काला जीरा के 10 फायदे, नुकसान और खाने का सही समय
आमतौर पर काले जीरे का उपयोग बेक्ड चीजों में किया जाता है। काला जीरा के फायदे, नुकसान और काला जीरा खाने का समय से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
इस मसाले का उपयोग खाने के साथ- साथ दवाई में भी किया जाता है। इसका रंग काला है। क्या आप पहचान सकते हैं?
काला जीरा का उपयोग मध्य पूर्वी खाने में किया जाता है। रमजान में स्वीट- डिश में इस्तेमाल करने के लिए भी यह पॉपुलर है। इसे यूरोप के हर हिस्से में खरीदा जाता है। दुनिया भर में कई सारे खाने में इस्तेमाल होने के कारण काला जीरा के फायदे नज़रअंदाज नहीं किए जा सकते हैं। इसे बेक्ड चीजें जैसे कि ब्रेड में भी पोषण बढ़ाने के लिए डाला जाता है।
काला जीरा डाइट में शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन है। काला जीरा के फायदे और नुकसान की जानकारी आप यहां से ले सकते हैं।
विषय सूची
काला जीरा के फायदे
काला जीरा डाइट में शामिल करने के कई फायदे मिल सकते हैं जिससे जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. एंटी- एजिंग
काला जीरा मैंगनीज से भरपूर होता है जो एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है और फ्री रेडिकल से होने वाले खतरा रोकने में मदद करता है। फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान के कारण ही, बढ़ती उम्र के आसार जल्दी दिखाई देते हैं। यहां पर काला जीरा के फायदे काम आते हैं। मैंगनीज से भरपूर डाइट होने के कारण फ्री रेडिकल का खतरा कम हो सकता है।
2. स्वस्थ डाइजेशन
स्वस्थ पाचन शक्ति के लिए फाइबर बहुत जरुरी होता है। काला जीरा में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर को गैस्ट्रिक जूस बढ़ाने के लिए जाना जाता है जो खाने को पचने में मदद करता है जिससे सभी जरुरी पोष्टिक आहार अब्जॉर्ब हो जाए।


3. सामान्य शुगर लेवल
काला जीरा फाइबर से भरपूर होता है जो ब्लड ग्लूकेज लेवल को कम करने में मदद करता है। फाइबर से जुड़ी सबसे जरुरी चीज़ यह होती है कि फाइबर को पचने में समय लगता है जिससे पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है। डाइजेशन धीरे होने के कारण इंसूलिन भी धीरे हो जाता है जिससे अग्न्याशय (pancreas) को भारी मात्रा में इंसूलिन बनाने का समय मिल जाता है।
4. ज़िंक से भरपूर
जिंक उन मिनरल्स में से एक है जो शरीर को अच्छे से काम करने में मदद करती है। काला जीरा में भारी मात्रा में जिंक पाया जाता है जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके अलावा हड्डियों को भी सेहतमंद बनाता है।
संबंधित आर्टिकल: 19 जरूरी मसाले हिंदुस्तानी खाने के लिए


5. स्वस्थ दिमगा
आरयन बहुत जरुरी मिनरल है जो हीग्लोबिन प्रोड्यूज करने में मदद करता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है। आयरन की कमी होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है जिससे पूरे शरीर में एनर्जी की कमी हो सकती है जो आपको सुस्त बना सकती है। ऐसे होने पर एनीमिया भी हो सकता है। काला जीरा का सही मात्रा में सेवन करने से आयरन की कमी नहीं होती है और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहती है।
6. अच्छी नींद
काला जीरा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो जीएबीए (GABA) को प्रोड्यूज करने में मदद करता है। जीएबीए (GABA) एक मुख्य निरोधात्मक न्यूरोट्रांसमीटर है जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है।


7. एंटी- बैक्टीरियल
बैक्टीरियल इंफेक्शन से जब लड़ने की बात आती है तो काला जीरा बहुत फायदेमंद होता है। हर्बल तेल होने के कारण काला जीरा के फायदे बढ़ जाते हैं। यह इम्यून सिस्टम को बैक्टीरिया से लड़ने के लिए स्ट्रोंग बनाते हैं।
8. सेहतमंद त्वचा
काला जीरा के फायदे इसमें मौजूद विटामिन ई होने से बढ़ जाते हैं। यह माइक्रो- आहार है जो सेहतमंद त्वचा रखने में मदद करता है। यह त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन ई का सेवन करने से कोलेजन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे त्वचा सेहतमंद रहती है। विटामिन ई और विटामिन सी से भरपूर डाइट होने से त्वचा में खिंचाव नहीं आता है और बढ़ती उम्र के आसार भी कम हो जाते हैं।


9. सेहतमंद दिल
दिल की सेहत खराब होने का मुख्य कारण हाई ब्लड प्रेशर होता है। काला जीरा मिनरल्स से भरपूर होता है जो शरीर में नमक से होने वाले बुरे असर को दूर करता है। नमक की मात्रा ज्यादा होने से सरीर से पानी नहीं निकल पाता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। काला जीरा से भरपूर डाइट होने से शरीर से एक्स्ट्रा पानी निकल जाता है और ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है।
10. स्वस्थ आंत
काला जीरा कैरवोन से भरपूर होता है। यह एक तरह का कैमिकल है जो आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
काला जीरा खाने का सही समय
बिना किसी शक से हम यह कह सकते हैं कि काला बीज खाने का सही समय सुबह है। दिन की शुरुआत हाई- फाइबर फूड और प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट के साथ होने से पूरा दिन अच्छा जाता है। ऐसा करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। और साथ पूरे दिन एनर्जी होने के कारण काम भी अच्छे से होता है।
संबंधित आर्टिकल: 5 तरीके से जीरा डाइट में शामिल करें
काला जीरा के नुकसान
इस बात का सभी को पता होना चाहिए कि अधिक मात्रा में काला जीरा का सेवन करने से इससे नुकसान भी हो सकता है। हालांकि काला जीरा के फायदे ज्यादा हैं लेकिन फिर आपको काला जीरा के नुकसान के बारे में जानकारी होनी जरुरी है।
काला जीरा का सेवन अधिक मात्रा में करने से किडनी में पथरी के आसार बढ़ जाते हैं। ऐसा तब होता है जब ज्यादा मात्रा में मिनरल्स होते हैं। जब मिनरल्स किडनी की परत पर जमने लग जाते हैं तब पथरी होने के आसार बढ़ जाते हैं।
काला जीरा फाइबर से भी भरपूर होता है। अधिक मात्रा में काला जीरा का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। फाइबर खाने से आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे कई बार यह फैट के रूप में शरीर में जमा होने लगता है।
इस बात का ध्यान रखना जरुरी है कि आप किस मात्रा में काला जीरा का सेवन कर रहे हैं। सही मात्रा में इसका सेवन ना करने से सेल में पानी की कमी हो सकती है।
आखिर में
मिनरल्स, फाइबर, प्रोटीन और जरुरी ऑयल होने से सुपर फूड बन जाता है। यह ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने के साथ- साथ त्वचा को भी सेहतमंद रखने में मदद करता है। काला जीरा का सेवन सही मात्रा में करें औ डाइट में शामिल कर इसका भरपूर फायदे उठाएं।
FAQs
काला जीरा के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. क्या काला जीरा और जीरा एक ही हैं?
काला जीरा और जीरा देखने में एक जैसे होते हैं लेकिन इनका स्वाद अलग है। इन दोनों का उपयोग तड़का के लिए, बेक्ड चीजों में किया जाता है।
2. काले जीरे का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
काले जीरे का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है जैसे कि बिस्किट, ब्रेड, चीज़, अचार आदि।
3. क्या काले जीरे को कच्चा खाया जा सकता है?
कच्चे काले जीरे का सेवन डाइजेशन, अच्छी सांस के लिए किया जा सकता है।
4. क्या जीरे की जगह काला जीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है?
हां, जीरे की जगह काले जीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों के फ्लेवर में अंतर होता है लेकिन इन दोनों को एक दूसरे की जगह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।