डाइजेशन के लिए सबसे अच्छा और खराब खाना कौन सा है
अच्छी सेहत के लिए स्वस्थ डाइजेशन होना बेहद जरूरी है। सेहतमंद पाचन शक्ति के लिए डाइट में क्या शामिल करें, यहां से जानें।
पाचन शक्ति शरीर के जरुरी भाग में से एक है। यह अच्छे से डाइजेशन करने के साथ- साथ सभी पोष्टिक आहार को अब्जॉर्ब करने का भी काम करता है। अपनी पाचन शक्ति का ध्यान रखने के लिए आपको अपनी डाइट में पोष्टिक आहार जैसे कि फाइबर और प्रोटीन को शामिल करना चाहिए जिससे मेटाबोल्जिम बढ़ने में मदद मिलेगी। पाचन शक्ति को स्वस्थ रखने के लिए हानिकारक खाने से दूर रहना चाहिए। आपका काम आसान करने के लिए हमने आपके लिए एक लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट से आप पाचन शक्ति के लिए सबसे अच्छे खाने की लिस्ट देख सकते हैं। और साथ ही किन खाने की चीजों से आपको दूर रहना है उससे जुड़ी जानकारी भी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
सेहतमंद डाइजेशन के लिए सेहतमंद खाना
डाइजेशन के लिए सबसे जरुरी होता है फाइबर। फाइबर को पचने में समय लगता है इसलिए शरीर को डाइजेशन करने में एक्स्ट्रा मेहनत लगती है। ऐसा होने से मेटाबोल्जिम बढ़ता है और कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है।
1. साबुत अनाज
साबुत अनाज में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। होल- वीट, ब्रेड, ओट्स और ब्राउन राइस को डाइट में शामिल करने से डाइजेशन में सुधार होता है। इसके साथ ही इन सभी में मौजूद डायट्री फाइबर की मात्रा कोलेस्टॉल लेवल को कम करने में मदद करती है। अगर आपको ग्लूटेन संवेदनशीलता है तो आपको ग्लूटेन फ्री अनाज का सेवन करना चाहिए।


2. क्विनोआ
क्विनोआ ग्लूटेन फ्री अनाज है जो कई सारे फायदो के साथ आता है और गेंहू की जगह एक अच्छा ऑप्शन है। यह फाइबर से भरपूर होने के साथ- साथ डाइजेशन के लिए लाभदायक है और सही मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर और केलोस्टॉल लेवल पर अच्छा असर करता है। इतने सारे क्विनोआ के फायदे होने के कारण इसको सुपरफूड भी कहा जाता है।


3. केला
वैसे तो ऐसे कई सारे फाइबर से भरपूर फूड हैं जो पाचन शक्ति को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं लेकिन केला ऐसा फल है जिससे आप बहुत आसानी से कई सारे पोष्टिक आहार प्राप्त कर सकते हैं। यह आपके पेट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइटिक और पोटेशियम आपके दिन को एनर्जी से भरपूर रखते हैं।


4. चिया बीज
चिया बीज को फाइबर लेने का बहुत अच्छा माध्यम माना जाता है। चिया बीज प्रोबायोटिक्स की तरह पाचन शक्ति को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। चिया बीज खाने से आंत के बैक्टीरिया का जन्म होता है जो पोष्टिक आहार को अब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं।


5. सौंफ
सौंफ का इस्तेमाल खाने में फ्लेवर और मिंटी स्वाद लाने के लिए किया जाता है। सही मात्रा में सौंफ खाने से डायट्री फाइबर मिलता है। पोषण से भरपूर होने के साथ- साथ सौंफ में एंटी- इंफ्लामेट्री की खूबी भी होती है जो डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी परेशानी जैसे कि रुकावट और गैस से राहत देती है।


6. पपीता
शरीर में मौजूद प्रोटीन मोलिक्यूल को तोड़ने के लिए पपीते में मौजूद डायट्री फाइबर की जरुरत पड़ती है। पपीता में एक्टिव कंपाउंड के रूप में पैपैन पाया जाता है जो एक स्ट्रोंग डाइजेस्टिव एंजाइम, पाचन शक्ति की सेहत को सुधारने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।


7. अदरक
अदरक के फायदे के कारण यह प्राचीन पारंपरिक दवाई का भाग पूरी दुनिया में रही है। अदरक फाइबर से भरपूर होने के साथ- साथ एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है जिसको खाने में शामिल करने से डाइजेशन में मदद मिलती है। अदरक के फायदे में कम कोलेस्टॉल लेवल, लो ब्लड शुगर लेवल, ब्लड क्लोटिंग से बचाव जैसे फायदे भी शामिल हैं।
संबंधित आर्टिकल: हरड़ के लाजवाब फायदे
8. पत्तेदार सब्जियां
पाचन शक्ति को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई और फाइबर का मेल सबसे महत्तवपूर्ण होता है। पाचन शक्ति को स्वस्थ रखने के लिए पत्तेदार सब्जियों में ब्रोकली और पालक बहुत लाभदायक हैं जो यह पोष्टिक आहार से भरपूर होती हैं। हरी सब्जियों में मैग्नीशियम पाया जाता है जो पेट की दिवार को आराम देता है और डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है।
9. सेब
सेब में पेक्टिन नाम का डायट्री फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह फाइबर छोटी आंत के द्वारा बैक्टीरिया में तोड़ा जाता है। यह फाइबर पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है और अपच से बचाव करता है।
डाइजेशन के लिए अस्वस्थ खाना
डाइजेशन के लिए जो खाना अच्छा है सिर्फ उसे डाइट में शामिल करने से कुछ नहीं होगा। स्वस्थ पाचन शक्ति के लिए हानिकारक और अस्वस्थ खाने को अपनी डाइट से दूर रखना भी होगा। नीचे दिए गए इन सभी खाने की चीजों से दूर रहने से आपको मेटाबोल्जिम परफेक्ट रहेगा।
1. फ्राइड फूड
फैट फूड डाइजेशन के लिए खतरनाक हो सकता है। तेल, जो फैट से भरपूर होता है का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। तला हुआ खाना एक तरह का फैटी फूड है जो अपच खाने को पूरे शरीर में लेकर जाता है जिससे दस्त और बाकी पाचन शक्ति से जुड़ी परेशानी हो सकती है।


2. बीन्स
क्या आपने कभी सोचा है कि बीन्स को खाने से पहले इन्हें रातभर पानी में क्यों भिगाया जाता है? इसके पीछे का कारण है इसमें मौजूद जटिल चीनी सामग्री। हालांकि बीन्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन शक्ति को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं लेकिन बीन्स में जटिल चीनी भी होती है। शरीर में कोई एक्टिव एंजाइम नहीं होता है जो इन जटिल मोलिक्यूल को तोड़ दें, यह काम आंत बैक्टीरिया को करना पड़ता है। ऐसा होने से पेट में गैस बन जाती है।


FAQs
स्वस्थ डाइजेशन के लिए स्वस्थ और अस्वस्थ खाने से जुड़ी दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
स्वस्थ पाचन के लिए अदरक, फल, योगर्ट, हरी सब्जियां, सौंफ, चिया बीज, साबुत अनाज आदि डाइट में शामिल किए जा सकते हैं।
पाचन शक्ति स्वस्थ बनाए रखने के लिए घर में बना खाना खाएं, तले हुए खाने से दूर रहें, बैलेंस डाइट का पालन, कसरत करें आदि।
पाचन शक्ति के लिए अस्वस्थ खाना है- फाइड, आर्टिफिशियल शुगर, सामान्य से ज्यादा फाइबर, बहुत ज्यादा मसालेदार खाना आदि।
स्वस्थ डाइजेशन के लिए अदरक वाली चाय, लेमनग्रास चाय, सौंफ की चाय, कॉफी पानी आदि का सेवन कर सकते हैं।
स्वस्थ डाइजेशन के लिए कई फलों का सेवन कर सकते हैं जैसे कि सेब, कीवी, केला, आम आदि।
सारांश
अगर आपको किसी खाने के चीज के फायदे चाहिए हैं तो उसके लिए आपको कुछ छोड़ना भी पडेगा। जैसे कि स्वस्थ डाइजेशन रखने के लिए आपको तला हुआ खाना, खट्टे फल, बीन्स आदि खाने की चीजों से दूर रहना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि आप सभी फ्लेवर को दूर कर दें। बस आपको खाने को मज़ेदार बनाना आना चाहिए।