बैग्री मखाना चीज़ एंड हर्ब रिव्यू (All New Bagrry’s Makhana Cheese And Herbs Review)
ब्रैग्री ब्रांड ब्रेकफास्ट फूड के लिए बहुत पॉपुलर है। अब आप इस ब्रांड के फ्लेवर से भरपूर मखाने भी खा सकते हैं। लेकिन मखाने का स्वाद कैसा है?
अधिकतर भारतीयों को स्नैक्स के तौर पर मखाने खाना पसंद है। सही तरीके से डाइट में मखाने शामिल करने से मखाने के कई फायदे मिल सकते हैं। आमतौर पर मखाने घी में रोस्ट किए जाते हैं और साथ ही हल्का नमक डाला जाता है। लोगों के बीच मखाने फिर से पॉपुलर हो गए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई ब्रांड मखाने के अलग- अलग फ्लेवर लेकर आ रही है जैसे कि पेरी-पेरी, टोमेटो आदि। यहां से आप बैग्री मखाना- चीज़ एंड हर्ब रिव्यू पढ़ सकते हैं जिसके बाद आप यह फैसला ले सकते हैं कि यह आपके लिए है या नहीं।
विषय सूची
बैग्री मखाना चीज़ एंड हर्ब (All New Bagrry’s Makhana Cheese And Herbs)
*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार
- इसमें गेंहू, दूध और सोया है।
- इसमें राइस ब्रान तेल का इस्तेमाल किया गया है।
- यह फ्राइड नहीं हैं।
- 100 ग्राम मखाने में 495 किलो कैलोरी है।


बैग्री मखाना चीज़ एंड हर्ब
बैग्री मखाना चीज़ एंड हर्ब क्रिस्पी है लेकिन इसमें सामान्य मसाले की कमी है।
मात्रा- 100 ग्राम, कीमत- 200/- रुपए*
*कीमत रिव्यू के समय
#फर्स्टइंप्रेशन बैग्री मखाना चीज़ एंड हर्ब
पैकेजिंग और लेबल- चीज़ एंड हर्ब मखाना पारदर्शी डिब्बे में आते हैं। 100 ग्राम मखाने का डिब्बा 200/- रुपए का है।


पैक के साइड पर मखाने के फायदे लिखे हुए हैं। इस प्रोडक्ट को ग्लूटेन फ्री बताया गया है। जब आप इसकी सामग्री लिस्ट देखते हैं तो एलर्जी की सलाह दी गई है कि इसमें गेंहू है। इस बात का मतलब आसान शब्दों में यह है कि मखाने प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री होते हैं लेकिन इसमें चीज़ मिलाया गया है जिसमें गेंहू होता है। इसलिए ग्लूटेन से गुजर रहे लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए ब्रांड को दोबारा लेबल पर दी गई जानकारी पर ध्यान देना चाहिए ताकी ग्लूटेन से गुजर रह लोगों को इसका सेवन करने से परेशानी ना हो जाए।
प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसका लेबल जरुर पढ़ लें। मखाने प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री होते हैं। लेकिन फ्लेवर में गेंहू हो सकता है।
क्रिस्प, स्वाद और टैक्शर- बैग्री के मखाने क्रिस्पी हैं। यह थोड़े मसालेदार हैं और चीज़ी फ्लेवर है। आखिर में परमेज़न चीज़ का स्वाद उभरकर आता है। हालांकि हमें लगा कि इसमें चीज़ और हर्ब का फ्लेवर कमजोर और दबा हुआ है। दुख की बात है कि इसमें मसालों का बैलेंस नहीं था। इसमें नमक की मात्रा काफी नहीं है। हमें लगाता है कि अगर इसमें नमक थोड़ा और होता तो इसका स्वाद अच्छा हो सकता था। इसमें अजमोद आप साफ तौर पर देख सकते हैं लेकि इनका स्वाद नहीं आता है।
पूरी तरह से देखा जाए तो यह प्रोडक्ट ठीक-ठीक है और हम शायद ही इस प्रोडक्ट को दोबारा खरीदेंगे।


*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।