5 तरह से सूजी ऐसे इस्तेमाल करें (5 Ways To Use Semolina (Suji)
सूजी को 5 दिलचस्प तरीके से ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
किसी भी सिंपल सामग्री से दिलचस्प और स्वादिष्ट डिश कैसे बना सकते हैं से जुड़ी जानकारी हम आपको देते रहते हैं। भारत में सूजी का इस्तेमाल अधिकतर हर जगह होता है। सूजी से इडली, उत्तपम, सूजी चीला, खीर बना सकते हैं। और सूजी का हलवा तो सबसे ज्यादा पॉपुलर है। लेकिन सूजी से और क्या स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती है, यहां से जानें।


विषय सूची
1) सूजी कटलेट (Suji Cutlets)
सूजी कटलेट बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सोफ्ट होते हैं। एक बार खाने के बाद आप इनको बार- बार बनाकर खाना चाहेंगे। इसमें कोई शक की बात नहीं है कि 2-3 सूजी कटलेट खाने से ही आपका पेट भर जाएगा इसलिए यह क्विक ब्रेकफास्ट हो सकता है।
सूजी कटलेट बनाने की विधि
कढ़ाई में एक चम्मच तेल और सरसों के दाने डालें। सरसों के दाने चटकने के बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालें। इसमें कटे हुए प्याज भी डाल सकते हैं। अब इसमें 1 कप सूजी डालें और मीडियम गैस पर 5 मिनट के लिए रोस्ट होने दें। अब इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक और काली मिर्च डालें। अब स्टील प्लेट को चिकना कर लें और मिश्रण इसमें डालें और आकार में काट लें। अब इनको मैदा और ब्रेड के टुकड़ों में लपेट दें और गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें।
अगर आप इन्हें फ्राई नहीं करना चाहते हैं तो ना करें और कटलेट काटने के बाद ही खा सकते हैं। सूजी कटलेट को मसालेदार हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।


2) सूजी उपमा (Suji Upma)
सूजी से बना उपमा किसी को भी निराश नहीं कर सकता है। अगर सोफ्ट उपमा में आप एक बार बनाने में परफेक्ट हो गए तो आप इंस्टेंट मिक्स भूल जाएंगे। इसमें सबसे जरुरी चीज है पानी और सूजी का अनुपात और सही मात्रा में डाले गए मसाले।
सूजी उपमा बनाने की विधि
कढ़ाई में तेल गर्म करें इसमें राई, लाल मिर्च, चना दाल और उड़द दाल के साथ काजू अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं। इनको रोस्ट करने के बाद इसमें कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता और हींग डालें। अब इसमें पानी डालें और फिर कटी हुई अदरक, टमाटर और स्वाद के अनुसार नमक डालें। अब इसमें थोड़ी- थोड़ी मात्रा में सूजी डालें और चम्मच से मिश्रण को मिलाते रहें। इस मिश्रण को मिलाते रहे हैं ताकि गांठ ना बन जाए। अब इसे 10-15 मिनट के लिए पकने दें। क्रंच लाने के लिए आप इसमें मूंगफली भी डाल सकते हैं।


3) सूजी इडली ढोकला (Suji Idli-Dhokla)
जैसा कि आप सभी घर में अपनी सारा बिता रहे हैं तो ढोकला एक बहुत सिंपल डिश है जिसको आप आसानी से बना सकते हैं।
सूजी ढोकला बनाने की विधि
ढोकला बनाने के लिए आपको सूजी, दही, नींबू, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ लहसुन, हल्दी और बैकिंग सोडा की जरुरत है। ढोकला को इडली स्टीमर में भाप से बना सकते हैं। पैन में सरसों के बीज, कढ़ी पत्ता और चीनी के साथ तड़का बना लें। अब तड़का को ढोकले के ऊपर डालें और फिर खाएं। ढोकला को आप स्नैक्स के तौर पर शाम को भी खा सकते हैं।


4) सूजी केक (Suji Cake)
घर में रहते रहते भी आप डेजर्ट बना सकते हैं। सूजी केक सोफ्ट और स्पोंजी होता है। बच्चा या बड़ा सूजी और मैदा के केक में अंतर नहीं बता सकता है। इसमें आप स्वाद के लिए बैरीज़ और बादाम डाल सकते हैं। इसमें सफेद चीनी की जगह खांड या फिर गुड़ का पाउडर भी डाल सकते हैं।
क्या ब्रेड खराब हो रही है? इन 5 तरीकों से ब्रेड का इस्तेमाल करें।
सूजी केक बनाने की विधि
सामान्य केक की तरह घोल बना लें। सामग्री में आपको सूजी, चीनी (खांड या गुड़ का पाउडर), आटा, दूध, बैकिंग पाउडर और वनिला का अर्क की जरुरत है। अब घोल बनाने के बाद इसे ओवन में 20 से 25 मिनट के लिए रखें। अब ओवन से केक निकालने के बाद इसे अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।


5) सूजी अप्पे (पैनकेक) (Suji Appe)
आप सूजी से पैनकेक भी बना सकते हैं। इनको पनियारक्कल या अप्पम भी कहा जाता है। इस डिश को 10 मिनट में बना सकते हैं। मार्किट में मौजूद पैनकेक मिक्स से भी आप पैनकेक आसानी से बना सकते हैं।
सूजी अप्पा बनाने की विधि
सबसे पहले सूजी में दही और पानी डालें और साथ ही बहुत सारी कटी हुई सब्जियां और अपनी पसंद के मसाले डालें और घोल बना लें। पैन में एक चम्मच तेल डालें और फिर अपनी पसंद के अनुसार मसाले डालें और पकाएं। अप्पे का स्पेशल बर्तन भी आता है जिसमें इन्हें पका सकते हैं। या फिर आप तवे पर इसको सेक सकते हैं।
सूजी- ऑनलाइन खरीदें (Suji/Sooji – Online Buying Options)
ताज़ा सब्जियों से लेकर डेयरी प्रोडक्ट, बेसन, सूजी आदि सामान ऑनलाइन पर आसानी से खरीद सकते हैं। आप ऑनलाइन के माध्यम से सूजी आसानी से खरीद सकते हैं।
1) एमआरटी ऑर्गेनिक सूजी (MRT Organic Sooji)
- जीएमओ बीज से बनी है।
- 500 ग्राम पैक


2) अहार सूजी (Ahaar Sooji)
- आर्फिशियल रंग नहीं है
- ऑनलाइन और स्टोर में आसानी से उपलब्ध है


3) एमएनजी सूजी (MNG Suji)
- आर्फिशियल रंग नहीं हैं।
- प्रिजरिवेटिव नहीं हैं।
- 2 का पैक


4) राजधानी सूजी (Rajdhani Sooji)
- 100 ग्राम पैक में 352 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।
- मोटे दाने हैं।


अगर आपने सूजी से कोई नई डिश ट्राई की है तो हमें कमेंट में जरुर बताएं।