काजू के 9 फायदे, नुकसान और इससे बनने वाली डिश
काजू के फायदे फाइबर और आयरन से भरपूर होने के कारण वेट लॉस में मदद मिल सकती है। अन्य फायदे इस आर्टिकल से जानें।
इस ड्राई फ्रूट से मिठाई, ड्रिंक, सब्जी, कुकीज़ आदि स्वादिष्ट डिश बनाई जाती हैं। क्या आप यह ड्राई फ्रूट पहचान सकते हैं?
ड्राई फ्रूट में से सबसे ज्यादा पॉपुलर है- काजू। काजू के फायदे बहुत सारे होने के कारण इसे पूरी दुनिया में खाया जाता है। यह सेंट्रल अमेरिका से आया है। लेकिन यह 16वीं सदी में पहला यूरोपियन एक्पोर्ट प्रोडक्ट बना था। एशिया देशों में से भारत और वियतनाम, काजू के सबसे बड़े विक्रेता हैं। काजू से होने वाले फायदो के कारण इसकी डिमांड मार्केट में बढ़ती जा रही है। हाई कैलोरी ड्राई फ्रूट का सेवन सही मात्रा में करने से कई सारे पौष्टिक आहार मिलते हैं। काजू मिठाई में शामिल होने के साथ- साथ भारतीय करी में भी इस्तेमाल किया जाता है।
काजू की मदद से सेहतमंद तरीके से वजन बढ़ा सकते हैं। अधिक मात्रा में काजू का सेवन करने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। काजू के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
काजू के फायदे
अधिकतर लोगों की आदत सुबह उठते ही ड्राई फ्रूट खाना होती है जिसमें काजू भी शामिल होते हैं। इसके अलावा त्योहार के समय में काजू का उपयोग किया जाता है। पारंपरिक त्योहार के अलावा अगर काजू आपकी डाइट का हिस्सा बन जाएं तो कैसा रहेगा। क्या आपको पता है काजू डाइट में शामिल करने से कितने सारे फायदे मिल सकते हैं। काजू के फायदे दिमाग के लिए लाभदायक हैं। काजू के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. स्वस्थ पाचन शक्ति
काजू एक ऐसा स्नैक्स है जिसमें शुगर कम होती है और मिनरल्स जैसे कि आयरन, मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। काजू खाने से पाचन शक्ति स्वस्थ रहती है। ओमेगा-3 होने के कारण यह मेटाबोलिज्म बढ़ाता है जिससे फैट जल्दी बर्न होता है।
2. सेहतमंद दिल
अगर काजू के फायदे चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आपको बता दें कि इसमें जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है। इसलिए काजू का सेवन करने से दिल की बीमारी होने के आसार कम हो सकते हैं।


3. डायबिटीज
काजू में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। और इसमें खराब कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता है। इसलिए यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो प्री- डायबिटीज से गुजर रहे हैं (एक ऐसी स्टेज जिसमें ब्लड शुगर लेवल हाई होता है लेकिन डायबिटीज जितना नहीं)।
4. एंटीऑक्सीडेंट
काजू के फायदे कई होते हैं। इसमें जो एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं वो शरीर में रक्षा कवच बना देते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं। और बाहरी बीमारियां शरीर में आने नहीं देते हैं।


5. मांसपेशियां
प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह मांसपेशियों के विकास में मदद करता है और नर्वस सिस्टम मजबूत बनाते हैं। प्रोटीन शरीर के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है और एनर्जी प्राप्त करता है। काजू के फायदे शरीर के हर अंग को मिलते हैं।
6. आरबीसी
खून में कई सारे सेल होते हैं जैसे कि लाल रक्त कोशिकाएं (RBC), सफेद रक्त कोशिकाएं (WBC), प्लेटलेट्स, और प्लाज्मा। इनमें से लाल रक्त कोशिकाएं शरीर के सभी अंगों तक खून ले जाने का काम करती है। काजू, आयरन लेने का अच्छा माध्यम है जिससे लाल रक्त कोशिकाएं बनने में मदद मिलती है। काजू खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी जिससे एनीमिया जैसी बीमारी से बचे रहेंगे।
Buy Cashew Online
Auto Amazon Links: No products found.
7. सामान्य ब्लड प्रेशर
काजू में कई सारे मिनरल्स होते हैं जैसे कि आयरन, कैल्शियम और मैग्रनिशियम जो खून में नमक की मात्रा के असर से बचाते हैं। शरीर में अधिक मात्रा में नमक होने से ज्यादा मात्रा में पानी शरीर से बाहर निकलता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। मिनरल्स, शरीर में नमक का असर नहीं होने देते हैं और अधिक पानी को ब्लैडर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
8. मजबूत हड्डियां
कैल्शियम का बेहतर आधार होने के कारण, काजू खाने से हमारी हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। शरीर से ज्यादा पानी बाहर निकलने के साथ- साथ कैल्शियम भी निकल जाता है लेकिन बाद में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है। अगर कैल्शियम का सेवन, कैल्शियम के बाहर निकलने के मुकाबले कम हुआ तो हड्डियां कमजोर हो जाती है।
9. स्वस्थ मुंह
काजू में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हड्डियों को मजबूत करने के साथ- साथ यह दातों को भी मजबूत करता है। ड्राई फ्रूट की बात की जाए तो काजू सबसे ज्यादा सेहतमंद और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है।


काजू के नुकसान
इसमें कोई शक की बात नहीं है कि ड्राई फ्रूट में सबसे स्वादिष्ट काजू है। अगर आपको काजू बहुत ज्यादा पसंद है और आप काजू डिश में मिलाकर और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो आप सही जगह पर आएं हैं। काजू के फायदे आप अपनी पसंदीदा डिश में खाकर ले सकते हैं। नीचे से आप काजू से बनी कुछ अनोखी डिश के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
1. कुकीज़
कुकीज़ और केक में काजू महत्वपूर्ण रूप निभाता है। मार्केट में काजू से बनी कुकीज़ की डिमांड बढ़ती जा रही है। लेकिन अधिक मात्रा में काजू की कुकीज़ खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है क्योंकि कुकीज़ के बेस में शुगर हो सकती है।
2. मिठाई
खाने वाला सिल्वर फॉयल से काजू की बर्फी सजाई जाती है। यह भारतीय मिठाई में सबसे पॉपुलर है जिसे काजू और दूध से बनाया जाता है। काजू की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले काजू रातभर पानी में भिगाया जाता है। अगली सुबह काजू मिक्सर में अच्छे से पीसकर गाढ़े दूध, चीनी, केसर और बाकी सामग्री के साथ मिलाकर बनाया जाता है।
3. सब्जी
काजू का इस्तेमाल सब्जी की तरह बनाकर भी किया जाता है। पंजाब में काजू बटर मसाला वहां की स्पेशल काजू से बनी डिश है।
काजू डाइट में शामिल करना बहुत आसान है जिस कारण काजू पॉपुलर है।


काजू के नुकसान
काजू का सेवन पूरी दुनिया में किया जाता है। अगर इसका सेवन जरूरत से ज्यादा कर लिया जाए तो यह नुकसान पहुंचा सकता है। काजू के फायदे जानने के लिए इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। अधिक मात्रा में काजू का सेवन करने से कुछ इस प्रकार के नुकसान हो सकते हैं-
1. बैलेंस डाइट का बिगढ़ना
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि काजू में प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं। अगर शरीर में अधिक मात्रा में प्रोटीन और मिनरल्स लिए गए बिना किसी दूसरे आहार के, तो यह हानिकारक हो सकता है। बैलेंस डाइट बनाएं रखने के लिए काजू का सेवन सही मात्रा में करें।
2. वजन बढ़ना
काजू में शुगर कम होती है लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होने के कारण वजन बढ़ सकता है। ज्यादा कैलोरी होने के साथ- साथ इसमें अनसैचुरेटेड फैट भी होता है जिससे भी वजन बढ़ सकता है।
3. पथरी
काजू में मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं जैसे कि आयरन और मैग्नीशियम। मिनरल्स का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी में पथरी होने का डर रहता है।
4. एलर्जी
काजू से एलर्जी होना आम बात हो गई है। अगर आपको बादाम या फिर ड्राई फ्रूट से एलर्जी है तो क्या पता आपको काजू से भी एलर्जी हो सकती है। इसलिए मुठ्ठी भर काजू खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
आखिर में
अगर आप काजू डाइट या फिर अपने खाने में जोड़ रहे हैं तो आप कोई गलती नहीं कर रहें हैं। ऐसा करने से काजू खाने में पौष्टिक आहार बढ़ा देता है। इस आर्टिकल से आपको काजू के फायदे के साथ- साथ उससे जुड़े नुकसान के बारे में भी पता चल गया होगा।
इसलिए किसी भी चीज का सेवन सही मात्रा में करने से ही उसके फायदे मिलते हैं। चाहे वो चीज कितनी भी सेहतमंद हो, किसी भी चीज की अधिक मात्रा हानिकारक होती है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप काजू का सेवन कैसे करते हैं।
आप किस तरह से काजू खाना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
काजू के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
एक दिन में 4 से 5 काजू खा सकते हैं।
सही मात्रा में काजू खाने से वजन नहीं बढ़ता है। काजू में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए अधिक मात्रा में काजू ना खाएं।
अधिक मात्रा में काजू खाने से नुकसान हो सकते हैं जैसे कि वजन बढ़ना, एलर्जी, बैलेंस डाइट का बिगढ़ना आदि।
जी हां, कच्चे काजू सही मात्रा में खाना बिल्कुल सुरक्षित है। एक दिन में 4 से 5 काजू खा सकते हैं।