राजमा के 10 फायदे, नुकसान और इससे जुड़ी बातें
सभी फलियों में से राजमा सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। राजमा के फायदे कई सारे हैं। इस आर्टिकल से आप राजमा के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह छोटे होते हैं और इन्हें चावल के साथ खाया जाता है? क्या आप पहचान सकते हैं?
राजमा, प्रोटीन का सबसे अच्छा आधार है और उत्तर भारतीय खाने में राजमा सभी की पंसद है जिससे कई भारतीयों की यादें जुड़ी हुई हैं। जब भी घर के खाने की बात होती है तो सबसे पहले राजमा- चावल का नाम आता है। राजमा जितने स्वादिष्ट होते हैं यह उतने ही पौष्टिक आहार से भरपूर होते हैं। राजमा के फायदे कई हैं जैसे कि यह सेहतमंद कार्बोहाइड्रेट के साथ- साथ कई जरूरी आहार से भरपूर होते हैं।
राजमा की बात होती है तो इसके स्वाद और फ्लेवर के बारे में बात की जाती है। राजमा में फोलिक एसिड होता है जिस कारण यह एनर्जी देने में मदद करता है। इस आर्टिकल से आप यह जान सकते हैं कि राजमा डाइट में शामिल क्यों करना चाहिए। राजमा के फायदे और नुकसान से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
राजमा के फायदे
राजमा के फायदे कई सारे हैं जिन्हें डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है। अगर आप राजमा का सेवन करते हैं तो आपको नीचे दिए गए फायदे अवश्य मिलेंगे।
1. प्रोटीन
राजमा के फायदे सबसे ज्यादा इसमें मौजूद प्रोटीन के कारण हैं। राजमा प्रोटीन से भरपूर है। यह मांसपेशियों को मजबूत और एनर्जी प्रोड्यूज करने में मदद करता है। 100 ग्राम राजमा खाने से 24 ग्राम प्रोटीन मिलता है। प्रोटीन खाने के बाद पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
2. कैल्शियम
कैल्शियम, जिसे हड्डियों और दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जाना जाता है, यह राजमा में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम, बाकी मिनरल्स की तरह शरीर से पानी के साथ निकल जाता है लेकिन खून में मौजूद कैल्शियम इसकी कमी पूरी कर देता है। अगर शरीर से निकल जाने वाले कैल्शियम की मात्रा शरीर में मौजूद कैल्शियम से कम है तो हड्डियां कमजोर हो सकती है। यहां पर राजमा के फायदे काम आते हैं। राजमा कैल्शियम से भरपूर होते हैं जिससे शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी।


3. स्टार्च
राजमा में प्रतिरोधी स्टार्च मौजूद होता है जो एक तरह का घुलने वाला फाइबर है। इसके साथ ही राजमा के फायदे कई हैं- भूख कम लगना, लो ब्लड शुगर लेवल और इंसूलिन में सुधार। अगर आप वजन घटाना चाहतें हैं तो राजमा के फायदे आपके लिए काम कर सकते हैं।
4. एनर्जी
राजमा में पाया जाना वाला सबसे महत्वपूर्ण मिनरल है- आयरन। राजमा के फायदे आयरन की मात्रा शरीर में सामान्य बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। जब शरीर से आयरन पानी के साथ बाहर निकल जाता है तो राजमा, आयरन को दोबारा लाने में मदद करता है।
आरयन बहुत जरूरी मिनरल है जो हीमोग्लोबिन प्रोड्यूज करने में मदद करता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है। आयरन की कमी होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है जिससे पूरे शरीर में एनर्जी की कमी हो सकती है जो सुस्त बना सकती है। ऐसे होने पर एनीमिया भी हो सकता है। हालांकि राजमा का सही मात्रा में सेवन करने से आयरन की कमी नहीं होती है और शरीर मेंऑक्सीजन की मात्रा बनी रहती है।
संबंधित आर्टिकल: 5 तरह से राजमा ऐसे बनाएं


5. फोलिक एसिड
राजमा के फायदे फोलिक एसिड और विटामिन बी9 से भरपूर होते हैं। फोलिक एसिड का सेवन करने से सेहतमंद त्वचा रहती है और बढ़ती उम्र के आसार देरी से आते हैं।
राजमा हीमोग्लोबिन प्रोड्यूज करने के साथ- साथ एक और महत्वपूर्ण काम करता है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल प्रोड्यूज करने में मदद करता है। इसलिए राजमा का सेवन सही मात्रा में करने से एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव रहता है।
6. गठिया
राजमा के फायदे शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। गठिया में जोड़ों में सूजन आ जाती है जिससे शरीर में कॉपर की कमी हो सकती है। राजमा कॉपर से भरपूर होते हैं जिस कारण इनको गठिया के इलाज के फायदेमंद माना जा सकता है। इसके अलावा कॉपर को एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट भी कहा जाता है जो फ्री रेडिकल से बचाव करता है और बढ़ती उम्र के आसार को जल्दी से नहीं लाता है।


7. सेहतमंद दिमाग
राजमा के फायदे इसमें मौजूद विटामिन बी के कारण भी कई सारे हैं। अगर डाइट विटामिन बी से भरपूर होती है तो भूलने की बीमारी के आसार कम हो जाते हैं। विटामिन बी के मूल कार्यों में से एक एसिटाइलकोलाइन को संश्लेषित (synthesize acetylcholine) करना है। यह एक कैमिकल है जो न्यूरोट्रांसमीटर की क्षमता को बढ़ाता है और दिमाग से जुड़ी परेशानियों के होने के आसार को कम कर देता है।
8. स्वस्थ डाइजेशन
राजमा के फायदे में से यह फायदा आपको हैरान कर सकता है। राजमा प्रोटीन और डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है। राजमा, प्रोबायोटिक की तरह काम करता है। राजमा को खाने के बाद डाइजेशन धीरे हो जाता है जिससे शरीर अच्छे से हर एक आहार को अच्छे से अब्जॉर्ब कर सके। परेशानी तब होती है जब राजमा को कई मसालो और तेल के साथ बनाया जाता है जिससे यह भारी डिश हो जाती है। राजमा सभी को इतना पसंद है कि लोग राजमा को हद से ज्यादा खा लेते हैं जिससे आलस आने लगता है। अगर राजमा कम मसाले और तेल के साथ बनाया जाए तो यह सेहतमंद डाइट में शामिल हो सकता है।
संबंधित आर्टिकल: सभी दालों के नाम, यहां से जानें


9. टिशू
राजमा में मौजूद विटामिन बी6 का यह फायदा भी है कि यह टिशू को खराब होने से रोकता है जो बढ़ती उम्र में होता है। ऐसे होने पर बालों को झड़ना और आंखें कमजोर हो जाती हैं। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए विटामिन बी6 का सेवन करना जरुरी है।
10. सामान्य कोलेस्ट्रॉल
खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से दिल की सेहत खराब हो जाती है। हालांकि, घुलने वाले फाइबर होने के कारण कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम रहती है। घुलने वाला फाइबर पचाया नहीं जाता है जिससे यह कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। 5 ग्राम घुलने वाला फाइबर का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है।
संबंधित आर्टिकल: आईटीसी राजमा गलौटी कबाब रिव्यू


राजमा के नुकसान
राजमा के नुकसान की लिस्ट राजमा के फायदे से बहुत कम है। लेकिन फिर भी हर खाने की चीज़ के फायदे और नुकसान की जानकारी होनी जरूरी है। अधिक मात्रा में राजमा का सेवन करने से नुकसान भी हो सकते हैं। राजमा के नुकसान से जुड़ी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं।
1. वजन बढ़ना
राजमा, डाइटरी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। इन दोनों को पचने में समय लगता है। अगर राजमा का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो इससे वजन भी बढ़ सकता है और इसके पीछे का कारण इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर है।
2. पेट की दिक्कत
राजमा के नुकसान इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर के कारण हो जाते हैं। घुलने वाले फाइबर का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है। लेकिन अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो दस्त, पेट में गेस, पेट दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।
राजमा हीमोग्लूटिनिन का एक अच्छा आधार है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से हीमोग्लूटिनिन, रेड ब्लड सेल को एक दूसरे से चिपका देता है जिससे गैस हो सकती है।
आखिर में
राजमा के फायदे की लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन इसके फायदे आपको तभी मिलेंगे जब आप इसका सेवन सही मात्रा में करेंगे। किसी भी खाने की चीज़ को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले उससे जुड़े फायदे और नुकसान की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
राजमा का सेवन बहुत स्वादिष्ट तरीके से किया जा सकता है। इसे आमतौर पर चावल या रोटी के साथ खाया जाता है।
आप किस तरह से राजमा खाना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
राजमा के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
राजमा सेहत के लिए बहुत लाभदायक हैं। राजमा के फायदे वेट लॉस, सामान्य ब्लड शुगर लेवल, स्वस्थ डाइजेशन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर, सामान्य कोलेस्ट्रॉल रखने में मदद करता है। इसलिए सही मात्रा में राजमा को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
सही से ना पकाने पर और कच्चा खाने पर राजमा के नुकसान हो सकते हैं। अगर आप इन्हें रोजाना डाइट में शामिल करते हैं तो सही मात्रा में खाएं और अच्छे से पकाकर खाएं।
राजमा खाने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे बार- बार भूख नहीं लगती है। राजमा खाने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है जो वेट लॉस में मदद करता है।
अधिक मात्रा या आधा पका हुआ राजमा खाने से कई नुकसान हो सकते हैं जैसे कि वजन बढ़ना, पेट से जुड़ी दिक्कतें, आधा पका राजमा हानिकारक हो सकता है आदि।