ओट्स के 10 अविश्वसनीय फायदे, विधि और नुकसान
ओट्स के फायदे डाइट में बहुत आसानी से शामिल किए जा सकते हैं। ओट्स के फायदे और नुकसान से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
इसका सेवन ब्रेकफास्ट में खासतौर पर किया जाता है। इसे ठंडे या गर्म दूध में खाया जाता है। क्या आप पहचान सकते हैं?
आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सर्तक हो गए हैं। स्वस्थ रहने के लिए दिन की शुरूआत सेहतमंद खाना खाकर करनी चाहिए और ओट्स से ज्यादा सेहतमंद क्या हो सकता है। कई अध्ययन में ओट्स सबसे ज्यादा सेहतमंद माना गया है। इसमें म्यूसली और ग्रेनोला होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
ओट्स का सेवन ओटमील, ठंडे दूध या गर्म दूध में किया जा सकता है। ओट्स के फायदे कई हैं लेकिन इसे खासतौर पर सामान्य ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए जाना जाता है। ओट्स रोजाना खाने से शरीर में मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में बने रहते हैं। ओट्स की खेती भारत के उत्तरी भाग में की जाती है और यह दो तरीके के होते हैं- एवेना सातिवा और अवाना स्टरिलिस। ओट्स के फायदे और नुकसान से जुड़ी सारी जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
ओट्स के फायदे
ओट्स ग्लूटेन फ्री अनाज है जो सेहतमंद है और इसे बिना किसी डर के साथ रोजाना खा सकते हैं। दही और एलोवेरा की तरह ओट्स भी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह स्किन के लिए भी लाभदायक होता है। ओट्स के फायदे से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
1. एनर्जी
ओट्स में पोषण भरपूर होता है। जिन लोगों को कार्बोहाइड्रेट की जरूरत है वो लोग ओट्स का सेवन कर सकते हैं। ओट्स खाने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी होने के आसार कम हो जाते हैं। अगर आप ओट्स सुबह दूध के साथ खाएंगे तो कार्बोहाइड्रेट के साथ प्रोटीन और कैल्शियम का भी लाभ मिलेगा। सुबह ओट्स खाने से पूरे दिन काम करने की एनर्जी मिलती है। ओट्स में फाइबर होने के कारण भूख जल्दी नहीं लगती है और पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है।
2. मजबूत हड्डियां
जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी आमतौर पर परेशानी रहती है वो लोग ओट्स का सेवन कर सकते हैं। ओट्स में मिनरल्स जैसे कि सिलिकोन होने के कारण हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। उन लोगों को ओट्स जरूर खाना चाहिए जिनकी हड्डियां कमज़ोर होती हैं। ओट्स डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूत बनने में मदद मिल सकती है।


3. वेट लॉस
ओट्स के फायदे वेट लॉस के लिए जाने जाते हैं। जिन लोगों को वजन कम करना है वो डाइट में ओट्स शामिल कर सकते हैं। ओट्स में फाइबर होता है जिस कारण ओट्स खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिसके बार- बार नहीं खाते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो प्लेन ओट्स का सेवन करें क्योंकि बाकी ओट्स में शुगर का लेवल थोड़ा ज्यादा होता है। ओट्स खरीदते समय सामग्री लिस्ट की जांच जरूर करें और फिर सेहतमंद ओट्स खरीदें।
4. सामान्य कोलेस्ट्रॉल
ओट्स विटामिन ई और फाइबर से भरपूर होता है जो आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य होने से दिल भी स्वस्थ रहता है। ओट्स में बीटा ग्लूकान नाम का फाइबर होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाता है।
संबंधित आर्टिकल: क्या ओट्स ग्लूटेन फ्री हैं?


5. स्ट्रांग इम्यूनिटी
ओट्स में हाई फाइबर बीटा ग्लूकान की मदद से शरीर बीमारियों से बचा रहता है और इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ओट्स में मौजूद फाइबर कई बीमारी से भी लड़ता है। रोजाना ओट्स खाने से शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं जिस कारण इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बना रहता है।
6. मॉइस्चराइज़
ओट्स त्वचा पर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है। त्वचा पर ओट्स का मिश्रण लगाने से त्वचा कोमल और रिफ्रेश हो जाती है। ओट्स स्किन से डेड सेल निकालने में मदद करता है। इससे त्वचा स्वस्थ बनी रहती है।


7. प्राकृतिक क्लेन्जर
ओट्स में सैपोनिन नाम का कंपाउंड होता है जो प्राकृतिक क्लेन्जर का काम करता है जो स्किन से गंदगी और चिपचिपापन दूर करने में मदद करता है। फैस पैक बनाने के लिए ओट्स में शहद मिला सकते हैं जिसके बाद फैस पैक चहरे पर 15 मिनट लगाकर रखना है। इसके बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें।
8. स्वस्थ त्वचा
ओट्स स्किन पर लगाने से त्वचा में जो भी डेड सेल होते हैं वो हट जाते हैं। डेड सेल हटाने से त्वचा पर जो भी निशान या फिर खिंचाव के निशान होते है वो हल्के होन लग जाते हैं।


9. मुंहासे
ओट्स स्किन पर लगाने से त्वचा में मुंहासे कम हो जाते हैं। ओट्स फैस पर लगाने से स्किन स्वस्थ हो जाती है जिस कारण मुहांसे भी कम हो जाते हैं।
10. मजबूत बाल
ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों को स्वस्थ बनाता है और साथ ही जड़े भी स्वस्थ बनाता है। ओट्स त्वचा से डेड सेल हटाता है साथ ही बालों से डैंड्रफ हटाकर जड़ों को मजबूत बनाता है। ओट्स बालों में से गंदगी हटाने के बाद बालों को जरूरी पोषण भी देता है।
यह तो सभी को पता है कि ओट्स शरीर, बाल और त्वचा के लिए बहुत लाभदायक हैं। लेकिन हमें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी चीज अधिक मात्रा में लेने से नुकसान भी हो सकते हैं। जिससे जुड़ी अधिक जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
ओट्स रेसिपी
लोगों में ओट्स बहुत पॉपुलर हो गया है। इसके साथ ही ओट्स अलग- अलग तरीके से खाना भी पॉपुलर हो गया है। आप नीचे से ओट्स को अलग अलग तरीके से खाने से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
1. ओट्स कुकीज़
आजकल ओट्स से बनी ब्रैड और कुकीज़ मार्किट में काफी आ गई है जो लोगों का स्वाद बन गई हैं। यह सब बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसका आटा गूंदना होगा जिसके बाद आपको गूंदे हुए आटे को ओवन में डालकर इसकी ब्रेड या फिर कुकीज़ बनानी है।
2. ब्रेकफास्ट
ब्रेकफास्ट में ओट्स खाना एक अच्छी आदत बन सकती है। अगर आप ओट्स डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो ओट्स गर्म पानी में मिलाकर खा सकते हैं। ओट्स खाने का यह सबसे आसान तरीका है। ओट्स में उतना ही पानी डालें जितना गाढ़ा ओट्स खाना चाहते हैं। इसके अलावा ओट्स का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें फल डाल सकते हैं जैसे कि केला, जिससे ओट्स का स्वाद और अच्छा हो जाएगा।


3. पके हुए ओट्स
ओट्स को हम ज्यादातर सुबह के समय खाते हैं लेकिन ओट्स को आप लंच और डिनर में भी खा सकते हैं। आप ओट्स को लंच और डिनर में बनी सब्जी के साथ खा सकते हैं। लंच और डिनर के लिए ओट्स को बनाने के लिए आप मिर्च, सरसों के दाने और मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद ओट्स को उबली हुई सब्जियों में डालकर खा सकते हैं। ओट्स को इस तरह से बनाने पर इसको उपमा कहा जाता है।
4. ओट्स की मिठाई
अगर आपके पास काफी समय है और ओट्स को एक स्वादिष्ट मिठाई के रुप में खाना चाहते हैं तो आप खा सकते हैं। सबसे पहले आपको ओट्स की चॉकलेट को बाकी की चीज़ों के साथ पिगलने देना है। सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स करने के बाद आपको फ्रिज में रखना है। ओट्स की मिठाई बनने में करीब 50 मिनट लग सकते हैं। मार्किट में ओट्स की डीमांड बढ़ने के कारण अब ओट्स की चॉकलेट भी आने लगी है। अगर आप कुछ मीठा खाना चाहते हैं और हैल्थ का भी ध्यान रखना चाहते हैं तो आपको मार्किट में ओट्स की चॉकलेट खरीदकर खा सकते हैं।
ओट्स के नुकसान
ओट्स के हमेशा हमने फायदे ही सुने हैं। अगर ओट्स को सही मात्रा में नहीं लिया जाता है तो यह नुकसान भी कर सकता है। लेकिन आपको बता दें कि जितने ओट्स के फायदे हैं उससे कम ओट्स के नुकसान हैं।
अगर ओट्स को सही मात्रा में नहीं लिया गया है तो आपको सीलिएक बीमारी हो सकती है। यह बीमारी आपके छोटी आंत (स्मॉल इंस्टेंटाइन) को नुकसान पहुंचाती है जो हाई फाइबर होने के कारण हो सकता है। ओट्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। ओट्स को ज्यादा मात्रा में लेने से हमारे शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है जो हमारी छोटी आंत को नुकसान दे सकती है।
आखिर में
ओट्स को डाइट में शामिल करने का कारण हमेशा अच्छा ही होना चाहिए। आप ओट्स को अपनी डाइट में तभी शामिल करें जब आपको इससे फायदा मिले। साथ ही ओट्स को आप कितनी मात्रा में खा रहें हैं इसका ध्यान रखना बहुत जरुरी है। साथ ही ओट्स को खाने के कई सारे तरीके भी आ गए हैं। ओट्स आपको बोरिंग लगने न लग जाए इसलिए आप ओट्स को अलग अलग तरह से खा सकते हैं।
सबको अपने शरीर के बारे में पता होता है इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें कि आप ओट्स जिस कारण से खा रहें हैं वो कारण सफल हो रहा है या फिर नहीं।
आप किस तरह से ओट्स खाना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
ओट्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
ओट्स में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो सेहतमंद तरीके से डाइजेशन में मदद करता है। इसके साथ ही अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो ओट्स का सेवन ब्रेकफास्ट में कर सकते हैं जिससे पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है।
अधिक मात्रा में ओट्स का सेवन करने से पेट में परेशानी जैसे कि गैस, कब्ज आदि हो सकते हैं क्योंकि ओट्स में फाइबर होता है। फाइबर का सेवन सामान्य मात्रा से ज्यादा करने पर पेट में दिक्कतें हो सकती हैं।
ओट्स वेट लॉस में भी मदद कर सकता है और वजन बढ़ा भी सकता है। ओट्स का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि ओट्स का सेवन सही मात्रा, सही तरीके से और सही समय पर करें। ओट्स का सेवन सही से ना करने पर वजन बढ़ सकता है।
कई एक्सपर्ट के द्वारा कहा जाता है कि ओट्स का सेवन डिनर में किया जा सकता है। ओट्स में फाइबर होने के कारण देर रात भूख नहीं लगती है क्योंकि पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है। यह भी कहा जाता है कि डिनर में ओट्स खाने से नींद भी अच्छी आती है।
ओट्स के फायदे सेहत के साथ- साथ त्वचा के लिए भी हैं। ओट्स एंटीऑक्सीडेंट और एंटी- इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है जो त्वचा की बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं। इन गुणों के कारण डेढ सेल, मुहांसों से बचाव रहता है।