अमूल फ्रेंच फ्राइज रिव्यू
अमूल हैपी ट्रीट्स (Amul Happy treats) बनाना बेहद आसानी है लेकिन किसी के साथ बांटकर खाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अमूल फ्रेंच फ्राइज (Amul French Fries) रिव्यू में हमने स्वाद, टैक्शर और बाकी चीजों के बारे में बात की है।
मिश्री रेटिंग
SUPERB!
Summary
अमूल फ्रेंच फ्राइज (Amul French Fries) में परफेक्ट क्रंच है और साथ ही स्वादिष्ट हैं। यह अंदर से खोखली नहीं हैं और आलू का स्वाद अच्छा है। इनमें नमक नहीं है जिससे आप इन्हें अपनी पसंद के अनुसार मसालेदार बना सकते हैं। अमूल हैपी ट्रीट्स (Amul Happy treats) बच्चों के लिए अच्छा स्नैक्स साबित हो सकती हैं।
कौन क्रंची और परफेक्ट मसाले की फ्रेंच फ्राइज को मना कर सकता है? कोई भी नहीं! फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए बड़े आलू लाना और फिर इन्हें धोना, छीलना, परफेक्ट आकार में काटकर फ्राई करना, कभी न खत्म होने वाला काम लगता है। और इतना इंतजार स्वादिष्ट फ्राइज के लिए करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस इंतजार को खत्म करने में फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज आपकी मदद कर सकती हैं। भारत की सबसे पॉपुलर डेयरी ब्रांड फ्रोजन रेडी टू ईट केटेगरी में नया प्रोडक्ट लेकर आई है – अमूल हैपी ट्रीट्स फ्रेंच फ्राइस। अमूल फ्रेंच फ्राइज दो साइज में उपलब्ध हैं – 200 ग्राम और 425 ग्राम। अमूल फ्रेंच फ्राइज रिव्यू के लिए हमने कई बैंच फ्रेंच फ्राइज बनाई थी जिसके बाद हम कह सकते हैं कि यह क्रंची और स्वादिष्ट रिव्यू था।
विषय सूची
वीडियो: अमूल फ्रेंच फ्राइज रिव्यू
क्विक रिव्यू


अमूल फ्रेंच फ्राइज जल्दी बन जाती हैं और इसमें मसाले परफेक्ट हैं।
कीमत – 68/- रुपए*
मात्रा – 425 ग्राम
*कीमत रिव्यू के समय
*पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार
- फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए इन्हें तुरंत फ्रीजर से निकालकर बनाएं। थोड़ी देर तक फ्रीजर से बाहर निकालकर फिर न बनाएं।
- इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 18 महीने की है।
- दो तरीके से बना सकते हैं – डीप फ्राई और एयर फ्रायर में बेक।
आलू (92%), वेजिटेबल ऑयल (ताड़ का तेल)।
अमूल फ्रेंच फ्राइज का क्विक रिव्यू
कीमत और पैकेजिंग – अमूल फ्रेंच फ्राइज सफेद रंग के प्लास्टिक पाउच में आती हैं जिसे दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है। अमूल हैपी ट्रीट्स के 425 ग्राम पैक की कीमत 68/- रुपए है।


कैसे बनाएं – पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार अमूल फ्रेंच फ्राइज को फ्रीजर से निकालकर तुरंत बनाएं। अमूल हैपी ट्रीट्स बनाने के दो तरीके हैं – डीप फ्राई और एयर फ्रायर में बेक।
हमने कैसे बनाया – हमने अमूल फ्रेंच फ्राइज डीप फ्राई की हैं। सबसे पहले वेजिटेबल ऑयल गर्म किया और फिर फ्रेंच फ्राइज डाली और तब तक डीप फ्राई की जब तक इनका रंग हल्का गोलडन ब्राउन नहीं हुआ। इन्हें डीप फ्राई करने में लगभग 3 मिनट का समय लगा। हमने देखा कि सभी फ्राइज इतने समय में अच्छे से पक गई थी।


देखने में – यह बात सच है कि सबसे पहले हम अपनी आंखों से खाते हैं। अमूल फ्रेंच फ्राइज देखने में एक जैसी लग रही थी। फ्रेंच फ्राइज की लंबाई, आकार और मोटाई की स्थिरता एक जैसी थी। फ्रेंच फ्राइज टूटी हुई नहीं थी। फ्राइज न ज्यादा मोटी और न ज्यादा पतली थी।


स्वाद और टैक्शर – अमूल फ्रेंच फ्राइज का क्रंच साफ- साफ सुनाई दे रहा था। अमूल फ्रेंच फ्राइज बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सोफ्ट और फल्फी थी। इसके साथ ही एक भी अमूल फ्रेंच फ्राइज अंदर से खोखली नहीं थी और हम आलू का स्वाद ले पा रहे थे। जहां तक आलू के स्वाद की बात है हमें आलू से प्राकृतिक स्वाद मिल रहा था।
सामग्री लिस्ट में नमक या किसी तरह का मसाला शामिल नहीं किया गया है। जिस कारण से आप फ्रेंच फ्राइज में अपनी पसंद के मसाले डाल सकते हैं या फिर मसालेदार चटनी या डिप के साथ भी खा सकते हैं। बाकी ब्रांड की तरह अमूल फ्रेंच फ्राइज अंदर से खोखली नहीं थी और सभी फ्राइज एक जैसी पकी थी। अमूल फ्रेंच फ्राइज आप ट्राई करते हैं। यह मूवी नाइट या पार्टी के लिए अच्छा पोटेटो स्नैक्स बन सकता है। क्या आपने अमूल फ्रेंच फ्राइज ट्राई की हैं?
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।