवमोर, वाडीलाल और क्रीमबेल को शामिल किया है और भारत में बेस्ट कसाटा आइसक्रीम का खिताब जीता है…
विषय सूची
भारत में बेस्ट कसाटा आइसक्रीम ब्रांड
टॉप पिक


रिव्यूड


रिव्यूड


रिव्यूड


भारत में बेस्ट कसाटा आइसक्रीम ब्रांड से जुड़ी जरूरी बातें
कसाटा में आपका पसंदीदा लेयर कौन- सा है? स्पंज, नट्स या तीन फ्लेवर वाली आइसक्रीम?
भारत में उपलब्ध चार पॉपुलर कसाटा ब्रांड से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
#1 रिव्यूड ब्रांड
हमने जिन चार ब्रांड की कसाटा आइसक्रीम का रिव्यू किया है वो इस प्रकार है-
- मदर डेयरी
- हैवमोर
- क्रीमबेल
- वाडीलाल
इस रिव्यू में हम क्वालिटी वॉल्स और अमूल को शामिल नहीं कर पाए। 2 हफ्तों तक दिल्ली- एनसीआर में ढूंढने के बाद भी इन दो ब्रांड की कसाटा आइसक्रीम उपलब्ध नहीं थी। जहां क्वालिटी वॉल्स की आइसक्रीम आउट ऑफ स्टॉक थी वहीं अमूल आइसक्रीम के कार्ट बहुत कम देख को मिल रहे थे। इससे पता चलता है कि किस आइसक्रीम की उपलब्धता कितनी है।


#2 उपलब्ध साइज
कसाटा आइसक्रीम सिंगल साइज में उपलब्ध है। कसाटा आइसक्रीम में अलग- अलग फ्लेवर और साइज नहीं हैं। किसी ब्रांड के 120 एमएल पैक हैं तो वहीं किसी के 150 एमएल।
#3 कीमत
औसत, 150 एमएल कसाटा आइसक्रीम की कीमत 50/- रुपए से 120/- रुपए तक होती है। ब्रांड के अनुसार आइसक्रीम की कीमत अलग हो सकती है।
#4 पैकेजिंग
कसाटा आइसक्रीम रेगुलर स्टिक आइसक्रीम पैक में नहीं आती है। इसमें स्लाइस्ड कसाटा ट्रे में आता है जिसे फिर पैक किया जाता है। कुछ ब्रांड की कसाटा आइसक्रीम में डिस्पोजेबल स्पून भी आती है।
#5 मुख्य सामग्री
आइसक्रीम को आइसक्रीम कहने के लिए इसमें मिल्क सॉलिड होना जरूरी है। अगर मुख्य सामग्री वेजिटेबल फैट जैसे कि ताड़ का तेल (palm oil) है तो उसे ‘फ्रोजन डेजर्ट’ कहा जाएगा। अगर ब्रांड पर ‘कसाटा’ लिखा है और ब्रांड दिल्ली/ एनसीआर में आसानी से उपलब्ध है तो उस ब्रांड को रिव्यू में शामिल किया गया है।
सभी ब्रांड की मुख्य सामग्री में पानी और मिल्क सॉलिड है। इसमें बाकी सामग्री कुछ इस प्रकार है स्पंज केक, टूटी फ्रूटी और नट्स। ब्रांड के अनुसार आइसक्रीम में अलग- अलग फ्लेवर के लिए पदार्थ में मिलाए गए हैं।
#6 पोषण की जानकारी
आइसक्रीम की सामग्री पर कैलोरी की मात्रा निर्भर करती है। 100 ग्राम में 160 किलो कैलोरी से लेकर 250 किलो कैलोरी तक हो सकती है।
कसाटा आइसक्रीम रिव्यू करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखा गया
रिव्यू करते समय में हमने कुछ जरूरी बातों पर ध्यान दिया है जिसे हर ब्रांड की कसाटा आइसक्रीम का रिव्यू करने में आसानी हो।
1. देखने में
कसाटा आइसक्रीम आकर्षित होती है। कसाटा आइसक्रीम के लिए विभिन्न रंग और टैक्शर बेहद महत्वपूर्ण हैं। रंग से लेकर टैक्शर तक हम देखना चाहते थे कि हर ब्रांड की कसाटा आइसक्रीम देखने में कैसी है।
2. फ्लेवर
दो बिल्कुल अलग फ्लेवर एक साथ लाने से आइसक्रीम खराब हो सकती है। क्या तीनों आइसक्रीम का फ्लेवर एक साथ अच्छा लग रहा था? स्पंज और फ्रूट जैम/ सिरप की जोड़ी अच्छी लग रही थी? टूटी फ्रूटी/ नट्स कैसे थे?
कसाटा की स्लाइस कितनी स्वादिष्ट थी? क्या नट्स का स्वाद ताज़ा था या बासी? क्या केक सॉफ्ट और सूखा या बिखरा हुआ था? क्या बताए गए हर आइसक्रीम का फ्लेवर आ रहा था? क्या सभी फ्लेवर अच्छे से एक साथ आते हैं?
3. क्रीमीनेस
जब हम क्रीमीनेस की बात करते हैं तो हमारा मतलब है कि पूरा मुंह आइसक्रीम से भर जाना। क्या यह स्मूथ और क्रीमी है या आइसी और दरदरी है? टॉप पिक चुनने के लिए क्रीमीनेस बेहद जरूरी थी।
4. पैकेजिंग
कसाटा कितने अच्छे से पैक किया गया था? क्या प्लास्टिक ट्रे थी? फाइनल पैकेजिंग क्या थी – कवर या कार्टून? क्या इसके अंदर चम्मच भी आई थी?
5. कीमत
क्या कसाटा स्लाइस किफायती है? अगर नहीं, तो क्यों? सामग्री लिस्ट के अनुसार कीमत जायज़ है?
भारत में बेस्ट कसाटा आइसक्रीम ब्रांड
इस रिव्यू में शामिल की गई सभी कसाटा आइसक्रीम से जुड़ी जानकारी जैसे कि कीमत, मात्रा, आइसक्रीम फ्लेवर, शेल्फ लाइफ और कैलोरी, यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
ब्रांड का नाम | कीमत | मात्रा | आइसक्रीम फ्लेवर | शेल्फ लाइफ | कैलोरी (100 ग्राम) |
वाडीलाल | 120/-रुपए | 120 एमएल |
|
12 महीने | 172 किलो कैलोरी |
हैवमोर | 50/- रुपए | 150 एमएल |
|
12 महीने | 220.9 किलो कैलोरी |
क्रीमबेल | 50/- रुपए | 150 एमएल |
|
12 महीने | 163 किलो कैलोरी |
मदर डेयरी | 60/- रुपए | 150 एमएल |
|
9 महीने | 257 किलो कैलोरी |
#1 मदर डेयरी कसाटा आइसक्रीम – मिश्री टॉप पिक
मदर डेयरी कसाटा के 150 एमएल पैक की कीमत 60/- रुपए है। कसाटा अच्छे से पैक किया गया है।
तीन आइसक्रीम इस प्रकार हैं – स्ट्रॉबेरी, बटरस्कॉच और टूटी फ्रूटी। हमें बहुत सारे टूटी फ्रूट के टुकड़े भी दिख रहे थे। ऊपर के लेयर में नट्स के मोटे टुकड़े थे। स्पंज केक सॉफ्ट, नमीदार था और इसमें वनीला फ्लेवर का मीठा स्वाद था।
मदर डेयकी कसाटा क्रीमी थी जिससे मुंह भर जाता है। आइसक्रीम के सभी लेयर स्वादिष्ट थे। केक और आइसक्रीम के बीच में लाल जैम था जो केक में नमी बनाए रखने में मदद कर रहा था। हर लेयर के साथ आप कम मीठी से शुरु कर सबसे ज्यादा मीठे लेयर तक जाते हैं।
इतनी सारी मीठी सामग्री होने के कारण भी कसाटा की मिठास बैलेंस थी।




खूबियां
- मदर डेयरी 150 एमएल कसाटा की कीमत 60/- रुपए है।
- इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने है।
- कैलोरी – 257 किलो कैलोरी
- आइसक्रीम की सामग्री – पानी, मिल्क सॉलिड, शुगर, काजू (9%), प्रीजर्व फ्रू (9%), जैम (1%), प्रमाणित स्टेबलाइज़िग और पायसीकारक पदार्थ।
- केक की सामग्री – मैदा, शुगर, पानी, मिल्क सॉलिड, बेकिंग पाउडर, बेकिंग शॉटनिंग, स्टेबलाइजर, पायसीकारक, स्टॉर्च, डीट्रॉक्स, नमक, ऊभारने वाले पदार्थ, माल्टोडेक्सट्रिन।
- इसमें एडेड फ्लेवर हैं।
- इसमें प्रमाणित सिंथेटिक फूड रंग हैं।
अच्छी बातें
- कसाटा क्रीमी है।
- हर एक सामग्री स्वादिष्ट है और स्वाद ताज़ा लगता है।
- इसमें नट्स अच्छी मात्रा में हैं।
- सभी लेयर अच्छे से पता चलते हैं।
- हमें आइसक्रीम का फ्लेवर अच्छा लगा है।
- यह वैल्यू फॉर मनी खरीद है।
किसके लिए बेस्ट है?
हालांकि इसमें 100 ग्राम के अनुसार सबसे ज्यादा कैलोरी है लेकिन हमें लगता है कि अगर आप कसाटा खा रहे हैं तो आप कैलोरी पर ध्यान नहीं देते हैं! अगर आप फिर भी ऐसा करते हैं तो आपके लिए कई शुगर फ्री और डाइट आइसक्रीम मार्केट में उपलब्ध हैं।
केक, नट्स, आइसक्रीम की जोड़ी हमें बेहद पसंद आई है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कभी- कभी कसाटा खाना पसंद करते हैं।
#2 वाडीलाल स्लाइस कसाटा आइसक्रीम
हमें वाडीलाल कसाटा की पैकेजिंग अच्छी लगी है। यह ढक्कन वाले बॉक्स में आती है। कसाटा के सबसे ऊपर वाले लेयर में चॉकलेट चिप्स और नट्स का मिश्रण है जिसका स्वाद ताज़ा है। पिस्ता, स्ट्रॉबेरी और बटरस्कॉच के तीनों फ्लेवर प्यारे हैं।
वनीला फ्लेवर केक मोटा और थोड़ा सख्त था। केक और आइसक्रीम के बीच में ऑरेंज सिरप केक में नमी के लिए कुछ खास नहीं करता है।






खूबियां
- वाडीलाल कसाटा के 120 एमएल पैक की कीमत 120/- है।
- इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने है।
- कैलोरी – 172 किलो कैलोरी
- सामग्री (टॉप लेयर) – विप्ड क्रीम (12.4%): पानी, गोंद (Dextrin), प्रमाणित पायसीकारी, नट्स (4%), कंपाउंड चॉकलेट (4%)।
- सामग्री (बीच का लेयर) – आइसक्रीम (75%): मिल्क सॉलिड, शुगर, फ्रूट (1.7%), नट्स (1.6%), लिक्विड ग्लूकोज, गोंद, एसिडिटी रेगुलेटर, पायसीकारी और स्टेबलाइजर।
- सामग्री (नीचे वाली लेयर) – केक (13%), गेहूं का आटा, शुगर, पानी, वेजिटेबल फैट (2.5%), केक जेल, स्टॉर्च, मिल्क सॉलिड, ऊभारने वाले पदार्थ, गोंद, नमक।
- इसमें एडेड फ्लेवर हैं।
- इसमें प्रमाणित फूड कलर हैं।
अच्छी बातें
- चोको चिप्स और नट्स की जोड़ी लाजवाब है।
- वाडीलाल कसाटा क्रीमी है।
बुरी बातें
- सभी दावेदारों में से वाडीलाल कसाटा सबसे महंगा है।
- केक सख्त है।
#3 हैवमोर इटालियन कसाटा आइसक्रीम
हैवमोर कसाटा आइसक्रीम प्लास्टिक ट्रे में आती है जिसके अंदर चम्मच भी आती है। इसमें आइसक्रीम के स्ट्रॉबेरी, अनानास और टूटी फ्रूटी फ्लेवर है। हालांकि आइसक्रीम स्वादिष्ट और क्रीमी है और सभी 4 ब्रांड में से हैवमोर का केक सबसे मुलायम था। लेकिन कई चीजें हैं जो हमें हैवमोर की पसंद नहीं आई हैं।
जैसे ही हमने हैवमोर का पैक खोला वैसे ही हमें केक की लेयर पर छोटा बाल मिला। नट्स का स्वाद बासी लग रहा था।




खूबियां
- हैवमोर कसाटा के 150 एमएल की कीमत 50/- रुपए है।
- इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने की है।
- कैलोरी – 220.9 किलो कैलोरी
- सामग्री – (आइसक्रीम – 79%) – पानी, मिल्क सॉलिड, शुगर, क्रिस्टलाइज्ड फल (2.2%), प्रमाणित पायसीकारी और स्टेबलाइजर।
- सामग्री (एगलेस केक और सॉस (10%) – एगलेस केक (7%), सॉस (3%)।
- सामग्री (टॉपिंग (11%) – काजू (8%), नॉन- डेयरी विप्ड क्रीम (3%)।
- इसमें आर्टिफिशियल फ्लेवर हैं।
- इसमें प्रमाणित सिथेंटिक फूड रंग हैं।
अच्छी बातें
- हमें मुलायम केक अच्छा लगा है।
- पैकेजिंग अच्छी है।
बुरी बातें
- हमारी आइसक्रीम में बाल था।
- नट्स का स्वाद बासी था।
#4 क्रीमबेल कसाटा आइसक्रीम
क्रीमबेल कसाटा पेस्टल रंग के कार्टून में आता है। आइसक्रीम पेपर ट्रे में पैक है और इसके साथ चम्मच भी आती है।
क्रीमबैल कसाटा आइसक्रीम में स्ट्रॉबेरी, गुलाब और ऑरेंज आइसक्रीम के साथ टूटी फ्रूटी है। गुलाब की आइसक्रीम का रंग हरा है और इसमें सिथेंटिक फ्लेवर लग रहा था। कोई भी आइसक्रीम क्रीमी नहीं थी।


खूबियां
- क्रीमबेल कसाटा आइसक्रीम के 150 एमएल पैक की कीमक 50/- रुपए है।
- इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने है।
- आइसक्रीम की सामग्री (89%) – पानी, मिल्क सॉलिड, शुगर, काजू (10%), कैंडिड टूटी फ्रूटी (1.8%), ऑरैंज सॉस, माल्टोडेक्सट्रिन, प्रमाणित पायसीकारी एजेंट और स्टेबलाइजिंग एजेंट।
- केक की सामग्री (11%) – मैदा, शुगर, मिल्क सॉलिड, बेकिंग पाउडर, डेक्सट्रोज, नमक, उभारने वाला एजेंट, माल्टोडेक्सट्रिन, पानी, सोया तेल।
- इसमें प्रमाणित सिंथेटिक फूड रंग और एडेड फ्लेवर हैं।
बुरी बातें
- आइसक्रीम फ्लेवर क्रीमी नहीं है।
- केक लेयर सख्त है।
- गुलाब की आइसक्रीम सिंथेटिक फ्लेवर जैसी लगती है।
हमारा टॉप पिक
किन कारण नदर डेयरी कसाटा हमारा टॉप पिक बना है?
अच्छी कसाटा आइसक्रीम में तीन चीजों का बैलेंस होना जरूरी है – केक, नट्स और तीनों आइसक्रीम का फ्लेवर। हमने मदर डेयरी कसाटा को टॉप पिक इसलिए चुना है क्योंकि बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले यह सबसे क्रीमी और स्वादिष्ट कसाटा आइसक्रीम है।
नमी वाला केक, नट्स की अच्छी मात्रा में कोटिंग, तीनों आइसक्रीम फ्लेवर के बैलेंस के कारण यह हमारा टॉप पिक बना है।
FAQs
1. कसाटा आइसक्रीम में कितनी कैलोरी होती हैं? (How many calories are in a cassata ice cream?)
कसाटा बनाने की सामग्री पर निर्भर करता है कि कैलोरी की मात्रा क्या है। औसत, 100 ग्राम कसाटा में लगभग 175 से 250 कैलोरी होती हैं।
2. बेस्ट कसाटा आइसक्रीम ब्रांड कौन- सी है? (What is the best cassata ice cream brand?)
मिश्री के द्वारा किए गए रिव्यू के अनुसार मदर डायरी कसाटा आइसक्रीम टॉप पिक है। नमी वाला केक, ताज़ा और स्वादिष्ट नट्स की कोटिंग और तीनों आइसक्रीम का बैलेंस फ्लेवर होने की वजह से मदर डेयरी बेस्ट कसाटा आइसक्रीम है।
3. कसाटा आइसक्रीम की कीमत क्या है? (What is the price of cassata ice cream?)
सभी ब्रांड की कसाटा आइसक्रीम की कीमत अलग- अलग है। वाडीलाल कसाटा आइसक्रीम सबसे महंगी है (120/- रुपए)। वहीं मदर डेयरी, क्रीम बेल और हैवमोर की कीमत 50/- रुपए से 60/- रुपए के बीच है।
4. क्या कसाटा शाकाहारी है? (Is Cassata vegetarian?)
ऊपर दी गई सभी ब्रांड शाकाहारी है। केक और आइसक्रीम एगलेस हैं। आइसक्रीम खरीदने से पहले शाकाहारी चिन्ह (हरा गोल निशान) की जांच जरूर कर लें।
5. कसाटा आइसक्रीम के लेयर क्या होते हैं? (What are the layers in a cassata ice cream?)
कसाटा आइसक्रीम के तीन लेयर होते हैं-
- टॉप लेयर – नट्स
- बीच का लेयर – तीन आइसक्रीम
- नीचे का लेयर – केक
आखिर में
कसाटा सिर्फ आइसक्रीम नहीं होती है यह एक लाजवाब डेजर्ट होता है।
भारत में बेस्ट कसाटा आइसक्रीम रिव्यू का विजेता है – मदर डेयरी कसाटा। बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले यह सबसे स्वादिष्ट और क्रीमी कसाटा है। इसके साथ ही यह किफायती भी है।
क्या आपको कसाटा आइसक्रीम पसंद है? कसाटा आइसक्रीम में आपका पसंदीदा लेयर कौन- सा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
रिव्यू पर काम करने वाली टीम
आइसक्रीम से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।