ठंडा पानी पीने के 8 जबरदस्त फायदे और नुकसान
ठंडा पानी पीने के फायदे कई सारे हैं जिससे जुड़ी जानकारी इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।
जरा सोचिए- धूप और लू भरे दिन के बाद घर आकर आपको सबसे पहले क्या चाहिए होता है? ठंडा पानी।
जैसे ही ठंडा पानी गले में उतरता है वैसे ही शरीर में एनर्जी आनी शुरू हो जाती है। क्योंकि ठंडे पानी के भी अपने फायदे हैं। हर इंसान को पूरे दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। खासकर गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है जिस कारण से शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी निकलता है और शरीर हाइड्रेट रखने के लिए जरूरी है कि आप समय- समय पर पानी पीते रहें।
ठंडा पानी पीने के फायदे शरीर का तापमान बनाए रखने के अलावा कई सारे फायदे देता है। ठंडे पानी पीने के फायदे और नुकसान से जुड़ी जानकारी इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
ठंडा पानी पीने के फायदे
चाहें हमारे पास कितने भी जूस के ऑप्शन उपलब्ध हो जाएं लेकिन पानी जैसा काम कोई भी नहीं कर सकता है। थकान भरे दिन के बाद एक गिलास ठंडा पानी मिलने पर लगता है जैसे कि सारी थकान दूर हो गई है। इसके अलावा ठंडे पानी से नहाने से शरीर ताज़ा लगने लगता है और साथ ही मूड भी अच्छा हो जाता है। ठंडे पानी के फायदे कई सारे हैं जिससे जुड़ी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं।
1. हाइड्रेट
शरीर हाइड्रेट रखने के लिए पानी से बेहतर और क्या हो सकता है। कई अध्ययन में यह बताया गया है कि ठंडा पानी शरीर के द्वारा जल्दी अब्जॉर्ब किया जाता है जिससे शरीर में पानी की कमी होने के आसार कम हो जाते हैं। गर्मियों में ठंडा पानी पीने के फायदे बढ़ जाते हैं क्योंकि गर्मियों में ठंडे पानी की मदद से शरीर ठंडा रहता है। धूप से आने के थोड़ी देर बाद ठंडा पानी पीने से तुरंत एनर्जी मिलने में मदद मिलती है। इसके अलावा कसरत के बाद भी ठंडा पानी पीने के फायदे मिलते हैं। कसरत के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिसके बाद ठंडा पानी पीने से शरीर का तामपान सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है। ठंडे पानी से नहाने से भी शरीर फ्रेश हो जाता है और थकान दूर होने में मदद मिलती है।
2. वेट लॉस
क्या आपको पता है वजन कम करने के लिए ठंडे पानी के फायदे भी मदद कर सकते हैं। गर्मियों में समय- समय पर पानी पीना बेहद जरूरी होता है जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो जाए। आपको बता दें कि ठंडा पानी पीने से शरीर को दोबारा से सामान्य तापमान में आने में समय और मेहनत लगती है जिससे कुछ कैलोरी भी बर्न होती है। कैलोरी बर्न होने का मतलब है कि वजन कम होने में मदद मिलना। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप सिर्फ ठंडे पानी का सेवन से वेट लॉस में मदद मिलेगी। इसके साथ ही बैलेंस डाइट, कसरत आदि भी बेहद जरूरी हैं।


3. मेटाबोलिज्म
क्या आपको पता है ठंडा पानी पीने के फायदे मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं। कई अध्ययन में यह पाया गया है कि ठंडा पानी पीने से शरीर के अंदर का तापमान सामान्य बनाए रखने में ज्यादा मेहनत लगती है। इस दौरान मेटाबोलिज्म बढ़ता और कैलोरी बर्न होती है। ठंडे पानी के कारण शुगर और फैट भी बर्न होने में मदद मिलती है।
4. कसरत
जब आप कसरत या फिर जिम के लिए जाते हैं तो आप कैसा पानी साथ लेकर जाते हैं? ठंडा या गर्म। अधिकतर लोग कसरत के समय ठंडे पानी का सेवन करते हैं और इसका कारण भी है। जब भी कसरत करते हैं तब आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है, पसीना निकलने लगता है। इस समय में शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने में ठंडे पानी के फायदे काम आते हैं। ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान कसरत के बाद सामान्य बना रहता है जिससे डीहाइड्रेशन नहीं होती है।


5. सामान्य खून का बहाव के लिए
ठंडे पानी के फायदे शरीर में खून का बहाव सामान्य बनाए रखने में भी मदद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ठंडा पानी पीने से पूरे शरीर में खून का बहाव अच्छी तरह से होता है और सभी महत्वपूर्ण अंगों को सही मात्रा में खून मिलता है। अंगों का सही तरह से खून मिलने से सभी अच्छे से काम करते हैं और आप सेहतमंद रहते हैं। इसलिए ठंडे पानी का सेवन अवश्य करें।
6. अच्छा मूड
आर्टिकल की शुरूआत में भी यह कहा गया है कि ठंडा पानी पीने से और ठंडे पानी से नहाने से मूड अच्छा होने में मदद मिलती है। जब आपका मूड खराब होता है या फिर थकान ज्यादा होती है तो ठंडे पानी से नहा सकते हैं। ऐसा क्यों कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि ठंडे पानी से नहाने से मूड अच्छा करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर की मात्रा में शरीर में बढ़ जाती है जिससे मूड अच्छा होने में मदद मिलती है। अगली बार अगर आपको थकान या फिर किसी तरह की परेशानी है तो सबसे पहले ठंडे पानी से जरूर नहाएं।
संबंधित आर्टिकल: नींबू पानी पीने के फायदे


7. जलन
ठंडे पानी के फायदे मांसपेशियों में दर्द होने में राहत देने में मदद करते हैं। आपने यह बात भी नोटिस की होगी की भारी- भरकम कसरत करने के बाद लोग अकसर ठंडे पानी से नहाते हैं। ऐसा क्यों करते हैं? ठंडे पानी से नहाने से अगर मांसपेशियों या फिर टिशू में कोई जलन या दिक्कत है तो उसमें आराम मिलने में मदद मिलती है।
8. स्वस्थ बाल और त्वचा
सर्दियों में सबसे ज्यादा बालों से जुड़ी दिक्कत होती है क्योंकि गर्म पानी से बाल धोने पर डैंड्रफ हो जाता है। यहां पर ठंडे पानी के फायदे मदद करते हैं। ठंडे पानी से बाल धोने पर डैंड्रफ नहीं होता है इसके साथ बालों की जड़ें मजबूत होती है और बालों में नमी भी बनी रहती है।
अगर आपकी त्वचा सूखी रहती है तो आप ठंडे पानी से नहाना शुरू करें। ऐसा करने से त्वचा में नमी बनी रहती है। और सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के तुरंत बाद आप त्वचा पर नारियल का तेल लगा सकते हैं।
संबंधित आर्टिकल: तांबे की बोतल में पानी पीने के फायदे


क्या ज्यादा सेहतमंद है- ठंडा पानी या गर्म पानी?
ऊपर से आप ठंडे पानी के फायदे के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इससे पहले गर्म पानी के फायदे के बारे में बताया गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ठंडा पानी और गर्म पानी में से क्या ज्यादा फायदेमंद है?
ठंडे पानी के फायदे कई सारे हैं जैसे कि मेटाबोलिज्म बढ़ाना, जलन कम करना, खून का बहाव अच्छे तरीके से करता है, मूड अच्छा करता है।
गर्म पानी पीने के फायदे भी कई सारे हैं जैसे कि वजन कम करने में मदद, बॉडी डिटॉक्स, सर्दी-जुकाम से राहत, स्वस्थ पेट, एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं।
इतने सारे फायदे होने के बाद यह कहना मुश्किल है कि गर्म पानी ज्यादा सेहतमंद है या ठंडा पानी। अध्ययन में ऐसा पाया गया है कि ज्यादा मात्रा में गर्म पानी पीने से प्यास कम लगने लगती है जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। लेकिन अगर आप गर्म पानी का सेवन कर रहे हैं तो इसका सेवन समय- समय पर करते रहें।
इसके अलावा ठंडे पानी के लिए यह कहा जाता है कि खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से खाने पचने में समय लगता है। इसके अलावा खाने के बाद ठंडा पानी पीने से पौष्टिक आहार पूरी तरह से अब्जॉर्ब नहीं हो पाते हैं जिससे पोषण अधूरा रह सकता है।
आखिर में यह कहा जा सकता है कि आपको गर्म पानी या ठंडा पानी, किसी भी रुप में पानी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको कोई तकलीफ ना हो और शरीर में पानी की मात्रा सामान्य बनी रहे।


ठंडा पानी पीने के नुकसान
जहां ठंडा पानी पीने के फायदे हैं वहीं ठंडा पानी पीने के नुकसान भी हैं। आपको बता दें कि ठंडा पानी पीने के नुकसान हो सकते हैं जिनके बारे में आपको पता होना जरुरी है। ठंडा पानी पीने के नुकसान से जुड़ी जानकारी आप यहां से ले सकते हैं।
- सर्दी-जुकाम होने पर ठंडे पानी से बिल्कुल दूर रहें। ठंडा पानी पीने से नाक से सांस लेने में परेशानी हो सकती है और छाती में रुकावट हो सकती है।
- कई अध्ययन पर बताया गया है कि ठंडा पानी पीने से माइग्रेन होने के आसार बढ़ सकते हैं।
- खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से डाइजेशन में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा पौष्टिक आहार सही तरह से अब्जॉर्ब नहीं पाते हैं।
- बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से सर दर्द और सकता है।
- फ्रिज का ठंडा पानी पीने से पुराने जोड़ों के दर्द में दर्द बढ़ सकता है।
आखिर में
गर्मियों में सिर्फ ठंडे पानी से प्यास बुझती है। इसके साथ ही ठंडे पानी के फायदे गर्मियों में प्राप्त किए जा सकते हैं। ठंडा पानी पीने के कई फायदे हैं जैसे कि जलन में राहत, वजन कम करने में मदद, अच्छे से खून का बहाव, मूड अच्छा करने में मदद करते हैं। ठंडे पानी का सेवन करने से आपको भी यह फायदे मिल सकते हैं।
इसके साथ ही ठंडे पानी के नुकसान भी हैं जैसे कि खाने के तुरंत बाद ठंडे पानी का सेवन करें। ऐसा करने से पौष्टिक आहार अच्छे से अब्जॉर्ब नहीं हो पाते हैं। लेकिन सर्दी-जुकाम होने पर ठंडे पानी से दूर रहें। अगर आपको ज्यादा थकान है तो ठंडे पानी से नहाएं, ऐसा करने से थकान मिटने में मदद मिलती है।
गर्मियों में आपका फेवरेट ठंडा बेवरेज क्या है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
ठंडा पानी पीने के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
ठंडा पानी पीने के फायदे कई हैं जैसे कि शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने में मदद, वजन कम करना, जलन में आराम, मेटाबोलिज्म बढ़ाना, स्वस्थ बाल और त्वचा रखने में मदद करता है।
ठंडा पानी पीने से डाइजेशन में परेशानी हो सकती है। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने की सलाह इसलिए नहीं दी जाती है क्योंकि ठंडा पानी पीने से पौष्टिक आहार अब्जॉर्ब करने में दिक्कत होती है।
रात को पानी पीने के फायदे कई सारे हैं जैसे कि रात में पानी की कमी नहीं होती है और सभी अंग अच्छे से काम करते हैं। लेकिन सोने से तुरंत बाद पानी का सेवन ना करें क्योंकि ऐसा करने से नींद खराब हो सकती है।
ठंडे और गर्म पानी के अपने- अपने फायदे हैं। गर्म पानी पीने से स्वस्थ पाचन शक्ति, वजन कम करने में, एनर्जी देने में, जोड़ों के दर्द में आराम देते हैं। ठंडा पानी पीने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है, वजन कम करने में, बालों और त्वचा के लिए, मूड अच्छा करने में मदद करता है।
ठंडे पानी से नहाने से मूड अच्छा करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर की मात्रा में शरीर में बढ़ जाती है जिससे मूड अच्छा होने में मदद मिलती है।