सेब खाने के 10 फायदे और इससे जुड़ी बातें
सेब के फायदे सेहत से लेकर दिमाग की सेहत के लिए बहुत सारे हैं। सेब खाने के फायदे हिंदी में जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
दिन में एक सेब खाने डॉक्टर से दूर रहने में मदद करता है- इस कहावत को हम हमेशा से सुनते हुए आ रहे हैं। सेब खाने के फायदे कई सारे हैं क्योंकि यह कई सारे पौष्टिक आहार से भरपूर है। रोजाना एक सेब खाने की आदत सेहतमंद दिनचर्या का हिस्सा बन सकती है। सेब के फायदे स्वस्थ शरीर से लेकर सेहतमंद त्वचा तक के लिए जुड़े हुए हैं।
सेब का सेवन कई दिलचस्प तरीके से किया जा सकता है जैसे कि सेब सुखाकर अन्य ड्राई फ्रूट के साथ खाएं, प्यूरी, अचार, जूस या बेक करें।
सेब के फायदे से जुड़ी जानकारी विस्तार रूप से यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
सेब खाने के फायदे
सेब के फायदे बेहद आसानी के साथ डाइट में शामिल किए जा सकते हैं। अगर आप डाइट में सेब शामिल करना चाहते हैं तो सेब के फायदे जानने बेहद जरूरी हो जाते हैं।
1. पोषण से भरपूर
सेब के फायदे इतने सारे इसलिए हैं क्योंकि यह कई सारे पौष्टिक आहार से भरपूर होते है। एक 200 ग्राम सेब में आपको नीचे दिए पोषण मिलते हैं-
- कार्बोहाइड्रेट- 14%
- फाइबर- 2%
- पोटैशियम- रोजाना की जरूरत का 6% मिलता है
- विटामिन के- रोजाना की जरूरत का 5% मिलता है
- विटामिन सी- रोजाना की जरूरत का 114% मिलता है
- कैलोरी- 95
- मैंगनीज, कॉपर और विटामिन ए, बी1, बी2, बी6 और विटामिन ई- रोजाना की जरूरत का 2% से 4% मिलता है
ऊपर से आपको सेब खाने के फायदे की पोषण की जानकारी प्राप्त हो गई है। यह सभी पौष्टिक आहार किसी ना किसी तरीके से शरीर के अलग- अलग अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह इम्यूनिटी से लेकर दिमाग को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। सेब के फायदे सेहत के साथ- साथ पूरे शरीर की सेहत से भी जुड़े हुए हैं।
2. डायबिटीज
टाइप- 2 डायबटीज में अग्न्याशय में मौजूद बीटा सेल को सबसे ज्यादा असर होता है। रोजाना सेब खाने के फायदे क्या हैं? पौधे के कंपाउंड को पॉलीफेनोल्स कहा जाता है जो सेब में मौजूद होते हैं, यह अग्न्याशय में मौजूद सेल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। एक अध्ययन में यह साबित हुआ है कि जो लोग रोजाना सेब खाते हैं उनको टाइप 2 डायबटीज होने के आसार 28% कम हो जाते हैं।


3. सेहतमंद दिल
रोजाना सेब खाने के फायदे दिल के लिए भी बहुत सारे हैं और इसके दो कारण हैं। पहला, सेब में घुलने वाला फाइबर होता है जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। दूसरा, सेब में फ्लेवोनॉइड एपिक्टिन नाम का ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। सेब के फायदे पूरे लेने के लिए सेब को छिलके के साथ खाएं।
जब आप रोजाना सेब खाते हैं तब आपको स्ट्रोक होने के आसार 20% तक कम हो जाते हैं। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं जिससे दिल पर प्रेशर कम पड़ता है। हालांकि यह बात किसी अध्ययन में साबित नहीं हुई है लेकिन फिर भी सेब को सही मात्रा में डाइट में शामिल करने से कोई नुकसान भी नहीं होगा।
4. स्वस्थ आंत
सेब खाने के फायदे से आपको पेक्टिन नाम का एक प्रीबायोटिक मिलता है जो कोलन में अच्छे बैक्टीरिया को जन्म देता है। जिससे आपका शरीर फाइबर को अच्छे से अब्जॉर्ब करने में मदद करता है जो आपको वजन कम करने में मदद करता है। सेब में मौजूद प्रीबायोटिक आपकी आंत को साफ और अपच को दूर रखने में मदद करता है।
संबंधित आर्टिकल: हरे सेब के फायदे


5. वेट लॉस
सेब के फायदे वजन कम करने से भी जुड़े हुए हैं। अगर आप वजन कम करने की राह में हैं तो उन खाने की चीजों को चुने जिनमें फाइबर होता है। फाइबर का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे आप बार- बार खाना नहीं खाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है। सेब एक बहुत अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इसमें फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
सेब वजन कम करने से क्यों जुड़ा हुआ है-
- जब खाना खाने से पहले पूरा एक सेब खाते हैं तो आपको अपने दोस्तों के मुकाबले जो सेब का जूस, सेब की मदिरा पीते हैं से कम भूख लगती है। इसके साथ ही खाना खाने से पहले सेब खाने से आप 200 कैलोरी का कम सेवन करते हैं।
- जब 50 अधिक वजन वाली महिलाओं को रोजाना 10 हफ्तों तक सेब खाने के लिए कहा गया तो 10 हफ्ते के अंत में उन्होंने 2 पाउंड तक वजन कम कर लिया था।
सेब में हाई फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो वजन कम करने के लिए अच्छा ऑप्शन है। अगर आपका वजन ज्यादा है तो अब समय आ गया है कि आप वजन के फायदे लेने शुरु कर दें।
6. एलर्जी और सूजन
सेब के फायदे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जो फ्लेवोनॉइड है और क्वेरसेटिन के रूप में जाना जाता है। यह आपकी इम्यूनिटी को सुधारने में मदद करता है और साथ ही सूजन होने के खतरे को भी कम कर देता है। सेब, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो फेफड़ों को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जब आप रोजाना सेब खाते हैं तो आपको फेफड़ों और सांस से जुड़ी बीमारी के 10% तक आसार कम हो जाते हैं।
संबंधित आर्टिकल: सेब का सिरका के फायदे


7. स्वस्थ पेट
जब आप बहुत सारी दर्द निवारक (painkillers) है आपके पेट में नॉन स्टेरिओडल एंटी- इंफ्लामेट्री ड्र की परत बन जाती है जो आपके पेट को नुकसान दे सकती है। यहां पर आपको सेब खाने के फायदे मिलते हैं। सेब के फायदे से आपको दो ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जिनके नाम हैं- क्लोरोजेनिक एसिड, और कैटेचिन, यह आपके पेट को ड्रग से होने वाले नुकसान से बचाव करते हैं।
8. मजबूत हड्डियों
क्या आपको बढ़ती उम्र में होने वाली हड्डियों से जुड़ी बीमारी जैसे कि गठिया या ऑस्टियोपोरोसिस से दूर रहना है? अगर आपका जबाव हां है तो आज ही अपनी डाइट में सेब के फायदे को जोड़ लें। सेब के फायदे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी- इंफ्लामेट्री क् कारण आते हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। कई अध्ययन में ऐसा साबित हुआ है कि जो लोग रोजाना सेब खाते हैं उन लोगों में बढ़ती उम्र के समय हड्डियों से जुड़ी बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं।
9. स्वस्थ दिमाग
अगर आप ऊपर बताए गए सेब के फायदे से सहमत नहीं हैं तो यह बात जानने के बाद आप सेब को अपनी डाइट में अवश्य शामिल कर लेंगे। सेब खाने के फायदे दिमाग से भी जुड़े हुए हैं। जो लोग रोजाना सेब का सेवन करते हैं उन लोगों को दिमाग हमेशा एक्टिव रहता है। जब आप पूरा सेब खाते हैं तब आपके शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर जिसका नाम एसिटाइलकोलाइन है का बचाव करता है। जब इस ट्रांसमीटर की सेहत खराब हो जाती है तो याददाश्त से जुड़ी बीमारियां जैसे अल्जाइमर और डिमेंशिया होने के आसार बढ़ जाते हैं। इसलिए रोजाना सेब खाने के फायदे से आपका दिमाग हमेशा स्वस्थ रहेगा।
संबंधित आर्टिकल: फल खाने के लाजवाब फायदे


सेब से जुड़ी जरूरी बातें
- हालांकि सेब खाने के फायदे कई सारे हैं लेकिन फिर भी आप सेब के बीज का सेवन ना करें। इन बीज में ज़हरीला पदार्थ होता है जिसको साइनाइड नाम से जाना जाता है।
- सेब का अम्लीय प्रकृति (acidic nature) होता है इसलिए इसको पूरे दिन नहीं खाया जा सकता है। सेब के फायदे आपको खाना खाने से पहले सेब का सेवन करने से मिल सकते हैं। अधिक मात्रा में सेब का सेवन करने आपके दांत खराब हो सकते हैं।


आखिर में
हर खाने के फायदे के आखिर में हम आपको यही सलाह देते रहेंगे कि किसी भी खाने की चीज़ को अपनी डाइट में सही मात्रा में ही शामिल करें। क्योंकि जितने इनके फायदे होते हैं उतने ही इनके नुकसान भी हो सकते हैं। वैसे ही सेब के साथ भी है। सही मात्रा में सेब का सेवन करने से आपको दिमाग, सेहत, ब्लड प्रेशर, कोलेस्टॉल, वजन कम करने आदि के फायदे मिलते हैं। लेकिन यह सारे सेब के फायदे आपको तभी मिलेंगे जब आप सेब का सेवन सही मात्रा और सही समय से करेंगे।
FAQs
सेब के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. सेब खाने का सही समय क्या है?
वैसे तो सुबह सेब खाने लाभदायक है। इसके अलावा मिड डे स्नैक्स के तौर पर भी सेब खा सकते हैं।
2. त्वचा के लिए सेब के फायदे क्या हैं?
सेब एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा को फ्री रेडिकल के खतरे बचाकर रखता है जिससे त्वचा सेहतमंद रहती है।
3. खाली पेट सेब खाने के फायदे क्या हैं?
खाली पेट सेब खाने से पेट स्वस्थ रहता है। अकसर कब्ज की दिक्कत रहने पर सुबह खाली पेट सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब फाइबर से भरपूर होता है जिससे पेट स्वस्थ और अच्छे तरीके से काम करता है। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
4. सेब के नुकसान क्या हैं?
सेब के बीज से नुकसान हो सकते हैं। सेब का बीज जहरीला पदार्थ होता है जिसका सेवन करने से गंभी नुकसान हो सकते हैं। इसलिए सेब खाते समय बीज का सेवन बिल्कुल भी ना करें।